
Ishan Rajiv Tyagi
@IshanRTyagi • 8,051 subscribers
I speak for @INCIndia | जिस दिन से चला हूँ मेरी मंज़िल पर नज़र है , आँखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा । Jai Hind 🇮🇳
Videos

TV debates में BJP दो प्रवक्ता भेजती है-एक बड़ा, एक छोटा (विश्लेषक)। लेकिन कमाल देखिए, दोनों मिलकर भी प्रभु श्री राम के मंदिर में चंदा चोरी और महाकुंभ में हुए भ्रष्टाचार पर उठे सवालों का जवाब नहीं दे पाए। लगता है, प्रवक्ताओं की संख्या बढ़ाने से जवाबदेही नहीं बढ़ती। #RamMandir #RahulGandhi
Ishan Rajiv Tyagi22,257 次观看 • 6 天前

Zee News की लाइव बहस में आज जो हुआ, वो BJP की असली राजनीतिक संस्कृति का आईना है। BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने मुझे लाइव डिबेट में ‘haramkhor’ कहा। यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी वे हमारे वरिष्ठ प्रवक्ता को माँ की गाली दे चुके हैं। यह एक व्यक्ति नहीं, पूरी पार्टी की मानसिकता दिखाता है। अब सवाल प्रधानमंत्री Narendra Modi से है, आप कहते हैं “मुझे गालियाँ दी जाती हैं”, तो क्या यही है BJP की भाषा की मर्यादा?
Ishan Rajiv Tyagi55,264 次观看 • 8 个月前

आज, मेरे पूज्य पिता स्व. श्री राजीव त्यागी जी की चौथी पुण्यतिथि पर, 4 साल बाद भी ऐसा लगता है जैसे सब थम सा गया है। हाथ रुक गए हैं, दिमाग सुन्न पड़ गया है, जब मैं आपके बारे में लिखने की कोशिश करता हूँ। लिखने को बहुत कुछ है, पर शब्द जैसे कम पड़ गए हैं। आपके जीवन से मुझे अनगिनत बहुमूल्य बातें सीखने को मिली हैं। समाज के प्रति आपका लगाव और उसकी बेहतरी के लिए आपके द्वारा किए गए हर कार्य आज भी मुझे प्रेरणा देते हैं। हाँ, इन चार सालों में कई ऐसे मौके आए जब मैंने सबसे ज़्यादा मिस किया तो वह था आपकी Guidance। लेकिन, उन्हीं अवसरों पर आपके चरित्र ने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया। मम्मी, धनंजय, पूरा परिवार और आपके लाखों चाहने वाले आपको रोज़ मिस करते हैं। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब आपकी याद नहीं आती, लेकिन आप रोज़ अपने आशीर्वाद से सारी कमी पूरी कर देते हैं। Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra Rajiv Tyagi
Ishan Rajiv Tyagi113,287 次观看 • 2 年前

निर्लज्जता किसे कहते हैं? NEET Paper Leak - चुप। CBSE OSM विवाद - चुप। E20 पेट्रोल से गाड़ियाँ ख़राब - चुप। Expressway में भ्रष्टाचार - चुप। मणिपुर जलता रहा - चुप। और अब… रामलला के मंदिर में चोरी पर भी चुप। इतने गंभीर मामलों पर लगातार चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। मोदी जी, जवाब दीजिए— ➡️ जब मंदिर के लिए Trust बनाया जा सकता है, तो आरोपों की निष्पक्ष जाँच क्यों नहीं कराई जा सकती? ➡️ विपक्ष पर ED, CBI और Income Tax की कार्रवाई होती है, तो राम मंदिर चढ़ावा मामले में वही तत्परता क्यों नहीं दिखती? ➡️ चंपत राय बंसल, नृपेंद्र मिश्रा और अनिल मिश्रा जैसे लोगों पर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जाँच क्यों नहीं? क्या उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है? ➡️जब सब कुछ आपकी और योगी आदित्यनाथ जी की नाक के नीचे हो रहा था, तो समय रहते इसे रोका क्यों नहीं गया? कब तक मौन रहेंगे, मोदी जी? कब तक? प्रभु श्रीराम के नाम पर आस्था से खिलवाड़ करने वालों का हिसाब जनता भी माँगेगी और न्याय भी।
Ishan Rajiv Tyagi12,507 次观看 • 2 个月前

BJP और RSS का चल-चरित्र-चेहरा पूरे देश के सामने है। जब BJP प्रवक्ता के पास कोई जवाब नहीं था, तो उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। यह उनके ज्ञान के आभाव को दर्शाता है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि BJP के वे नेता, जो मध्यप्रदेश में संवैधानिक पदों पर आसीन हैं, हमारे देश की सेना और वीर सैनिकों का अपमान कर रहे हैं। यह बेहद शर्मनाक है। इससे भी अधिक चिंताजनक यह है कि BJP के शीर्ष नेतृत्व ने अब तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं की। यह दर्शाता है कि वे इस तरह के व्यवहार को प्रोत्साहन दे रहे हैं।
Ishan Rajiv Tyagi37,791 次观看 • 1 年前

विडंबना देखिए! मोदी जी खुद को "फकीर" बताते थे, और केजरीवाल जी "आम आदमी" का ढोंग करते थे। एक कहते थे, "मैं फकीर हूं, झोला उठाकर चल दूंगा," तो दूसरे वादा करते थे, "गाड़ी नहीं लूंगा, बंगला नहीं लूंगा, VVIP कल्चर खत्म करूंगा।" लेकिन आज क्या हाल है? मोदी जी की "फ़क़ीरी" और केजरीवाल जी की "सादगी" करोड़ों के आलीशान आवास और वीआईपी सुविधाओं में डूबी हुई है। इन दोनों के बंगले और ऐशो-आराम पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ये दोनो ही नेता जनता से सादगी और ईमानदारी का वादा करके सत्ता में आए, लेकिन आज उनकी असलियत खुद उनकी कथनी और करनी के बीच की खाई को साफ दिखा रही है। #DelhiElection2025
Ishan Rajiv Tyagi38,411 次观看 • 1 年前
没有更多内容可加载