HANUMAN BENIWAL's banner
HANUMAN BENIWAL's profile picture

HANUMAN BENIWAL

@hanumanbeniwal1,312,438 subscribers

President @RLPINDIAorg | 2nd Term MP (Lok Sabha) From Nagaur,Rajasthan | 4 Terms MLA from Khinwsar (Nagaur),

Shorts

रियां बड़ी से पुष्कर बाईपास होते हुए जयपुर की तरफ धीरे -धीरे कूच करें,अजमेर से आगे व जयपुर के आस - पास के किसान,RLP परिवार के सदस्य तैयार रहे | मेरे साथ चलने वाले वाहन चालक, धीरे -धीरे वाहन चलाए |

रियां बड़ी से पुष्कर बाईपास होते हुए जयपुर की तरफ धीरे -धीरे कूच करें,अजमेर से आगे व जयपुर के आस - पास के किसान,RLP परिवार के सदस्य तैयार रहे | मेरे साथ चलने वाले वाहन चालक, धीरे -धीरे वाहन चलाए |

111,292 görüntüleme

चुरू जिले में कार्यरत एक RPS अधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ कार्यरत महिला पुलिस कार्मिक पर हाथ उठाना निंदनीय व अशोभनीय कृत्य है तथा यह नारी शक्ति का अपमान है,एक तरफ महिला शिक्षा को बढ़ावा देने व सरकारी क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने की बातें सरकारें करती है मगर दूसरी तरह जब ऐसे पुलिस अधिकारी द्वारा पद के अहंकार में सार्वजनिक रूप से जब महिला पुलिस कार्मिक पर ड्यूटी के समय हाथ उठाया जाता है तो इससे राजस्थान पुलिस फोर्स में कार्यरत तमाम महिला कार्मिकों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है व उनका मनोबल गिरता है,उक्त RPS अधिकारी के इस कृत्य से प्रदेश की महिला पुलिस कार्मिकों में भारी निराशा उत्पन्न हुई है ,मेरी प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma से मांग है कि ऐसे पुलिस अधिकारी को तत्काल निलंबित किया जाए ताकि राजस्थान पुलिस में कार्यरत महिला पुलिस कार्मिकों का मनोबल कमजोर नहीं हो | मैने मामले को लेकर राजस्थान पुलिस के महानिदेशक से भी दूरभाष पर वार्ता की है | Rajasthan Police Churu Police CMO Rajasthan

169,904 görüntüleme

भारत सरकार के गृह मंत्री श्री Amit Shah व कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री Siddaramaiah जी संज्ञान लेवे, मेरे प्रदेश राजस्थान के बाड़मेर निवासी श्री अमित कुमार धनदे (मेघवाल) ने मुलाकात कर अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट बैगलोर,कर्नाटक में उनके पुत्र लोकेंद्र कुमार की 10/06/2024 को हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की ! एक दलित वर्ग के छात्र की संदिग्ध हालातों में मृत्यु हो जाती है और चार माह बाद भी परिजनों को न्याय नहीं मिल रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है ,मामले को लेकर शिवाजी नगर बैंगलोर में UDR No. 11/2024 दर्ज हुई है लेकिन कर्नाटक पुलिस इस मामले का गहनता से अनुसंधान नहीं कर रही है ! मामले की जांच तत्काल सीबीआई से करवाई जानी चाहिए ताकि स्वर्गीय लोकेंद्र सिंह के परिजनों को न्याय मिलें ! PMO India

124,939 görüntüleme

स्वर्गीय रामेश्वर जी डूडी अमर रहे |

स्वर्गीय रामेश्वर जी डूडी अमर रहे |

57,363 görüntüleme

आज लोक सभा में अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के 7.5% आरक्षण को बढ़ाकर 10 % प्रतिशत तक करने की मांग रखी !

आज लोक सभा में अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के 7.5% आरक्षण को बढ़ाकर 10 % प्रतिशत तक करने की मांग रखी !

202,981 görüntüleme

युवा आक्रोश महारैली में आए प्रदेश भर के युवाओं के जोश और जज्बे के आगे राजस्थान सरकार ने अपनी हठधर्मिता छोड़कर रैली के मंच पर जयपुर पुलिस कमिश्नर और जयपुर संभाग की संभागीय आयुक्त को वार्ता के लिए भेजा और वार्ता के बाद हमने लिखित में S.I. भर्ती को रद्द करने की मांग तथा RPSC के पुनर्गठन की मांग से सरकार को अवगत करवाया | #युवा_आक्रोश_महारैली

73,695 görüntüleme

कुछ ही देर में सरदारशहर क्षेत्र में सींगड़ी ग्राम में पहुंच जाऊंगा | जय वीर तेजाजी

कुछ ही देर में सरदारशहर क्षेत्र में सींगड़ी ग्राम में पहुंच जाऊंगा | जय वीर तेजाजी

57,470 görüntüleme

रियां बड़ी के सभा स्थल से कूच कर लिया है -

रियां बड़ी के सभा स्थल से कूच कर लिया है -

31,841 görüntüleme

डोली में सभा स्थल से सभी लोग अब बालोतरा कूच कर रहे हैं | राजस्थान की सरकार संवेदनहीन बनी हुई है इसलिए दर्जनों गांवों के निवासियों को मिल रही काले पानी की सजा का स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है मगर अब हम इन गांवों के लोगों को न्याय दिलवाकर रहेंगे |

49,302 görüntüleme

आज सुबह विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए हरियाणा पहुंचते ही हरियाणा की वीर भूमि को प्रणाम किया !

आज सुबह विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए हरियाणा पहुंचते ही हरियाणा की वीर भूमि को प्रणाम किया !

86,674 görüntüleme

धूमधाम से गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया #गणपति_बप्पा_मोरया

धूमधाम से गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया #गणपति_बप्पा_मोरया

43,203 görüntüleme

जोधपुर हवाई अड्डे पर पहुंच गया हूं, बिलाड़ा के लिए प्रस्थान कर लिया है |

जोधपुर हवाई अड्डे पर पहुंच गया हूं, बिलाड़ा के लिए प्रस्थान कर लिया है |

29,072 görüntüleme

देर रात सीकर जिले के अलोदा (खाटू श्याम जी) में परम आराध्य वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में आयोजित भजन संध्या में पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया | Rashtriya Loktantrik Party

देर रात सीकर जिले के अलोदा (खाटू श्याम जी) में परम आराध्य वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में आयोजित भजन संध्या में पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया | Rashtriya Loktantrik Party

39,107 görüntüleme

@ डोली, बालोतरा | #जोजरी_बचाओ_महारैली

@ डोली, बालोतरा | #जोजरी_बचाओ_महारैली

37,897 görüntüleme

मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma ,SMS अस्पताल की मोर्चरी के बाहर हम दिवंगत डॉक्टर राकेश बिश्नोई के परिजनों के साथ धरने पर बैठे है,हठधर्मिता छोड़कर तत्काल आंदोलित परिजनों की मांगो पर सहमति व्यक्त कीजिए |

42,507 görüntüleme

जोजरी नदी को बचाने के लिए हमारे आंदोलन से जुड़े मुख्य बिंदुओं पर सुबह 4 बजे जिला कलक्टर कार्यालय,बालोतरा में कलक्टर तथा SP व अन्य अधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई | Rashtriya Loktantrik Party

जोजरी नदी को बचाने के लिए हमारे आंदोलन से जुड़े मुख्य बिंदुओं पर सुबह 4 बजे जिला कलक्टर कार्यालय,बालोतरा में कलक्टर तथा SP व अन्य अधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई | Rashtriya Loktantrik Party

33,660 görüntüleme

विधानसभा क्षेत्र बाढड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी, यहां के किसानों की आवाज श्री सोमवीर घसौला (सुरमवीर) के समर्थन में झोझू कलां (हरियाणा) में आयोजित सभा में पहुंच गया हूं !

विधानसभा क्षेत्र बाढड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी, यहां के किसानों की आवाज श्री सोमवीर घसौला (सुरमवीर) के समर्थन में झोझू कलां (हरियाणा) में आयोजित सभा में पहुंच गया हूं !

57,724 görüntüleme

आज तिरुपति पहुंचने पर प्रवासी बंधुओं ने हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया |

आज तिरुपति पहुंचने पर प्रवासी बंधुओं ने हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया |

14,257 görüntüleme

.Government of Rajasthan को संवेदनशीलता दिखाते हुए S.I. भर्ती को तत्काल रद्द करना चाहिए |

.Government of Rajasthan को संवेदनशीलता दिखाते हुए S.I. भर्ती को तत्काल रद्द करना चाहिए |

37,054 görüntüleme

Videos

hanumanbeniwal's profile picture

दो दिन पहले तक पाँच घंटे तक आरएलपी के सामने गिड़गिड़ाने वाली सरकार आज सत्ता के नशे में आरएलपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है। मैं सरकार को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि आरएलपी का हर कार्यकर्ता संघर्ष से निकला है, डरने वाला नहीं है। सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि RLP के संघर्ष की वजह से ही बोनट पर बैठकर सरकार को संतो के आंदोलन में झुकना पड़ा | तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। लोकतांत्रिक रूप से विरोध प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है और लाठी के दम पर हमारी आवाज को सरकार दबा नहीं सकती | मैंने राजस्थान पुलिस के उच्च अधिकारियों से वार्ता करके जयपुर में हिरासत में लिए गए RLP कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा करने को कहा है |

HANUMAN BENIWAL

42,835 görüntüleme • 9 gün önce

hanumanbeniwal's profile picture

डीडवाना - कुचामन जिले के मकराना क्षेत्र की खदान में जाखली निवासी रामनिवास गोदारा का शव 72 घंटे से फंसा हुआ मगर दुर्भाग्य से कोई भी उच्च अधिकारी मौके पर नही गया और SDRF की टीम के पास कोई उच्च क्षमता की मोटर खदान में से पानी निकालने की उपलब्ध नहीं है, मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma का ध्यान इस तरफ आकर्षित करते हुए यह कहना चाहता हूं कि यदि आपकी सरकार को आरएलपी कार्यकर्ताओं की द्वेषतापूर्ण गिरफ्तारियां करने से फुर्सत मिल गई है तो थोड़ा मकराना की खदान में 72 घंटे से फंसे शव और दिवंगत के परिजनों की हालात पर भी ध्यान दीजिए और मौके पर NDRF टीम को भेजिए | चांद पर जाने की बात करने और विकास की बड़ी - बड़ी बातें करने वाली भाजपा सरकार के शासन में 72 घंटे से किसान के बेटे का शव खदान में फंसा हुआ है मगर सरकार के पास उस शव को निकालने के लिए संसाधन तक नहीं है तो मैं समझता हूं सरकार की यह बाते व्यर्थ है | स्थानीय लोगों में इस मामले को लेकर सरकार के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है | मैंने मामले को लेकर पुन: उच्च अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है | CMO Rajasthan NDRF India I राष्ट्रीय आपदा मोचन बल 🇮🇳

HANUMAN BENIWAL

17,848 görüntüleme • 7 gün önce

hanumanbeniwal's profile picture

मैं रेल मंत्री श्री Ashwini Vaishnaw ,रेल राज्य मंत्री श्री Ravneet Singh Bittu व राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma का ध्यान जयपुर जिले की झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्थित आसलपुर–जोबनेर रेलवे फाटक के हर रोज घंटों तक बंद रहने की वजह से आम -जन को हो रही भारी परेशानी की तरफ आकर्षित करना चाहता हूं, इस रेलवे फाटक का ऐसे बंद होना अब सिर्फ “परेशानी” नहीं, बल्कि जनता के साथ बड़ा अन्याय है । इस विधानसभा क्षेत्र के मतदाता,विशेषकर जहां यह रेलवे फाटक है,वहां आस - पास के गांवों के लोग कई वर्षों से लगातार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करते आ रहे है और हर बार उन्हें इस रेलवे फाटक पर ROB बनाने का झूठा आश्वासन दे दिया जाता है | मेरा रेल मंत्री जी,रेल राज्य मंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से प्रश्न है कि क्या यही आपका विकास है जहां लोगों को हर रोज घंटों तक लंबे जाम में खड़ा रहना पड़े ? क्या यही आपका विकास जहां अक्सर फाटक बंद होने से कई जिंदगियां एम्बुलेंस में दम तोड़ देती है ? एक तरफ अमृत भारत स्टेशन योजना,रेलवे फाटकों पर ROB बनाकर उन्हें मानव रहित बनाने की बड़ी - बड़ी बातें अक्सर रेल मंत्री जी करते है मगर उन्हें जनता की ऐसी प्रमुख समस्याएं ध्यान में नहीं आती | जिस क्षेत्र की जनता लगातार बीजेपी को वोट कर रही है,जो क्षेत्र राजस्थान की राजधानी से महज कुछ दूरी पर स्थित है,बावजूद इसके वहां रेलवे फाटक के हर रोज बार - बार व घंटों तक बंद होने से जो जनता को जिस समस्या का सामना करना पड़ता है वो समस्या बीजेपी के नेताओं को नजर क्यों नहीं आ रही है ? राजस्थान सरकार ,इस रेलवे फाटक पर शीघ्रता से ROB बनाने के लिए रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके जल्द से जल्द ROB स्वीकृत करवाने के दिशा में सकारात्मक कदम उठाए अन्यथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आसलपुर - जोबनेर रेलवे क्रॉसिंग पर ROB बनाने की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी | Ministry of Railways North Western Railway GM NWRailway CMO Rajasthan Government of Rajasthan

HANUMAN BENIWAL

42,114 görüntüleme • 1 ay önce

hanumanbeniwal's profile picture

जयपुर जिले की मौजमाबाद तहसील में स्थित भैराणा (बिचून) में श्री दादूपालका भैराणा धाम में आंदोलित संतो द्वारा कल बोराज में रात्रि चौपाल में राजस्थान के उप - मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा को लताड़ना यह दर्शा रहा है कि सनातन के नाम पर वोट लेकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा के शासन में साधु - संतो का कोई सम्मान नहीं है | साधु-संतों द्वारा राजस्थान के डिप्टी सीएम को सार्वजनिक रूप से लताड़ा जाना केवल एक व्यक्ति का मुद्दा नहीं, बल्कि सनातन आस्था और संत समाज के सम्मान से जुड़ा विषय है। भाजपा हर मंच से खुद को सनातन की सबसे बड़ी हितैषी बताती है, लेकिन जब संत समाज अपमानित महसूस करता है तब मुख्यमंत्री, पार्टी के बड़े नेता और मंत्री मौन क्यों हो जाते हैं ? क्या भाजपा के लिए सनातन सिर्फ चुनावी नारा है? अगर संतों की बात भाजपा सरकार में नहीं सुनी जाएगी, तो फिर ‘सनातन रक्षा’ के दावे किसलिए ? संत समाज का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता । इससे पहले भाजपा के एक विधायक जो खुद संत है,उन्होंने भी इन आंदोलित संतो की भावनाओं को आहत किया था | राजस्थान की जनता बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से पूछ रही है कि राजनीति से ऊपर उठकर भाजपा को अपनी दोगली नीति पर जवाब देना चाहिए । Narendra Modi Bhajanlal Sharma

HANUMAN BENIWAL

24,247 görüntüleme • 1 ay önce

hanumanbeniwal's profile picture

आगामी 27 मई को जयपुर जिले की मौजमाबाद तहसील में स्थित दादू पालाकां, भैराणा धाम में साधु-संतों की ऐतिहासिक महापंचायत आयोजित होगी। यह केवल संत समाज का आयोजन नहीं, बल्कि गौमाता, गौचर भूमि और जनअधिकारों की रक्षा के लिए आयोजित होने वाली महापंचायत है | दूदू विधानसभा क्षेत्र सहित जयपुर, सीकर, अजमेर, टोंक, नागौर तथा डीडवाना-कुचामन जिले के राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मेरी अपील है कि वो कल सुबह से ही अपने-अपने गांव, ढाणी, ब्लॉक और जिले में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को इस महापंचायत में पहुंचने हेतु आमंत्रित करें | साधु-संतो की आवाज जनभावनाओं की आवाज है, और यह संघर्ष समाज, संस्कृति तथा पर्यावरण की रक्षा का संघर्ष है। आइए, हम एकजुट होकर आने वाली 27 मई को अपनी सहभागिता भैराणा धाम में दर्ज करवाएं और भीषण गर्मी में आंदोलित साधु - संतो के संघर्ष को मजबूत करें |

HANUMAN BENIWAL

15,411 görüntüleme • 21 gün önce

hanumanbeniwal's profile picture

नागौर जिले की खींवसर विधानसभा क्षेत्र के करणु गांव में श्री हुक्माराम जाखड़ के दो विद्युत कनेक्शनों को, जबकि उनके बिल पूर्ण रूप से भरे हुए थे, अनुचित रूप से विच्छेद कर दिया गया। यह कार्रवाई अजमेर डिस्कॉम की टीमों द्वारा की गई, जो कथित रूप से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के इशारे पर की गई। इस दौरान किसानों के बिजली के खंभे और तार तक तोड़ दिए गए। बिना उचित कारण और निर्धारित प्रक्रिया के किसानों की विद्युत लाइनों को हटाना न केवल अनुचित है, बल्कि यह हमारे अन्नदाताओं को अनावश्यक रूप से परेशान करने वाला कदम भी है। किसान पहले से ही अनेक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में इस प्रकार की कार्रवाई उनकी आजीविका पर सीधा प्रभाव डालती है। कल नागौर में जो नेता ट्रैक्टर रैली निकालकर BJP को किसान हितैषी बताने का प्रयास कर रहे थे, वही आज किसानों की विद्युत लाइनों को हटवा रहे हैं। भाजपा सरकार बनने के बाद से इस क्षेत्र में जिस प्रकार से विद्युत विभाग के अधिकारी स्थानीय नेताओं के दबाव में आकर किसानों के खिलाफ अनैतिक कार्रवाई कर रहे हैं, वह निंदनीय है,उन्हें यह याद रखना चाहिए कि नागौर जिले में इस प्रकार की गुंडागर्दी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma से पूछना चाहता हूँ कि जब आप स्वयं को किसान बताते हैं, तो क्या किसानों के खिलाफ ऐसी अनुचित कार्रवाई करवाना ही आपकी नीति है ? मैंने आज खींवसर क्षेत्र में हुई इस अनैतिक कार्रवाई के संबंध में राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ,डिस्कॉम की चेयरपर्सन आरती डोगरा तथा अजमेर डिस्कॉम के एमडी से दूरभाष पर वार्ता की है | Ajmer Vidyut Vitran Nigam Ltd CMO Rajasthan

HANUMAN BENIWAL

22,297 görüntüleme • 1 ay önce

hanumanbeniwal's profile picture

मैं प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के यह संज्ञान में लाना चाहता हूं कि आपके मंत्रिमंडल में विदेश मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे कैबिनेट मंत्री Dr. S. Jaishankar जी सांसदों को मिलने का समय नहीं देते और आपके विदेश राज्य मंत्री श्री Kirti Vardhan Singh जी के कहने से उन पीड़ितों को मिलने के पास संसद भवन में नहीं बनाए जा रहे हैं जिनके परिजन विदेश में किसी न किसी रूप में पीड़ित है,आज रूस - यूक्रेन युद्ध में एजेंटों की धोखाधड़ी से रूसी सशस्त्र बलों में फंसे भारतीय नागरिकों के परिजनों के पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल के साथ मेरे द्वारा संसद भवन परिसर में विदेश राज्य मंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह से मुलाकात का समय मांगा गया और विदेश राज्य मंत्री के कार्यालय से दोपहर एक से दो बजे के मध्य मुलाकात का समय दिया गया और संसद भवन परिसर में पास बनाने वाली शाखा ने उन पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को यह कहकर उनका पास बनाने से इनकार कर दिया कि विदेश राज्य मंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह के मैसेज से संसद भवन परिसर में उनके कार्यालय में जाने के पास नहीं बनाए जा सकते जो न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि भारत के विदेश राज्य मंत्री की लाचारी को भी दर्शाता है | विदेश राज्य मंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह की यह बेबसी से अब यह प्रश्न भी खड़ा हो गया है कि जिनके कहने से संसद भवन में उनके खुद के कार्यालय में उनसे मुलाकात करने आए व्यक्तियों के पास नहीं बन रहे हैं उनसे विदेश के मामलों में यह राष्ट्र कैसे अपेक्षा रखेगा ? यह बात मेरे द्वारा लिखने का उद्देश्य यह है कि हमारे देश के नागरिक जो दुनिया के कई देशों में रहते है,वहां उन्हें जब कोई तकलीफ होगी तो उसके समाधान के लिए उनकी अपेक्षा भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से ही होगी मगर विदेश मंत्रालय जब सांसदों के साथ आए प्रतिनिधिमंडल से ही मुलाकात का समय नहीं देगा तो फिर वो लोग आखिर कहां जाएंगे ? PMO India LOK SABHA

HANUMAN BENIWAL

58,450 görüntüleme • 4 ay önce

hanumanbeniwal's profile picture

आज लोक सभा की वेल में साथी सांसदों के साथ पहुंचकर केंद्र सरकार का राजस्थान के झालावाड़ जिले की सरकारी स्कूल में हुई त्रासदी की तरफ ध्यान आकर्षित किया,7 मासूम बच्चे काल कवलित हो गए,दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए और राजस्थान की सरकार और प्रशासनिक तंत्र इस मामले को हादसा बताकर इतिश्री करना चाहते है लेकिन यह हादसा नहीं बल्कि सिस्टम की अनदेखी से हुई हत्या है | किसी भी समाज और राष्ट्र का भविष्य उसके बच्चों पर निर्भर करता है और बच्चों का भविष्य उनकी स्कूली शिक्षा पर टिका होता है, यह वह पवित्र स्थान है जहां एक बच्चा कल का जिम्मेदार नागरिक बनने की तैयारी करता है और हम स्कूल को उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला मानते है, लेकिन जब यह आधारशिला ही जर्जर और असुरक्षित हो, तो उस पर एक मजबूत भविष्य की इमारत कैसे खड़ी हो सकती है मैं पुनः यह कहना चाहता हूं कि झालावाड़ जिले में हुई स्कुल त्रासदी एक हादसा नहीं बल्कि सिस्टम की नाकामी के कारण हुई हत्या है, यह घटना कोई अकेली या अप्रत्याशित दुर्घटना नहीं है, बल्कि यह देशभर में सरकारी स्कूलों की प्रणालीगत उपेक्षा और जर्जर हालत का एक क्रूर प्रतीक है। यह घटना इस बात को भी उजागर करती है कि हमारे बच्चे हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर शिक्षा का अधिकार प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। यह समस्या किसी एक राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि एक राष्ट्रव्यापी संकट बन चुकी है। देश में सरकारी स्कूलों का संकट केवल कुछ इमारतों के गिरने का नहीं, बल्कि यह व्यवस्थागत उदासीनता, भ्रष्टाचार और जवाबदेही की कमी का संकट है। यह हमारे देश के भविष्य, यानी हमारे बच्चों की सुरक्षा और उनके शिक्षा के अधिकार से सीधे तौर पर जुड़ा है। इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है | हमने संबंधित कलक्टर के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग रखी साथ ही एक -एक करोड़ रूपये दिवंगत बच्चों के परिजनों को और 50 - 50 लाख रूपये घायलों को देने की मांग रखी | स्वयं लोक सभा अध्यक्ष श्री Om Birla जी व राजस्थान के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री Madan Dilawar भी हाड़ौती आंचल से आते है ऐसे में केवल बयानों से इस मामले की इतिश्री कर लेना उचित नहीं है | इस मुद्दे को जब हमने वेल में जाकर उठाया तब रक्षा मंत्री श्री Rajnath Singh जी व गृह मंत्री श्री Amit Shah जी भी मौजूद थे | लोक सभा में साथी सांसद श्री Chandra Shekhar Aazad व Rajkumar Roat आदि भी मेरे साथ रहे | #parliamentsession2025 #RLP

HANUMAN BENIWAL

104,746 görüntüleme • 10 ay önce