
Narendra Pratap
@hindipatrakar • 19,457 subscribers
Journalist Views are personal. Reposts, Likes, Shares & Collaborations are not Endorsement.
Shorts
Videos

पानी के सैलाब के चलते नदी के किनारे खड़ी कई मंजिला इमारत नदी के बीच पहुंच गयी है. बस ढहने के कगार पर है. सबसे ऊपरी छत पर खडा हुआ एक लड़का अपनी टीशर्ट घुमाकर सेना के हैलीकाप्टर से मदद मांगता है. हैलीकाप्टर इस छत तक आने का प्रयास करता है और फिर छत के एक सिरे पर नीचे..और नीचे आ जाता है. लड़का हैलीकाप्टर को जैसे ही छूता है, ऊपर बैठा सैनिक उसे हाथ पकड़कर ऊपर उठा लेता है. 📍रेस्क्यू का ये वीडियो नेपाल से है
Narendra Pratap1,160,530 Aufrufe • vor 7 Tagen

"मैं पढ़ाई के साथ रोज शाम 4 घंटे पार्टटाइम काम करता हूं बिल्किंट में काम करता हूं. रात में ऑर्डर का सामान ढूंढने में देर हुई. ऑर्डर पहुंचने से पहली ही कस्टमर ने कॉल करके धमकाना शुरू कर दिया. ऑर्डर लेकर पहुंचा तो मेरे साथ पिटाई की, मोबाइल छीन लिया, फिर फ्लैट में बंद करके मारा. उसकी बीबी छेड़छाड़ का केस दर्ज कराने की धमकी दे रही थी. कई मिनट बाद मुझे छोड़ा गया. कस्टमर ने मेरे साथ बहुत बुरा किया. उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. हम राइडर दिन-रात काम करते है. हमारी सुरक्षा की गारंटी हो." - कस्टमर द्वारा पीटा गया बिल्किंट राइडर 📍मेरठ, उत्तरप्रदेश
Narendra Pratap509,097 Aufrufe • vor 18 Tagen

ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय स्टूडेन्ट की बंधक बनाकर पिटाई करने वाला यमन कंसल UCO Bank का जेइ गांव में ब्रांच मैनेजर है. मैनेजर साहब ने "एक अंडरवियर और चिप्स पैकेट" रात 9 बजे के बाद ऑर्डर किये थे. स्टोर को अंडरवियर ढूंढने में देर हुई. ऑर्डर लेट हुआ और साहब ने गरीब स्टूडेंट की बेहताशा पिटाई कर दी. घर में बंधक बनाकर भी पीटा. सोशलमीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आधी रात को पुलिस आयी और मैनेजर से "गुफ्तगू" करके चले गयी. कोई कार्रवाई नही की. सुबह ब्लिंकिट स्टोर के राइडर्स ने हड़ताल कर दी और थाने पहुंच गये. पुलिस ने तब जाकर "जमानतीय धाराओं" में केस दर्ज किया. एक फोन कॉल पर मैनेजर विद फैमिली घर में ताला लगाकर फरार हो गया. पुलिस अब "दबिश-दबिश" खेल रही है. प्लान है कि "ससम्मान शांतिभंग की धाराओं में चालान" और जमानत की रस्म कर दी जाये. ब्लिंकिट की हड़ताल अभी भी जारी है. आरोपी को जेल भेजने की मांग कर रहे है. उधर पुलिस Gen-Z की गरीबी को कमजोरी माने बैठी है. 📍मेरठ, उत्तर प्रदेश
Narendra Pratap395,460 Aufrufe • vor 18 Tagen

ज्वैलरी खरीदने गयी टीचर रिया तो प्यास लगी. कारोबारी ने नौकर से पास की कन्फैक्शनरी से बिसलेरी बोतल मंगाई. डीप फ्रीजर में रखी बोतल नौकर लेकर आया. तेज प्यास में रिया ने बोतल खोली और उसे पी लिया. इस बोतल में पानी के बजाय तेजाब भरा हुआ था. मेडीकल कालेज में भर्ती रिया जिंदगी-मौत से जूझ रही है. बोतल बेचने वाली दुकानदार का दावा है कि यह बोतल सीलबंद थी और कंपनी की सप्लाई में आयी थी. पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लिया है. 📍मेरठ, उत्तरप्रदेश
Narendra Pratap1,260,321 Aufrufe • vor 1 Monat
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

UP- मेरठ। गुर्जर नेता दिग्विजय भाटी और दलित नेता मोहित जाटव की SSP आफिस-SOG आफिस में पिटाई-थर्ड डिग्री मामला- "प्राइवेट पार्ट में भी.. हमसे कहा गया नाचो.. "चोली के पीछे क्या है" गाना बजाया.. हमने ऐसे हाथ करके किया.. तो इंस्पेक्टर बोला, मेरी आंख लग गयी थी, दुबारा नाचो. हमसे खड़ा ना होय जा रहा था. फिर हमारे घोटूं में लकड़ी की वो लायी गयी इतनी मोटी, वो मारी"
Narendra Pratap198,449 Aufrufe • vor 12 Tagen
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

UP- आगरा में एक शख्स की बीबी अपने बॉयफ्रैंड के साथ होटल के कमरे में मिली है. लाव लश्कर लेकर पहुंचे पति ने कमरे के अंदर से उसका वीडियो बनाना शुरू किया. महिला पर आरोप है कि बॉयफ़्रेंड के साथ रहने के लिए महिला ने पति से बिगाड़ किया और उसके खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस का केस कर दिया. पुलिस थाने में भी इस विवाद का समझौता न हो सका.
Narendra Pratap760,641 Aufrufe • vor 1 Monat

उत्तराखंड - हरिद्वार जिले में कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों को एक कार की साइड लग गई. गुस्साए कांवड़ियों ने पुलिस की मौजूदगी में कार सवारों से मारपीट की और डंडों से कार में जमकर तोड़फोड़ कर डाली. यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ. तोड़ी गई हरियाणा की कार भी कांवड़ लेकर आ रहे दूसरे कांवड़ियों की थी.
Narendra Pratap411,341 Aufrufe • vor 1 Monat

The moment of harassment of the singer Rahma Mohsen at her honoring ceremony after the scandalous film crisis...
Narendra Pratap3,658,140 Aufrufe • vor 8 Monaten

सरकारें अब विरोधी दलों का लोड नही लेती. उनका सबसे बड़ा डर है GenZ और Gen-Alpha. पिछले दिनों यूपी में Gen-Alpha ने लखनऊ से लेकर हमीरपुर तक अपनी ताकत का एहसास कराया है. कोशिश स्कूलों से शुरू हुई है. Gen-Alpha से मधुर संबध बनाने के लिए सभी ब्यूरोक्रेट्स को तैनात कर दिया गया है. उनके साथ बैठकर संवाद करना और उनके साथ भोजन करना. कहते है कि साथ भोजन करने से बॉन्डिंग अच्छी होती है. बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने भी Gen-Alpha के साथ भोजन किया और उनकी मुश्किलें जानी.
Narendra Pratap69,047 Aufrufe • vor 11 Tagen

उत्तरप्रदेश- हापुड़ में गाजियाबाद का दूल्हा शराब के नशे में बारात लेकर आया. वरमाला के दौरान अचानक दूल्हे का ब्लडप्रैशर बढ़ा और वह गिर पड़ा. दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया. इधर, दुल्हन ने दूल्हे पर "दारूबाज" होने का आरोप लगाया और शादी से इंकार कर दिया. पूरी बारात बंधक बनायी गयी और जिसने विरोध किया उसको "खुराक" मिली.
Narendra Pratap643,323 Aufrufe • vor 4 Monaten
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

UP- अमरोहा में 3 रीलबाज सगी बहिनों ने अपने कैमरामैन से शादी कर ली है. कैमरामैन विकास उर्फ विक्कू करीब 6 महीनों से तीनों बहिनों के वीडियो कंटेट में उनके पति का रोल निभाता था. विक्कू ने मंदिर में सरोज, सावित्री और संतोष के साथ सात फेरे लिए और उनकी मांग में सिंदूर भरा. सभी दुल्हिनों की उम्र 18 से 21 साल है. सरोज बी-टेक कर रही है, संतोष और सावित्री 12वीं पास है. विक्कू की दुल्हिनों के सोशलमीडिया पर अच्छे-खासे फॉलोअर्स है. हिंदूवादी संगठनों ने इस शादी का विरोध किया है और इसे सामाजिक मर्यादा के खिलाफ बताया है.
Narendra Pratap187,613 Aufrufe • vor 1 Monat

RayBan-Meta के लिए कमर्शियल वीडियो शूट करने वाली नूपुर अर्तुल ने ताजमहल की सुरक्षा और नियमों की धज्जियां उड़ा दी. संसार के 7 वंडर्स में शुमार ताजमहल के अंदर नूपुर ने कमर्शियल फोटोग्राफी और वीडियोशूट किया है. सरकार के नियमों के मुताबिक ताजमहल के अंदर कमर्शियल वीडियो-फोटोग्राफी प्रतिबंधित है. 📍आगरा, उत्तरप्रदेश
Narendra Pratap98,298 Aufrufe • vor 22 Tagen
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

UP- सहारनपुर सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कलैक्ट्रेट के अंदर बनी 100 साल पुरानी मस्जिद को एक महीने के अंदर हटाने का हुक्म दिया है. कोर्ट के अनुसार- "मस्जिद अवैध है और सरकारी जमीन में बनी हुई है" कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दावा किया- "यह गाटा संख्या- 539 में बनी मस्जिद वालिद खां और याकूब खां के नाम पर है. यह जमीन उन्हीं ने कलैक्ट्रेट, कोषागार और तहसील बनाने के लिए डोनेट की थी. 1911 का बिजली का बिल भी कोर्ट में जमा किया है वह भी पोर्टल से निकालकर. इसी जमीन में एक मंदिर भी बनाया गया है. आप पहले मस्जिद तोड़ोगे और फिर मंदिर. आखिर मंदिर-मस्जिद क्यों तोड़ना चाहते हो?"
Narendra Pratap197,452 Aufrufe • vor 1 Monat

हर घर जल योजना- स्वीमिंग पूल के किनारे शौचालय क्यों होता है! ताकि आप स्वीमिंग पूल के पानी को "गंदा" न करे. यूपी- मुजफ्फरनगर में गांव के वाटर टैंक में दो रीलबाज उतरे और वहां जमकर स्नान किया. 200 फीट ऊंचे वाटरटैंक के पास कोई शौचालय नही था. कल्पना कीजिए! शौचालय का विकल्प यहां क्या रहा होगा. इसी टंकी का पानी पूरे गांव के घर-घर जाता है. पीने से लेकर किचन तक में इसका इस्तैमाल होता है.
Narendra Pratap495,945 Aufrufe • vor 4 Monaten

UP- लखनऊ में स्कूली बच्चों से भरी इस वेन पर कांवड़ियों ने हमला किया था. डरे-सहमे बच्चों के चेहरे देखिये. कुछ बच्चे तो रो रहे है. चश्मदीद बता रहे है कि घटना के वक्त पुलिसवाले खड़े थे. डायल-112 की गाड़ी सामने ही थी लेकिन चश्मदीदों के कहने के बाबजूद पुलिसवालों ने कोई एक्शन नही लिया.
Narendra Pratap119,963 Aufrufe • vor 1 Monat

UP- मेरठ। गुर्जर नेता दिग्विजय भाटी और दलित नेता मोहित जाटव की SSP आफिस-SOG आफिस में पिटाई-थर्ड डिग्री मामला- "अविनाश पांडेय ने पहले ही बोला था. दो गोली इनको मारो और एक गोली मेरे मारो. इंस्पेक्टर बार-बार कह रहा था कि इनकी जिंदगी मुझे बरबाद करनी है. लाउडस्पीकर ऑन करके दो फोन मेज पर रख रखे थे और यहां की सारी रिकॉर्डिंग कप्तान साहब सुन रहे थे. हम पर जो लठ्ठे पड़े थे तो हम चिल्लावे ही, तो ये था कि ये आवाज कप्तान के कानों तक गूंजनी चाहिये."
Narendra Pratap52,139 Aufrufe • vor 12 Tagen

BIG BREAKING | दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव की पिटाई का आरोप। SSP पांडे ने अपने चैंबर में डेढ़ घंटे तक दलित नेता को पीटा *"SSP के चैम्बर में 1.5 घंटे पीटा, SOG ऑफिस में बांधकर मारा इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ ने" - किसान नेताओं के साथ बर्बरता के आरोप* मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम मर्डर केस में हुए प्रदर्शन और लाठीचार्ज के मामले में 2 किसान नेताओं *दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव* के साथ पुलिस हिरासत में बर्बरता का गंभीर आरोप लगा है। *क्या है पूरा मामला?* ललिता गौतम मर्डर केस में प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव को आरोपी बनाया गया था। सरकार के दखल के बाद मामला ठंडा पड़ा और दोनों की जमानत हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शन और लाठीचार्ज में दिग्विजय भाटी शामिल भी नहीं थे। *किसान नेताओं ने क्या बताया?* आरोप है कि कल *SSP ने दोनों को अपने ऑफिस में बुलाया*। पहले गालियां दीं, फिर अपने पर्सनल चैम्बर में बंद कर करीब *डेढ़ घंटे तक जूतों, घूसों और लातों से पीटा*। इसके बाद दोनों को जिले की *SOG के हवाले* कर दिया गया। SOG ऑफिस में *इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़* पर आरोप है कि उन्होंने दोनों के पैर बांधकर उल्टा लटकाया और *तलवों, कमर और पीठ पर फट्टों और लाठियों से पिटाई* की। *सामने आए चोट के निशान* आज सुबह दोनों से मुलाकात के बाद चोटों के निशान सामने आए। तस्वीरों में दिग्विजय भाटी की एक आंख पर गंभीर सूजन और चोट साफ देखी जा सकती है।
Narendra Pratap52,522 Aufrufe • vor 13 Tagen

थर्ड डिग्री कांड में सनसनीखेज खुलासा- SSP आफिस में 19 अगस्त को जब दलित-गुर्जर नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव गये तो उनके एक साथी फैसल को आफिस के बाहर रोक दिया गया. SSP के कमरे में जाते ही भाटी और मोहित की चीखें सुनाई देने लगी. अनहोनी के डर से फैसल वहां से निकला और दूर पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गया. करीब एक घंटे बाद आफिस के दूसरे दरवाजे से भाटी और मोहित चेहरे पर कपड़ा बांधकर निकाले गये और पुलिस की सफेद गाड़ी में उन्हें डालकर पुलिसवाले अज्ञात स्थान पर ले गये. 📍मेरठ, उत्तरप्रदेश
Narendra Pratap45,947 Aufrufe • vor 11 Tagen