
Luffy
@luffyspeaking • 8,697 subscribers
Constitutionalist | Socialist | Anti-Caste | For Subsidized Healthcare & Education ✨ (PS: I don't represent any party)
Shorts
Videos

ये अभिनेत्री पूनम पांडे हैं, भले ही बॉलीवुड की सुपरस्टार ना हों, लेकिन असल जिंदगी में अब सुपरस्टार हैं, जहां बड़े-बड़े अभिनेता और अभिनेत्री चुप हैं, पूनम पांडे आज बच्चों के लिए जंतर मंतर पहुंची, हालांकि इन्होंने सीधा सरकार से सवाल नहीं किया, लेकिन बहुत लोग बच्चों के साथ खड़े होने में भी घबरा रहे हैं।
Luffy171,893 görüntüleme • 22 saat önce

“अयोध्या के एक दुकानदार को भी पता है कि गलती किसकी है” पत्रकार: SIT रिपोर्ट कह रही है कि 27 अप्रैल के पहले का CCTV नहीं है, जबकि आम लोग 6 महीने का फुटेज रखते हैं, कुछ समझ नहीं आ रहा है? बृजभूषण सिंह: हमारे आपके पास रास्ता क्या है? पत्रकार: तो आप हनुमान गढ़ी से राम मंदिर जाएंगे? बृजभूषण सिंह: हनुमान जी से ही काम चला लेंगे।
Luffy106,581 görüntüleme • 12 gün önce

“इथेनॉल की जितनी फैक्ट्रियां हिंदुस्तान में लगी हैं, वहां की 10-15 किमी की आबादी पूरी बर्बाद है” ये मेरा नहीं बल्कि उत्तरप्रदेश के बस्ती के लोगों का कहना है। बस्ती में कई गाँवों से मैदा फैक्ट्री और फूड प्रोसेसिंग यूनिट खोलने के नाम पर धोखे से जमीन ले ली गई। आखिर में पता चला कि वहां कैमिकल-युक्त एथेनॉल फैक्ट्री खुलेगी! 😱 इसकी खबर लगते ही गांव वालों ने विरोध शुरू कर दिया है।
Luffy44,490 görüntüleme • 18 gün önce

कल सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस की खूब क्लास लगाई। ~डीएमके कहां है? ~कांग्रेस द्वारा केरला के पूर्व मुख्यमंत्री पर निजी हमला क्यों किया गया? ~जब सहयोगी दलों पर ED/CBI की कारवाई होती है, तो चुप्पी क्यों? यूपी विधानसभा चुनाव के लिए: ~सीट की जिद्द नहीं करना चाहिए, बात सीट की नहीं, जीत की है। ~जिस सीट पर जीत की गारंटी होगी, वही मिलेगी। ~ज्यादा सीट की जिद्द की जगह जमीनी हक़ीक़त समझें। ~हमारा संगठन ज्यादा मजबूत है, पूरी मदद मिलेगी।
Luffy91,080 görüntüleme • 1 ay önce

चुनाव के पहले TMC सांसद सायोनी घोष कहती थीं कि ममता बनर्जी ने उनको राजनीति में सबकुछ दिया, हमेशा उनके साथ होंगी। ये भी कि वो सायोनी घोष हैं, चड्ढा नहीं, इसीलिए वो चड्ढा चड्ढी नहीं होगा कभी, लेकिन आज चुनाव हारने के बाद पलट गईं 🫣 ऐसे लोगों के आगे आम आदमी पार्टी के दलबदलू सांसद बहुत मासूम लगते हैं।
Luffy69,804 görüntüleme • 1 ay önce

सर्वेश कुमार श्रीवास्तव कह रहे हैं, “मैंने आजतक कोर्ट कचहरी कुछ नहीं देखा, भगवान (भाजपा) की दया से ये भी देख लिया” इन्होंने 10,000 रुपए बिजली बिल भरा, जिसमें कुछ 7,000 रुपए पुराना भुगतान था, और कुछ एडवांस था। कुछ दिन में पता चला उल्टा 4,000 रुपए और बकाया है! 😶 बिजली दफ्तर से लेकर DM दफ्तर तक चप्पल घसीट चुके हैं। “अपने आप को आग लगा लूंगा”🔥😢
Luffy145,429 görüntüleme • 3 ay önce

कुछ समय पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ईमानदार पत्रकारों की सूची बनाई थी।
Luffy80,342 görüntüleme • 1 ay önce

मरीज का परिवार: क्या नाम है? डॉ बीजी गुप्ता: (नशे में) नहीं मालूम नाम। मरीज का परिवार: आप ऑन ड्यूटी नहीं हो तो क्या कर रहे यहां? डॉ बीजी गुप्ता: कंपाउंडर हूं मैं🤣 ये हाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बार (ललितपुर) का है, हां सही पढ़ा आपने, CHC के जगह का नाम “बार” है😭
Luffy379,771 görüntüleme • 1 yıl önce

आजकल यूपी में बिजली के लिए हाहाकार देखकर तीन साल पुराना वीडियो याद आ गया। *अखिलेश यादव*: यूपी में बिजली नहीं है, कब आती है, कब जाती है, पता नहीं है। *बुजुर्ग*: पहले से बहुत बढ़िया है, पहले से बहुत आ रही है। *अखिलेश यादव*: एक पावरप्लांट का नाम बता दो जो इस सरकार ने लगवाया हो, मैं यही बैठा हूँ! 🫡 आखिर में वो एक भी पावरप्लांट नहीं बता पाया जो इस सरकार में लगा हो, और लगभग 3 साल भी बिजली के हालात वही हैं। शायद ही कोई लीडर इतने Conviction से अपनी बात कहता हो।
Luffy61,239 görüntüleme • 1 ay önce