
HANUMAN BENIWAL
@hanumanbeniwal • 1,316,705 subscribers
President @RLPINDIAorg | 2nd Term MP (Lok Sabha) From Nagaur,Rajasthan | 4 Terms MLA from Khinwsar (Nagaur),
Shorts
Videos

बालोतरा जिले के गिड़ा मुख्यालय पर पार्टी परिवार के सदस्यों के साथ |
HANUMAN BENIWAL29,014 просмотров • 4 дней назад

गणपति विसर्जन से पूर्व आज नागौर आवास पर विधि-विधानपूर्वक भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति, आरोग्य एवं खुशहाली की कामना की। गणपति बप्पा मोरया! अगले बरस तू जल्दी आ! #गणपति_बप्पा_मोरया #गणेश_महोत्सव #गणपति_विसर्जन
HANUMAN BENIWAL89,019 просмотров • 1 месяц назад

कल राजस्थान के विभिन्न जिलों में पंचायती राज चुनावों के दूसरे चरण का मतदान है, मेरा समस्त मतदाताओं से विनम्र आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं तथा अपने क्षेत्र के विकास, जनहित और व्यवस्था परिवर्तन के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के उम्मीदवारों को अपना अमूल्य मत एवं आशीर्वाद प्रदान करें। बोतल के चुनाव चिन्ह पर मतदान कर अपने क्षेत्र में जनहित की आवाज को मजबूत बनाने में सहभागी बनें। आपका एक-एक वोट लोकतंत्र की ताकत है। आपका समर्थन ही हमारी ऊर्जा है और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का हमारा संकल्प ही हमारी पहचान है। आपका साथ, आपका विश्वास — व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प ! #RLP #व्यवस्था_परिवर्तन #पंचायती_राज_चुनाव_2026
HANUMAN BENIWAL14,736 просмотров • 9 дней назад

पंचायती राज चुनावों के दूसरे चरण में जोधपुर, अजमेर एवं जयपुर जिले में जहां मेरे जनसंपर्क कार्यक्रम प्रस्तावित थे, लेकिन कार्यक्रमों में अत्यधिक देरी हो जाने के कारण मैं वहां उपस्थित नहीं हो सका। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों के सभी मतदाता एवं कार्यकर्ता इस वीडियो अपील को मेरी व्यक्तिगत उपस्थिति मानते हुए जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के पदों पर चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के उम्मीदवारों के समर्थन में मतदान का आग्रह समझें। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के जिन-जिन क्षेत्रों में पंचायती राज चुनाव हो रहे हैं, वहां भी आप सभी से अपील है कि RLP के उम्मीदवारों को अपना अमूल्य मत एवं आशीर्वाद प्रदान कर उन्हें विजयी बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं। आपका एक-एक वोट व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पुनः आप सभी से विनम्र निवेदन है कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के चुनावों में बोतल के चुनाव चिन्ह पर मतदान करें। आपका विश्वास, आपका आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। Rashtriya Loktantrik Party
HANUMAN BENIWAL13,499 просмотров • 9 дней назад

हमारी स्पष्ट मांग है कि सरकार घड़साना में आंदोलनरत किसानों की सभी मांगों को स्वीकार कर उनका सम्मानजनक समाधान करे, लेकिन सरकार की हठधर्मिता के चलते समाधान की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हो पा रही है। चूंकि पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन में अब केवल दो दिन शेष हैं, इसलिए फिलहाल चुनावी जिम्मेदारियों के निर्वहन के बाद दो दिन पश्चात संघर्ष समिति आंदोलन को जिस भी दिशा में आगे ले जाने का निर्णय करेगी, मैं किसानों के साथ पुनः मजबूती से खड़ा मिलूंगा। किसानों के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई में मेरा साथ हमेशा इन किसानों के साथ रहेगा | Rashtriya Loktantrik Party
HANUMAN BENIWAL31,925 просмотров • 25 дней назад

नागौर जिला परिषद के वार्ड संख्या 32 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की ओर से दो उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। दोनों ही पार्टी की स्थापना के समय से संगठन के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं। ऐसे में दोनों के बीच दावेदारी का निर्णय निष्पक्ष एवं सहज तरीके से करने के उद्देश्य से नागौर आवास पर बालिकाओं के हाथों लॉटरी निकलवाई गई। इस दौरान दोनों दावेदारों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। लॉटरी प्रक्रिया के पश्चात दोनों पक्षों ने आपसी सहमति एवं संगठनात्मक एकजुटता का परिचय देते हुए एक साथ मिलकर नामांकन किया। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी में संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान, पारदर्शिता, निष्पक्षता और आपसी भाईचारा सदैव प्राथमिकता में रहता है। पार्टी का उद्देश्य है कि सभी साथी मिलकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें और चुनाव में एकजुटता के साथ आगे बढ़ें।
HANUMAN BENIWAL29,721 просмотров • 23 дней назад

मुख्यमंत्री की बार-बार फिसलती जुबान, कैसे बनेगा विकसित राजस्थान ? #पर्चीलाल_मस्त_जनता_त्रस्त
HANUMAN BENIWAL107,151 просмотров • 3 месяцев назад

पंचायती राज चुनावों को लेकर बाड़मेर की धरा पर आयोजित जनसभाओं में जनता का अपार स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद मिला। आप सभी के इस प्रेम और विश्वास के लिए हृदय की गहराइयों से आभार। 🙏 जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के पद के लिए हो रहे चुनावों में आरएलपी उम्मीदवारों के समर्थन में बोतल के चुनाव चिन्ह पर मतदान करें | #Barmer #RLP
HANUMAN BENIWAL13,227 просмотров • 10 дней назад

कल 20 अक्टूबर को जयपुर जिले में पंचायती राज चुनावों के संबंध में आपके बीच उपस्थित होकर जनसंपर्क करने के लिए मेरे कई कार्यक्रम प्रस्तावित थे, लेकिन अत्यधिक देरी हो जाने के कारण मैं उन कार्यक्रमों में उपस्थित नहीं हो सका। इसके लिए मुझे खेद है। इस वीडियो संदेश के माध्यम से मैं आप सभी से अपील करता हूं कि मेरे इस संदेश को मेरी व्यक्तिगत उपस्थिति मानकर अपना स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद RLP उम्मीदवारों को प्रदान करें। पंचायती राज व्यवस्था में बदलाव, आमजन के अधिकारों की रक्षा और गांवों के विकास के संकल्प को मजबूती देने के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के सभी उम्मीदवारों के समर्थन में बोतल के चुनाव चिन्ह पर मतदान कर RLP प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। आपका एक-एक वोट व्यवस्था परिवर्तन की इस लड़ाई को मजबूती देगा। आपका विश्वास, आपका समर्थन और आपका आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
HANUMAN BENIWAL16,896 просмотров • 15 дней назад

आज जयपुर में AIMIM पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोक सभा में मेरे साथी सांसद श्री असदुद्दीन ओवैसी साहब के साथ विशाल जन- सभा को सम्बोधित किया | जनसभा में उमड़े अपार जनसमूह का उत्साह इस बात का प्रतीक है कि जनता अब अपने अधिकारों, सम्मान और मजबूत लोकतांत्रिक आवाज के लिए एकजुट होकर खड़ी है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सदैव प्रदेश के सभी वर्गों के हक़, अधिकार और न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। Asaduddin Owaisi AIMIM Rashtriya Loktantrik Party
HANUMAN BENIWAL50,289 просмотров • 2 месяцев назад

प्रथम चरण के पंचायती राज चुनावों में चुनाव प्रचार के दौरान मैंने अपने स्तर पर अधिकतम प्रयास करते हुए कई जिलों में पहुंचकर आपके बीच उपस्थित रहने का प्रयास किया। जहां मैं व्यक्तिगत रूप से नहीं पहुंच पाया, वहां मेरी इस अपील को ही मेरी उपस्थिति मानकर जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य पद के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवारों को अपने मत रूपी आशीर्वाद से संबल प्रदान करें। आपका एक-एक मत व्यवस्था परिवर्तन की इस लड़ाई को मजबूती देगा। आइए, लोकतंत्र की ताकत बनें और बोतल के चुनाव चिह्न पर मतदान कर आरएलपी के उम्मीदवारों को विजयी बनाएं। आपका विश्वास, आपका आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। #पंचायती_राज_चुनाव_2026 #RLP #MPNagaur
HANUMAN BENIWAL14,890 просмотров • 15 дней назад

झुंझुनूं के नवलगढ़ में स्वतंत्रता दिवस जैसे पावन अवसर पर स्थानीय विधायक एवं कार्यवाहक उपखंड अधिकारी द्वारा तिरंगा उल्टा फहराए जाने का मामला सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। एक तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कार्यक्रम में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की गलत धुन बजाई गई, और दूसरी तरफ नवलगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और निर्धारित नियमों की खुलेआम अनदेखी हुई। राष्ट्रवाद का ढोंग पीटने वालों को कम से कम तिरंगे के कायदे और उसके मान-सम्मान की जानकारी तो होनी चाहिए। तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। इसके अपमान को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। सरकार को इस गंभीर लापरवाही पर तत्काल जवाब देना चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए | CMO Rajasthan
HANUMAN BENIWAL60,950 просмотров • 2 месяцев назад

घड़साना टोल प्लाजा के पास सभा स्थल पर पहुंच गया हूँ - #घड़साना #किसान_आंदोलन
HANUMAN BENIWAL20,942 просмотров • 25 дней назад