
Manish Mirdha
@mansamirdha • 7,821 subscribers
Grandson of Late Shri Nathuram Mirdha || लोकसभा क्षेत्र-नागौर
Shorts
Videos

कुछ दिन पहले की घटना याद है, जब जयपुर में मुख्यमंत्री जी के काफिले के गुजरने से पहले सड़क क्लियर करवाते हुए सड़क किनारे मोमोज़ बेचकर अपना घर चलाने वाली जयपुर की बेटी पुलिसवालों की असंवेदनशीलता के चलते खौलते हुए पानी से जल गई थी...?? इस नए वीडियो में देखिए...उस दिन केवल वह दो पुलिसवाले ही असंवेदनशील नहीं थे...बल्कि राजस्थान के मुख्यमंत्री जी का पूरा काफिला वहां से निकलता रहा और जयपुर की बेटी सड़क के बीच में तड़पती रही...!! Congress Rajasthan PCC
Manish Mirdha113,722 views • 2 months ago

माननीय मंत्रीजी, कृपया दो बातें स्पष्ट करें - पहला - आपने पूछा कि "कितने बड़े आदमी हो आप?" सवाल - इस गर्मी में गाड़ी में एसी चला कर बैठने के लिए कितना बड़ा आदमी होना पड़ेगा...?? दूसरा - आपने कहा "आप बैठे हो गाड़ी में अफसर की तरह एसी चलाकर!" सवाल - क्या बड़े अफसरों को गाड़ी में एसी चलाकर बैठने की छूट है और तेल बचाने का पूरा जिम्मा छोटे कर्मियों और आम लोगों पर ही है...?? दरअसल मंत्रीजी को दोपहर की गर्मी में जनता से ज्ञापन लेने पड़ रहे थे और शायद इसी बात की झल्लाहट इन पुलिसकर्मी पर निकली...!! Congress Rajasthan PCC
Manish Mirdha66,060 views • 3 months ago

'जोकर' को चुनेंगे तो 'सर्कस' ही तो देखने को मिलेगा...!! 🤦🏻♂️ पहलगाम आतंकी हमले के बाद जहां पूरा देश इस हमले के खिलाफ एकजुट है, वहीं भाजपा विधायक जयपुर की मस्जिद में 'जय श्री राम' और 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाकर देश के अंदर ही धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। जयपुर पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज कर लिया है, घटना के सैकड़ों वीडियो मौजूद हैं...अब इंतजार किसका है...टेको जेळ में बाबाजी ने...!! Rajasthan PCC
Manish Mirdha209,498 views • 1 year ago

कहते हैं कि गुजराती लोग व्यापार में बहुत तेज़ होते हैं और कभी घाटे का सौदा नहीं करते, लेकिन हमारे 'डंकापती' तो गुजराती होने के बावजूद लगातार घाटे के सौदे किए जा रहे हैं...!! जो तेल और गैस 2019 तक, हमें लगभग मुफ्त में ईरान से मिलता था, उसे हम अमेरिका से कई गुना घाटे में खरीदकर क्यों देश का खज़ाना खाली किए जा रहे हैं...?? ऐसी कौनसी 'दुखती नस' अमेरिका और ट्रंप ने दबा रखी है हमारे 'साहब' की...जो 'साहब' ना चीख पा रहे हैं और ना सिसक पा रहे हैं...बस चुपचाप देश को घाटे में बेचे जा रहे हैं...?? 🤔 Congress Rajasthan PCC
Manish Mirdha86,885 views • 6 months ago

इनके जज़्बे को सलाम! यह मां आज अपने बेटे के साथ जंतर-मंतर पहुंची। विडंबना देखिए—इनके पति वहीं ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस में हैं। फिर भी वह यहां आई हैं, क्योंकि यह लड़ाई सिर्फ अपने बेटे की नहीं, बल्कि देश के हर बच्चे के भविष्य और हर मां की उम्मीदों की है। जब एक मां अपने ही घर की परिस्थितियों से ऊपर उठकर आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ी हो जाए, तो समझ लीजिए कि यह आवाज़ सिर्फ विरोध नहीं, बदलाव की शुरुआत है। Congress Rajasthan PCC
Manish Mirdha26,010 views • 2 months ago

'नीमच' जो राजस्थान में है! वित्त मंत्रीजी ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल जी को कहा है कि आप जाकर अपने किसानों को बताइए कि हमारी सरकार ने ओपियम (पॉपी/अफीम) प्रोसेसिंग प्लांट 'नीमच' में लगवाया जो 'राजस्थान' में है...!! अब हनुमान जी भी सोच रहे होंगे कि 'नीमच' मध्य प्रदेश से राजस्थान में कब आया...और कहां के किसानों को सरकार की इस महान उपलब्धि के बारे में बताना है...राजस्थान के किसानों को या मध्य प्रदेश के किसानों को..!! 😃
Manish Mirdha65,869 views • 6 months ago

धन्यवाद नागौर! 🙏🏻 आप बात राखली...✌🏻 संविधान और लोकतंत्र को गळो बचा लियो!🙏🏻
Manish Mirdha177,389 views • 2 years ago

अभी हाल ही कुछ दिनों पहले मैंने अपने पिता को खोया है, एक पुत्र द्वारा इस पीड़ा को सहन कर पाना अत्यंत दुःखद होता है। इस दौरान पूरा नागौर एवं मारवाड़ मेरे इस दुख की घड़ी में मेरे साथ खड़ा रहा लेकिन मेरा अपना परिवार सिवाय दाह संस्कार के पश्चात नदारद रहा। सुना था कि दुख की घड़ी में दुश्मन भी साथ देते हैं लेकिन मेरे अपनों ने मुझे अकेला छोड़ दिया। कल मैंने अपने पिता की समाधि हमारे पारिवारिक समाधि स्थल जहाँ मेरी परदादी स्वर्गीय गोगी देवी मिर्धा जी (1982), मेरे बड़े भाई स्वर्गीय रवि मिर्धा जी(1987), मेरे दादाजी स्वर्गीय नाथू राम मिर्धा जी(1996) इन सभी की समाधि स्थित है, उनके बगल में ही अपने पिताजी स्वर्गीय भानु प्रकाश मिर्धा जी की समाधि का निर्माणकार्य शुरू करवाया। कार्य चल ही रहा था जिसे पुलिस ने आकर बीच में ही रुकवा दिया क्योंकि मेरी बहन ज्योति मिर्धा ने समाधि स्थल को अपनी निजी संपत्ति बताते हुए समाधि स्थल पर अपना दावा जताया तथा आनन फानन में मुझ पर एक सरासर झूठा और मनगढ़ंत आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया। जिस व्यक्ति के माध्यम से मुझ पर यह मुकदमा दर्ज करवाया जब उसने उस पत्र को पढ़ा और समझा तब उसने तुरंत ही मुकदमा वापस ले लिया। उसके बाद इन्होंने प्रेमप्रकाश मिर्धा जिनका नाथूराम जी मिर्धा के वारिसों से कोई लेना देना नहीं है, उन द्वारा मुझ पर दोबारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। निर्माणकार्य रुकवा कर समाधि स्थल पर पुलिस द्वारा ताला जड़ रात भर पहरा दिया गया। ऐसे गमगीन माहौल में मैंने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग किया तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक घटना होने से परहेज किया। आज दिन में जब मैंने अपने पिता की समाधि स्थल पर जाने का प्रयास किया तो पुलिस द्वारा मुझे जबरन रोका गया तथा मुझसे ज़मीन संबंधी कागजात मांगे गए। पूर्व में जब हमारा और ज्योति जी के परिवार का संपत्ति बंटवारा हुआ था उस समय समाधि स्थल को दोनों परिवारों का साँझा समाधि स्थल होना तय हुआ था। हमने बाबा के समाधि स्थल के लिए रास्ता भी रखा जिससे हम हर साल बाबा की पुण्यतिथि पर जाते हैं और लोग भी बाबा की समाधि पर जाते हैं। तब हमने यह भी कहा कि यदि इस समाधि स्थल के बदले में आप को हमारी कोई ज़मीन चाहिए तो हम दुगुनी ज़मीन देने को तैयार हैं लेकिन तब ज्योति जी और बड़ी माँ स्वर्गीय वीणा मिर्धा जी ने इंकार करते हुए कहा कि हम इतने गए बीते नहीं कि पारिवारिक समाधि स्थल के एवज में आपसे ज़मीन लेंगे। उस वक्त जो हुआ वह सामान्य रूप से हर परिवार में होता है...आपसी सहमति। ऐसा मानकर हमने कभी इस विषय को दोबारा उठाना उचित नहीं समझा। लेकिन अब मेरे स्वर्गीय पिता की समाधि निर्माण को ही निजी संपत्ति होने के नाम पर रोका जा रहा है। क्या 'बाबा' स्व नाथूराम मिर्धा जी की समाधि किसी एक व्यक्ति की निजी संपत्ति हो सकती है...?? इन 15 दिनों में मैंने कई मानसिक प्रताड़नाएं सहन की। उसे मैं इस वीडियो के माध्यम से आप सबके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूँ। मैंने अपना फ़र्ज़ निभाते हुए एक पुत्र को उनके पिता के साथ, एक पोते को उनकी दादी के साथ और एक पिता को उनके पुत्र के साथ इस सांसारिक जीवन के बाद इकट्ठा करने का काम किया है। यदि मेरा यह कृत्य इंसानी भावना के विरुद्ध है तो मैं एक गुनहगार हूँ, ईश्वर मुझे न्याय दे। Bhajanlal Sharma Office of Bhajan Lal
Manish Mirdha59,201 views • 8 months ago

यह वीडियो अजमेर से बीकानेर (वाया नागौर) जा रही Rajasthan State Road Transport Corporation की बस का बताया जा रहा है। बस दोपहर करीब 2:30 बजे अजमेर से रवाना हुई, शाम 6:15 बजे नागौर पहुंची और इसके बाद करीब 6:30 बजे बीकानेर के लिए फिर रवाना हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बस चलते-चलते टॉप गियर से अपने आप न्यूट्रल हो रही है। यात्रियों ने जब इसको लेकर ड्राइवर से सवाल किया, तो ड्राइवर ने बताया कि बस की इस समस्या की जानकारी कई बार डिपो में दी गई है, लेकिन बस की मरम्मत नहीं हुई। ईश्वर ना करे, लेकिन यदि हाइवे पर ओवरटेक करते समय ये बस टॉप गियर से अपने आप न्यूट्रल हो जाए तो कितना बड़ा हादसा और जनहानि हो सकती है। मेरा उपमुख्यमंत्री एवं यातायात मंत्री श्री Dr Prem Chand Bairwa जी से सवाल है कि समय पर मरम्मत ना होने के चलते यदि कोई अनहोनी होती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा...और क्या यात्रियों की जान को इस प्रकार से जोखिम में डालना सही है...?? माननीय मंत्री जी, कृपया किसी अनहोनी का इंतज़ार ना करें और इस बस एवं ऐसी तकनीकी खराबी वाली सभी बसों की तुरंत मरम्मत का आदेश फरमाएं। Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan Office Of Bhajan Lal Sharma Congress Rajasthan PCC
Manish Mirdha34,220 views • 4 months ago

दिल्ली वाळा साहब भी सोचता हुला 'ओ कांई पेटी-बाजो भेज दियो?' 🤦🏻♂️🤣😂 Congress Rajasthan PCC
Manish Mirdha116,852 views • 1 year ago

मिलिए प्रतापगढ़ के SDM श्री छोटू लाल शर्माजी से...बस नाम ही छोटू है...काम बड़े-बड़े करते हैं...जैसे पेट्रोल पंप पर दादागिरी करना, पंप कर्मियों को धौंस दिखाना, उनके साथ गाली-गलौज करना, उन्हें थप्पड़ मारना और फिर खुद ही उसकी शिकायत थाने में दर्ज कराना। मज़े की बात यह है कि इनकी शिकायत पर राजस्थान की कर्मठ और बहादुर पुलिस ने तत्परता से मामले की जांच करते हुए पेट्रोल पंप के ही 3 कर्मचारियों को शांतिभंग के मामले में जेल में डाल दिया...!! वाह 'शर्माजी' वाह 🙏🏻
Manish Mirdha51,351 views • 11 months ago

अभी रियां बड़ी में अवैध बजरी खनन करने वालों द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास करने गए स्थानीय ग्रामीणों के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई है और उन पर कैम्पर गाड़ियां चढ़ाने का प्रयास किया गया है। स्थानीय अस्पताल प्रशासन इलाज तक नहीं कर रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस पहुंच नहीं रहे हैं। मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma जी कृपया संज्ञान लें। CMO Rajasthan District Collector & Magistrate, Nagaur Nagaur Police Tika Ram Jully Rajasthan PCC
Manish Mirdha60,804 views • 1 year ago