
Champai Soren
@ChampaiSoren • 196,256 subscribers
Former Chief Minister, Jharkhand
Shorts
Videos

भारत के इतिहास में पहली बार, देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठी महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमारे आदिवासी समाज के जाहेरस्थान/ मांझीथान में पूरे विधि- विधान से पूजा कर, देश के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आदिवासी समाज की आस्था, अस्मिता, संस्कृति, जीवनशैली एवं परंपराओं के संरक्षण तथा संवर्धन के प्रति केन्द्र सरकार की गंभीरता को इस दृश्य से समझा जा सकता है। काश, यह पल यहीं थम जाये। इसे देखते ही ऐसा लगा, मानो बाबा तिलका मांझी, वीर सिदो कान्हू, वीर पोटो हो, वीर टाना भगत, वीर तेलंगा खड़िया एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जैसे वीरों ने देश के लिए जो बलिदान दिया था, आज कृतज्ञ राष्ट्र उनके वंशजों एवं परंपराओं के सामने नतमस्तक होकर, उनके प्रति आभार प्रकट कर रहा हो। यह तस्वीर आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास का एक महत्वपूर्ण पन्ना है, और हम लोग इसे सदैव अपने स्वाभिमान, अस्तित्व तथा पहचान के रूप के गर्व से आने वाली पीढ़ियों को दिखाएंगे। हिरला मरांग बुरु ! जोहार जाहेर आयो !!
Champai Soren21,444 Aufrufe • vor 8 Tagen

धन्यवाद झारखंड ! इस प्यार, सहयोग एवं समर्थन के लिए। पिछले साढ़े चार दशकों से आम जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करता रहा हूँ, और आपका आशीर्वाद, जीवन के इस नये अध्याय में, मुझे सही फैसला लेने का हौसला दे रहा है। फिलहाल जनता से मिल रहा हूं। सन्यास लेना अब विकल्प नहीं है। सभी लोगों की राय के आधार पर, शीघ्र ही उचित फैसला लिया जाएगा।
Champai Soren224,337 Aufrufe • vor 1 Jahr

पूरे आत्मविश्वास के साथ वंदे भारत एक्स्प्रेस को चला रही है यह झारखंड की बेटी रितिका है - वंदे भारत चलाने वाली देश की पहली महिला आदिवासी सहायक लोको पायलट रितिका तिर्की। यह नया भारत है, जिसमें आदिवासी समाज की यह बेटी, अपनी शिक्षा एवं प्रतिभा से हमारे समाज एवं राज्य को गौरवान्वित कर रही है। अपनी बेटियों को पढ़ाईये, उन्हें आगे बढ़ने का मौका दीजिये, तभी वे आगे आकर समाज एवं देश का नेतृत्व कर सकेंगी। तब ही महिला सशक्तिकरण धरातल पर स्पष्ट दिखाई देगा।
Champai Soren195,256 Aufrufe • vor 1 Jahr

कभी अफवाहों तो कभी पुराने वीडियो के जरिये भ्रम फैलाने वालों के लिए सीधा संदेश... पुराने दल में अपमान होने के बाद भाजपा में शामिल होने का मेरा फैसला कोई गलती नहीं, बल्कि पूरी तरह से सोच-समझ कर लिया गया निर्णय है। आप हजार साजिशें कर लो, लाख अफवाहें फैला लो, लेकिन एक बार जिस राह को छोड़ दिया, उस पर वापसी की कोई गुंजाइश नहीं है।
Champai Soren79,221 Aufrufe • vor 1 Jahr

धन्यवाद सरायकेला ! आपका यह प्यार, स्नेह एवं समर्थन ही मेरी ताकत है। मुझे आज भी याद है जब झारखंड आंदोलन के समय जंगलों एवं पहाड़ों की खाक छानने के क्रम में मैं अपने बच्चों पर भी ध्यान नहीं दे पाता था। उनके लालन-पालन का पूरा जिम्मा मेरी धर्मपत्नी ने निभाया। अपने शुरुआती दिनों में, टाटा स्टील तथा यूसीआईएल जैसी कंपनियों के ख़िलाफ आंदोलन कर के, हमने हजारों लोगों को परमानेंट नौकरी दिलवाया। अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत से लेकर आज तक, हमने सदैव राज्य के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़ों, किसानों, गरीबों एवं मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है, और जीवन के इस नये अध्याय में भी यह संघर्ष जारी रहेगा।
Champai Soren65,762 Aufrufe • vor 1 Jahr

यहां झारखंड सरकार की पूरी मशीनरी आरोप लगाने, तथा भ्रम एवं अफवाहें फैलाने में व्यस्त थी, लेकिन आज UP POLICE ने JSSC CGL पेपर लीक के एक अहम सरगना को धर दबोचा। #JSSC इस अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं स्वीकारोक्ति ने कम से कम यह तो साफ कर दिया कि सीआईडी मामले को सुलझाने की जगह, उसे भटकाने एवं उलझाने में ज्यादा रुचि दिखा रही थी। इस मामले की सीबीआई जांच जरूरी है, तभी उन लाखों अभ्यर्थियों को न्याय मिल पायेगा, जिनके सपनों, उम्मीदों एवं आकांक्षाओं का सौदा कर के कुछ लोग, ऐसा जता रहे हैं, मानो कुछ हुआ ही ना हो। सीबीआई ना सिर्फ मामले का पर्दाफाश करेगी, बल्कि निष्पक्ष कार्यवाही द्वारा इस परीक्षा की पारदर्शिता एवं इसके प्रति अभ्यर्थियों के भरोसे को भी वापस लौटाने में कारगर सिद्ध होगी।
Champai Soren22,202 Aufrufe • vor 7 Monaten

झारखंड में जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा के बाद छात्रों के आंदोलन तथा सत्ता पक्ष की गतिविधियों पर हमारी नजर है। चूँकि यह मामला अब हाई कोर्ट में है, तो इससे जुड़े सभी छात्रों को शुभकामनाएं। मुझे आशा है कि आपको न्याय मिलेगा। वैसे फर्जी अभ्यर्थियों के जरिए खुद की पीठ ठोकने की इस आत्म-मुग्ध कोशिश पर क्या कहें... विनाशकाले विपरीत बुद्धि! कुछ महीनों बाद, राज्य में एक ऐसी सरकार बनेगी, जो कैलेंडर बना कर, पूरी पारदर्शिता से सभी नियुक्ति प्रक्रियाओं को पुरा करवाएगी। भाजपा की सरकार में सिर्फ योग्य एवं प्रतिभाशाली छात्रों का चयन होगा... हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पूरी प्रक्रिया में लीक पर्चे और खर्चे का कोई स्थान नहीं रहेगा।
Champai Soren29,300 Aufrufe • vor 1 Jahr

जब कई घंटों के लिए थम गया था सरायकेला ! मेरे नामांकन के दिन भारी संख्या में आकर, मेरा हौसला बढ़ाने के लिए सरायकेला विधानसभा क्षेत्र की जनता को धन्यवाद। उसी दिन यह यह स्पष्ट हो गया कि झारखंड में जो परिवर्तन की लहर चल रही है, उसका नेतृत्व कोल्हान की जनता करेगी। जय भाजपा! तय भाजपा !!
Champai Soren24,321 Aufrufe • vor 1 Jahr

सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि के तौर पर, आज सातवीं बार शपथ ग्रहण किया। जय झारखंड !
Champai Soren22,117 Aufrufe • vor 1 Jahr

गरीब आदिवासी किसानों के जमीन की रक्षा के लिए 24 अगस्त (रविवार) को नगड़ी चलिये ! हमारा मकसद अस्पताल का विरोध नहीं है। सरकार रिम्स 2 क्या, रिम्स 3, रिम्स 4 भी बनाये, उसके लिए स्मार्ट सिटी समेत कई स्थानों पर सैकड़ों एकड़ बंजर जमीन उपलब्ध है। लेकिन किसानों की उपजाऊ/ खेतिहर जमीन छीनने का विरोध होगा।
Champai Soren13,549 Aufrufe • vor 10 Monaten

अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। सिर्फ 23 दिन बाकी... #JharkhandElections
Champai Soren19,437 Aufrufe • vor 1 Jahr