
Narendra Pratap
@hindipatrakar • 17,621 subscribers
Journalist Views are personal. Reposts, Likes, Shares & Collaborations are not Endorsement.
Shorts
Videos

ज्वैलरी खरीदने गयी टीचर रिया तो प्यास लगी. कारोबारी ने नौकर से पास की कन्फैक्शनरी से बिसलेरी बोतल मंगाई. डीप फ्रीजर में रखी बोतल नौकर लेकर आया. तेज प्यास में रिया ने बोतल खोली और उसे पी लिया. इस बोतल में पानी के बजाय तेजाब भरा हुआ था. मेडीकल कालेज में भर्ती रिया जिंदगी-मौत से जूझ रही है. बोतल बेचने वाली दुकानदार का दावा है कि यह बोतल सीलबंद थी और कंपनी की सप्लाई में आयी थी. पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लिया है. 📍मेरठ, उत्तरप्रदेश
Narendra Pratap1,258,989 views • 9 days ago
2:39
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

UP- आगरा में एक शख्स की बीबी अपने बॉयफ्रैंड के साथ होटल के कमरे में मिली है. लाव लश्कर लेकर पहुंचे पति ने कमरे के अंदर से उसका वीडियो बनाना शुरू किया. महिला पर आरोप है कि बॉयफ़्रेंड के साथ रहने के लिए महिला ने पति से बिगाड़ किया और उसके खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस का केस कर दिया. पुलिस थाने में भी इस विवाद का समझौता न हो सका.
Narendra Pratap755,430 views • 6 days ago
3:06
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

UP- सहारनपुर सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कलैक्ट्रेट के अंदर बनी 100 साल पुरानी मस्जिद को एक महीने के अंदर हटाने का हुक्म दिया है. कोर्ट के अनुसार- "मस्जिद अवैध है और सरकारी जमीन में बनी हुई है" कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दावा किया- "यह गाटा संख्या- 539 में बनी मस्जिद वालिद खां और याकूब खां के नाम पर है. यह जमीन उन्हीं ने कलैक्ट्रेट, कोषागार और तहसील बनाने के लिए डोनेट की थी. 1911 का बिजली का बिल भी कोर्ट में जमा किया है वह भी पोर्टल से निकालकर. इसी जमीन में एक मंदिर भी बनाया गया है. आप पहले मस्जिद तोड़ोगे और फिर मंदिर. आखिर मंदिर-मस्जिद क्यों तोड़ना चाहते हो?"
Narendra Pratap102,785 views • 1 day ago
1:56
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

UP- वाराणसी में इन दिनों एक इटालियन पर "बाबा की बूटी" का जबरदस्त असर है. इटालियन नागरिक ने बबाल काट रखा है. वह किसी के भी घर में घुस जाता है. घर के बैडरूम में घुस जाता है. कभी राह चलते लोगों को धमकाता है तो कभी उन पर चीखने लगता है. परेशान लोगों ने एक घर में घुसने पर उसकी पिटाई कर दी. पुलिस बुलाई और घंटों की मशक्कत के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया जा सका.
Narendra Pratap172,578 views • 3 days ago

चंद्रशेखर आजाद आज मेरठ पहुंचे. उन्हें रोका गया. अफसरों से बात कर रहे थे. पुलिस लाठीचार्ज का जिक्र किया. तभी एक कार्यकर्ता बोला- “बूढ़ी माँओं को भी धक्का दिया जा रहा” चंद्रशेखर आज़ाद- “तेरे जैसे महापुरुष थे वहाँ. हमारा वर्कर होता तो एक बार को ही मान जाता. चलो इसको पीछे कर.” 📍मेरठ, उत्तरप्रदेश
Narendra Pratap108,533 views • 10 days ago

UP- मुजफ्फरनगर में मालिक-नौकर के संबध "लठ्ठ आधारित" है. 4 दिन पहले एक फैक्ट्री से बरामद 13 बंधक मजदूरों की कहानी के बाद एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक मालिक अपने नौकर को लाठी से पीट रहा है. केवल मालिक ही नही उसके साथ खड़े शख्स ने भी उसे डंडों से पीटा. बेचारा लाठियां खाकर जमीन पर लहराकर गिर पड़ा. हाथ जोड़े रहा लेकिन कोई रहम नही, कोई दया नही. मुजफ्फरनगर में ईस्टर्न यूपी और बिहार के हजारों मजदूर गन्ना खेती के समृद्ध किसानों के उत्पादन के सहयोगी है. मगर यह रिश्ता अब दरक चुका है.
Narendra Pratap256,856 views • 24 days ago

UP- बलिया में DIG को पुलिसिया अत्याचार की कहानी सुना रही यह बेटी दलित कामजी गोंड की भतीजी है. पुलिस ने दलित कामजी गौंड को थाने में थर्ड डिग्री देकर मार डाला. शारीरिक प्रताड़ना, मारपीट के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. DIG ने मौका मुआयना के बाद थानेदार राजकेशर सिंह को लाइन हाज़िर किया है. दरोगा सचिन सरोज और सिपाही अंकित सिंह सस्पेंड किये गए है. इससे पहले सिपाही, दरोगा और ग्रामप्रधान समेत 6 आरोपियों के ख़िलाफ़ हत्या का केस दर्ज किया गया है. दलित कामजी गौंड को मारपीट के मामले में थाने लाया गया था.
Narendra Pratap71,068 views • 7 days ago

UP- मेरठ विकास प्राधिकरण ने आज सुबह चाणक्य IAS अकादमी पर सीलिंग की. सीलिंग टीम वहां से हट भी नहीं सकी कि तभी प्राधिकरण के एक अफसर का फोन आया. टीम ने तत्काल प्रभाव से सीलिंग रिबन लपेटा और ताले खोल दिए. जहां सील लिखा था वहां भी कट्टस मार दी. यह एकेडमी 2012 में SDM हो चुके डॉ वीके सिंह की है. सिंह साहब का UP की सत्ता में तगड़ा जुगाड़ बताया जाता है. मेरठ के बाकी 50 से ज्यादा कोचिंग सेंटरों के पास ऐसा कोई जुगाड नहीं था.
Narendra Pratap156,246 views • 17 days ago

UP- मुजफ्फरनगर में अंकित बालियान की दोना फैक्ट्री में 2 बरस से बंधक बनाकर रखे गये मजदूरों की व्यथा फैक्ट्री में माल लेने आये एक मजदूर ने बाहर जाकर सुनाई. यातनाओं के अलावा इस फैक्ट्री मालिक ने 2 पिटबुल डॉग खुले छोड़े हुए थे. पिटबुल्स के डर से कोई भी मजदूर बंधन से निकलने की हिम्मत नही कर पाता था. आगरा का यह मजदूर भी इन्हीं सब में शामिल था.
Narendra Pratap191,670 views • 26 days ago

उत्तरप्रदेश- हापुड़ में गाजियाबाद का दूल्हा शराब के नशे में बारात लेकर आया. वरमाला के दौरान अचानक दूल्हे का ब्लडप्रैशर बढ़ा और वह गिर पड़ा. दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया. इधर, दुल्हन ने दूल्हे पर "दारूबाज" होने का आरोप लगाया और शादी से इंकार कर दिया. पूरी बारात बंधक बनायी गयी और जिसने विरोध किया उसको "खुराक" मिली.
Narendra Pratap643,206 views • 2 months ago

UP- महोबा जिले में एक कुएं की सफाई हुई. सुबह से शाम तक ढेरों सिल्ट निकली और उस सिल्ट के साथ निकले ढेरों बिजली मीटर. इन बिजली मीटरों की संख्या 50 से ज्यादा है. ये बिजली मीटर कई सालों से इस कुएं में खपाये जा रहे थे. पता चला है कि इलाके के बिजली अधिकारी बिजली चोरी में पकड़े गये बिजली मीटरों को इस कुएं में फैंककर कनैक्शन धारक से "फीलगुड सैटलमेंट" कर लेते थे. आज अपराध कुएं से बाहर निकलकर आ गया. अभी तक इस मामले में कोई जांच शुरू नही हुई है.
Narendra Pratap142,250 views • 20 days ago

मायावती को चंद्रशेखर ने जवाब दिया है - "हम मगरमच्छ के आंसू बहाने आते है, आप भी आओ न मगरमच्छ के आंसू बहाने आपको किसने रोका है. वो कह रही है कि इंसाफ के लिए कोर्ट जाओ, सुप्रीमकोर्ट जाओ. 10 साल लगेंगे इंसाफ मिलने में, तब तक हमारी बहिन बेटियों की इज्जत लुटती रही और हम चुप बैठे रहे.आज उन्होंने दिल दिखाया है" - चंद्रशेखर आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी
Narendra Pratap66,800 views • 10 days ago
3:00
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

UP- मेरठ के SSP अविनाश पांडेय संडे को मॉर्निंग वॉक करते महिला थाने पहुंच गये. पूरे थाने में सिर्फ एक महिला पुलिसकर्मी मिली, वह भी सो रही थी. SSP ने क्राइम रजिस्टर उठाया और लौट आये. आफिस पहुंचने पर रजिस्टर मांगा तो थाने में गुम रजिस्टर की तलबी से हड़कंप मच गया. CCTV देखने के बाद थानेदार को पता चला कि SSP निरीक्षण कर गये है. SSP ने 19 लापरवाह महिला पुलिसकर्मियों के जिले के थानों में ट्रांसफर कर दिये है.
Narendra Pratap211,270 views • 1 month ago

हर घर जल योजना- स्वीमिंग पूल के किनारे शौचालय क्यों होता है! ताकि आप स्वीमिंग पूल के पानी को "गंदा" न करे. यूपी- मुजफ्फरनगर में गांव के वाटर टैंक में दो रीलबाज उतरे और वहां जमकर स्नान किया. 200 फीट ऊंचे वाटरटैंक के पास कोई शौचालय नही था. कल्पना कीजिए! शौचालय का विकल्प यहां क्या रहा होगा. इसी टंकी का पानी पूरे गांव के घर-घर जाता है. पीने से लेकर किचन तक में इसका इस्तैमाल होता है.
Narendra Pratap495,772 views • 2 months ago

"काकभुशुण्डि" मिल गये! UP- अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के लिए दान दिये गये काकभुशुण्डि की चांदी की प्रतिमा दूसरे मंदिर में मिली है. यह राममंदिर कारसेवकपुरम् में स्थित है. काकभुशुण्डि जी भगवान के चरणों में विराजमान है. इस मंदिर के सेवादार ने दानकर्ता मूर्ति दानकर्ता अनीता भारद्वाज को श्राप दे दिया है. सेवादार का कहना है कि दान के बारे में पूछने भर से दान का पुण्य खत्म हो जाता है. पता नही अनीता जी का अब क्या होगा? लेकिन क्या सेवादार जी यह भी सोचा है कि 200 करोड़ का चढ़ावा खाने वाले को कौन सी वैराइटी के कीड़ें पड़ने वाले है!
Narendra Pratap134,760 views • 25 days ago

"मेरी मां ने बताया था कि काकरोच अंधेरे में रहता, इकठ्ठा होकर रहता है, काकरोच हर शोभन वस्तु पर आक्रमण करता है. काकरोच बनी बनाई व्यवस्थाओं का नाश करता है. काकरोच सड़न में पैदा होता है. काकरोच का निर्माण हुआ है तो इस देश में HIT भी बने है. बहुत सारे HIT जाग्रत है. हिट लगातार कार्यक्रम में है वो चाहे बंगाल में हो. काकरोचों का इलाज हो जायेगा." - कुमार विश्वास, कवि-कथावाचक 📍देहरादून, उत्तराखंड
Narendra Pratap305,358 views • 1 month ago

"चंपत राय के बारे में ज्यादा शंका नही है कि चंपत राय चोर है. चंपत राय चोर नही हो सकता. चोर होता तो विश्वस्त्र नही होता. वो अगर बड़े लोगों का विश्वस्त्र है तो इसका मतलब चोर तो नही है. एक-एक पाई का हिसाब पक्का रखता होगा. जो विश्वस्त्र लोग होते है वो अपने लिए चोरी नही करते. वो अपने आका के लिए चोरी करते है. अपने लिए तो वह नही करेगा, ऐसा हमारा भरोसा है" - शंकराचार्य स्वामी श्रीअविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज 📍बिजनौर, उत्तरप्रदेश
Narendra Pratap141,956 views • 28 days ago