
Arvind Chotia
@arvindchotia • 83,913 subscribers
Journalist, Ex-Editor @DainikBhaskar Politics | Life | Food | Travel | (ट्वीट पूरी तरह मेरे निजी विचार)
Shorts
Videos

राहुल, उनकी रिसर्च टीम और उनके पत्रकार... किस लेवल की रिसर्च करते हैं, किस लेवल की कहानी सुनाते हैं और किस लेवल की खबर बताते हैं, यह देश को जानना चाहिए। अमित शाह के बचपन का नाम पूनम है। यह तो खैर वे खुद मंचों से बताते रहे हैं, अखबारों में छपता रहा है लेकिन नाम पूनम है, इसलिए डरना नहीं चाहिए? पता है? इसके पीछे सोच और मानसिकता कौनसी वाली है? चलिए, बताइए
Arvind Chotia18,706 views • 16 hours ago

बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम बीकानेर से... बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व IPS मदन गोपाल मेघवाल के साथ टिकट वितरण में नाराज की को लेकर सार्वजनिक रूप से मारपीट की गई। असल में मदन गोपाल मेघवाल कांग्रेस प्रत्याशी नवरत्न दगा के चुनाव कार्यालय उद्घाटन के लिए गए हुए थे। इसी दौरान कुछ युवाओं ने पहले मदन गोपाल का मुंह मीठा करवाया और फिर उन्हें एक साइड में बुलाया। बहुत आराम से बातें करते हुए अचानक से "टिकट चोर, टिकट चोर" के नारे लगाते हुए उनके साथ ताबड़तोड़ मारपीट कर डाली मदन गोपाल ने आरोप लगाया है कि दीपक अरोड़ा के बेटे ने उनसे बदसलूकी की है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उन्हें अंकल कहकर अलग बुलाया और फिर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला मौके पर पहुंचे। देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की है। टिकट वितरण को लेकर नाराजगी तो बहुत जगह देखने को मिली है लेकिन मारपीट की यह घटना परेशान करने वाली है। मदन गोपाल मेघवाल के साथ तो पूरी तरह धोखा देकर मारपीट हुई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
Arvind Chotia676,468 views • 1 month ago

प्रिय लल्लनटॉप मैं "नेता नगरी" का नियमित दर्शक हूं और इस नाते अपनी एक आपत्ति दर्ज कराना चाहता हूं। आपके शो में अधिकांश एक्सपर्ट इनहाउस होते हैं लेकिन कांग्रेस के एक्सपर्ट के तौर पर आप आदेश रावल को आमंत्रित करते हैं। आदेश यहां एक्सपर्ट कम और कांग्रेस प्रवक्ता की तरह ज्यादा पेश आते हैं। जबकि आप उनका परिचय देते हैं मोलिटिक्स के डायरेक्टर के तौर पर। यह या तो आपकी बेईमानी है या आदेश की, आपके स्वयं के स्रोत सूख चुके हैं या शेष हैं, यह आप जानें और आपका काम जाने। दरअसल, हम टेलीविजन की कड़वी डिबेट्स से विमुख हुए लोगों में से हैं। हमें टीवी डिबेट जैसा कुछ नहीं चाहिए, जहां एक भाजपा का प्रवक्ता होता है, एक कांग्रेस का प्रवक्ता होता है, एक कोई दिखावटी न्यूट्रल और एंकर बैठा हुआ उन्हें लड़ाता है। भाईसाहब, बिल्कुल भी नहीं चाहिए ऐसा। आज के नेता नगरी में जिस तरह आदेश सोनिया गांधी और नवीन चावला की करीबी की बात पर भड़के हैं, वह सच में हैरान करने वाला है। इतना दिल पर क्यों लेना और दिल पर लेना है तो यहां क्यों होना? आप खोजिए पूरे आज तक और इंडिया टुडे ग्रुप में। कोई न कोई कांग्रेस को कवर करने वाला एक्सपर्ट भी मिल ही जाएगा। पूरी तरह तैयार नहीं होगा तो आपके शो में बैठे-बैठे, तैयारी करते करते तैयार हो जाएगा लेकिन ऐसे एकतरफा एक्सपर्ट को झेलना मुमकिन नहीं है। इन्हें आप आज तक की राजनीतिक बहसों में बुलाइए। सुनने वाले सुन लेंगे। आप अपने ही वीडियो को फिर से देखिए और फैसला कीजिए। आपके शो में दो विशेषज्ञों के बीच होने वाली चुहल फिर भी अच्छी लगती है लेकिन इस तरह की बेहयाई एकदम से नामंजूर करते हैं। उम्मीद है, आप दर्शकों का मोल समझते हों The Lallantop Kuldeep Mishra / sardar
Arvind Chotia118,494 views • 20 days ago

एक जिंदगी का दुखद अंत ससुराल वालों से तंग कांस्टेबल ने जान दे दी बाड़मेर के अनिरुद्ध सिंह ने जिंदगी को अलविदा कह दिया। वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा, जिसमें पत्नी, सास-ससुर, साले वगैरह को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। अनिरुद्ध अपने बुजुर्ग माता-पिता के रहते मरना नहीं चाहते थे लेकिन जब अति हो गई तो रास्ता शायद बचा ही नहीं। अनिरुद्ध कोई आम आदमी नहीं थे। वे राजस्थान पुलिस के सिपाही थे। 2008 में वे पुलिस में भर्ती हुए थे। अभी आबूरोड में पोस्टिंग थी। 18 साल की पुलिस की नौकरी काफी कुछ सिखा देती है। कम से कम षड्यंत्रों से मुकाबला करना और पार पाना तो सिखा ही देती होगी। इतने बड़े पुलिस बेड़े में क्या अनिरुद्ध की मदद करने वाला कोई नहीं था? क्या कोई सपोर्ट सिस्टम नहीं था कि एक पुलिस वाले को जान देनी पड़े? हैरानी की बात है। अच्छी-अच्छी नौकरियां कर रहे अनेक लोगों को मैं भी जानता हूं, जो ससुराल पक्ष से अनिरुद्ध सिंह की तरह ही परेशान हैं। लेकिन लड़ रहे हैं, जूझ रहे हैं। वे कब तक लड़ पाते हैं, कब हार मान सकते हैं, कोई नहीं जानता। लेकिन यह समस्या व्यापक है। ससुराल वालों को बेटियों के घर उजाड़कर क्या सुकून मिलता है, यह भी एक पहेली ही है। अनिरुद्ध के बेटे और परिवार के प्रति गहरी संवेदना है। राजस्थान पुलिस क्या अपने जवान और उसके माता-पिता को न्याय दिलवा पाएगी? Rajasthan Police
Arvind Chotia48,310 views • 10 days ago

सब तेल का खेल है बाबू भैया... लेकिन जयशंकर सर ने आज दिल जीत लिया कल अमेरिका कह रहा था कि भारत को जितना तेल चाहिए, उतना अमेरिका बेचने को तैयार है। आज एस. जयशंकर ने इशारा साफ कर दिया, आपके लिए अमेरिका फर्स्ट है, तो हमारे लिए भारत फर्स्ट है। भारत की जिम्मेदारी अमेरिका को खुश करना नहीं, बल्कि 1.4 अरब लोगों को सस्ती और सुरक्षित ऊर्जा देना है। तेल कहां से आएगा, यह फैसला दबाव से नहीं, भारत के हित से होगा। अगर सस्ता तेल कहीं और मिलेगा, तो भारत वही देखेगा।
Arvind Chotia514,905 views • 4 months ago

लोग सिर्फ घटिया सड़क निर्माण से नाराज थे परवेश वर्मा जी ने उड़ता तीर ही ले लिया लोग अपनी भड़ास निकाल रहे थे, उनका हक था थप्पड़ मारने की बात दिमाग में कहां से आई? दिल्ली सबकी है भाईसाहब अब ऐसे थप्पड़ नहीं मारे जाते हैं लोग सरकार से शिकायत नहीं करेंगे? लोग वीडियो नहीं बनाएंगे? हद है मंत्री हो दिल्ली के, मालिक नहीं
Arvind Chotia65,883 views • 19 days ago

ये धनराज गुर्जर हैं गुलाबपुरा (भीलवाड़ा) से भाजपा के बागी पूर्व चेयरमैन भी हैं। इस बार इन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा है। 11 सीटें इन्होंने निर्दलीय जीती है। भाजपा ने 14 सीट जीती हैं। कांग्रेस ने 10 सीट जीती हैं। आज इन्होंने अपनी पत्नी का चेयरमैन के पद के लिए नामांकन किया है। भाजपा-कांग्रेस के यहां एक होने के समीकरण आ रहे हैं। ठीक वैसे ही जैसे पिछले जिला परिषद चुनाव में बांसवाड़ा में हुआ था। दोनों ही पार्टियां यह नहीं चाहती हैं कि धनराज गुर्जर चेयरमैन बनें। बाकी हरि इच्छा नज़र रखिएगा ऐसे अजूबे कभी-कभार ही होते हैं
Arvind Chotia99,590 views • 1 month ago

मध्यप्रदेश के मंदसौर में वेटरनरी डॉक्टर रमेश दोस्त की पत्नी के साथ रात को बिल्लो रानी गाने पर डांस कर रहे थे। दोस्त भी मौजूद था। पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई और कहा कि मुजरा चल रहा है। पड़ोसी परेशान हैं। पुलिस तीनों को पकड़ कर थाने ले आई। तमाशबीनों की भीड़ देखिए।
Arvind Chotia817,113 views • 9 months ago

फरीदाबाद वकील को बिना नोटिस थाने में बिठाया उसके बाद जो हुआ, वो देखने लायक है
Arvind Chotia212,946 views • 2 months ago

यह वीडियो पाकिस्तान तक पहुंच गया है बाड़मेर में विधायक जी का बर्थडे था। जीमण का बंदोबस्त किया गया था। लोग जीमे भी और बड़े मन से जीमे। लेकिन दृश्य ऐसे उत्पन्न हो गए जो देशभर में चर्चा में आ गए। आजकल क्या देश और क्या विदेश। दृश्य देश की सरहद लांघते देर नहीं लगाते। और बाड़मेर को पार करते ही सबसे पहले पाकिस्तान आ जाता है। वीडियो वहां भी पहुंच ही गया है और हमारे यहां से ज्यादा चर्चा में वहां है। बातें वहां भी वैसी ही हो रही हैं जैसी वहां के वीडियो आने पर हम यहां करते हैं। जीवन का मेनू इतना जबरदस्त था क्या?
Arvind Chotia148,404 views • 1 month ago

मारोगे क्या बेचारे को? पानी तो पीने दो। ये मीडिया वाले भी...
Arvind Chotia248,504 views • 3 months ago

यह जयपुर है... थार में बैठे लड़कों ने कपल को मिडल फ़िंगर दिखाई। फिर भी बाइक वाला लड़का कुछ नहीं बोला। थार वालों ने कपल के आगे थार गाड़ी लगा दी और लड़के को जमकर पीटा। घटना 10:45 पर मानसरोवर के धन्वंतरि हॉस्पिटल के पास की है। पुलिस को कई फोन किए मगर लगे नहीं ! मनचलों से उलझ रही यह लड़की बहादुर तो है लेकिन इसकी पीड़ा भी सुनिए। यह पूछ रही है कि तुम्हारे घर में मां-बहन नहीं है क्या? Jaipur Police इन लड़कों की पहचान करके गिरफ्तार कीजिए। इनका समुचित इलाज कीजिए। इस तरह के तत्व अंतरराष्ट्रीय पहचान वाले जयपुर शहर पर बदनुमा दाग की तरह हैं। Rajasthan Police Bhajanlal Sharma
Arvind Chotia1,489,915 views • 1 year ago
1:43
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

यह आत्मविश्वास जीत से आता है "हमने कहा था कि हम वन स्टेट वन इलेक्शन लेकर आएंगे। नगर निकायों का हो गया। पंचायत का आने वाला है। इससे कितना खर्चा बच रहा है, यह आपको देखना है। यह बिल्कुल भी उचित नहीं है कि हर 3 महीने में इलेक्शन आते रहें।" -भजन लाल शर्मा, प्रदेश भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
Arvind Chotia65,747 views • 25 days ago