
Dimple Yadav
@dimpleyadav • 1,175,854 subscribers
Socialist leader from Samajwadi Party. Member of Parliament from Mainpuri, Uttar Pradesh.
Shorts
Videos

गाजीपुर के किसानों ने मक्के के खेत में जननायक आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी की तस्वीर के माध्यम से PDA के प्रति अपने स्नेह, विश्वास और प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त किया है। यह केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि महिलाओं, किसानों, युवाओं, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों की आशाओं, आकांक्षाओं और सामाजिक न्याय के संकल्प का प्रतीक है।
Dimple Yadav91,918 views • 2 months ago

पहले NEET, फिर CBSE, उसके बाद SSC, और अब CUET - UG Exam! एक भी परीक्षा ऐसी नहीं जिसे भाजपा सरकार बिना विवाद, गड़बड़ी और अव्यवस्था के संपन्न करा पाई हो। लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य लगातार असमंजस और तनाव में डाला जा रहा है। यह सिर्फ परीक्षा प्रबंधन की विफलता नहीं, बल्कि देश के युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ है।
Dimple Yadav21,878 views • 3 months ago

भाजपा के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों के स्वागत के दृश्य न केवल शर्मनाक हैं, बल्कि उत्तराखंड की अस्मिता और न्याय व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हैं। एक ओर उत्तराखंड की बेटियाँ न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर देवभूमि में उन्हीं आरोपियों के स्वागत का माहौल बनाया जा रहा है। यह सिर्फ अंकिता का अपमान नहीं, बल्कि हर उस बेटी का अपमान हैं जो न्याय और सुरक्षा की उम्मीद लेकर जीती है। #JusticeForAnkitaBhandari
Dimple Yadav17,300 views • 3 months ago

प्रतापगढ़ की दलित बेटी, हरदोई की कुशवाहा समाज की बेटी शिल्पी, फतेहपुर की मौर्य समाज की बेटी और गाज़ीपुर की विश्वकर्मा समाज की बेटी- भाजपा सरकार में बेटियों के साथ अन्याय की घटनाएं लगातार चरम पर हैं। गाज़ीपुर में पीड़ित बेटी के परिवार से मिलने जा रहे विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधिमंडल और पुलिस पर सत्ता संरक्षित वर्चस्ववादियों द्वारा पथराव ने यह साफ कर दिया कि न्याय मांगने वालों को भी कुचलने की कोशिश हो रही है। उत्तर प्रदेश सरकार में कानून नहीं, बल्कि वर्चस्ववादी मानसिकता चल रही है। बेटियों को न्याय नहीं, बल्कि अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है।
Dimple Yadav21,043 views • 4 months ago

भाजपाई भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए हो रहा शहीदों का अपमान ! मैनपुरी में कारगिल वीर शहीद स्व. मुनेश यादव जी की प्रतिमा को योगी आदित्यनाथ के प्रशासन ने भू माफियाओं के दबाव में बुलडोजर से तोड़ा, शर्मनाक। दबंगों के दबाव में प्रशासन के माध्यम से देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वालो का सम्मान छीनना इस सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। वीर शहीद की प्रतिमा की ससम्मान पुनर्स्थापना करे सरकार।
Dimple Yadav67,071 views • 2 years ago

मैनपुरी के किसान भीषण संकट से जूझ रहे हैं। जहाँ धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2368/- निर्धारित है, वहीं मंडी भाव ₹2100-₹2200 तक सिमट गए हैं — जबकि अन्य मंडियों में यही दर ₹2500-₹2600 तक पहुँच रही है। खाद की काला बाज़ारी, सुनियोजित अभाव और विपणन तंत्र की अव्यवस्था ने किसानों की कमर तोड़ दी है। डबल इंजन सरकार की किसानों की आय डबल करने की दोहरी नीति पूर्णतः विफल और खोखली सिद्ध हुई है। किसानों को उनकी उपज का न्यायसंगत मूल्य और खाद की निर्बाध उपलब्धता मिलना अनिवार्य है।
Dimple Yadav35,255 views • 10 months ago

It amazes me to see the younger generation with so much talent and dedication.
Dimple Yadav27,625 views • 8 months ago

खाद की कमी से जूझ रहा किसान, खाद वितरण केंद्रों पर किसानों की लग रही लंबी-लंबी लाइने, सैकड़ो की संख्या में खाद वितरण केंद्रों पर पहुंच रहे किसान। पर्याप्त मात्रा में किसानों को नहीं मिल रही डीएपी खाद। आलू और गेहूं की बुवाई का आ गया समय जिसके लिए किसानों को चाहिए डीएपी की पर्याप्त खाद। लाइनों में धक्का मुक्की खाकर रहे गिर रहे किसान। अधिकारियों का कहना कि पर्याप्त मात्रा में जिले में उपलब्ध है डीएपी खाद। लेकिन वायरल हो रहे वीडियो जिले में खाद की कमी की खोल रहे पोल। किसानों ने शासन प्रशासन और सरकार से लगाई मैनपुरी में पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की गुहार। पूरा मामला सहन क्षेत्र के सहकारी समिति का है। कौन मंत्री जिम्मेदार है इस कमी का और कागद की कालाबाज़ारी का ?
Dimple Yadav43,974 views • 1 year ago