
Dr Kumar Vishvas
@DrKumarVishwas • 9,752,983 subscribers
Poet, Farmer, Indian “Koi Deewana Kehta Hai, Koi Pagal Samajhta Hai❤️” If you do “Hindu-Muslim” on my Timeline, you’ll get blocked🇮🇳
Shorts
Videos

भाई में माता-पिता का मंगल ढूँढ़ती हैं बहनें ❤️ #rakshabandhan #rakhi
Dr Kumar Vishvas311,176 görüntüleme • 8 gün önce

तृण धरि ओट कहत बैदेही… 😍❤️ लोक श्रुति है कि अशोक वाटिका में रावण के अनिष्टकारी सामीप्य से स्वयं को बचाने के लिए माँ सीता ने अपने और उसके बीच एक तिनके की ओट कर ली थी। तृण को ‘भूमिज’ कहा जाता है, अर्थात् जो भूमि से उत्पन्न हुआ हो, और जनकनंदिनी सीता भी तो भूमिजा थीं। मान्यता है कि उस तिनके में उन्होंने अपनी ही धरती से जन्मे एक सहोदर का भाव देखा। एक ऐसे भाई का, जिसकी उपस्थिति में कोई दुराचारी उनकी मर्यादा का अतिक्रमण नहीं कर सकता। भाई-बहन का संबंध केवल राखी के एक धागे का नहीं, बल्कि विश्वास एवं मर्यादा की रक्षा का संकल्प है। ईश्वर प्रत्येक बहन को ऐसा ही अविचल भरोसा दे तथा प्रत्येक भाई को उस भरोसे की रक्षा करने का सामर्थ्य। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आप सभी को अनंत शुभकामनाएँ। 🙏🏻 #Rakshabandhan
Dr Kumar Vishvas40,011 görüntüleme • 6 gün önce

देवियों के बिना तो हमारे देवता भी ‘अधूरे’ हैं #WomensqualityDay #WomenEquality #womenEmpowerment
Dr Kumar Vishvas37,461 görüntüleme • 9 gün önce

हाड़ौती की वीणा शांत हो गई। लोकभाषा के कालिदास ने अपने कुमार स्वर को सरस-संभव करके पूर्णविराम लगा लिया। मेरे सर्वाधिक आदरणीय व प्रिय गीतकार, हिंदी व हाड़ौती भाषा के रससिद्ध कवि “दाभाई” संबोधन के वात्सल्य-रूप श्री दुर्गादान सिंह गौड़ के गोलोकवास का समाचार मेरे रस-कोष की लोकमंजूषा के छीज जाने जैसा है। दशक भर पूर्व देश के एक बड़े साहित्य-उत्सव में , मेरे प्रिय गीतकारों की सूची पूछे जाने पर उनका एक गीत मैंने यूँ ही गुनगुनाया था जिसे पूरी युवा-पीढ़ी ने अपना कंठहार बना लिया था। दाभाई के अनेक गीत मेरे एकांत का रस-स्नान हैं। प्रेम जी प्रेम के बाद मेरे प्रिय अंचल हाड़ौती की मेरे मन के अनहद में एक और नक्षत्र की अपूरणीय क्षति है। विदा दाभाई….सुरों के लोक को आपका सुर मंगल हो। ॐ शांति ॐ 🙏
Dr Kumar Vishvas54,740 görüntüleme • 18 gün önce

धार्मिकता से परे, शिव तत्व प्रकृति में स्थित मंगल व कल्याण की सबसे ख़ूबसूरत अवधारणा का नाम है🚩 #OmNamahShivay
Dr Kumar Vishvas44,976 görüntüleme • 25 gün önce

विश्व के परम चित्रकार की कूँची से प्रस्फुटित इस सृष्टि का प्रत्येक रंग उसकी अद्वितीय शिल्प-साधना का साक्षी है। आइए, आज यह संकल्प करें कि इस प्रकृति-वैभव और धरती की हरित संपदा के संरक्षण का दायित्व हम आजीवन अपनी सामर्थ्य के अनुरूप निभाते रहेंगे।🙏🏻🌿🌏 #WorldNatureConservationDay
Dr Kumar Vishvas48,609 görüntüleme • 1 ay önce