
CMO Haryana
@cmohry • 1,318,739 subscribers
Office of Chief Minister, Haryana.
Shorts
Videos

आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini की अध्यक्षता में आयोजित स्टेट लेवल कमेटी (SLC) की महत्वपूर्ण बैठक में नारनौल, नारायणगढ़, पानीपत एवं कुरुक्षेत्र के ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में इन चारों शहरों के सुनियोजित एवं संतुलित विकास के लिए आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की व्यापक कार्ययोजना पर मंथन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत-2047 के विजन के अनुरूप आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शहरी विकास योजनाएं तैयार की जाएंगी, ताकि प्रदेश के शहर विकास और नागरिक सुविधाओं के नए मानक स्थापित कर सकें।
CMO Haryana41,300 Aufrufe • vor 9 Tagen

आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini ने पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर पंचकूला के ऐतिहासिक सकेतड़ी शिव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
CMO Haryana18,447 Aufrufe • vor 9 Tagen

हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ियों को बधाई! : मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini #CommonwealthGames2026
CMO Haryana15,508 Aufrufe • vor 8 Tagen

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini मंत्रिमंडल की बैठक की कर रहे हैं अध्यक्षता।
CMO Haryana25,470 Aufrufe • vor 15 Tagen

मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini की अध्यक्षता में आज 'हरियाणा विजन 2047' के रोडमैप को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक जारी है। बैठक में लोक निर्माण विभाग तथा खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकसित हरियाणा के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन तथा युवाओं के सर्वांगीण विकास से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध और परिणामोन्मुखी ढंग से आगे बढ़ाया जाए।
CMO Haryana18,870 Aufrufe • vor 14 Tagen

मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ₹7 करोड़ 58 लाख की लागत से तैयार कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में खेजड़ली महाबलिदान स्मृति शिल्प, माता अमृता देवी सर्कल तथा नर्सिंग विभाग के नवीन भवन का लोकार्पण किया और छात्राओं के लिए आधुनिक गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास भी किया।
CMO Haryana36,299 Aufrufe • vor 1 Monat

नई दिल्ली में आयोजित Sports, Fitness & Infrastructure Expo में मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini ने सहभागिता करते हुए कहा कि प्रदेश की आबादी देश की कुल आबादी का केवल 2% होने के बावजूद खेलों में हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट और अग्रणी पहचान स्थापित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए सर्वाधिक पदक जीतकर हरियाणा के खिलाड़ियों ने भारत का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाया है। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. Dr Mansukh Mandaviya मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
CMO Haryana13,676 Aufrufe • vor 13 Tagen

युवा के भीतर नशे का नहीं, मेडल जीतने का जुनून होना चाहिए। #NashaMuktYuva #NashaMuktYuva4ViksitBharat
CMO Haryana10,462 Aufrufe • vor 10 Tagen

आज करनाल में मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के प्रेरणादायी अभियान 'एक पेड़ माँ के नाम' के अंतर्गत 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई। साथ ही प्रदेशवासियों से इस जन अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाकर हरियाणा को और अधिक हरित एवं समृद्ध बनाने का आह्वान किया।
CMO Haryana12,046 Aufrufe • vor 13 Tagen

A Swedish delegation led by IKEAIndia CEO, Mr. Patrik Antoni, called on Chief Minister Shri Nayab Singh Saini at Sant Kabir Kutir, Chandigarh. During the meeting, they expressed their gratitude for the consistent support extended to IKEA's Gurugram project, which is set to be the company's largest retail outlet in India. The project involves an investment of approximately ₹4,000 crore and is expected to generate around 10,000 direct and indirect employment opportunities. They also conveyed their willingness to recruit talent through the Haryana Foreign Cooperation Department. The discussions also focused on IKEA's new investment plans in Haryana. The Chief Minister assured IKEA India of the Haryana Government's full support and reaffirmed the state's commitment to facilitating investments and creating a business-friendly ecosystem. PMO India Randhir Jaiswal Indian Diplomacy Swedish Ministry for Foreign Affairs Sweden in India Invest India India in Sweden
CMO Haryana27,872 Aufrufe • vor 1 Monat

मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में 'हरियाणा विजन-2047' के रोडमैप को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक जारी है। बैठक में सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय विभाग (SEWA) द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जा रही है। साथ ही भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी, पारदर्शी एवं समावेशी सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से नई योजनाओं एवं नीतिगत पहलों पर भी व्यापक मंथन हो रहा है। हरियाणा को वर्ष 2047 तक विकसित, समृद्ध और जनकेंद्रित राज्य बनाने के संकल्प के साथ सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
CMO Haryana35,212 Aufrufe • vor 1 Monat

मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini ने लाडवा विधानसभा के गांव खेड़ी दाबदलान में हरियाणा के अपने परिवारजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों के हित में गांव खेड़ी दाबदलान में पानी के ट्यूबवेल के लिए ₹21 लाख एवं विकास कार्यों हेतु ₹21 लाख देने की घोषणा की।
CMO Haryana29,839 Aufrufe • vor 1 Monat

आज मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini ने सिरसा में वीटा दुग्ध प्रशीतन केंद्र एवं इंटीग्रेटेड ड्रग रिकवरी सेंटर का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने दुग्ध उत्पादकों को बेहतर भंडारण की सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा #DrugFreeHaryana अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में इन परियोजनाओं को महत्वपूर्ण कदम बताया। इसके उपरांत जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में जनहित से जुड़े 19 परिवादों पर सुनवाई की। सीएम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत के समयबद्ध, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
CMO Haryana16,779 Aufrufe • vor 20 Tagen

जींद से माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने ₹14,700 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर हरियाणा के विकास को नई गति प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini विशेष रूप से उपस्थित रहे। देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन के ऐतिहासिक शुभारंभ के साथ हरियाणा ने हरित परिवहन, आधुनिक आधारभूत संरचना और सतत विकास की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ा है। 'विकसित हरियाणा-विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह ऐतिहासिक पहल प्रदेश के समग्र और समावेशी विकास को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
CMO Haryana20,016 Aufrufe • vor 26 Tagen

मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini की अध्यक्षता में "हरियाणा विज़न 2047" के एक्शन प्लान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जारी है। बैठक में ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं महिला व बाल विकास विभागों से जुड़े विषयों पर व्यापक मंथन करते हुए विकसित, समृद्ध और जनकेंद्रित हरियाणा के निर्माण हेतु भावी कार्ययोजना पर चर्चा चल रही है।
CMO Haryana30,308 Aufrufe • vor 1 Monat

मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini ने आज यमुनानगर में आयोजित ‘यूथ मैराथन’ को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने युवाओं को नशामुक्त हरियाणा के निर्माण का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति उसके युवा होते हैं। नशे के विरुद्ध यह लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ का यह अभियान जन-जागरूकता का ऐसा सशक्त माध्यम बनेगा, जिसकी गूंज पूरे हरियाणा और देशभर में सुनाई देगी। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हुए ‘नशा मुक्त युवा-नशा मुक्त हरियाणा’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं तथा विकसित हरियाणा और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
CMO Haryana12,655 Aufrufe • vor 17 Tagen