
Bhupinder Singh Hooda
@BhupinderShooda • 400,978 subscribers
Leader of Opposition & Former Chief Minister, Haryana
Shorts
Videos

कॉमनवेल्थ गेम्स में यह पहली दफा नहीं हुआ है, 2010 में भी हमारे हरियाणा के खिलाड़ियों ने परचम लहराया था। हमारे खिलाड़ी बहुत होनहार हैं और उनकी मेहनत पर हमें गर्व है। हमें इस बात का गर्व है कि हमारे समय में बनी 'पदक लाओ, पद पाओ' खेल नीति के प्रोत्साहन का ही नतीजा है कि आज हरियाणा के खिलाड़ी पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। कांग्रेस के समय जिस तरह खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया, स्पोर्ट्स अकादमियां खोली गईं, हरियाणा को खेलों का हब बनाया गया और युवाओं को सही दिशा दी गई, उसके नतीजे बरसों बाद भी देखने को मिल रहे हैं। भिवानी में बॉक्सिंग अकादमी हमारे कांग्रेस के कार्यकाल में खुली थी। आज हमारी बेटियां पूरी दुनिया में देश-प्रदेश का नाम चमका रही हैं। हालांकि, बीजेपी सरकार ने कांग्रेस की बनाई खेल नीति में फेरबदल करके खिलाड़ियों को उनके इनाम, सम्मान और पदों से वंचित किया है। जिन खिलाड़ियों को कांग्रेस सरकार ने डीएसपी नियुक्त किया था, उन्हें इस सरकार ने प्रमोशन तक नहीं दिया। कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतने वाले तमाम खिलाड़ियों को तुरंत डीएसपी जैसे उच्च पदों पर नियुक्ति मिलनी चाहिए।
Bhupinder Singh Hooda10,736 görüntüleme • 7 gün önce

चुनाव आयोग ने पोलिंग वाले दिन 61.19% पोलिंग बतायी। फिर 6 तारीख को 65.65% वोटिंग दिखाई। 7 अक्टूबर को बताया कि 67.9% वोट पड़ी। रातों-रात वोट कैसे बढ़ गयी? हर विधानसभा में औसतन 15175 वोट बढ़ाकर दिखाई गईं। यह बहुत गंभीर मामला है। यह सिर्फ हरियाणा का नहीं, बल्कि पूरे देश और हमारे लोकतंत्र का सवाल है।
Bhupinder Singh Hooda259,646 görüntüleme • 9 ay önce

मेरे दादा का नाम 'मातुराम' था। उनके तो नाम में भी 'राम' था, मैं राम को मानता हूँ। ये कौन है जो राम के ठेकेदार बन गए। इससे शर्मनाक क्या होगा कि चढ़ावा भी खा गए। यह SIT सिर्फ लीपापोती है। हमारी मांग है कि ट्रस्ट को भंग कर सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में इसकी CBI जांच कराई जाए।
Bhupinder Singh Hooda28,300 görüntüleme • 27 gün önce

हरियाणा पर 1966 से 2014 तक कर्ज ₹60 हजार करोड़ था, आज बढ़कर ₹5.5 लाख करोड़ (8 गुना) हो चुका है। जबकि, 12 साल में मेट्रो का 1 पोल नहीं लगा, 1 इंच नयी रेलवे लाइन मंजूर नहीं हुई, एक नयी यूनिट बिजली की नहीं बनी, 1 कोई बड़ी संस्था नहीं आयी। हमारी मांग है कि BJP सरकार हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करे।
Bhupinder Singh Hooda32,036 görüntüleme • 1 ay önce

हरियाणा में सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी में है। वोट काटुओं से बचकर रहना है। एक बार फिर बीजेपी वोटकाटुओं से मिलकर साजिश रच रही है। 5 साल पहले इन्हीं वोटकाटुओं के चलते हरियाणा में सरकार बीजेपी के पास चली गई थी। इस बार ऐसा नहीं होने देना है। बीजेपी जा रही है, कांग्रेस आ रही है।
Bhupinder Singh Hooda313,860 görüntüleme • 1 yıl önce

चनौत में चल रहे आंदोलन से स्पष्ट है कि सरकार ने गांववालों के साथ धोखा किया है। प्रशासन की मौजूदगी में सत्ताधारी दल के व्यक्ति द्वारा पानी के लिए 'टी' लगाई गई थी, जिसे बाद में अवैध बताकर उखाड़कर दिया गया। अगर वह अवैध थी, तो लगवाते समय प्रशासन मौके पर मूकदर्शक क्यों बना रहा? सरकार आज तक इसका जवाब नहीं दे पाई है। चनौत गांव और हांसी शहर दोनों को पानी देने की जिम्मेदारी सरकार की है। यह बेहद दुःखद है कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी गांववालों को आंदोलन और अनशन करना पड़ रहा है। सरकार को तुरंत गांववालों के साथ बातचीत कर इस गंभीर समस्या का समाधान निकालना चाहिए। कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश में पानी की आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था की थी, तब किसी इलाके को ऐसे आंदोलन नहीं करने पड़े। आज चनौत ही नहीं, हरियाणा के कई हिस्सों में पानी की किल्लत है। रोहतक की कई कॉलोनियों में गंदा पानी आ रहा है, जिससे लोग बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।
Bhupinder Singh Hooda13,713 görüntüleme • 28 gün önce

धान और किलोमीटर घोटाले के बाद अब पंचकूला की जमीन घोटाले का एक और बड़ा मामला सामने आ रहा है। हरियाणा में एक के बाद एक कई बड़े घोटाले उजागर हुए हैं, जिसमें कई IAS अधिकारी भी जांच के घेरे में हैं। बीते 12 वर्षों में तमाम घोटालों पर केवल SIT कमेटियां बनी, न कोई नतीजा निकला न दोषियों पर कार्रवाई हुई। SIT जांच पर जनता का भरोसा तभी बनेगा जब यह पूरी प्रक्रिया हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की देखरेख में होगी। हमारी स्पष्ट मांग है कि हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में सभी घोटालों की निष्पक्ष जांच हो ताकि कोई भी दोषी बचने न पाए।
Bhupinder Singh Hooda17,964 görüntüleme • 1 ay önce

हरियाणा से राज्यसभा सीट पर हो रहे चुनाव में 3 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें 2 भाजपा के और 1 कांग्रेस पार्टी का है। अगर इनेलो जो न तो कांग्रेस के साथ है न भाजपा के, तो उसे वोटिंग से दूर रहना चाहिए। यदि वो बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में वोट देते हैं, तो एक बार फिर साबित हो जाएगा कि इनेलो भाजपा की 'B-टीम' है। कांग्रेस एक सीट पर अपनी जीत दर्ज करेगी, बाकी 2 पर भाजपा खुद फैसला कर ले कि वो किसे जिताना चाहती है और किसे हराना!
Bhupinder Singh Hooda38,490 görüntüleme • 5 ay önce

कुमारी सैलजा हमारी बहन भी हैं और कांग्रेस की सम्मानित नेता हैं। कांग्रेस का कोई भी नेता या कार्यकर्ता उनके बारे में गलत टिप्पणी नहीं कर सकता। उनके बारे में यदि कोई भी, किसी प्रकार की गलत टिप्पणी करता है तो उसका कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है। आज हर किसी के पास मोबाइल है और किसी को भी मैन्युपुलेट करके कुछ भी बुलवाया जा सकता है। लेकिन ऐसी मानसिकता का समाज या राजनीति में कोई स्थान नहीं है। विरोधी दल जानबूझकर समाज को बांटने वाली साजिशें रच रहे हैं। हरियाणा की 36 बिरादरी समाज को जात-पात में बाँटने की किसी भी चाल में नहीं फंसने वाली। पूरे हरियाणा में एक ही नारा गूंज रहा है- ना जात पर-ना पात पर, बटन दबेगा हाथ पर।
Bhupinder Singh Hooda126,455 görüntüleme • 1 yıl önce

महम में कांग्रेस कार्यालय और विधायक के दफ्तर पर हमला इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में अब कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। सरकार को इस दिशा में तुरंत गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता है। जनता में विश्वास की कमी हो रही है और वह विश्वास पैदा करना सरकार का काम है। हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, क्योंकि अपराध चरम सीमा पर है। फिरौती मांगना, गोलियां चलाना और फिर सोशल मीडिया पर उसकी जिम्मेदारी लेना बेहद चिंताजनक है। व्यापारी, कर्मचारी, जनता के साथ-साथ राजनेता भी अपराधियों के सीधे निशाने पर हैं। पूर्व मंत्री श्री आनंद सिंह दांगी और विधायक श्री बलराम दांगी के परिवार को तुरंत विशेष सुरक्षा मिलनी चाहिए।
Bhupinder Singh Hooda15,100 görüntüleme • 1 ay önce

हमारे जिन 4 वैलिड वोटों को इनवैलिड करार दिया गया है, हम उस निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे।
Bhupinder Singh Hooda29,244 görüntüleme • 4 ay önce

हरियाणा का जो राज्यसभा का नतीजा आया है, वह प्रजातंत्र की जीत और वोट चोरी की हार है। विधानसभा चुनाव में जो वोट चोरी की बात थी, वह अब साबित हो गई। शुरू से कहा जा रहा था कि दो सीटों में एक बहुमत के हिसाब से कांग्रेस की और एक BJP की थी। तीसरा कैंडिडेट खड़ा करके BJP ने वोट चोरी का पूरा प्रयास किया, लेकिन हमारे विधायकों ने उसको असफल कर दिया। यह जीत सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के विश्वास की जीत है।
Bhupinder Singh Hooda28,542 görüntüleme • 4 ay önce

हरियाणा में 10 वर्षों के कुशासन का अंत करने के लिये बाबा साहब के संविधान से मिले मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिये सभी मतदाताओं का धन्यवाद। चुनाव अभियान के दौरान आपने अपार समर्थन, सम्मान और आशीर्वाद दिया, उसके लिए मैं सदा आभारी रहूंगा। 8 अक्टूबर को बनने वाली कांग्रेस सरकार सभी हरियावासियों के आशीर्वाद और विश्वास पर चलकर प्रदेश को प्रगति पथ पर आगे बढायेगी।
Bhupinder Singh Hooda83,745 görüntüleme • 1 yıl önce

राज्यसभा चुनाव वाले दिन इनेलो (INLD) द्वारा दोपहर 3 बजे के बाद फैसला सुनाने का क्या औचित्य था? जब मैं पिछले 4 दिनों से कह रहा था कि इनेलो अपना निर्णय स्पष्ट करे, तो उन्होंने मतदान समाप्त होने से ठीक पहले अपना फैसला क्यों सुनाया? इससे स्पष्ट है कि इनेलो, भाजपा की B-टीम है।
Bhupinder Singh Hooda24,541 görüntüleme • 4 ay önce

आज दिल्ली के रामलीला मैदान में जाकर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) से जुड़े कर्मचारी संगठनों द्वारा ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने की जायज मांग का पूर्ण समर्थन किया। सरकार तुरंत कर्मचारियों की मांगें मानकर OPS लागू करे। हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनते ही कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन स्कीम की इस माँग को हम पहली कलम से पूरा करेंगे।
Bhupinder Singh Hooda104,160 görüntüleme • 2 yıl önce

परिवारवाद का आरोप लगाने वालों को मैं बताना चाहता हूँ कि मुझे स्वतंत्रता सेनानी रहे मेरे दादा जी और पिता जी पर गर्व है। देश के संविधान पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के साथ मेरे पिता स्व. रणबीर सिंह जी के हस्ताक्षर हैं और वे एकमात्र ऐसे नेता हैं जो विभिन्न 7 सदनों के सदस्य रहे हैं। हम लंबे संघर्ष के बाद आज यहां तक पहुंचे हैं।
Bhupinder Singh Hooda70,185 görüntüleme • 1 yıl önce

सड़के जाम, स्टेज फुल, शैड फुल ... विपक्ष आपके समक्ष "भिवानी"✌🏻
Bhupinder Singh Hooda105,508 görüntüleme • 3 yıl önce