
HANUMAN BENIWAL
@hanumanbeniwal • 1,315,878 subscribers
President @RLPINDIAorg | 2nd Term MP (Lok Sabha) From Nagaur,Rajasthan | 4 Terms MLA from Khinwsar (Nagaur),
Shorts
Videos

नागौर नगर परिषद के वार्ड संख्या 6 से RLP उम्मीदवार दीनाराम जी,वार्ड संख्या 7 से स्वरूप सिंह जी राठौड़ व वार्ड संख्या 60 से RLP उम्मीदवार कैलाश जी चौधरी के समर्थन में जन- सम्पर्क सभा करके बोतल के चिन्ह पर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की | #नगर_निकाय_2026
HANUMAN BENIWAL17,995 Aufrufe • vor 1 Tag

मुख्यमंत्री की बार-बार फिसलती जुबान, कैसे बनेगा विकसित राजस्थान ? #पर्चीलाल_मस्त_जनता_त्रस्त
HANUMAN BENIWAL105,807 Aufrufe • vor 1 Monat

झुंझुनूं के नवलगढ़ में स्वतंत्रता दिवस जैसे पावन अवसर पर स्थानीय विधायक एवं कार्यवाहक उपखंड अधिकारी द्वारा तिरंगा उल्टा फहराए जाने का मामला सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। एक तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कार्यक्रम में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की गलत धुन बजाई गई, और दूसरी तरफ नवलगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और निर्धारित नियमों की खुलेआम अनदेखी हुई। राष्ट्रवाद का ढोंग पीटने वालों को कम से कम तिरंगे के कायदे और उसके मान-सम्मान की जानकारी तो होनी चाहिए। तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। इसके अपमान को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। सरकार को इस गंभीर लापरवाही पर तत्काल जवाब देना चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए | CMO Rajasthan
HANUMAN BENIWAL60,763 Aufrufe • vor 22 Tagen

नागौर जिले के रियां बड़ी उपखंड में स्थित बाड़ी घाटी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम किला में जिला प्रशासन द्वारा एक निजी कंपनी के प्रस्तावित होटल प्रोजेक्ट के लिए भूमि चिन्हित करने के दौरान किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। सरकार स्वयं समय-समय पर जारी अपने परिपत्रों और आदेशों में स्पष्ट कर चुकी है कि जब खेत में फसल खड़ी हो, तब किसी भी प्रकार की पत्थरगढ़ी, सीमांकन या भूमि संबंधी कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए, ताकि किसानों की मेहनत और फसल सुरक्षित रहे। इसके बावजूद राजस्व विभाग द्वारा पुलिस की मौजूदगी में की गई यह कार्रवाई सीधे-सीधे किसानों के अधिकारों और सरकारी निर्देशों की अवहेलना है। मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma से पूछना चाहता हूं कि क्या भाजपा सरकार के लिए अन्नदाता से ज्यादा कॉरपोरेट हित महत्वपूर्ण हो गए हैं ? यह जो दृश्य नागौर जिले में देखने को मिल रहे हैं, वे किसानों को अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाते हैं, जब विदेशी शासन किसानों की जमीन और मेहनत को कुचलकर साम्राज्यवादी और पूंजीपति हितों को आगे बढ़ाता था। दुर्भाग्य यह है कि आजादी के दशकों बाद भी यदि खड़ी फसलों पर प्रशासनिक कार्रवाई कर कॉरपोरेट परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। राजस्थान सरकार इस मामले में दोषी राजस्व विभाग के अधिकारियों और कार्मिकों की जिम्मेदारी तय कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करें और किसानों को जो नुकसान पहुंचाया गया उसका आंकलन करके उन्हें मुआवजा दिलवाया जाए | CMO Rajasthan Government of Rajasthan Dainik Bhaskar Rajasthan Patrika ANI Press Trust of India
HANUMAN BENIWAL47,217 Aufrufe • vor 27 Tagen

एक तरफ देश के प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi कहते हैं कि "देश के युवाओं का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है", वहीं दूसरी तरफ राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद Madan Rathore दिल्ली में जंतर-मंतर पर अपने भविष्य और अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे युवाओं को "भाड़े का टट्टू" और "पत्थरबाज" कहकर संबोधित करते हैं। यह बयान केवल आंदोलनरत युवाओं का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों बेरोजगार और संघर्षरत युवाओं का अपमान है। अपनी जायज़ मांगों के लिए आवाज़ उठाने वालों को अपमानित करना भाजपा की युवाओं के प्रति वास्तविक सोच को उजागर करता है। लोगों को मर्यादित आचरण और नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या यही आपका आचरण और संस्कार है ? लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को सम्मान मिलना चाहिए, अपमान नहीं। मैं मांग करता हूँ कि मदन राठौड़ को अपने अमर्यादित बयान पर देश के युवाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए | Bhajanlal Sharma PMO India
HANUMAN BENIWAL68,916 Aufrufe • vor 1 Monat

नागौर नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों ने निकाय चुनावों को लेकर कल नागौर आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की |
HANUMAN BENIWAL17,469 Aufrufe • vor 11 Tagen

आज नई दिल्ली स्थित मेरे आवास पर संसद में मेरे साथी एवं वरिष्ठ लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी जी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उनसे संसदीय कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों एवं जनहित के मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। Rashtriya Loktantrik Party
HANUMAN BENIWAL32,766 Aufrufe • vor 24 Tagen

RLP कार्यालय उद्घाटन व तेजा गायन @ ताल छापर,जिला चुरू #RLP #Churu
HANUMAN BENIWAL39,089 Aufrufe • vor 1 Monat

आज नागौर संसदीय क्षेत्र के मारवाड़ मुंडवा में मीडिया के साथियों से मुखातिब हुआ |
HANUMAN BENIWAL14,516 Aufrufe • vor 11 Tagen

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर,जिन्होने मीडिया के सामने सार्वजनिक रूप से शिक्षकों को ‘मूर्ख’ और ‘बेवकूफ’ कहकर पूरे शिक्षा तंत्र का अपमान किया औरसत्ता के अहंकार में शब्दों की मर्यादा भूल गए ,उन्हें दूसरों को मर्यादित आचरण करने की नसीहत देना शोभा नहीं देता |
HANUMAN BENIWAL72,700 Aufrufe • vor 3 Monaten