
Jeetu Besla
@JeetuBesla • 20,321 subscribers
जिंदगी अपनी शर्तों पर,भीड़ का हिस्सा नहीं ideology @sachinpilot 9983847999
Shorts
Videos

बड़ी खबर= नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्योंग पोर्ट के पास बांध टूटने से भारी तबाही मच गई है ये प्रलय नहीं महाप्रलय के संकेत हैं। नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पास चीन द्वारा बनाए गए बांध के टूटने से फ़्लैश बाढ़ का और लाखों लोगों के जीवन पर खतरा बढ़ गया है। दहशत में लोग अपने घरों को छोड़ ऊँचे इलाकों की तरफ भाग रहे हैं.. पता नहीं प्रकृति अभी और कितना रौद्र रूप दिखाएगी।
Jeetu Besla852,333 次观看 • 15 天前

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते थे कि 2017 में देश के सबसे बड़े सूबे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री मनोज सिन्हा बनें कई और भी दावेदार थे जैसे केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा और योगी आदित्यनाथ.! सूत्र कहते हैं उस समय बैंगलोर में संघ की बैठक में कृष्ण गोपाल ने नरेंद्र मोदी की पसंद माने जाने वाले मनोज सिन्हा का पत्ता काट दिया..? गृह मंत्री अमित शाह का फोन मनोज सिन्हा के पास जाता है जब वो बनारस एयरपोर्ट पर उतर रहे थे. एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षाकर्मियों और पुलिस जाब्ते के काफिले ने मनोज सिन्हा को घेर लिया मानों सीएम के नाम की औपचारिकता शेष रह गईं हों..! फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि मनोज सिन्हा की जगह योगी आदित्यनाथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बन जाते हैं?
Jeetu Besla374,076 次观看 • 8 天前

सरकारी पैसों की बर्बादी देखिए.. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैतृक घर में पिछले 20 साल से कोई नहीं रहता है लेकिन उस घर की सुरक्षा के लिए पिछले 20 साल से PAC का पूरा कैंप ड्यूटी देता है जिसमें 15 जवान चौबीसों घंटे तैनात रहते हैं! टैक्स पेयर के पैसों की ऐसी बर्बादी इतिहास में आपने आज तक नहीं सुनी होगी.! राजीव रंजन की पत्रकारिता को भी भी सलाम करता हूँ जिन्होंने ये सच दुनियां को दिखाया!
Jeetu Besla358,720 次观看 • 10 天前

राजीव गांधी की हत्या के समय राहुल गांधी अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी बोस्टन में पढ़ाई कर रहे थे.. भारत लौटते समय फ्लाइट में अमिताभ बच्चन उनके साथ मौजूद थे.. दिल्ली एअरपोर्ट पर राहुल गांधी को रिसीव करने प्रियंका गांधी पहुंची थीं.! राहुल गांधी के 10 जनपथ पर पहुंचते ही सबसे पहले उन्हें जया बच्चन ने गले लगाया और ढांढ़स बधायां.! बच्चन परिवार और गांधी परिवार के रिश्तों की गहराई आप इस बात से समझ सकते हैं कि...राजीव गांधी की शादी से पहले इंदिरा गांधी ने सोनिया गांधी को 50 दिनों तक बच्चन परिवार के घर ही रखा था..! सोनियां गांधी पर दुखों का पहाड़ टूटा था लेकिन वो नहीं टूटी...भारतीय संस्कृति के अनुसार खुद को ढाला और तमाम मुश्कियों के बाद कांग्रेस पार्टी को फिर से खड़ा किया..!
Jeetu Besla1,223,710 次观看 • 1 个月前

कंगना रनौत ने आज मंडी में दिशा की मीटिंग में आपा खोया.. ~क्या इतनी निठल्ली है कंगना ~तुम लोगों की पोल खोल दूं तो ~शर्म नहीं आती आप लोगों को ~नेशनल मीडिया में तुम लोगों के बारे मैं तो कुछ बोल भी नहीं सकती कि कंगना ने सांसद फंड का 11 करोड़ दिया लेकिन काम एक भी नहीं हुआ ~ये फालतू के जुमले बहुत सुन लिए..
Jeetu Besla256,862 次观看 • 9 天前

मेरा टिकट कटने और इलेक्शन हारने के बाद 1980 में मैं चौधरी चरण सिंह जी से टिकट मांगने गया तो वो बोले आपकी तो जमानत जब्त हुई थी मैं बोला नहीं साहब मैं सिर्फ 1100 वोटों से हारा हूँ उन्होंने इलेक्शन कमीशन की किताब मंगाई और देखा तो चौंक गए मैं सच में कम वोटों से ही हारा था! मुझे टिकट मिला और मैं चुनाव जीत गया कई दिन बाद मैं उनसे मिलने गया चौधरी चरण सिंह जी बोले बड़े कमज़ोर हो रहे हो मैंने कहा साहब टेक्सटाइल की हड़ताल चल रही है चन्दा इकट्ठा कर रहे हैं तो वो बोले 25000 हम भी देते हैं 1980 में 25000 आज के 25 लाख से भी ज्यादा है मैं उस रकम को सुन कर चौंक गया। उस रकम को मैंने हड़ताल में लगाया लेकिन उसमें से 11000 रुपए बच गए जिन्हें मैं चौधरी साहब को वापस करने गया तो वो चौंक गए अरे भाई ये पैसे तो हमने आपको दिए थे मैं बोला साहब पैसे मजदूरों के लिए दिए थे जो बच गए वो आपकी अमानत है.! (आजम खान साहब और कपिल सिब्बल जी)
Jeetu Besla328,448 次观看 • 22 天前

आज संजय गांधी की फैमिली प्लानिंग की पॉलिसी को यदि हम अपनाते तो हमारी आबादी 150 करोड़ नहीं 85 करोड़ होती.. संजय गांधी ने कानून बनाया था कि शादी में 125 आदमी से अधिक नहीं होंगे खाने में 21 आइटम होंगे 2 किलोवाट से जायदा बिजली खर्च नहीं होगी पेड़ नहीं काटे जायेंगे। पहले वस्तुओं पर दाम नहीं लिखे जाते थे संजय गांधी ने MRP लिखने की शुरुआत की.. संजय गांधी बहुत सोशलिस्ट व्यक्ति थे!
Jeetu Besla170,333 次观看 • 12 天前

वीडियो 2015 का है जब राष्ट्रपति भवन में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा आए थे साथ में प्रणव मुखर्जी थे। उनके स्वागत में स्वर्गीय मनमोहन सिंह जी, सोनिया गांधी जी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव .. उस समय राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद थीं..! इनके अलावा नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, गुलाम नबी आजाद सहित तमाम बड़े नेता मौजूद थे। तस्वीरें सिर्फ यादें नहीं इतिहास का हिस्सा बन जाती हैं।
Jeetu Besla227,890 次观看 • 20 天前

विधवा महिला ने अपनी डेढ़ बीघा जमीन को बचाने के लिए पुलिस और बाबा के सामने पेट्रोल छिड़का.! जनपद मथुरा के थाना शेरगढ़ स्थित ग्राम गढ़ी भीमा में क्षेत्र के भू माफिया बाबा ललता दास दंबगई और पैसों के दम पर जमीन हड़पने की कर रहा है साजिश..! एक अकेली महिला और उसके तीन छोटे छोटे बच्चों पर पॉवर का कर रहा ग़लत इस्तेमाल उसके हक की जमीन पर जबरन चलाई जेसीबी। UP POLICE कृपया मामले का संज्ञान लें और महिला के साथ न्याय करें। वीडियो को ज्यादा से ज्यादा रीट्वीट करें जिससे एक गरीब विधवा और उसके तीन बच्चों की मदद की जा सके।🙏
Jeetu Besla748,368 次观看 • 2 个月前

आज संसद के मकर द्वार पर सुरक्षा एजेंसियों के हाथ पैर फूल गये जब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव छात्रों पर AK 47 और लाठीचार्ज के विरोध में लाठी लेकर संसद में प्रवेश करने की कोशिश करने लगे। लाठी को देखकर सुरक्षाकर्मी पप्पू यादव के हाथ जोड़ने लगे... कि सर ये संसद में एलाऊ नहीं है।
Jeetu Besla488,859 次观看 • 1 个月前

Very Rare Video 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद संजय दत्त की आर्थर जेल से 15 महीनों बाद रिहाई हुई तो वो सबसे पहले मातोश्री जा कर बाला साहेब ठाकरे से मिले.. उनके साथ शत्रुघ्न सिन्हा और उनके पिता सुनील दत्त भी मौजूद थे। बाल ठाकरे ने संजय दत्त को गले लगाया, फटकार लगाई कि आगे से अपने पिता की हर बात माननी है...इस दौरान संजय दत्त फूट फूट कर रोने लगे..!
Jeetu Besla575,340 次观看 • 1 个月前

मेरे पिता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और उस वक्त मैं 4-5 फिल्में कर चुका था.. मेरे पिता जब नागपुर एक कार्यक्रम कर के शाम को लौटे तो मुझसे बोले कि जब में स्टेज पर जा रहा था तो लाखों की भीड़ थी वहीं कुछ 50 से 60 बच्चे थे जो बोले देखो ये रितेश देशमुख के पिता हैं। वो मुझसे बोले बेटा ये मेरे लिए बड़ा गर्व का विषय है कि मुझे तेरे नाम से बच्चों ने जाना और मुझे भी इस बात पर गर्व है कि लोग आज भी मुझे विलास राव देशमुख का बेटा कह कर बुलाते हैं.!
Jeetu Besla149,368 次观看 • 19 天前

न्यूज 24 के एंकर राजीव रंजन अयोध्या में आम जनता का इंटरव्यू कर रहे थे...अकस्मात वहां से ब्रजभूषण शरण सिंह का काफिला गुजर रहा होता है.. जैसे ही ब्रजभूषण शरण सिंह की नजर राजीव रंजन पर पड़ी उन्होंने खुद गाड़ी रोकी और राम मंदिर मुद्दे पर अपनी बात रखी.! ये होती है एक असली पत्रकार की कमाई..!
Jeetu Besla479,255 次观看 • 2 个月前

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की हेलिकॉप्टर क्रैश में मृत्यु हो जाती है.. उनकी हत्या करवाई गई या डेथ नेचुरल थी.? इतने बड़े आदमी का जेट कोई खास जेट ही होगा वो क्रैश कैसे हो सकता है.? अजीत पवार जिस जेट में सवार थे वो Laser Jet 45 XR था बेहद शानदार कोपीटेंट एयरक्राफ्ट और प्रॉपर जेट था.. हम भी एक ऐसा लेने वाले है उनके मालिक वीके सिंह के बेटे रोहित मेरे फ्रेंड है। AIB की रिपोर्ट में एयरक्राफ्ट में कोई भी फाल्ट नहीं पाया गया है लेकिन जो 2 पायलट जेट उड़ाने वाले थे उन्हें एन वक्त पर बदला गया मैं ऐसा मानता हूं कि ये नहीं होना चाहिए.! (अभिनव त्रिपाठी CEO JR Airlines)
Jeetu Besla169,065 次观看 • 25 天前

बंगाल चुनाव हारने की इनसाइड स्टोरी.. 50 सीटों पर हमारे कैंडिडेट और पोलिंग एजेंट्स को मार के बाहर निकाल दिया गया..जिन सीटों पर हम 10 हज़ार से ऊपर जीत रहे थे वहां कुछ नहीं किया सारा खेल 10 हज़ार से कम मार्जिन वाली सीटों पर खेला गया..! ममता दीदी को भी 5 राउंड पहले निकाल दिया गया.. इलेक्शन कमीशन का आरो मुख्यमंत्री का डिप्टी सेक्रेटरी बना दिया गया और CEO बंगाल का मुख्य सचिव बना दिया गया.! राजाहरट सीट पर बूथ संख्या 164 पर 88% मुस्लिम मतदाता है वहां 656 वोटों में से बीजेपी को 637 वोट मिले और टीएमसी को 5 वोट मिले ये कैसे संभव है.! मेरा इलेक्शन कमीशन से एक ही सवाल है आप काउंटिंग का सीसीटीवी क्यों नहीं दिखा सकते.! (कपिल सिब्बल और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी)
Jeetu Besla200,553 次观看 • 1 个月前

बाबा रामदेव क्या चमकादड़ बन कर मेरे बेडरूम में उल्टा लटका था जो उसने मेरी जवानी देख ली. उसे कैसे पता मेरी जवानी के बारे में..जो भी बचपन में मेरे रिलेशन थे वो सब अखबार में हैं.! बनियान अंडरगार्मेंट्स में भी उतर आया बाबा पूरी तरह से पूंजीवादी बन गया है बिजनेस करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन फिर आप बाबा का चोला मत पहनिए.. सनातनी बनियान आयुर्वेदिक बनियान रामदेव बनियान क्या है ये सब ढोंग और पाखण्ड ही तो है बाबा रामदेव जैसे लोग सनातन धर्म के लिए शर्मनाक है। जनता की जमीनों पर बाबा ने कब्जा किया लोग रो रहे हैं सुप्रीम कोर्ट से उनको फटकार लगती है.. बाबा रामदेव अभी तो नहीं लेकिन दो साल बाद जब मुझसे मिलेगा तो गले से लगा लेगा कि ये मुझे अच्छे से समझी🙂
Jeetu Besla119,098 次观看 • 18 天前

घूँघट में फर्राटे दार इंग्लिश सुन कर नगरपालिका EO सकते में आ गए. घुँघट में दिख रही महिला कोई साधारण महिला नहीं बल्कि वल्लभनगर उदयपुर से कांग्रेस की पूर्व विधायक प्रीति सिंह शक्तावत हैं प्रीति सिंह के पति स्वर्गीय गजेंद्र सिंह शक्तावत भी कांग्रेस से 2 बार विधायक रहे थे.!
Jeetu Besla449,291 次观看 • 2 个月前

आज पुणे में राहुल गांधी जी ने 2 बार चौंकाया 1.जब राहुल गांधी मराठी में बोले ।।"पुणे म्हणजे प्रेम"।। तो राहुल जी के मुँह से मराठी सुन कर सब चौंक गए... 2.जब लड़की ने कहा कि पेपर लीक बहुत हो रहे हैं और हाल ही में होने वाले पेपर लीक का अपराधी गुजरात में बैठा है..तो राहुल गांधी बोले पॉलिटिकल बात मत कीजिए..! क्योंकि जब छात्रों की गूंज की शुरूआत कोटा से हुई थी तो राहुल गांधी जी ने कहा था कि हम इस प्रोग्राम को पॉलिटिक्स से दूर रखेंगे कोई भी राजनीतिक बात नहीं होगी यहां सिर्फ छात्रों की बात होगी.!
Jeetu Besla142,640 次观看 • 23 天前