
UP Congress
@INCUttarPradesh • 633,475 subscribers
Official Twitter Account of Uttar Pradesh Congress.
Shorts
Videos

मोदी जी कहते हैं "सब चंगा सी", योगी जी कहते हैं "अपराधी गले में तख्ती लटकाए घूम रहे हैं"... लेकिन कैराना (शामली) के सीसीटीवी फुटेज में अपराधी तख्ती नहीं, सरेआम अवैध कट्टा लेकर तांडव कर रहे हैं। 22 सेकंड में फायरिंग करके अपराधी गायब हैं और पुलिस अब भी 'तलाश जारी है' का रटा-रटाया जवाब दे रही है। क्या यही भाजपा सरकार का 'रामराज्य' है जहां अपराधी कट्टा फंसने पर सड़क पर ठोक-ठोक कर उसे ठीक करते हैं और पुलिस तमाशबीन बनी रहती है? 5 नामजद आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर क्यों? शर्मनाक!
UP Congress495,948 görüntüleme • 9 ay önce

वर्दी का दर्द: दुश्मन से लड़े या अपनों को बचाए? देवरिया के फौजी की पीड़ा ने झकझोरा देश की सरहद पर बर्फ की चोटियों और गोलियों की गड़गड़ाहट के बीच देश की हिफाजत करने वाले वीर जवान जब अपनी ही माटी पर अपनों की चीखें सुनते हैं, तो वर्दी का यह दर्द कलेजा चीर देने वाला होता है। जम्मू-कश्मीर की LOC पर तैनात उत्तर प्रदेश के देवरिया के वीर बहादुर सिंह का यह वीडियो डबल इंजन सरकार के उस खोखले दावों की पोल खोल रहा है, जिसमें 'कानून का राज' और 'माफियाओं पर बुलडोजर' चलने का ढोल पीटा जाता है। जब एक सैनिक खुद यह पूछने पर मजबूर हो जाए कि वह सरहद पर दुश्मनों से लड़े या अपनी बुजुर्ग माता-पिता और बहनों को स्थानीय दबंगों और भू-माफियाओं के चंगुल से बचाए, तो यह व्यवस्था के मुंह पर कालिख है। सीएम योगी से मिलने की गुहार और सेना द्वारा दो-दो बार आधिकारिक पत्र भेजे जाने के बावजूद यदि जिला प्रशासन और पुलिस के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती, तो यह साफ साबित होता है कि जनता और जवानों की सुरक्षा के कागजी दावे सिर्फ चुनावी जुमले बनकर रह गए हैं। उत्तर प्रदेश में गुंडाराज के खात्मे का दावा करने वाली सरकार के राज में अगर एक सैनिक का परिवार ही महफूज नहीं है, तो आम आदमी की सुरक्षा का भगवान ही मालिक है। क्या 'योगी-मोदी' मॉडल का मतलब यही है कि जो जवान देश के लिए अपनी जान दांव पर लगाता है, उसके परिवार को न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ें और माफिया खुलेआम तांडव मचाते रहें?
UP Congress115,151 görüntüleme • 2 ay önce

गाजियाबाद की सड़क पर अर्धनग्न अवस्था में बैठी एक औरत कह रही है, "मैं कहती रही मेरे पांच बच्चे हैं छोड़ दो मुझे... नेताजी का बेटा मुझे झाड़ियां में ले गया... दारू की बोतल खोली दारू पिया और मेरा रेप किया..." यह बात कितनी मार्मिक है! अगर यह सुन कर भी सत्ताधीश का दिल नहीं पसीजता है तो तय मानिए कि उसके सीने में हृदय नहीं पत्थर है। कौन हैं वो नेताजी, जिन्होंने इतने नीच पुत्र को जन्म दिया है? इसका पर्दाफाश होना चाहिए और उसे इतनी कठोर सजा मिलनी चाहिए कि उसे माँ के ममता की कीमत समझ में आ जाये। अगर योगी सरकार इस मामले के गुनहगार को भी बचाने की कोशिश करती है तो उसे माँ और मातृत्व का अपमान कहा जायेगा।
UP Congress1,225,527 görüntüleme • 2 yıl önce

गजब का विकास! मथुरा की सड़क बनी 'छाता', स्कूटी सीधे पाताल लोक को रवाना! करोड़ों की लागत से बनी सड़कों का यह हाल है कि पहली बारिश ने ही भाजपा के 'स्मार्ट सिटी' के दावों की धज्जियां उड़ा दीं। मथुरा की सड़कें अब चलने के लिए नहीं, बल्कि गाड़ियों को निगलने के लिए 'छाता' बनी हुई हैं। चारों तरफ भ्रष्टाचार के गहरे गड्ढे हैं, जहाँ गाड़ियां पलट रही हैं और एक स्कूटी तो पूरी की पूरी सड़क के अंदर ही समा गई। जनता टैक्स भर रही है और बदले में उन्हें मिल रही है जानलेवा सड़कें। 'गड्ढामुक्त उत्तर प्रदेश' का ढिंढोरा पीटने वाले जवाब दें कि जनता के पैसों से भ्रष्टाचार की यह कैसी 'वाटरप्रूफ' सड़कें बनाई जा रही हैं?
UP Congress154,094 görüntüleme • 3 ay önce

विज्ञापनों में 'सुरक्षित' एक्सप्रेसवे, हकीकत में गुंडों का अड्डा! यह है उत्तर प्रदेश के तथाकथित 'हाईटेक और सुरक्षित' एक्सप्रेसवे की जमीनी हकीकत, जिसके विज्ञापनों पर भाजपा सरकार करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाती है। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी (संख्या: UP65EP9384) में 10 से 15 हथियारबंद और डंडे लिए गुंडे सरेआम तांडव मचा रहे हैं। ये गुंडे एक्सप्रेसवे पर चल रहे आम परिवारों, बहन-बेटियों की गाड़ियों के आगे जबरन ब्रेक लगाकर भयानक दुर्घटना कराने और उन्हें असंतुलित करने का जानलेवा प्रयास कर रहे हैं। हद तो तब हो गई जब जेवर टोल प्लाजा को ये गुंडे बिना रुके, बिना टैक्स दिए सरेआम तोड़कर भाग निकले! गाड़ी के आगे नंबर प्लेट तक नहीं है। मुख्यमंत्री जी, कहाँ है आपकी वो 'जीरो टॉलरेंस' नीति? कहाँ हैं आपके वो बड़े-बड़े दावे कि 'यूपी में अब अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ चुके हैं'? तत्काल इन पर बुलेट की रफ्तार से कार्रवाई करे, वरना आपके सुरक्षा के दावे सिर्फ कागजी साबित होंगे।
UP Congress155,830 görüntüleme • 4 ay önce

कानपुर से आया यह वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है, जहाँ एक 9-10 साल की मासूम बच्ची अपने घर के सामने रहने वाले रसूखदार लड़के की गंदी हरकतों और प्रताड़ना से इस कदर खौफ में है कि उसे रोते हुए न्याय की भीख मांगनी पड़ रही है। घर में माँ-बेटी अकेली हैं, और आरोपी परिवार पैसे और रसूख के दम पर पुलिस-प्रशासन को जेब में रखकर घूम रहा है। जब माँ शिकायत करने जाती है, तो उन्हें गालियाँ और धमकियाँ मिलती हैं। योगी जी, क्या यही है आपका "मिशन शक्ति"? क्या भाजपा के राज में अब 9 साल की बच्चियों को भी अपनी सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया पर आकर रोना पड़ेगा? बाद में मोमबत्तियाँ जलाने से बेहतर है कि आज इस मासूम के लिए आवाज़ उठाइए और इस अहंकारी रसूखदार परिवार पर बुलडोज़र वाली कार्रवाई कीजिए। आखिर कब तक बेटियां अपने ही घर के बाहर निकलने से डरती रहेंगी?
UP Congress142,661 görüntüleme • 3 ay önce

वीडियो मैनपुरी के पीडब्ल्यूडी कार्यालय का है.. जो पीट रहे हैं वो ठेकेदार हैं और जो पिट रहे हैं वो बड़े बाबू हैं.. बड़े बाबू दलित हैं तो जातिसूचक गालियां भी दी गईं.. बड़े बाबू की गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने नियमों के अनुसार ठेकेदार के बिल को भुगतान से पहले जांच के लिए भेज दिया था। जब इस मामले पर एक्सईएन से पूछा गया, तो उन्होंने कहा: 'कोई बेवजह नहीं मारता, कुछ न कुछ बात तो होगी ही।' सत्ता और संरक्षण के नशे में चूर गुंडों को पता है कि दलित कर्मचारियों को निशाना बनाना आज बिना किसी डर के संभव है। योगीराज में जातीय नफरत का बीज कूट-कूट कर भरा हुआ है। शर्मनाक!
UP Congress419,687 görüntüleme • 1 yıl önce

उत्तर प्रदेश में पिछले 8 वर्षों से प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। 15 से 20 लाख B.Ed / D.El.Ed और TET/CTET पास युवा सड़कों पर अनवरत धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। लाखों पद खाली होने के बावजूद महज 11 हजार पदों की बात करना युवाओं के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। हमारी मांग स्पष्ट है: 👉 60,000 प्राथमिक शिक्षकों के पदों पर तुरंत भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए! युवाओं के हक की यह लड़ाई अब थमने वाली नहीं है।
UP Congress48,929 görüntüleme • 1 ay önce

अमेठी में एक महिला पत्रकार SDM मुसाफिरखाना के दफ्तर में अपने मकान पर दबंग द्वारा किए गए कब्जे की शिकायत लेकर गई थी। उसने जब SDM साहिबा से उनके द्वारा दिए गए मौखिक आदेश पर मकान पर हुए कब्जे की बात कही तो साहिबा भड़क उठीं और बोलीं, "मैं आपका काम नही कर पाऊंगी, मेरा मूड खराब हो गया" और उन्होंने पत्रकार को ऑफिस से बाहर निकलवा दिया। योगीराज में महिला पत्रकार को न्याय मांगने के लिए अपनी बूढ़ी मां के साथ दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। जब जनता की समस्याओं की आवाज उठाने वाली को बेघर होकर भटकना पड़ रहा है तो क्या आप सपने में भी सोच सकते हैं कि यहाँ आम आदमी को न्याय मिलेगा?
UP Congress447,686 görüntüleme • 2 yıl önce

योगी के जंगलराज में नहीं सुरक्षित हैं बेटियां सहारनपुर में छेड़छाड़ से परेशान एक 10वीं की छात्रा ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। छात्रा के द्वारा ही बनाया गया आत्महत्या का यह वीडियो लानत भेज रहा है योगी आदित्यनाथ की सरकार को, जिसने एंटी रोमियो स्क्वॉड के गठन के दौरान विज्ञापन में करोड़ों खर्च करके वाह-वाही लूटी थी, लेकिन सही मायने में उनका एंटी रोमियो स्क्वॉड सिर्फ विज्ञापनों तक ही सीमित रह गया। आज प्रदेश में गुंडों का ऐसा खौफ हो गया है कि बेटियां घर से बाहर निकलने से डर रहीं हैं। शर्म करो योगी सरकार!
UP Congress309,450 görüntüleme • 1 yıl önce

अगर तुम्हें अब भी चीखें नहीं सुनाई देती हैं तो बहरा होना ही भला। अगर तुम अब भी देख नहीं सकते तो अंधा होना ही बेहतर। अगर तुम अब भी बोल नहीं सकते तो गूंगा रहना ही सबसे उचित। क्या तुम्हें अब भी शर्म नहीं आती? क्या तुमने मनुष्यता भी बेच खाई है? अब भी बोल दो मणिपुर का 'म'।
UP Congress625,327 görüntüleme • 3 yıl önce

जूतों के सोल में बिका छात्रों का भविष्य, भाजपा सरकार कटघरे में जूतों के सोल में महाराष्ट्र के युवाओं के भविष्य का सौदा! आगरा से लेकर ठाणे तक फैले इस भ्रष्टाचार के जाल ने साबित कर दिया है कि भाजपा राज में न परीक्षा सुरक्षित है और न युवाओं का भविष्य। महज़ 8 हजार रुपए और एक प्लॉट के लालच में मेहनतकश छात्रों के सपनों को कुचल दिया गया और परीक्षा की तारीख आते ही तारीख पर तारीख देकर युवाओं को सिर्फ छलने का काम किया गया। आखिर युवाओं के भविष्य से इस खिलवाड़ की नैतिक जिम्मेदारी कौन लेगा? जवाब दीजिए!
UP Congress28,655 görüntüleme • 1 ay önce

ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे सहारनपुर महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी जी के साथ सत्ता के इशारे पर पुलिस ने जो बर्बरता की है, उनके कपड़े तक फाड़े और जबरन हिरासत में लिया.. यह साफ दिखाता है कि तानाशाह सरकार जनक्रांति से कितनी ख़ौफ़ज़दा है। भाजपा सरकार चाहे जितने जुल्म ढा ले, कांग्रेस की आवाज़ उतनी ही बुलंद होगी। राहुल गांधी जी के बब्बर शेर न तुम्हारी लाठियों से डरने वाले हैं, न ही इन हथकंडों से झुकने वाले हैं।
UP Congress21,520 görüntüleme • 26 gün önce

कानपुर के इंद्रा नगर स्थित राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में वॉर्डन किरन बाबा और उसकी सहयोगी गुड़िया सिंह शराब पीकर छात्राओं को बेरहमी से मारपीट रही हैं। छात्राओं का जातिसूचक गालियां देकर अपमानित कर रही हैं। आज पीड़ित छात्रा ने इन दोनों की शिकायत पुलिस से की है लेकिन यूपी पुलिस को दलित प्रताड़ना की आवाज कितनी सुनाई देती है, यह सभी जानते हैं! जिस विचारधारा के लोग बाबासाहब अंबेडकर की भूमिका और योगदान पर सवाल उठाते हैं, उनके शासन में दलित शांति से कैसे रह सकते हैं? देश-प्रदेश को दलितों के मान-सम्मान और जान का श्मसान बना कर रख दिया गया है। आखिर ऐसा कब तक चलेगा? इस घटना की पीड़ित छात्रा से प्रदेश अध्यक्ष श्री Ajay Rai🇮🇳 जी ने बातचीत कर उसके न्याय की लड़ाई में पूरा सहयोग करने का वचन दिया है। उनके निर्देशानुसार बहुत जल्दी कांग्रेसजनों का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित छात्रा से मिलने जाएगा।
UP Congress354,130 görüntüleme • 1 yıl önce

यात्रीगण कृपया ध्यान दें- 'डबल इंजन की सरकार में अपनी सुरक्षा स्वयं करें।' फर्रुखाबाद में सत्ता पोषित दबंगों ने ट्रेन पर चढ़ रही एक महिला का पैर पकड़कर खींच लिया। जब महिला ने विरोध किया तो दबंगों ने महिला को पीटकर लहूलुहान कर दिया और उसे बचाने आए पति, भाई और बच्चों को भी बर्बरतापूर्वक पीटा। डबल इंजन की सरकार में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं.. न घर पर और न बाहर.. क्योंकि इनके सारे डिब्बे अपराधियों से ही भरे पड़े हैं।
UP Congress266,769 görüntüleme • 1 yıl önce