Narendra Pratap's banner
Narendra Pratap's profile picture

Narendra Pratap

@hindipatrakar • 20,569 subscribers

Journalist Views are personal. Reposts, Likes, Shares & Collaborations are not Endorsement.

Shorts

"नेपाली अकड़" नेपाल में भारत की एक सिख NGO ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी. नेपाल पहुंचने पर राहत सामग्री से लदी हुई गाड़ियों को रोक लिया गया और उन्हें भारत वापस कर दिया गया. नेपाल सरकार के भंसार विभाग का आदेश है कि जो लोग राहत सामग्री देना चाहते हैं वो नेपाल से ही खरीदी हुई होनी चाहिए. बाहर से लाकर दी गई राहत सामग्री स्वीकार नहीं है.

762,513 görüntüleme

UP- कानपुर नीरज और धीरज गुप्ता ने नकली सीमेंट बनाने का कारोबार शुरू किया. प्राइवेट से लेकर सरकारी सेक्टर में सीमेंट बेचा जा सके इसलिए ACC और अंबुजा सीमेंट के डीलर बन गये. इस गैंग में मेरठ का सुनील मित्तल और निशांत मित्तल भी शामिल था. यह गैंग बुन्देलखंड से एक्सपायर्ड सीमेंट 10-20 रूपये प्रति बोरी के रेट में नीलामी में खरीद लेता था. एक्सपायर्ड सीमेंट मिक्सर मशीनों में पीसकर प्रिन्टिंड बोरियों में भर देते थे. 30 रूपये प्रति बोरी को 250-280 रूपये बोरी के रेट में सप्लाई करते थे. इस गैंग ने एयरपोर्ट और 10 जिलों में सीएम ग्रिड की सड़कों के ठेकेदारों को नकली सीमेंट की सप्लाई की. हर महीने 30 हजार बोरी सीमेंट की सप्लाई थी.

139,994 görüntüleme

"एनकाउंटर के बाद विजयी मुस्कान के साथ SP शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह" UP- शामली पुलिस का दावा है कि मोहित और सुमित को पुलिस ने गांव खेड़ी के जंगल में घेरा. पुलिस टीम ने उनको रूकने के लिए कहा लेकिन उन्होने पुलिस पर फायर खोल दिया. जबाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलियों से दोनों मारे गये.

369,102 görüntüleme

UP- मुजफ्फरनगर के SSP संजय वर्मा के हाथ में जो हथियार है उससे जानवरों की तरह बंधक बनाये गये मजदूरों को टार्चर किया जाता था. अंकित बालियान नाम के गुंडे ने अपनी दोना फैक्ट्री में एक दर्जन मजदूर कई साल से बंधक बनाये हुए थे. उनको कुछ घंटे पहले मुक्त कराया गया तो उनकी हालत जानवरों से बदतर थी. किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को मार-मारकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे. फैक्ट्री में काम के बाद लॉकअप में मजदूरों को बंद रखा जाता था. 24 घंटे में एक बार खाना मिलता था और खाने में होती थी चोकर की रोटी, नमक और हरी मिर्च. यूपी के अलग-अलग इलाकों से इन मजदूरों को 12 हजार रूपये वेतन का लालच देकर लाया गया था. पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि अंकित बालियान की थर्ड डिग्री से टार्चर करके 3 मजदूरों को मार डाला. मारे गये एक मजदूर की शनाख्त कर ली गयी है.

784,044 görüntüleme

थोड़ी चूड़ियां पहन लो, एक लंहगा सिलवा लो! UP- बरेली के नगर स्वास्थ्य अधिकारी भानुप्रकाश के मुंह पर एक सफाईकर्मी ने चूड़ियां फैंककर दे मारी. कहा- "ले इन्हें पहन ले." सफाईकर्मियों को आउससोर्स कंपनी ने 13 हजार रूपये/माह में हायर किया था. खून-पसीना बहाने के बाद सिर्फ 7500 रूपये/माह मिल रहे है. यह नगर स्वास्थ्य अधिकारी के आफिस में भ्रष्टाचार का आलम है.

652,339 görüntüleme

UP- मथुरा में रेलवे ब्रिज के नीचे तेज बारिश में छाता लेकर खड़े इस शख्स का नाम ओजस्वी राज है. जनाब IAS अफसर है और मथुरा के नगर आयुक्त है. 2 घंटे की बारिश के दौरान शहर का हाल देखने निकले तो यहां पानी भरा हुआ मिला. तत्काल 2 मोटर लगवाये और पानी निकलवाना शुरू किया. जब तक स्थिति सामान्य हुई, यहां निकलने वाले राहगीरों की फिक्र करते हुए ओजस्वी राज छाता लगाये इसी ब्रिज के आसपास रहे.

217,234 görüntüleme

UP- हापुड़ में जनवाणी अखबार के पत्रकार नसीम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. नसीम एक व्यापारी के पास विज्ञापन लेने पहुंचे थे. विवाद हुआ और नसीम को मार डाला गया. मौके पर 3 थानों की फोर्स तैनात है.

42,271 görüntüleme

UP- महाराजगंज में एक शराबी को जमीन पर ताजा हवा नही मिल पा रही थी. वह बिजली के पोल पर चढ़ा और 11000 बोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर जाकर लेट गया. कई घंटे आराम फरमाने के बाद होश आया तो नीचे कई अफसर उससे जमीन पर आने की गुहार कर रहे थे. पूरे कार्यक्रम के दौरान बिजली की सप्लाई बंद रखी गयी.

386,807 görüntüleme

दुल्हन को यह कौन बताया होगा कि किसके पांव छूने हैं और किसके नहीं?

675,622 görüntüleme

उत्तरप्रदेश- संभल की अमीना ने 5 दिन के अंदर 4 बच्चों को जन्म दिया है. अमीना ने 9 मई को एक बेटे को जन्म दिया. 14 मई को अमीना ने एक बेटे और दो बेटियों को जन्म दिया. सभी बच्चे सामान्य प्रसव प्रक्रिया से पैदा हुआ है. सभी बच्चे सकुशल, स्वस्थ है. अमीना की कोख में 4 बच्चे है यह बात डाक्टर्स को प्रेग्नेंसी के दो महीने बाद ही पता चल गयी थी. डाक्टर्स लगातार अमीना की निगरानी कर रहे थे. अमीना की शादी दो साल पहले परचून कारोबारी मुहम्मद आलिम से हुई थी.

497,320 görüntüleme

UP- रायबरेली में पेंट जैसी दिखने वाली बाल्टियों में छैना वाले रसगुल्ले है. प्रमोद स्वीट्स ने रक्षाबंधन पर बिक्री के लिए इन्हें कई दिन पहले इन प्लास्टिक की बाल्टियों में बंद कर दिया. छैना की उम्र वैसे भी 6 घंटे की होती है. छोटे दुकानदार यहां से बाल्टियां खरीदकर ले जायेगे. उनसे बहिनें खरीदकर भाईयों को पकड़ा देगी और भाई इसे खाकर उल्टियां करके घूमेगें. फूड सेफ्टी ने करीब 900 किलोग्राम छैना स्वीट्स सीज कर दिया है.

164,398 görüntüleme

UP- कासगंज में रामविलास (70) को पेड़ से बांधकर उनके मुंह पर कालिख पोती गयी और उनकी पिटाई की गयी. पिटाई के दौरान कई बार उनका सिर पेड़ से मारा गया. उन्हें चप्पलों की माला पहनाई गयी. बाद में रामविलास का पूरे गांव में जुलूस निकाला गया. रामविलास पर कुछ हमलावरों के आरोप है कि वह गांव के लड़के-लड़कियों के बीच पैसे लेकर फोन से बात कराते है. खेतों में मुलाकात कराते है.

Sensitive content

288,883 görüntüleme

हाय लहंगा! बाराबंकी की गीता ने भारी डिस्काउंट पर ₹1400 में डिजाइनर लहंगा खरीदा. फेसबुक पर मिले लिंक से वेबसाइट खुली और फिर पसंदीदा लहंगा बुक कर दिया. लहंगा बुक होते ही डिजाइनर लहंगे का दुकानदार पुलिस बन गया पहले ₹250 मंगाए फिर बार बार धमका कर 13 हजार वसूल लिए.

448,677 görüntüleme

UP- प्रतापगढ़ की मुस्लिम सानिया, हिंदू अमन से प्यार करती थी. कई साल हो गये. दोनों शादी करना चाहते थे. दोनों के मां-पिता मिले और फिर इंटररिलीजन शादी के लिए रिश्ता पक्का हो गया. महादेव के मंदिर में अमन और सानिया ने सात फेरे लिये. इस दौरान सानिया और अमन दोनों के माता-पिता मौजूद रहे. शादी के बाद दोनों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया. दोनों समधी गले मिलने नजर आये.

253,593 görüntüleme

यूपी- बरेली के नन्हे मियां तेज तूफान में बारातघर की टीनशेड का पाया पकड़े खड़े थे. आंधी तेज हुई तो टीनशेड उखड़ गई और उसके साथ नन्हे मियां हवा में उड़ गए. ऐसे उड़े कि टिन जमीन पर आई लेकिन नन्हें मियां देर तक उड़ने के बाद नीचे गिरे. हाथ पांव दोनों टूट गए है. अब अस्पताल में भर्ती है.

307,150 görüntüleme

UP- अलीगढ़ में एक मासूम बच्चा दुकान पर दूध खरीदने गया. दूध मिलने में देर हुई तो उसने दुकानदार से अपना आर्डर दोहराया. नाराज दुकानदार लल्लू ने मासूम बच्चे को जबरन गर्म कढ़ाई में बिठा दिया. बच्चे के नितंब बुरी तरह झुलस गये. बच्चे के पिता ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कराया है. अमानवीय हरकत का शिकार बच्चा अस्पताल में भर्ती है.

14,241 görüntüleme

बोरे में लाखों के नये नोट! यूपी- वाराणसी में एक रेलयात्री के पास 16 लाख रूपये कैश मिले है. यह पैसा बैग और बोरे में रखा हुआ था. बरामद हुआ पैसा 10 से 200 रूपये तक के नये करारे नोट है. यात्री कॉस्मेटिक का कारोबारी है. बताओ इन नोटों का क्या करता होगा?

328,604 görüntüleme

UP- कानपुर में 2 दिन पहले गैंगस्टर अजय ठाकुर ने मारपीट की. पुलिस ने केस दर्ज करके उसे जेल भेजा. सिर्फ 2 दिन में अजय ठाकुर जमानत पर जेल से छूट गया. जेल से निकलने के बाद गैंगस्टर अजय ठाकुर ने अपने गैंग को बुलाया और दर्जनों बाइकर्स के साथ जुलूस निकाला. इनमें कई बाइक्स पर नंबर भी नही थे. अजय को खाकी का कोई खौफ नही. अजय ठाकुर के खिलाफ दर्जनों केस दर्ज है.

216,252 görüntüleme

दिल्ली- RAF की असिस्टेंट कमान्डेंट सोनिया सहरावत इंस्टाग्राम स्टार है. उनके फॉलोअर की संख्या 611k है. उन्होने अपने हैंडल पर एक स्टेटस वीडियो लगाई है. एक काकरोच उलटा पड़ा हुआ है और चीटिंया उसे घेर रही है. वह सिर्फ हिल पा रहा है. खुद को पलट नही पा रहा है. सोनिया सेहरावत ने इस वीडियो पर लिखा है- "वो खुद को ठीक कर नही सकते और देश को ठीक करने चले है" सभी काकरोचों को समर्पित..

169,657 görüntüleme

उत्तरप्रदेश- हापुड़ में 14 हजार किलोग्राम शहद का सेंपल फेल हो गया है. शहद में "राइस सीरप" की मिलावट मिली है. राइस सीरप डायबिटिक के लिए खतरनाक है. मिलावटखोर तुंगनाथ ट्रेडर्स ने शहद की कीमत 22 लाख रूपये बताई थी. हरियाणा से आया रॉ शहद पैकिंग के बाद कई राज्यों में भेजा जाता है.

256,376 görüntüleme

Videos

hindipatrakar's profile picture

गलगोटिया की तरह मेरठ की सुभारती यूनिवर्सिटी का भी कारनामा सुनिये- 21 अक्टूबर को सुभारती विश्वविद्यालय ने देश के सामने मांग रखी कि इस दिन को "अखंड भारत का स्वतन्त्रता दिवस" घोषित किया जाये. इस मांग के समर्थन में सुभारती ग्रुप ऑफ स्कूल के 10 हजार से ज्यादा स्टूडेन्ट मेरठ की सड़कों पर उतरे. पूरा शहर जाम हो गया. सुभारती विश्वविद्यालय बाकी विषयों के साथ स्टूडेन्ट्स को इतिहास भी पढ़ाता होगा. मगर यह कैसा इतिहास है कि 21 अक्टूबर को "भारत की आजादी का दिन" बता दिया जाये. इस सनक को सभी बच्चों के दिलो-दिमाग में उतारा गया है. दरअसल, 21 अक्टूबर 1943 को को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने सिंगापुर में स्वतन्त्र भारत की प्रतीकात्मक अस्थाई सरकार की स्थापना की थी. इसका उद्देश्य भारत को अंग्रेजों की दासता से मुक्त कराना था. सुभारती विश्वविद्यालय भारत की आजादी की तारीख से ही खेल गया. भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी. पूरा देश इसे आजादी के दिन के रूप में सेलिब्रेट करता है.

Narendra Pratap

250,626 görüntüleme • 6 gün önce

hindipatrakar's profile picture

ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय स्टूडेन्ट की बंधक बनाकर पिटाई करने वाला यमन कंसल UCO Bank का जेइ गांव में ब्रांच मैनेजर है. मैनेजर साहब ने "एक अंडरवियर और चिप्स पैकेट" रात 9 बजे के बाद ऑर्डर किये थे. स्टोर को अंडरवियर ढूंढने में देर हुई. ऑर्डर लेट हुआ और साहब ने गरीब स्टूडेंट की बेहताशा पिटाई कर दी. घर में बंधक बनाकर भी पीटा. सोशलमीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आधी रात को पुलिस आयी और मैनेजर से "गुफ्तगू" करके चले गयी. कोई कार्रवाई नही की. सुबह ब्लिंकिट स्टोर के राइडर्स ने हड़ताल कर दी और थाने पहुंच गये. पुलिस ने तब जाकर "जमानतीय धाराओं" में केस दर्ज किया. एक फोन कॉल पर मैनेजर विद फैमिली घर में ताला लगाकर फरार हो गया. पुलिस अब "दबिश-दबिश" खेल रही है. प्लान है कि "ससम्मान शांतिभंग की धाराओं में चालान" और जमानत की रस्म कर दी जाये. ब्लिंकिट की हड़ताल अभी भी जारी है. आरोपी को जेल भेजने की मांग कर रहे है. उधर पुलिस Gen-Z की गरीबी को कमजोरी माने बैठी है. 📍मेरठ, उत्तर प्रदेश

Narendra Pratap

395,770 görüntüleme • 2 ay önce

hindipatrakar's profile picture

कलैक्ट्रेट में अवैध मस्जिद की कहानी- 2025 में इस मस्जिद को अवैध बताते हुए बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. सुनवाई के बाद 16 जुलाई 2026 को सिटी मजिस्ट्रेट ने मस्जिद को अवैध माना और अपने फैसले में इसके ध्वस्तीकरण का आदेश किया. 20 जुलाई 2026 को कांग्रेस के सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने एक प्रेसवार्ता की और बताया- "यह गाटा संख्या- 539 में बनी मस्जिद वालिद खां और याकूब खां के नाम पर है. यह जमीन उन्हीं ने कलैक्ट्रेट, कोषागार और तहसील बनाने के लिए डोनेट की थी. सन्-1911 का बिजली का बिल भी कोर्ट में जमा किया है वह भी पोर्टल से निकालकर. इसी जमीन में एक मंदिर भी बनाया गया है. आप पहले मस्जिद तोड़ोगे और फिर मंदिर. आखिर मंदिर-मस्जिद क्यों तोड़ना चाहते हो" इमरान ने कहा था कि कानूनी पक्ष बहुत मजबूत है इसी खसरे में मंदिर भी बना हुआ है. जो कार्रवाई मस्जिद पर होगी, उसे करने की मजबूरी मंदिर के लिए भी हो जायेगी. मस्जिद की इंतजामिया कमेटी सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के खिलाफ जिला जज की कोर्ट में अपील के लिए गयी. करीब डेढ़ महीने सुनवाई के बाद जिला जज ने सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश को बहाल रखते हुए इस मामले में दखल देने से इंकार कर दिया. जिला जज के आदेश के 7 दिन बाद मस्जिद का ध्वस्तीकरण शुरू किया गया है. कलैक्ट्रेट में बनी इस मस्जिद के ध्वस्तीकरण के लिए 4 बुलडोजर सुबह से ही लगातार काम में जुटे है. कलैक्ट्रेट के चारों ओर पुलिस और RAF की टीमें तैनात है. इलाके के पुलिस अधिकारियों के अलावा डीएम, एसएसपी और DIG मौके पर मौजूद है. इमरान मसूद समेत सभी मुस्लिम नेता हाउस अरेस्ट किये गये है.

Narendra Pratap

264,943 görüntüleme • 1 ay önce

hindipatrakar's profile picture

गोगी गैंग के शूटर आर्यन सिन्धू और सत्यम कादियान.. Gen-Z एज के ये दोनों शूटर बेहद शातिर है. हरियाणवी गीतों के गायक अंकित बालियान के मर्डर से ठीक पहले इन दोनों शूटरों ने पुलिस को चकमा देने के लिए शानदार रणनीति तैयार की थी. अंकित बालियान के मर्डर के करीब 3 घंटे पहले आर्यन और सत्यम करनाल की एक मोबाइल शॉप पर पहुंचे. करीब साढ़े 5 मिनट में दोनों ने यहां एक सिम कार्ड खरीदा. ठीक इसी वक्त दोनों ने अपने मोबाइल फोन बंद किये और नया सिमकार्ड एक फोन में डालकर एक्टिवेट कर लिया. दोनो शामली आये और अपने दो अन्य साथी शूटरों से मिले. अंकित के जिम के बाहर पहुंचे. अंकित के गाड़ी में बैठते ही उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई. फिर गलियों के रास्ते पैदल ही पूरे शहर को पार करके फरार हो गये. आर्यन और सत्यम एक साथ और बाकी दो शूटर सुमित और मोहित एक साथ फरार हुए. अंकित के मर्डर को अंजाम देने के बाद रात 10 बजे तक यही सिमकार्ड एक्टिव रहा. बाद में इस सिमकार्ड और फोन को नष्ट कर दिया गया. तब से आर्यन और सत्यम की लोकेशन पुलिस के पास नही है. दोनो अपने इंस्टाग्राम पर एक्टिव थे लेकिन इंस्टाग्राम हैंडल का पता लगने के बाद उन्होने इंस्टा एकाउंट डिएक्टिवेट कर दिये है. इस दौरान दोनों ने पुलिस के दिमाग से खेलते हुए प्रॉक्सी IP के जरिये पुलिस को कभी हिमाचल, कभी गुजरात तो कभी बिहार तक दौड़ाया. आर्यन और सत्यम के बारे में चर्चा है कि वह विदेश भाग गये है. लुकआउट सर्कुलर जारी किये गये है. एयरपोर्ट्स के डेटा खंगाले जा रहे है. जलमार्ग पर भी शामली पुलिस और UPSTF की टीमें उनके पांव के निशान तलाशने निकली हुई है. हरियाणा के करनाल में मोबाइल शॉप से सिमकार्ड खरीदने की यह वीडियो देखिये- 📍शामली, उत्तर प्रदेश

Narendra Pratap

169,074 görüntüleme • 1 ay önce