
CMO Haryana
@cmohry • 1,318,546 subscribers
Office of Chief Minister, Haryana.
Shorts
Videos

Haryana-UK CETA: Opening Doors to Global Growth! CM Shri Nayab Saini in the presence of British Deputy High Commissioner (Chandigarh) Ms. Alba Smeriglio, underscored the transformative potential of the India-UK CETA in expanding global opportunities for Haryana’s key sectors, including textiles, footwear, gems and jewellery, engineering, agriculture, MSMEs and startups. 📈 Haryana targets: * $1 trillion contribution to India’s economy * ₹5 lakh crore fresh investment by 2030-31 * 10 lakh+ new jobs * Double exports With its #GoGlobal vision, Haryana is strengthening connections between local talent, global investors and advanced technologies. #IndiaUKCETA #InvestInHaryana #HappeningHaryana
CMO Haryana16,522 views • 11 days ago

बवानी खेड़ा के नॉन-स्टॉप विकास के लिए मुख्यमंत्री की विभिन्न घोषणाएं
CMO Haryana19,382 views • 20 days ago

आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini की अध्यक्षता में आयोजित स्टेट लेवल कमेटी (SLC) की महत्वपूर्ण बैठक में नारनौल, नारायणगढ़, पानीपत एवं कुरुक्षेत्र के ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में इन चारों शहरों के सुनियोजित एवं संतुलित विकास के लिए आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की व्यापक कार्ययोजना पर मंथन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत-2047 के विजन के अनुरूप आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शहरी विकास योजनाएं तैयार की जाएंगी, ताकि प्रदेश के शहर विकास और नागरिक सुविधाओं के नए मानक स्थापित कर सकें।
CMO Haryana42,019 views • 1 month ago

आज पंजाब राजभवन में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्रा के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini सम्मिलित हुए। पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्रा को नव दायित्व के लिए बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। Gulab Chand Kataria Lok Bhavan Haryana
CMO Haryana16,710 views • 19 days ago

आज मुंबई (महाराष्ट्र) दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini ने 20 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस की। बैठक में हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं और निवेशकों के सुझावों पर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने और उनके सुझावों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
CMO Haryana22,831 views • 1 month ago

मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ₹7 करोड़ 58 लाख की लागत से तैयार कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में खेजड़ली महाबलिदान स्मृति शिल्प, माता अमृता देवी सर्कल तथा नर्सिंग विभाग के नवीन भवन का लोकार्पण किया और छात्राओं के लिए आधुनिक गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास भी किया।
CMO Haryana36,384 views • 2 months ago

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini मंत्रिमंडल की बैठक की कर रहे हैं अध्यक्षता।
CMO Haryana25,470 views • 2 months ago

मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में 'हरियाणा विजन-2047' के रोडमैप को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक जारी है। बैठक में सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय विभाग (SEWA) द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जा रही है। साथ ही भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी, पारदर्शी एवं समावेशी सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से नई योजनाओं एवं नीतिगत पहलों पर भी व्यापक मंथन हो रहा है। हरियाणा को वर्ष 2047 तक विकसित, समृद्ध और जनकेंद्रित राज्य बनाने के संकल्प के साथ सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
CMO Haryana35,277 views • 3 months ago

A Swedish delegation led by IKEAIndia CEO, Mr. Patrik Antoni, called on Chief Minister Shri Nayab Singh Saini at Sant Kabir Kutir, Chandigarh. During the meeting, they expressed their gratitude for the consistent support extended to IKEA's Gurugram project, which is set to be the company's largest retail outlet in India. The project involves an investment of approximately ₹4,000 crore and is expected to generate around 10,000 direct and indirect employment opportunities. They also conveyed their willingness to recruit talent through the Haryana Foreign Cooperation Department. The discussions also focused on IKEA's new investment plans in Haryana. The Chief Minister assured IKEA India of the Haryana Government's full support and reaffirmed the state's commitment to facilitating investments and creating a business-friendly ecosystem. PMO India Randhir Jaiswal Indian Diplomacy Swedish Ministry for Foreign Affairs Sweden in India Invest India India in Sweden
CMO Haryana28,879 views • 2 months ago

मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini ने लाडवा विधानसभा के गांव खेड़ी दाबदलान में हरियाणा के अपने परिवारजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों के हित में गांव खेड़ी दाबदलान में पानी के ट्यूबवेल के लिए ₹21 लाख एवं विकास कार्यों हेतु ₹21 लाख देने की घोषणा की।
CMO Haryana29,877 views • 2 months ago

मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini की अध्यक्षता में "हरियाणा विज़न 2047" के एक्शन प्लान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जारी है। बैठक में ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं महिला व बाल विकास विभागों से जुड़े विषयों पर व्यापक मंथन करते हुए विकसित, समृद्ध और जनकेंद्रित हरियाणा के निर्माण हेतु भावी कार्ययोजना पर चर्चा चल रही है।
CMO Haryana30,347 views • 2 months ago

आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini ने पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर पंचकूला के ऐतिहासिक सकेतड़ी शिव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
CMO Haryana18,965 views • 1 month ago