बसावन इंडिया's banner
बसावन इंडिया's profile picture

बसावन इंडिया

@BasavanIndia12,319 subscribers

लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, मानवीय गरिमा की स्वतंत्रता और समता के परिपेक्ष में मानवता को प्रभावित करने वाली घटनाओं और कहानियों का विश्लेषण

Shorts

मैं पिछड़ा वर्ग से हूं, भाजपा को पिछड़ा वर्ग स्वीकार नहीं, इसलिए मुझे कुर्सी से हटा दिया..! पूर्व मुख्यमंत्री,उ. प्र. श्री कल्याण सिंह

मैं पिछड़ा वर्ग से हूं, भाजपा को पिछड़ा वर्ग स्वीकार नहीं, इसलिए मुझे कुर्सी से हटा दिया..! पूर्व मुख्यमंत्री,उ. प्र. श्री कल्याण सिंह

216,605 views

Videos

BasavanIndia's profile picture

प्रयागराज के PVR में 'फुले' फिल्म का रिव्यू लेने पहुंचे बहुजन पत्रकारों पर जो हमला हुआ, वो सिर्फ एक हिंसक वार नहीं था वो ब्राह्मणवादी सत्ता का डर था, जो कैमरे और कलम से थरथरा रही है। फुले की तस्वीरें PVR में नहीं लगाई गईं, क्योंकि उनके विचार इस व्यवस्था की चूलें हिला देते हैं और जब बहुजन पत्रकारों ने सच दिखाना चाहा, तो उन पर हमला करवा दिया गया। बाउंसर, कर्मचारी और जातिवादी गुंडों की भीड़ ने मिलकर लोकतंत्र की रीढ़ तोड़ने की कोशिश किया है। "'फुले' फिल्म की कवरेज करने से रोकने वाले उसी मानसिकता के लोग हैं जिनके पूर्वजों ने बाबा साहब अम्बेडकर के इस 'संविधान' को आग लगाया था, उन्हीं के वंशज अब भी इस देश को ब्राह्मणवादी मनुवादी विधान 'मनुस्मृति' से चलाना चाहते हैं।" जिस व्यवस्था को फुले का नाम सुनते ही पसीना आने लगे, समझ लो वो व्यवस्था सड़ चुकी है! POLICE COMMISSIONERATE PRAYAGRAJ UP POLICE DGP UP #phulemovie #PVR #Prayagraj

बसावन इंडिया

119,261 views • 1 year ago

BasavanIndia's profile picture

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में बहुजन समाज के आरक्षण की खुली चोरी लगातार जारी है उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य बार-बार यह दावा करते हैं कि:- “हम किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने देंगे, और जो करेगा वह बचेगा नहीं यह बातें वे डंके की चोट पर कहते हैं।" लेकिन ज़मीनी हकीकत इन दावों को झुठलाती है बीजेपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल में UPPSC, 69000 शिक्षक भर्ती, लेखपाल भर्ती व अन्य आरक्षण चोरी और आरक्षण घोटालों के मामले एक के बाद एक सामने आए, फिर भी आज तक किसी एक भी जिम्मेदार व्यक्ति पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। भारतीय जनता पार्टी और उसके समर्थित किसी भी ओबीसी नेता में इतनी हिम्मत है कि वह लगातार हो रही #आरक्षण_चोरी और #आरक्षण_घोटाला पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने सच बोल सके? सच यह है कि समाज को अब और धोखा नहीं दिया जा सकता सरकारी नौकरियों में बहुजन समाज के अधिकारों की खुली हकमारी हो रही है, और उस पर खुद को ओबीसी समाज का प्रतिनिधि बताने वाले नेताओं की शर्मनाक चुप्पी पूरे देश के सामने उजागर हो चुकी है ये चुप्पी सिर्फ मौन नहीं, बल्कि अन्याय में साझेदारी है समाज सब देख रहा है, समझ रहा है और चुनाव के समय हिसाब भी मांगेगा! Keshav Prasad Maurya Yogi Adityanath

बसावन इंडिया

48,416 views • 9 months ago

BasavanIndia's profile picture

फिल्म “संतोष” व "फुले" का रोका जाना यह कोई पहला मामला नहीं है ये एक बड़ी ब्राह्मणवादी साजिश का हिस्सा है ऐसा लगता है कि इस देश में सेंसर बोर्ड की स्थापना ही इसलिये की गई है कि फ़िल्मों और कला के मंच पर केवल ब्राह्मण हितों को परोसा जाए! ताज्जुब की बात ये है कि इस देश में आप बलात्कार दिखा सकते हैं, हिंसा और हत्या को ग्लोरीफाई कर सकते हैं, सेक्स को मनोरंजन बना सकते हैं, मुगल बादशाहों के नाम पर झूठी कहानी रचकर नफरत फैला सकते हैं, लेकिन जैसे ही कोई बहुजन समाज अपने इतिहास, अपने नायकों, अपने संघर्ष को पर्दे पर लाना चाहता है तभी यह ब्राह्मणवादी व्यवस्था का सेंसर बोर्ड जाग उठता है और उसे “आपत्तिजनक” करार दे देता है! जब बहुजन समाज की पीढ़ियाँ गुलामी, शोषण और जातीय अपमान से लड़ती रहीं, तब उनके संघर्ष को कला और सिनेमा में स्थान देने की बजाय उसे रोका गया। आज भी बहुजन समाज को अपनी ही कहानी कहने की आज़ादी नहीं है क्योंकि ब्राह्मणवादी ताकतें डरती हैं, कि कहीं ये समाज अपनी असली ताकत और पहचान न जान ले! ऐसा सेंसर बोर्ड, जो सामूहिक रूप से बहुजनों की आवाज़ को कुचलने का औजार बन गया है, उस पर अब सवाल उठाना ही नहीं, उसे उखाड़ फेंकना भी ज़रूरी हो गया है। #phulemovie #santoshmovie #film

बसावन इंडिया

25,996 views • 1 year ago