
Arvind Kejriwal
@ArvindKejriwal • 26,544,733 subscribers
आइए मिलकर E20 के खिलाफ आवाज़ उठाएं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और PM के नाम पेटिशन पर साइन करें। https://t.co/DYYTjD3W8B
Shorts
Videos

मोदी जी ने अहंकारवश आज सोनम वांगचुक का अपमान किया। मोदी जी को सोनम वांगचुक से बात करनी चाहिए थी।
Arvind Kejriwal1,797,200 görüntüleme • 12 saat önce

ये वीडियो ज़रूर देखें… कल मैंने दिल्ली में कुछ कार मैकेनिकों और गाड़ी मालिकों से Ethanol पर बात की। E20 के कारण ख़राब हुई गाड़ियों की लाइन लगी हुई थी। गाड़ियों के माइलेज में भी भारी गिरावट है। सब परेशान हैं। मोदी सरकार को समझना होगा कि टीवी पर झूठे इंटरव्यू देने और फर्जी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से ज़मीनी हक़ीक़त नहीं बदल जाएगी। लोगों पर E20 थोपना बंद करिए। अब पानी मिडिल क्लास के सिर से ऊपर जा रहा है।
Arvind Kejriwal1,468,802 görüntüleme • 6 gün önce

आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और लीडर्स से मेरी अपील है कि सब लोग अपने घरों से निकलकर पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर जाएँ। वहाँ लोगों से बात करें, वीडियो बनाएँ और सोशल मीडिया पर शेयर करें। देश के जो भी लोग E20 से दुखी हैं, वे अपना वीडियो बनाएँ और सोशल मीडिया पर डालें। सरकार ऐसे सुनने वाली नहीं है। हमें पूरे सोशल मीडिया को आम लोगों की आवाज़ से भरकर इन पर दबाव बनाना होगा।
Arvind Kejriwal521,025 görüntüleme • 4 gün önce

जंतर मंतर पर कई दिनों से CJP का प्रदर्शन चल रहा है। सोनम वांगचुक जी कई दिनों से वहाँ भूख हड़ताल पर बैठे हैं। हम उनकी मांगों का समर्थन करते हैं। धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए। मेरी सोनम वांगचुक जी से अपील है कि अपनी भूख हड़ताल अब बंद कीजिए। आप देश की धरोहर हैं। मैं परसों, 16 जुलाई को शाम 5 बजे जंतर मंतर जाकर उन्हें अपना समर्थन दूंगा।
Arvind Kejriwal489,864 görüntüleme • 4 gün önce

मैं मोदी जी से हाथ जोड़कर विनती करता हूँ... हमारे देश में 22 करोड़ मोटरसाइकिलें और 8 करोड़ कारें ऐसी हैं जो E20 के लिए नहीं बनी हैं। सरकार की ज़बरदस्ती के कारण ये सभी गाड़ियाँ कबाड़ बन जाएँगी। आप जनता को ऑप्शन तो दीजिए। देश के सभी पेट्रोल पंपों पर E10, E20 और E0 सब उपलब्ध होना चाहिए। फैसला जनता का होना चाहिए कि वे अपनी गाड़ी में कौन सा पेट्रोल डालना चाहते हैं, न कि सरकार का।
Arvind Kejriwal1,473,809 görüntüleme • 11 gün önce

श्री राम मंदिर में हुई डकैती और घोटालों से आहत एक राम भक्त की प्रधानमंत्री जी के नाम चिट्ठी...
Arvind Kejriwal262,796 görüntüleme • 6 gün önce

मैं सरकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईं सभी ऑटो कंपनियों को चिट्ठी लिखूँगा, कि वे लिखित में अपने ग्राहकों को यह आश्वासन दें कि गाड़ी में E20 इस्तेमाल करने पर यदि— 1) माइलेज 10% से ज़्यादा गिरता है, तो कंपनी उसकी भरपाई करेगी। 2) गाड़ी का कोई भी पार्ट डैमेज होता है, तो कंपनी उसे मुफ़्त में रिप्लेस करेगी। अगले हफ़्ते मैं प्रधानमंत्री जी को भी चिट्ठी लिखूँगा और पूछूँगा कि अगर किसी की गाड़ी में कोई भी दिक्कत आती है, तो उसका हरजाना आप देंगे या कंपनी देगी?
Arvind Kejriwal434,668 görüntüleme • 11 gün önce

मोदी सरकार के लिए पूरा देश एक experiment lab है। लोगों पर जबरदस्ती E20 पेट्रोल थोपा जा रहा है। Ethanol से लोगों की गाड़ियां बंद पड़ रही हैं, parts खराब हो रहे हैं और mileage गिर रहा है। लोगों में बहुत ज़्यादा गुस्सा है। मैं प्रधानमंत्री जी को इस विषय पर चिट्ठी लिखने जा रहा हूँ। आप सभी लोग मुझे DM और कमेंट करके बताइए कि मुझे चिट्ठी में क्या लिखना चाहिए..
Arvind Kejriwal486,068 görüntüleme • 15 gün önce

बीजेपी के बहुत ताकतवर नेता हैं बृजभूषण। वह कह रहे हैं कि 'मैंने मुँह खोला तो मुझे छोड़ेंगे नहीं'। बाबा बागेश्वर जी ने भी कहा कि चढ़ावा चोरी में बहुत बड़े-बड़े लोग शामिल हैं और 'मैंने कुछ बोला तो मेरे ऊपर आँच आ सकती है'। अगर इतने बड़े और ताकतवर लोग नाम लेने से डर रहे हैं, तो आप सोच सकते हैं कि वे कितने बड़े लोग होंगे जिन्हें प्रधानमंत्री जी बचाने में लगे हैं...
Arvind Kejriwal515,656 görüntüleme • 16 gün önce

केंद्र सरकार ऑटो कंपनियों से E20 पर झूठ क्यों बुलवा रही है? 6 ऑटो कंपनियों को बुलाकर कहा गया कि वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलें कि E20 से कोई नुकसान नहीं होता और गैर-E20 गाड़ियों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें से तीन कंपनियों.. मारुति सुजुकी, टोयोटा और हीरो मोटोकॉर्प ने देश से झूठ बोला। मेरे पास इन कंपनियों के 'ओनर मैनुअल' हैं, जो साबित करते हैं कि इन्होंने देश से झूठ बोला।
Arvind Kejriwal310,948 görüntüleme • 11 gün önce

Do you also feel that India desperately needs an educated Prime Minister?
Arvind Kejriwal1,648,814 görüntüleme • 1 ay önce

जस्टिस स्वर्णकान्ता शर्मा जी से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूट चुकी है। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनते हुए, गांधी जी के सिद्धांतो को मानते हुए और सत्याग्रह की भावना के साथ, मैंने फ़ैसला किया है कि मैं इस केस में उनके सामने पेश नहीं हूंगा और कोई दलील भी नहीं रखूँगा।
Arvind Kejriwal2,622,891 görüntüleme • 2 ay önce

आज पूरी दुनिया के राम भक्तों में बहुत पीड़ा है। आज हमने सुंदरकांड का पाठ यह संकल्प लेने के लिए किया है कि जिन लोगों ने हमारे पूज्य भगवान राम के घर डकैती की है, जब तक उन लोगों को फांसी की सजा नहीं दिलवा देंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। इसी उद्देश्य के साथ आज हम प्रधानमंत्री जी के नाम एक चिट्ठी जारी कर रहे हैं। मेरी देशभर के लोगों से अपील है कि हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित करें, लोगों को आमंत्रित करें और सभी से इस चिट्ठी पर दस्तखत कराएं। यही हमारा कर्तव्य है।
Arvind Kejriwal126,366 görüntüleme • 6 gün önce

देश के गृहमंत्री अमित शाह जी से मेरे 5 सवाल.. 1) आप आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए? 2) क्या आपका भगवान राम के दर्शन करने का मन नहीं करता? 3) क्या आपका राम मंदिर जाने का मन नहीं करता? 4) क्या आपको भगवान राम के आशीर्वाद की जरूरत नहीं है? 5) क्या आप भगवान राम को भगवान मानते हैं?
Arvind Kejriwal378,214 görüntüleme • 17 gün önce

पिछले कुछ हफ्तों का घटनाक्रम दर्शाता है कि राम मंदिर में डकैती करने वाले महापापियों को मोदी सरकार बचाने में लगी है। सनातन के इन गुनहगारों को फांसी मिलनी चाहिए थी। अब हर सनातनी हिंदू का धर्म है कि इन महापापियों को सज़ा दिलवाने के लिए अपने आप को समर्पित करे। जो लोग इन पापियों को सज़ा दिलवाने के लिए प्रयास करेंगे, प्रभु श्री राम उनका और उनके परिवार का कल्याण करेंगे। क्या करना है, इस वीडियो में देखें और इस वीडियो को खूब शेयर करें। इस रविवार को दिल्ली में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है.. स्थान: JMD टेंट, जापानी पार्क, सेक्टर 10, रोहिणी तारीख: 12 जुलाई 2026 समय: सुबह 11:30 बजे आप सब लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें। पाठ के बाद इस पर चर्चा होगी कि प्रभु श्री राम के गुनहगारों को सज़ा दिलवाने के लिए क्या प्रयास करने हैं।
Arvind Kejriwal154,486 görüntüleme • 8 gün önce