
Anshuman Sharma
@anshuman_sunona • 6,115 subscribers
Former Executive Editor @IBC24News Ex @CNBC_Awaaz वो शख़्स लगातार आज़मा रहा था मुझे..मोम था मैं पत्थर का बना रहा था मुझे..Tweet निजी, Retweet की ज़िम्मेदारी नहीं
Shorts
Videos

बिलासपुर कल हुए भयानक सड़क हादसे का CCTV सामने आया देखिए कैसे एक नाबालिग ने अपनी तेज रफ्तार कार से एक्टिवा सवार 11वीं के छात्र को जोरदार टक्कर मारी, गंभीर रूप से घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई वीडियो में दिखाई दे रहा मोड़ भी खतरनाक है #fatalaccident #bilaspur #cctv
Anshuman Sharma363,088 views • 2 months ago

रविवार को #Delhi के सत्य निकेतन में हुए PG हादसे में दुर्ग के युवराज सोनी की भी मौत हो गई। युवराज DU के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम का छात्र था और छुट्टियाँ मना के 3 दिन बाद पहले ही #Durg से वापस दिल्ली गया था। घटना के समय युवराज अपने दोस्त आर्यन से फोन पर बात कर रहा था तभी अचानक हादसा हुआ, आर्यन फोन पर लगातार हेलो-हेलो चिल्लाता रहा, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली..दोबारा संपर्क न होने से परेशान आर्यन को जब सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर मिली, तो वह तुरंत अपने दोस्त को ढूंढने मौके पर पहुंचा, तलाश के कुछ घंटे बाद आर्यन को युवराज की मौत खबर मिली जानकारी के बाद युवराज के परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है, 5 गंभीर रूप घायलों को AIIMS में भर्ती कराया गया है, वहीं 12 लोगों को बचाया गया है, रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है। #SatyaNiketan
Anshuman Sharma85,017 views • 23 days ago

रायगढ़ तमनार में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी TI कमला पुसांग समेत 9-10 पुलिसकर्मी घायल, कई ग्रामीण भी घायल 7-8 गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी #jindal कोल ब्लॉक आवंटन के विरोध में एक पखवाड़े से धरने पर बैठे हैं ग्रामीण #tamnar #raigarh #coal #Chhattisgarh
Anshuman Sharma471,305 views • 9 months ago
1:01
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

अंबिकापुर 24 साल की युवती भाई के साथ स्कूटी में दवा लेने जा रही थी तभी कुछ बदमाशों ने युवती को छेड़ने के इरादे से गाड़ी से खींचा, अश्लील हरकत की, भाई ने विरोध किया तो बदमाशों ने भाई को पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया, बहन गिड़गिड़ाती रही.. ये ख़ौफ़नाक और शर्मनाक वारदात केदारपुर इलाके में हुई, घटना के CCTV फुटेज से आप हैवानियत का अंदाज़ा लगा सकते हैं पीड़ित बहन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अतुल ताम्रकार सहित 5 पर FIR दर्ज किया #Ambikapur #Crime #Chhattisgarh
Anshuman Sharma32,461 views • 3 months ago

बिलासपुर तरुण साहू नाम के शख़्स ने CG Housing And Infrastructure Development Board में रिसेल में एक EWS फ्लैट खरीदा युवक का कहना है कि एक साल से ज़्यादा हो गए उसे अब तक नामांतरण के दस्तावेज नहीं मिले, जब मांगने जाओ विभाग कहता है फाइल खोज रहे हैं। युवक तिफरा स्थित ऑफिस पहुंचा और उपसंपदा अधिकारी के टेबल पर बादाम बिखेरते हुए कहा, मैडम इसे खाइए आपकी याददाश्त तेज हो जाएगी, फिर आपको शायद याद आ जाए कि फाइल कहाँ रखी है। (VC-SM) *75 फीसदी लोगों की समस्याएं बहुत छोटी होती है, अगर ज़िम्मेदार ठीक से उसे एड्रेस करे तो बहुत आसानी से हल हो सकती है। Anurag Singh Deo जी अगर मामला genuine है तो हल करा दीजिए OP Choudhary #Chhattisgarh
Anshuman Sharma31,576 views • 5 months ago

बस्तर का सजग निर्भीक पत्रकार मुकेश चंद्राकर इस दुनिया से चला गया। अपनी माटी के लिए..समाज के लिए..मानवता के लिए की गई उनकी रिपोर्टिंग को सदैव याद रखा जाएगा। सियासतदानों से करबद्ध प्रार्थना मौत पे सियासत ना करे 🙏 विनम्र श्रद्धांजलि ॐ शांति 🙏 #RIPMukeshChandrakar #Chhattisgarh
Anshuman Sharma27,791 views • 1 year ago

हाईटेक नकल का एक मामला सामने आया है #PWD सब इंजीनियर भर्ती #Exam के लिए रामदुलारे आत्मानंद स्कूल सेंटर में एक अभ्यर्थी कैमरे के साथ परीक्षा देने पहुंची थी। जबकि उसकी साथी वॉकी टॉकी और दूसरे गैजेट्स के साथ सेंटर के बाहर एक ऑटो में बैठी थी। पुलिस जाँच में जुटी #Bilaspur
Anshuman Sharma17,069 views • 1 year ago
No more content to load