Ishan Rajiv Tyagi's banner
Ishan Rajiv Tyagi's profile picture

Ishan Rajiv Tyagi

@IshanRTyagi8,051 subscribers

I speak for @INCIndia | जिस दिन से चला हूँ मेरी मंज़िल पर नज़र है , आँखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा । Jai Hind 🇮🇳

Videos

IshanRTyagi's profile picture

आज, मेरे पूज्य पिता स्व. श्री राजीव त्यागी जी की चौथी पुण्यतिथि पर, 4 साल बाद भी ऐसा लगता है जैसे सब थम सा गया है। हाथ रुक गए हैं, दिमाग सुन्न पड़ गया है, जब मैं आपके बारे में लिखने की कोशिश करता हूँ। लिखने को बहुत कुछ है, पर शब्द जैसे कम पड़ गए हैं। आपके जीवन से मुझे अनगिनत बहुमूल्य बातें सीखने को मिली हैं। समाज के प्रति आपका लगाव और उसकी बेहतरी के लिए आपके द्वारा किए गए हर कार्य आज भी मुझे प्रेरणा देते हैं। हाँ, इन चार सालों में कई ऐसे मौके आए जब मैंने सबसे ज़्यादा मिस किया तो वह था आपकी Guidance। लेकिन, उन्हीं अवसरों पर आपके चरित्र ने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया। मम्मी, धनंजय, पूरा परिवार और आपके लाखों चाहने वाले आपको रोज़ मिस करते हैं। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब आपकी याद नहीं आती, लेकिन आप रोज़ अपने आशीर्वाद से सारी कमी पूरी कर देते हैं। Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra Rajiv Tyagi

Ishan Rajiv Tyagi

113,287 Aufrufe • vor 2 Jahren

IshanRTyagi's profile picture

निर्लज्जता किसे कहते हैं? NEET Paper Leak - चुप। CBSE OSM विवाद - चुप। E20 पेट्रोल से गाड़ियाँ ख़राब - चुप। Expressway में भ्रष्टाचार - चुप। मणिपुर जलता रहा - चुप। और अब… रामलला के मंदिर में चोरी पर भी चुप। इतने गंभीर मामलों पर लगातार चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। मोदी जी, जवाब दीजिए— ➡️ जब मंदिर के लिए Trust बनाया जा सकता है, तो आरोपों की निष्पक्ष जाँच क्यों नहीं कराई जा सकती? ➡️ विपक्ष पर ED, CBI और Income Tax की कार्रवाई होती है, तो राम मंदिर चढ़ावा मामले में वही तत्परता क्यों नहीं दिखती? ➡️ चंपत राय बंसल, नृपेंद्र मिश्रा और अनिल मिश्रा जैसे लोगों पर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जाँच क्यों नहीं? क्या उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है? ➡️जब सब कुछ आपकी और योगी आदित्यनाथ जी की नाक के नीचे हो रहा था, तो समय रहते इसे रोका क्यों नहीं गया? कब तक मौन रहेंगे, मोदी जी? कब तक? प्रभु श्रीराम के नाम पर आस्था से खिलवाड़ करने वालों का हिसाब जनता भी माँगेगी और न्याय भी।

Ishan Rajiv Tyagi

12,507 Aufrufe • vor 2 Monaten

Keine weiteren Inhalte verfügbar