
Awesh Tiwari
@awesh29 • 32,135 subscribers
Journalist, Columnist, 22 yr Exp, EX CFJ Fellow, Ex state head Swaraj Express, Rajasthan patrika, Dainik jagran, Nai Dunia, Hindustan, DNA
Shorts
Videos

अब मोदी जी के लिए युवाओं की भीड़ ऐसे थोड़े न उमड़ेगी। नाना के घर पहुंचा है नेता। हमें कहते हैं इलाहाबाद। वेलकम राहुल
Awesh Tiwari133,862 görüntüleme • 1 gün önce

राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ अमूमन नाराज नहीं होते। एक बार हुए थे तो प्रदीप गुप्ता डिप्रेशन में चला गया था। आज फिर उन्हें गुस्से में देखा। बात तो वाजिब है कि हर सवाल का जवाब राहुल गांधी देंगे तो मोदी और शाह क्या करेंगे? मीडिया के एक बड़े हिस्से का रोज का काम है कि पीएमओ से सवाल लेना और कांग्रेस के नेताओं से पूछना। पवन जी यह महीनी अच्छी तरह समझते हैं तो बस आज कायदे से दे दिया। सुनिए
Awesh Tiwari60,533 görüntüleme • 1 gün önce

ममता बनर्जी ने चुन चुनकर एक से एक कलाकारों को एमपी बनवाया और अब उसका खामियाजा भुगत रही हैं। सायोनी घोष जैसे लोग अपनी कथित खूबसूरती की वजह से न्यू मीडिया की आंखों के तारे रहे लेकिन उनकी योग्यता एक रीलबाज से ज्यादा कभी नहीं रही। संभवतः यह वीडियो संसद का है। अगर संसद का है तो बेहद आपत्तिजनक हैं। जिस संसद में चाय पीने पर बवाल होता हो वहां रील बनाने की अनुमति कैसे दी जा सकती है? कल्याण दादा और महुआ बनना सबके बस की बात नहीं है।
Awesh Tiwari443,120 görüntüleme • 12 gün önce

एक छोटी सी बात समझिए। जिस जगह प्रदर्शन हो रहा है उसके पास कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर समेत कई मंदिर हैं। यह मंदिर जनता के चंदे से चलते हैं। यह दीगर है श्री राम जन्मभूमि में चंदा लूट लिया गया। जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज से बचने के लिए हजारों नौजवान हनुमान मंदिर गए, लक्ष्मी नारायण मंदिर भी गए। सभी जगह दरवाजा बंद कर दिया गया और फिर थक हार कर यह सभी गुरुद्वारे में पहुंचे। गुरुद्वारे के सेवादार दरवाजे के बाहर खड़े हो गए और पुलिस को भीतर नहीं आने दिया। अच्छा खाना दिया, सोने की जगह दी। मंदिरों ने अपना धर्म नहीं निभाया।
Awesh Tiwari388,689 görüntüleme • 18 gün önce

यह बेशर्मी का चरमकाल है। विश्व हिंदू परिषद के नेता मंदिरों के चढ़ावे में से गुंडा टैक्स मांग रहे हैं। भाई युवराज सिंह फ़रीदाबाद के सेक्टर 11 स्थित पीताम्बरा बालकनाथ मंदिर से जुड़े हुए हैं। इनका आरोप है कि विहिप पदाधिकारी संदीप बंसल ने इसे चढ़ावे की रकम में 50 फीसदी हिस्सा मांगा। जब इन्होंने कहा कि यह पाप मैं नहीं कर सकता तो मंदिर में तोड़ फोड़ शुरू हो गई। अब युवराज पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे हैं। युवराज भी तगड़े बीजेपी सपोर्टर हैं।
Awesh Tiwari32,627 görüntüleme • 2 gün önce

~ मोहतरमा को पिछले 15 सालों से 1500₹/महीना मिल रहा था..ममता बनर्जी की स्कीम थी ~ बीजेपी ने इन्हें 3000₹/महीना का वादा' किया था ~ अब इन्हें 1500₹ मिलना बंद हो चुका है..और 3000₹ की स्कीम में इन का नाम शामिल नहीं होगा..😃 ~ क्योंकि स्कीम की शर्त के मुताबिक़ इन्हें नहीं मिल सकता है..अब इन का गुज़ारा मुश्किल हो चुका है ✋ अब मोहतरमा को दीदी और मोदी का फ़र्क़ समझ आया है..फूट फूट कर रो रही है..लालच और ग़द्दारी की सज़ा मिली है KrishnanIyerForINC
Awesh Tiwari288,869 görüntüleme • 21 gün önce

अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले 5 ट्रैकों में भरकर 87 हजार 400 लाठियां मंगाई थी उनमें से आधी कांग्रेस के जिला मुख्यालयों को भेजी गई थी। अजय राय ने आज गोदाम खोलकर लखनऊ में महिला कार्यकर्ताओं को थमा दिया। अब उनका कहना है कि भाजपा से जो भी आयेगा इस तेल पिलाई लाठी से स्वागत करेंगे। समाजवादी इस बात का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना कि हम लोगों को भी लाठी की जरूरत है, अखिलेश जी को भी अरेस्ट किया गया था। वो कांग्रेस से व्यवस्था करने की मांग पकड़ लिए हैं।
Awesh Tiwari236,693 görüntüleme • 18 gün önce

रवीश शुक्ला एक शानदार पत्रकार हैं, फ़िलहाल एनडीटीवी में है. मेरे तमाम मित्र इस वक्त गोदी कहे जाने वाले चैनलों में काम कर रहे हैं. आज रवीश से जंतर मंतर पर मिला. तक़रीबन दो सौ नवयुवक उनको और उनके चैनल को घेरकर हूट कर रहे थे. दरअसल वो जानते नहीं कि रवीश ने अपने जर्नलिज्म से देश और समाज को क्या दिया है. दरअसल यह समाज जानने की कोशिश नहीं करता कि उसके इर्द गिर्द कौन ऐसा है जो अपने नाम की पहचान की परवाह किए बिना बस खबरों के लिए जिया है. टीवी ने पत्रकारों को चेहरे से पहचानने की आजादी दी है लेकिन जर्नलिज्म को आप इतनी आसानी से नहीं जान सकते. बेरोजगारी का दर्द मैंने झेला है अब तक झेल रहा हूँ . कोई भी आकर कुछ भी कह जाता है. इस सरकार ने, दलाली ने, कोविड ने पत्रकारों से बहुत कुछ छीना है. हर कोई अंजना, रुबिका सुधीर नहीं होता ना रवीश, अजीत और विनोद होता है. पत्रकारों का एक बड़ा वर्ग ऐसा है जो खामोशी से बस जीविकोपार्जन कर रहा है. वह बहुतों से बेहतर है लेकिन उसके लिए उसके अपनों की उदासी का भी मतलब है. रवीश जैसों से प्यार करिए अगर ख़बरों से प्यार करते हैं तो जर्नलिज्म में तो जो नौकरी देगा वो यह सोचकर रखता है कि अपमान भी करेगा.
Awesh Tiwari171,649 görüntüleme • 17 gün önce

एमपी गजब है, बेहद गजब। यह सिंगरौली के अमित तिवारी है। इस वीडियो में हाईकोर्ट के जज साहबान को फर्जी अधिकारी बनकर धमकाते दिख रहे हैं। यह फेसबुक पर "प्रचंड प्रहार" नाम का एक पेज चलाते हैं। कॉन्फिडेंस देखिए, रुतबा देखिए उसमें कोई कमी नहीं है। अंग्रेजी भाषा भी गजब है बेवकूफ भी नवाब दिखने लगता है।
Awesh Tiwari319,936 görüntüleme • 1 ay önce

बीजेपी की टॉप लीडरशिप में अब सबसे बड़ी परेशानी अमित शाह और नरेंद्र मोदी के लिए होगी। यह जरूरी होगा कि देश के गृहमंत्री संसद के भीतर और बाहर डराने धमकाने की प्रवृति पर रोक लगाएं। क्योंकि इन नारों में ही नहीं तमाम विमर्श में यह साफ नजर आ रहा है कि इस देश का युवा इन दोनों से खार खाया हुआ है। वो पल पल इन पर निगाह रख रहा है। एक दूसरी जरुरी बात यह है कि नफरती एजेंडे को छोड़कर रोजगार सृजन की दिशा में यह सरकार गंभीर प्रयास करे। यह काम तत्काल करना होगा। पीएम मोदी को भी फिजूल के विदेश दौरे छोड़ युवाओं के हक में लगना होगा नहीं तो विदाई तय है।
Awesh Tiwari106,096 görüntüleme • 14 gün önce

Believe it or not-4 यह वी. कामकोटि हैं आईआईटी मद्रास के निदेशक।15 जनवरी 2025 को चेन्नई में एक गोशाला में दिए गए भाषण इन्होंने उदाहरण दिया कि जिसने तेज बुखार में गोमूत्र पीकर 15 मिनट में ठीक हो जाता है। केवल इतना नहीं इन्होंने कहा कि गोमूत्र में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और पाचन संबंधी गुण हैं, जो IBS जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद हो सकता है। खैर खबर यह नहीं है। खबर यह है कि यह भाषण देने वाले कामकोटि प्रधानमंत्री द्वारा पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए बनाई गई टास्क फोर्स का हिस्सा हैं।
Awesh Tiwari94,943 görüntüleme • 13 gün önce

दिल्ली, प्रयागराज, रांची, आइजॉल, कानपुर के बाद अब मोदी की संसदीय सीट बनारस में छात्र एकता हो गई है और बीएचयू के छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। जुबान पर इंकलाब जिंदाबाद के नारे तो हैं ही लेकिन अब वो धर्मेंद्र प्रधान का नहीं पीएम मोदी का इस्तीफा मांग रहे हैं। मोदी जी यह है असली स्टार्टअप। अगर यह स्टार्टअप पहले शुरू हो गया होता तो देश दौड़ता।
Awesh Tiwari106,696 görüntüleme • 19 gün önce

लालू प्रसाद यादव का जंगलराज, ममता दी का जंगलराज, अखिलेश यादव का जंगलराज याद दिलाने वाले अपनी हरकतों को नहीं देख रहे हैं। बंगाल को शुभेंदु ने तालिबान बना दिया। यह TMC नेता फज़लू हक़ हैं जिन्हें बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कमर में रस्सी बांधकर कूच बिहार के घुघुमार्केट में घुमाया, सिर पर ज़ोर-ज़ोर से अंडे मारे। बंगाल में पुलिस नहीं है , सरकार भी नहीं।
Awesh Tiwari228,617 görüntüleme • 1 ay önce

बिहार में भी छात्र एकता हो गई है। छात्र राजभवन की ओर बढ़ रहे हैं। जो सर्वाधिक दिलचस्प बात है वो यह है कि छात्रों के इस विरोध प्रदर्शन में एबीवीपी भी शामिल है। पटना से एबीवीपी के पदाधिकारी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तो मोदी जी को पहले ही ले लेना चाहिए था। नहीं भूलना चाहिए कि भाजपा का सम्राट विरोधी ग्रुप इस आंदोलन के साथ पहले ही खड़ा होने का ऐलान कर चुका है।
Awesh Tiwari95,987 görüntüleme • 18 gün önce

जंतर मंतर से उठी चिंगारी पूरे देश में फैल चुकी है। अब से थोड़ी देर पहले अदानी की चारागाह बन चुके छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कोयला खदान के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच भयंकर युद्ध चला है। इस घटना में डीएसपी समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा है।भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई को पूरा करने के लिए आज सुबह भारी पुलिस बल को धरमपुर गांव भेजा गया था।
Awesh Tiwari85,032 görüntüleme • 16 gün önce

सम्राट चौधरी को सीएम बनवाकर अमित शाह ने बीजेपी के लिए बिहार में मुश्किलों का दौर शुरू कर दिया है। यह आरा के भरत तिवारी की शव यात्रा है। मनबढ़ बिहार पुलिस ने सरकार के लिए वो मुसीबत पैदा की है जो लंबे समय तक खत्म नहीं होगी। लालू के जंगलराज का दावा करने वाले अब एक सरकार का जंगलराज देख रहे हैं। हत्याओं, गैंगरेप का दौर फिर से शुरू हो चुका है। मुझे आश्चर्य हो जाता है कि जिस तरह से लालू प्रसाद यादव की सरकार को पिछड़ा विरोधी कहा जाता था अब यह सरकार सवर्ण विरोधी घोषित हो गई। नीतीश कुमार ऐसे मौकों से निपटना जानते है लेकिन सम्राट नहीं निपट पाएंगे उन्हें तत्काल मृतक के परिजनों से मिलने की जरूरत थी। समूची बिहार पुलिस को बेसिक ट्रेनिंग और जनता से संवाद की तकनीक सिखाने की जरूरत है।
Awesh Tiwari263,189 görüntüleme • 1 ay önce

पश्चिम बंगाल में कोलकाता का पोस्ता बाजार उत्तर भारत में किराने का सबसे बड़ा मार्केट हैं इस मार्केट में ज्यादातर गुजराती हैं जो बंगाल में आकर बस गए। जिस व्यक्ति को पीटा जा रहा है। चोर चोर कहा जा रहा है जिस पर अंडे बरसाए जा रहे हैं वह पोस्ता बाजार मर्चेंट एसोसिएशन के विश्वनाथ अग्रवाल है जो पीट रहे हैं गाली दे रहे हैं वह पश्चिम बंगाल में भाजपा के गुंडे हैं। पश्चिम बंगाल मणिपुर बनने की ओर अग्रसर है। जब बवाल बढ़ेगा तो सरकार कहेगी कानून व्यवस्था की स्थिति घुसपैठियों ने खराब की। सरकार पोषित गुंडई का यह आलम पहली बार देखने को मिल रहा है। फिलहाल पोस्ता बाजार इस घटना के विरोध में अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। नए भारत, नए बंगाल में आपका स्वागत है। बंगालियों को अभिजनों, विद्वतजनों के लिए जाना जाता था अब गुंडई के लिए जाना जाएगा।
Awesh Tiwari178,878 görüntüleme • 1 ay önce

आप गलत सोच रहे, यह मणिपुर नहीं है बंगाल है। इस महिला वकील का नाम तुलिका खातून है। इस पर अंडे इसलिए बरसाए जा रहे हैं क्योंकि यह मुसलमान है। जो यह अंडे बरसा रहे हैं वो भाजपा के कार्यकर्ता हैं। भाजपा इस तरह आम लोगों से उनकी भक्ति का परिचय लेती है। आम लोगों से उनकी मनुष्यता छीनकर उन्हें ज्यादा से ज्यादा क्रूर, निर्दयी और नफरती बनाकर। उन्हें स्त्रीविरोधी बनाकर। मुमकिन है इस पोस्ट पर कुछ लोग कहेंगे तब तुम कहां थे? तो जवाब है तब भी हम यहीं थे। किसी के साथ हत्या अभद्रता ,हिंसा का कभी समर्थन नहीं किया। और वो तुम हो जो इसे हिंदुत्व का प्रतीक मान बैठे हो। हिन्दू ऐसे नहीं होते।
Awesh Tiwari163,780 görüntüleme • 1 ay önce

नरोत्तम जी की बेइज्जती में भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। दतिया से पहले भोपाल और फिर दिल्ली गए लेकिन न तो अध्यक्ष नितिन नभीन मिले न अमित शाह। अमित शाह तो नरोत्तम के आने की खबर सुनकर दिल्ली से ही ही निकल लिए। अब नरोत्तम खुद को पार्टी का कार्यकर्ता बता रहे हैं। इस बीच जानकारी मिली है कि शिव सेना के बाद समाजवादी पार्टी ने भी नरोत्तम को न्यौता दिया है कि मुलायम सिंह जी की जय जयकार करते हुए मध्य प्रदेश का प्रभार ले लीजिए, कुछ नहीं तो ग्राम पंचायत चुनाव में लड़ा देंगे।
Awesh Tiwari126,736 görüntüleme • 28 gün önce