
UP Congress
@INCUttarPradesh • 632,326 subscribers
Official Twitter Account of Uttar Pradesh Congress.
Shorts
Videos

कानपुर से आया यह वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है, जहाँ एक 9-10 साल की मासूम बच्ची अपने घर के सामने रहने वाले रसूखदार लड़के की गंदी हरकतों और प्रताड़ना से इस कदर खौफ में है कि उसे रोते हुए न्याय की भीख मांगनी पड़ रही है। घर में माँ-बेटी अकेली हैं, और आरोपी परिवार पैसे और रसूख के दम पर पुलिस-प्रशासन को जेब में रखकर घूम रहा है। जब माँ शिकायत करने जाती है, तो उन्हें गालियाँ और धमकियाँ मिलती हैं। योगी जी, क्या यही है आपका "मिशन शक्ति"? क्या भाजपा के राज में अब 9 साल की बच्चियों को भी अपनी सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया पर आकर रोना पड़ेगा? बाद में मोमबत्तियाँ जलाने से बेहतर है कि आज इस मासूम के लिए आवाज़ उठाइए और इस अहंकारी रसूखदार परिवार पर बुलडोज़र वाली कार्रवाई कीजिए। आखिर कब तक बेटियां अपने ही घर के बाहर निकलने से डरती रहेंगी?
UP Congress142,421 просмотров • 13 дней назад

गजब का विकास! मथुरा की सड़क बनी 'छाता', स्कूटी सीधे पाताल लोक को रवाना! करोड़ों की लागत से बनी सड़कों का यह हाल है कि पहली बारिश ने ही भाजपा के 'स्मार्ट सिटी' के दावों की धज्जियां उड़ा दीं। मथुरा की सड़कें अब चलने के लिए नहीं, बल्कि गाड़ियों को निगलने के लिए 'छाता' बनी हुई हैं। चारों तरफ भ्रष्टाचार के गहरे गड्ढे हैं, जहाँ गाड़ियां पलट रही हैं और एक स्कूटी तो पूरी की पूरी सड़क के अंदर ही समा गई। जनता टैक्स भर रही है और बदले में उन्हें मिल रही है जानलेवा सड़कें। 'गड्ढामुक्त उत्तर प्रदेश' का ढिंढोरा पीटने वाले जवाब दें कि जनता के पैसों से भ्रष्टाचार की यह कैसी 'वाटरप्रूफ' सड़कें बनाई जा रही हैं?
UP Congress148,847 просмотров • 14 дней назад

विज्ञापनों में 'सुरक्षित' एक्सप्रेसवे, हकीकत में गुंडों का अड्डा! यह है उत्तर प्रदेश के तथाकथित 'हाईटेक और सुरक्षित' एक्सप्रेसवे की जमीनी हकीकत, जिसके विज्ञापनों पर भाजपा सरकार करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाती है। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी (संख्या: UP65EP9384) में 10 से 15 हथियारबंद और डंडे लिए गुंडे सरेआम तांडव मचा रहे हैं। ये गुंडे एक्सप्रेसवे पर चल रहे आम परिवारों, बहन-बेटियों की गाड़ियों के आगे जबरन ब्रेक लगाकर भयानक दुर्घटना कराने और उन्हें असंतुलित करने का जानलेवा प्रयास कर रहे हैं। हद तो तब हो गई जब जेवर टोल प्लाजा को ये गुंडे बिना रुके, बिना टैक्स दिए सरेआम तोड़कर भाग निकले! गाड़ी के आगे नंबर प्लेट तक नहीं है। मुख्यमंत्री जी, कहाँ है आपकी वो 'जीरो टॉलरेंस' नीति? कहाँ हैं आपके वो बड़े-बड़े दावे कि 'यूपी में अब अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ चुके हैं'? तत्काल इन पर बुलेट की रफ्तार से कार्रवाई करे, वरना आपके सुरक्षा के दावे सिर्फ कागजी साबित होंगे।
UP Congress155,716 просмотров • 23 дней назад

मोदी जी कहते हैं "सब चंगा सी", योगी जी कहते हैं "अपराधी गले में तख्ती लटकाए घूम रहे हैं"... लेकिन कैराना (शामली) के सीसीटीवी फुटेज में अपराधी तख्ती नहीं, सरेआम अवैध कट्टा लेकर तांडव कर रहे हैं। 22 सेकंड में फायरिंग करके अपराधी गायब हैं और पुलिस अब भी 'तलाश जारी है' का रटा-रटाया जवाब दे रही है। क्या यही भाजपा सरकार का 'रामराज्य' है जहां अपराधी कट्टा फंसने पर सड़क पर ठोक-ठोक कर उसे ठीक करते हैं और पुलिस तमाशबीन बनी रहती है? 5 नामजद आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर क्यों? शर्मनाक!
UP Congress495,917 просмотров • 6 месяцев назад

मेरठ की बेटी ललिता गौतम की निर्मम हत्या के बाद जब कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा, तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए तमाम बहाने बनाए। लेकिन प्रतिनिधिमंडल ने साफ कर दिया कि हम कानून और संविधान के दायरे में रहकर ही बात कर रहे हैं, फिर हमें पीड़ित परिवार से मिलने क्यों नहीं दिया जा रहा? वीडियो में साफ देखिए, कैसे जनता के प्रतिनिधियों को पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने से रोकने के लिए प्रशासन 'कानून व्यवस्था' की आड़ ले रहा है, जबकि असली अपराधियों पर कार्रवाई करने में इनके हाथ कांपते हैं। तानाशाही के इस दौर में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता, संविधान की प्रति हाथ में लिए जनता के हक और न्याय के लिए अडिग खड़ा है। सरकार याद रखे कि वह न्याय की इस आवाज को दबा नहीं सकती!
UP Congress18,417 просмотров • 7 дней назад

गाजियाबाद की सड़क पर अर्धनग्न अवस्था में बैठी एक औरत कह रही है, "मैं कहती रही मेरे पांच बच्चे हैं छोड़ दो मुझे... नेताजी का बेटा मुझे झाड़ियां में ले गया... दारू की बोतल खोली दारू पिया और मेरा रेप किया..." यह बात कितनी मार्मिक है! अगर यह सुन कर भी सत्ताधीश का दिल नहीं पसीजता है तो तय मानिए कि उसके सीने में हृदय नहीं पत्थर है। कौन हैं वो नेताजी, जिन्होंने इतने नीच पुत्र को जन्म दिया है? इसका पर्दाफाश होना चाहिए और उसे इतनी कठोर सजा मिलनी चाहिए कि उसे माँ के ममता की कीमत समझ में आ जाये। अगर योगी सरकार इस मामले के गुनहगार को भी बचाने की कोशिश करती है तो उसे माँ और मातृत्व का अपमान कहा जायेगा।
UP Congress1,225,460 просмотров • 1 год назад

हर चौराहे पर यमराज खड़ा है"... इस जुमले की असलियत देख लीजिए! मेरठ में सरेआम सड़क पर एक युवती को गाड़ी में खींचने का प्रयास किया जाता है। रोकने वालों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश होती है। यह है यूपी में महिला सुरक्षा का कड़वा सच! जब अपराधी इतने बेखौफ हों, तो समझ जाइए कि सरकार का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है। जवाब दीजिए मुख्यमंत्री जी, आखिर कब तक बेटियों की सुरक्षा दांव पर लगी रहेगी?
UP Congress46,903 просмотров • 26 дней назад

वीडियो मैनपुरी के पीडब्ल्यूडी कार्यालय का है.. जो पीट रहे हैं वो ठेकेदार हैं और जो पिट रहे हैं वो बड़े बाबू हैं.. बड़े बाबू दलित हैं तो जातिसूचक गालियां भी दी गईं.. बड़े बाबू की गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने नियमों के अनुसार ठेकेदार के बिल को भुगतान से पहले जांच के लिए भेज दिया था। जब इस मामले पर एक्सईएन से पूछा गया, तो उन्होंने कहा: 'कोई बेवजह नहीं मारता, कुछ न कुछ बात तो होगी ही।' सत्ता और संरक्षण के नशे में चूर गुंडों को पता है कि दलित कर्मचारियों को निशाना बनाना आज बिना किसी डर के संभव है। योगीराज में जातीय नफरत का बीज कूट-कूट कर भरा हुआ है। शर्मनाक!
UP Congress419,660 просмотров • 11 месяцев назад

महोबा से आई ये रूह कंपा देने वाली तस्वीरें गवाह हैं कि भाजपा सरकार के खोखले नारों की हकीकत क्या है। महिलाओं को सरेआम लाठियों से पीटा जा रहा है, कानून-व्यवस्था पूरी तरह दम तोड़ चुकी है। कानून-व्यवस्था का ढोल पीटने वाली सरकार में आज आधी आबादी के लिए स्थितियां नर्क जैसी बना दी गई हैं। सरेआम होती यह गुंडागर्दी चीख-चीख कर कह रही है कि योगी राज में सिर्फ और सिर्फ 'जंगलराज' हावी है।
UP Congress43,259 просмотров • 29 дней назад

भाजपा का 'पोस्टर बॉय' और वसूली का खेल! खुद को भाजपा नेता बताकर होटल में 2 लाख की रंगदारी मांगना ही क्या भाजपा का 'चाल-चरित्र' है? डांसरों के साथ वीडियो और सरेआम वसूली साबित करती है कि सत्ता के संरक्षण में अपराधी बेखौफ हैं। जब अपराधी फंसता है, तो भाजपा उसे 'अपना' मानने से इनकार कर देती है—यह दोहरा मापदंड कब तक चलेगा? शहर भर में पोस्टर लगाकर खुद को नेता बताने वाले पर पुलिस तब जागी जब मामला हाथ से निकल गया।
UP Congress107,372 просмотров • 3 месяцев назад

योगी के जंगलराज में नहीं सुरक्षित हैं बेटियां सहारनपुर में छेड़छाड़ से परेशान एक 10वीं की छात्रा ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। छात्रा के द्वारा ही बनाया गया आत्महत्या का यह वीडियो लानत भेज रहा है योगी आदित्यनाथ की सरकार को, जिसने एंटी रोमियो स्क्वॉड के गठन के दौरान विज्ञापन में करोड़ों खर्च करके वाह-वाही लूटी थी, लेकिन सही मायने में उनका एंटी रोमियो स्क्वॉड सिर्फ विज्ञापनों तक ही सीमित रह गया। आज प्रदेश में गुंडों का ऐसा खौफ हो गया है कि बेटियां घर से बाहर निकलने से डर रहीं हैं। शर्म करो योगी सरकार!
UP Congress309,401 просмотров • 1 год назад

सत्ता के रसूख में अंधी भाजपा सरकार का असली चेहरा देखिए! यह आलीशान डिफेंडर कार भाजपा सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के परिवार की है। भले ही मौके पर रसूखदार मालिक मौजूद न हो, लेकिन गाड़ी भाजपाई रसूख वाले से जुड़ी हुई है तो गुंडागर्दी तो होनी ही है। गाजीपुर-महराजगंज हाईवे पर बिना इंडिकेटर दिए गाड़ी मोड़कर गरीब ई-रिक्शा वाले का एक्सीडेंट कर दिया और जब उसने सवाल किया, तो गाड़ी में बैठे हुए कांस्टेबल ने बीच सड़क पर उसे थप्पड़ जड़ दिया! जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां भाजपाइयों की ज़्यादती और गुंडागर्दी अब परवान चढ़ चुकी है। इस ज़ुल्म को जनता देख भी रही है और समय आने पर इसका करारा जवाब भी देगी।
UP Congress24,655 просмотров • 24 дней назад

अमेठी में एक महिला पत्रकार SDM मुसाफिरखाना के दफ्तर में अपने मकान पर दबंग द्वारा किए गए कब्जे की शिकायत लेकर गई थी। उसने जब SDM साहिबा से उनके द्वारा दिए गए मौखिक आदेश पर मकान पर हुए कब्जे की बात कही तो साहिबा भड़क उठीं और बोलीं, "मैं आपका काम नही कर पाऊंगी, मेरा मूड खराब हो गया" और उन्होंने पत्रकार को ऑफिस से बाहर निकलवा दिया। योगीराज में महिला पत्रकार को न्याय मांगने के लिए अपनी बूढ़ी मां के साथ दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। जब जनता की समस्याओं की आवाज उठाने वाली को बेघर होकर भटकना पड़ रहा है तो क्या आप सपने में भी सोच सकते हैं कि यहाँ आम आदमी को न्याय मिलेगा?
UP Congress447,657 просмотров • 1 год назад

यात्रीगण कृपया ध्यान दें- 'डबल इंजन की सरकार में अपनी सुरक्षा स्वयं करें।' फर्रुखाबाद में सत्ता पोषित दबंगों ने ट्रेन पर चढ़ रही एक महिला का पैर पकड़कर खींच लिया। जब महिला ने विरोध किया तो दबंगों ने महिला को पीटकर लहूलुहान कर दिया और उसे बचाने आए पति, भाई और बच्चों को भी बर्बरतापूर्वक पीटा। डबल इंजन की सरकार में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं.. न घर पर और न बाहर.. क्योंकि इनके सारे डिब्बे अपराधियों से ही भरे पड़े हैं।
UP Congress266,766 просмотров • 1 год назад

अगर तुम्हें अब भी चीखें नहीं सुनाई देती हैं तो बहरा होना ही भला। अगर तुम अब भी देख नहीं सकते तो अंधा होना ही बेहतर। अगर तुम अब भी बोल नहीं सकते तो गूंगा रहना ही सबसे उचित। क्या तुम्हें अब भी शर्म नहीं आती? क्या तुमने मनुष्यता भी बेच खाई है? अब भी बोल दो मणिपुर का 'म'।
UP Congress624,930 просмотров • 3 лет назад

कानपुर के इंद्रा नगर स्थित राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में वॉर्डन किरन बाबा और उसकी सहयोगी गुड़िया सिंह शराब पीकर छात्राओं को बेरहमी से मारपीट रही हैं। छात्राओं का जातिसूचक गालियां देकर अपमानित कर रही हैं। आज पीड़ित छात्रा ने इन दोनों की शिकायत पुलिस से की है लेकिन यूपी पुलिस को दलित प्रताड़ना की आवाज कितनी सुनाई देती है, यह सभी जानते हैं! जिस विचारधारा के लोग बाबासाहब अंबेडकर की भूमिका और योगदान पर सवाल उठाते हैं, उनके शासन में दलित शांति से कैसे रह सकते हैं? देश-प्रदेश को दलितों के मान-सम्मान और जान का श्मसान बना कर रख दिया गया है। आखिर ऐसा कब तक चलेगा? इस घटना की पीड़ित छात्रा से प्रदेश अध्यक्ष श्री Ajay Rai🇮🇳 जी ने बातचीत कर उसके न्याय की लड़ाई में पूरा सहयोग करने का वचन दिया है। उनके निर्देशानुसार बहुत जल्दी कांग्रेसजनों का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित छात्रा से मिलने जाएगा।
UP Congress354,130 просмотров • 1 год назад

पत्रकार ने मुंह दबाया दरोगा ने पैर पकड़े... 45 मिनट तक गाड़ी में करते रहे दरिंदगी। किसी को बताने पर परिवार वालो को मार डालने की धमकी दी। कानपुर रेप पीड़िता ने सुनाई खौफनाक कहानी शर्म करो उत्तर प्रदेश पुलिस और योगी सरकार आरोपित अभी पकड़ के बाहर है। धिक्कार है ऐसी व्यवस्था पर
UP Congress131,949 просмотров • 6 месяцев назад