
Mandeep RajBhar
@MandeepRajBhar9 • 21,345 subscribers
|| Writer || Civil Engineer || Content Creator || || Thoughts || || Sharing Trends & Realities ||
Shorts
Videos

पुष्कर के खेड़ा गांव के एक स्कूल में 12वीं की छात्रा के पास रजिस्ट्रेशन फीस के पैसे नहीं थे। उसने कहा कि पापा की सैलरी मिलते ही दो दिन में जमा कर दूंगी। आरोप है कि प्रिंसिपल ने कहा – छुट्टी के बाद रुक जाओ, मेरे साथ कुछ समय बिताओ, बदले में तुम्हारी फीस नहीं लगेगी। उसने प्रिंसिपल रूम में ही अकेले में गलत तरीके से छूने और जबरदस्ती करने की कोशिश की। छात्रा रोते हुए घर पहुंची और अपने परिजनों को बात दी। परिजन स्कूल पहुंचे। ओर जम कर कुटाई कर दी। उसके बाद एक उसकी सहेली गिलास में काला रंग लेकर आई ओर बोली – इस हैवान के चेहरे पर पोत दो... लड़की रोते हुए पोत दी। उसके बाद उस प्रिंसिपल को स्कूल परिसर में घुमाया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
Mandeep RajBhar407,482 Aufrufe • vor 23 Stunden

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक महिला का सुबह से ही गोलगप्पे खाने का मन था। पति से बोलीं – मुझे गोलगप्पे खाने हैं। पति ने नहीं सुना। फिर मैडम खुद बाजार पहुंच गईं। गोलगप्पे वाले से बोलीं – भैया, बड़े-बड़े गोलगप्पे खिलाना। छोटे देखकर खुद बड़े-बड़े छांट लिए और बोलीं – अब ये वाला खिलाओ। करीब 10 बड़े गोलगप्पे आराम से खा लिए। आखिरी वाले बड़े गोलगप्पे ने पूरा खेल पलट दिया। जैसे ही मुंह में गया, जबड़ा खुला का खुला रह गया। मुंह बंद ही नहीं हो रहा था। आसपास के लोग हैरान हो गए। पति को फोन किया। वे आए और अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने भी काफी कोशिश की, लेकिन जबड़ा सेट नहीं हुआ। आखिरकार बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
Mandeep RajBhar609,232 Aufrufe • vor 3 Tagen
1:41
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

में प्रेग्नेंट हूं और मेरे साथ जबरदस्ती संबंध बनाते हैं, मना करने पर कहते हैं कि – रूम का किराया वसूलता हूं। चित्रकूट में भरतपुर थाना क्षेत्र की वंदना की शादी 2023 में हुई थी। महिला को शादी के बाद से पति पैसों को लेकर परेशान करते हैं। कहते हैं – कहीं से भी 2 लाख रुपये दो और सोने की चेन दो। महिला का आरोप है कि – अपने साथ के ट्रक ड्राइवरों से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने को कहते हैं, जब मैं इसका विरोध करती हूँ, तो वो मुझे मारते हैं, गाली देते हैं। कहते हैं कि – मुझे पैसे कमा के दो, चाहे जहां से दो, रंडीबाजी करके दो, और धंधा करने के लिए बोलते हैं, और मुझे मारते भी हैं। वंदना का कहना हैं कि – रखना है तो सम्मान से रखो, नहीं रखना है तो साफ बता दो और मेरे व बच्चे के भविष्य का हिसाब कर दो।
Mandeep RajBhar274,361 Aufrufe • vor 2 Tagen

महाराष्ट्र में पुलिस चेकिंग के दौरान एक कार रोकी गई। ड्राइवर शराब के नशे में था। कार में उसकी गर्भवती पत्नी भी थी, जिसकी डिलीवरी का इमरजेंसी केस था। पुलिस अधिकारी ने चालान नहीं काटे, उन्होंने महिला की हालत समझी। ओर पति को पीछे बैठाया, खुद गाड़ी की स्टीयरिंग संभाली और अस्पताल पहुँचाया। वहाँ भर्ती कराया और महिला की डिलीवरी हो गई। एक तरफ नशे में पति… दूसरी तरफ समय निकलता जा रहा था और गर्भवती पत्नी को अस्पताल पहुँचाना जरूरी था। ऐसे वक्त में पुलिसकर्मी का मदद के लिए आगे आना उस परिवार के लिए जिंदगी भर याद रहने वाला पल बन गया।
Mandeep RajBhar1,111,290 Aufrufe • vor 8 Tagen

चालान की बहस के बाद लड़के ने वही दरोगा जी को वर्दी में बीयर लेते देख लिया… कैमरा ऑन होते ही मामला ‘चखना मिशन’ बन गया। कुछ दिन पहले एक लड़के से चालान को लेकर दरोगा जी से छोटी-सी बहस हुई थी। कुछ दिन बाद वही लड़का बाजार में निकला तो नजर पड़ी – वही दरोगा जी वर्दी में बीयर की दुकान पर खड़े हैं। लड़के ने कैमरा ऑन किया और पीछे लग गया। दरोगा जी ने 4-5 बीयर कैन और चखना लिया, फिर जीप में जाकर बैठ गए। लड़के ने कैमरा अंदर घुमाया तो सब चेहरा छिपाने लगे, रुमाल से मुंह ढकने लगे। दरोगा जी बोले – वीडियो बंद करो! धमकी दी और मोबाइल छीनने की कोशिश भी की। वीडियो वायरल होने के बाद दरोगा जी समेत तीन कांस्टेबल सस्पेंड हो गए।
Mandeep RajBhar176,647 Aufrufe • vor 1 Tag

चक्कर आने से गिरी शिक्षिका को हार्ट अटैक समझकर CPR दिया गया, जिससे उनकी दो पसलियां टूट गईं। मध्य प्रदेश के कैलारस में शिक्षिका ललिता गर्मी के कारण स्कूटी से गिर गईं। वहां मौजूद दो युवकों ने उन्हें हार्ट अटैक समझकर लगातार CPR देना शुरू कर दिया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया था, बल्कि गलत तरीके से CPR देने की वजह से उनकी दो पसलियां टूट गईं।
Mandeep RajBhar2,724,895 Aufrufe • vor 18 Tagen

एक आर्मी अफसर अपनी पत्नी के साथ महिंद्रा SUV में टोल प्लाजा पहुँचे। ड्यूटी पर नहीं थे। टोल देने से इनकार करने लगे। टोल कर्मी ने शांति से समझाया – ऑन ड्यूटी पर्सन को छूट है, ऑफ ड्यूटी को नहीं। अफसर बोले हम पोस्टेड हैं, ऑन ड्यूटी ही माने जाते हैं। पत्नी भी बहस में कूद गईं। कर्मी ने बार-बार नियम बताया। बोला अगर ऑन ड्यूटी हैं तो ऊपर से कन्फर्म करवा दो। लेकिन कोई आर्मी वाहन या ऑफिशियल आइडेंटिटी नहीं थी, सिर्फ कार्ड था। पूरे वक्त टोल वाला लड़का बहुत शालीन और ठंडे दिमाग से बात करता रहा। जबकि सामने से पत्नी गुस्से से बोल रही थी, फिर भी लड़का संयम नहीं खोया। आखिर में टोल देना ही पड़ा।
Mandeep RajBhar519,503 Aufrufe • vor 9 Tagen

नगर निगम का अधिकारी हुं साले तेरी दुकान बंद करवा दूँगा, हाथ-पैर तोड़वा दूँगा। कानपुर में एक क्रेटा गाड़ी दुकान के सामने करीब 2 घंटे से खड़ी थी। रास्ता बंद होने से ग्राहकों को दिक्कत हो रही थी। दुकानदार ने प्यार से कहा – सर, गाड़ी हटा लीजिए। इसी बात पर अधिकारी जी भड़क गए। धमकी दी – ओर बोला कि नगर निगम का अधिकारी हु साले तेरी दुकान बंद करवा दूँगा, हाथ-पैर तोड़वा दूँगा। वीडियो में दिख रहा है कि आदमी और उसकी पत्नी दोनों दुकानदार पर हाथ-लात चला रहे हैं। दुकानदार से कहा – जो करना है कर लो। दुकानदार ने कहा – अभी 112 में कंप्लेंट करता हूँ। और फिर भी धमकियां जारी रहीं। दुकानदार ने गाड़ी का नंबर प्लेट और पूरी घटना का वीडियो बना लिया।
Mandeep RajBhar56,959 Aufrufe • vor 1 Tag

एक लड़की स्कूल जाने के लिए नहा रही थी… कपड़े बदलने ही वाली थी कि अचानक घर में पुलिस घुस गई। लखनऊ में बिजली चेकिंग के नाम पर कुछ पुलिसकर्मी घरों के अंदर चले गए। महिलाओं का आरोप है कि बिना बताए, बिना खटखटाए घुस आए। कुछ नहा रही थीं, कुछ सो रही थीं। घर में बेटियां अकेली थीं। महिला ने कहा कि मेरी बहन नहा रही थी, पुलिस सीधे घर में घुस गई। महिला पुलिस साथ नहीं थी। महिलाओं ने सड़क पर आकर हंगामा किया और पूछा – ऐसे कैसे घुस सकते हो? बिजली चेक करनी है तो पहले आवाज दो। महिलाओं की निजता से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।
Mandeep RajBhar81,506 Aufrufe • vor 2 Tagen

पंजाब के अमृतसर की सिमरत कौर की 23 साल की बेटी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। आज उसका जन्मदिन था। माता-पिता और भाई बिना बताए सरप्राइज देने पहुँचे उसके प्राइवेट रूम में। दरवाजा खटखटाया… 15 मिनट तक कोई जवाब नहीं। जब आखिरकार गेट खुला तो बेटी ने बड़ी शांत आवाज में कहा – “मैं अंदर पढ़ाई कर रही थी…” इतने में पड़ोस का एक शख्स दौड़ता हुआ आया और बोला – “आपकी पीछे वाली खिड़की से कोई कूदा है… उसके सिर से खून बह रहा है!” बेटी ने तुरंत जवाब दिया – “मुझे नहीं पता… मैं तो अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी।” माता-पिता का चेहरा देखकर दिल बैठ गया। जन्मदिन का केक हाथ में लिए खड़े थे, और सामने ये ड्रामा चल रहा था। आजकल हर जगह यही सिस्टम चल रहा है। जिसे यकीन न हो, वो कभी बिना बताए ऐसे ही छापा मार के देख ले।
Mandeep RajBhar647,285 Aufrufe • vor 13 Tagen

पत्नी प्रेग्नेंट है, घर जाना जरूरी है… लाइन में पहला नंबर था, काउंटर पर बैठी महिला ने ₹500 लेकर किसी ओर को दे दी टिकट। रेलवे के तत्काल टिकट काउंटर पर एक आदमी दो दिन से टिकट के लिए परेशान था। गर्भवती पत्नी घर पर इंतजार कर रही थी। लाइन में सबसे पहले था। आरोप है कि काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी कुछ लोगों से 500-500 रुपये लेकर उनका नंबर पहले कर टिकट दे रही थी। जब आदमी ने विरोध किया तो बहस हो गई। बदतमीजी की गई, फोन छीनने की कोशिश हुई और धमकी भी दी गई कि अंदर करवा दूंगी। OTP गलत होने का बहाना भी बनाया गया।
Mandeep RajBhar383,260 Aufrufe • vor 9 Tagen

लखनऊ के लोहिया अस्पताल में महिला अधिवक्ता शक्ति परिषद की टीम मेडिकल कराने पहुंची थी। साथ में महिला कांस्टेबल डॉली मिश्रा भी थीं। अधिवक्ताओं से बात करते हुए उन्होंने ऊंची आवाज में कहा – चिल्लाओ… चिल्ला क्यों रहे हो? और बदतमीजी करने लगे। अधिवक्ताओं ने पूछा तो कांस्टेबल ने जवाब में कहा कि वह भी उनका वीडियो बनाएंगी। अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिसकर्मी घटना की लीपापोती करने के अंदाज में पेश आईं और उनके मौजूदगी से चिढ़ गईं।
Mandeep RajBhar175,322 Aufrufe • vor 5 Tagen

हल्दी की रस्म थी... लेकिन भाभी ने Private जगह हल्दी लगा दी कि शादी से ज़्यादा सोशल मीडिया पर उसी की चर्चा होने लगी।😃 वायरल वीडियो में हल्दी समारोह के दौरान दूल्हे और उसकी भाभी के बीच हुआ मजाक लोगों के बीच बहस का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे परिवार की मस्ती बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि रिश्तों की मर्यादा और परंपराओं का ध्यान रखना भी जरूरी है। सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में निजी पलों को कैमरे में कैद कर इंटरनेट पर डालना सही है या नहीं.?
Mandeep RajBhar871,266 Aufrufe • vor 21 Tagen

जिस बेटी के सिर पर पिता का साया पहले ही उठ चुका था… उसे क्या पता था कि शादी के बाद भी उसकी जिंदगी सुरक्षित नहीं रहेगी। राजस्थान की ये खबर दिल तोड़ देने वाली है। 1 मई 2026 को शादी हुई थी। परिवार वालों का आरोप है कि दहेज कम मिला तो लगातार प्रताड़ित किया गया… और आखिरकार मेरी बेटी की मौत हो गई। सबसे ज्यादा दर्द ये है कि बेटी के पिता अभी कुछ दिन पहले ही उनकी मृत्यु हो गई थी। पिता ने जैसे-तैसे शादी रचाई। ससुराल वालों ने चंद रुपयों और सामान के लिए एक हँसती-खेलती जिंदगी को हमेशा के लिए खामोश कर दिया। आखिर कब तक.?
Mandeep RajBhar343,514 Aufrufe • vor 12 Tagen

सूरत के उत्राण रेलवे स्टेशन पर एक महिला तत्काल टिकट के लिए लाइन में खड़ी थी। स्टाफ ने टिकट नहीं दिया। जब उसने शिकायत बुक मांगी तो स्टेशन मास्टर मनोज ने मना कर दिया। महिला ने सबूत के लिए वीडियो बनाना शुरू किया तो स्टेशन मास्टर भड़क गए। फोन छीन लिया, ओर दो-तीन थप्पड़ मारे, गालियाँ दीं और धमकाया – पुलिस बुलाकर जेल भिजवा दूँगा। बाद में जब RPF और रेलवे में शिकायत की महिला ने तो स्टेशन मास्टर का बचाव करते हुए एक हफ्ते का समय मांग लिया गया। एक महिला यात्री अपनी शिकायत दर्ज कराने गई और बदले में मारपीट और धमकी मिली। तो उसके मन में व्यवस्था को लेकर क्या भरोसा बचेगा?
Mandeep RajBhar237,114 Aufrufe • vor 11 Tagen

फ्री का सामान नहीं मिला तो... दुकान बंद कराने पहुंची पुलिस.? उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में एक छोटी सी दुकान है। वहाँ दो पुलिसकर्मी आए, फ्रूटी और बिस्कुट लिए। जब महिला दुकानदार ने पैसे मांगे तो देने से मना कर दिया। उलटे धमकी देने लगे – दुकान बंद करवा देंगे। महिला विधवा है। पति नहीं है, दो छोटे बच्चे हैं। इसी छोटी सी दुकान से घर का चूल्हा जलता है। रोज़ी-रोटी का एकमात्र सहारा। जो लोग सुरक्षा देने वाले हैं, वही गरीब की मेहनत पर डाका डालें… ये कैसा सिस्टम है?
Mandeep RajBhar217,883 Aufrufe • vor 11 Tagen

बिहार का रहने वाला अमर कुमार अपने इलाके में व्लॉगिंग करते हुए जा रहा था। तभी पीछे से बिहार पुलिस की गाड़ी आ गई और उसे रोक लिया। अमर कुमार ने कहा, "सर, मैं सिर्फ व्लॉगिंग कर रहा हूं, कोई क्राइम नहीं।" इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई। अमर कुमार ने पुलिसकर्मियों से लगातार सवाल किए, जिसके बाद पुलिस की गाड़ी वहां से चली गई।
Mandeep RajBhar839,941 Aufrufe • vor 1 Monat

बिहार के जमुई का यह मामला है जहां विशाल कुमार की माता जी के नाम 9 कट्ठा जमीन थी। माताजी बीमार चल रही थीं, इसलिए मरने से पहले बेटे के नाम ट्रांसफर करवाना चाहती थीं। तहसील में दलाल बोला – बेटे के नाम करोगी तो ज्यादा पैसे लगेंगे, बहू या बेटी के नाम करोगी तो सस्ता पड़ जाएगा। विशाल इकलौता बेटा था, बेटी नहीं थी। सोचा बहू ही सही… जमीन ममता कुमारी (पत्नी) के नाम कर दी। कागजात हाथ में आते ही अगले दिन बहू अपने जीजा के साथ भाग गई। साथ में एक लड़का और एक लड़की भी ले गईं। जमीन भी चली गई, बच्चे भी चले गए। अब विशाल SDM ऑफिस और अफसरों के चक्कर लगा रहा है। हाथ में सिर्फ कागज बचे हैं।
Mandeep RajBhar85,313 Aufrufe • vor 5 Tagen

रात के 3 बजे... गोद में 3 महीने का मासूम बच्चा और पुलिस गाड़ी जब्त कर पति-पत्नी को सड़क पर ही छोड़कर चली गई। राजस्थान के बारां में मनीष सुमन अपनी पत्नी और 3 महीने के मासूम बच्चे को देवी दर्शन कराने ले जा रहे थे। रात के 3 बजे पुलिस ने उनकी कार रोक ली। कार नई थी। कागज़ घर पर रह गए थे, लेकिन पुलिस ने चोरी का आरोप लगाकर गाड़ी जब्त कर ली। मनीष ने विनती की – “गाड़ी ले लो, हमें घर तक छोड़ दो।” लेकिन पुलिस ने पति-पत्नी और नन्हे बच्चे को सुनसान सड़क पर ही अकेला छोड़ दिया। वीडियो बनाने की कोशिश पर धमकाया भी।
Mandeep RajBhar224,236 Aufrufe • vor 13 Tagen