
Vivek K. Tripathi
@meevkt • 47,911 subscribers
Journalist
Shorts
Videos

"ये हैं आईपीएस किरन यादव.. कल पूरी रात फर्जी कॉल सेंटर के सीक्रेट ऑपरेशन पर रहीं.. एक फ्लैट से 8 लोग दबोचे.." आईपीएस किरन यादव लखनऊ में एडीसीपी क्राइम के पद पर तैनात हैं.. उनको खबर मिली थी कि सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के ओमेक्स रेजिडेंसी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में अवैध कॉल सेंटर चल रहा है.. उन्होंने सीक्रेट ऑपरेशन को खुद लीड किया.. अपार्टमेंट पहुँचीं.. फ्लैट में रेड मारी और आठ लोग दबोच लिए.. इस ऑपरेशन की बाकी डिटेल अभी आनी बाकी है.. #IPS #Police #KiranYadav #Crime #CallCenter #Omaxe #Lucknow #Raid #Operation
Vivek K. Tripathi561,765 次观看 • 4 天前

"ये औरैया के एक अस्पताल में काम करने वाले सौरभ बाजपेई का खुदकुशी से पहले दूसरा वीडियो है.. चंबल नदी में कूदने से पहले उसने एक और वीडियो बनाया था जो पोस्ट करने लायक नहीं है.." यूपी में ब्राह्मण-ठाकुर की लड़ाई में सौरभ बाजपेई का ब्राह्मणत्व, उसका मान-सम्मान, उसकी मर्यादा, उसका गौरव छिना तो वो बौखला गया.. ऐसे ब्राह्मण कम ही होते हैं.. सुनिए, सौरभ बाजपेई चंबल नदी में छलांग लगाने से पहले क्या कह रहा है.. "मैं डॉक्टर सौरभ बाजपेई, राम अवतार हॉस्पिटल में काम करता हूं.. डॉक्टर एसपी सिंह के साथ में, हरिहरपुर.. उन्होंने मेरे ऊपर हाथ उठाया.. छोटी सी बात पर.. मैं औरैया थाने गया.. वहां एसएचओ ठाकुर है.. मैं पंडित हूं.. ये लोग भी ठाकुर हैं.. सौरभ ने वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए भी कठोर शब्द कहे हैं.. वो बोल रहा है, मैं योगी आदित्यनाथ से कहना चाहता हूं.. अगर तुमसे झेला नहीं जा रहा है तो सरकार छोड़ दो.. बाकी मैं सुसाइड करने जा रहा हूं.. सुसाइड करूंगा, आज ये लोग नहीं निकलने देंगे.. मुझे बंद करके रखा है.. कल निकलने देंगे!! मैं एक वादा कर रहा हूं, मैं सुसाइड करूंगा.. और मेरे सुसाइड के जिम्मेदार होंगे, सर्वेश सिंह, सर्वेश सिंह का लड़का गौरव सिंह.. एसपी सिंह को भाई मानकर माफ कर रहा हूं.. लेकिन यही सब जिम्मेदार होंगे.. मेरा एक बच्चा है.. मेरे पापा की इतनी तथा नहीं है कि वो सब चीज कर दें.. फिर सौरभ बाजपेई का दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर है जिसमें वो चंबल नदी के पुल के ऊपर खड़ा है और नदी दिखाते हुए कह रहा है.. हरिहरपुर नरेश गौरव सिंह, तुमको छोड़ेंगे नहीं ऐसे.. तुमने मा**** थप्पड़ कैसे उठा दिया.. मेरे ऊपर हाथ उठाओगे.. नौकरी के लिए मना कर दो, 50 नौकरी है.. आए हैं भो**** चंबल में.. यहां पे, (चंबल नदी दिखाते हुए) ठीक.. सुसाइड करने के लिए.. अब मर रहा हूं तो तुम्हारे चक्कर में मर रहा हूं भो**** इसके बाद से सौरभ बाजपेई का कुछ पता नहीं चल रहा है.. लोग कह रहे हैं वो नदी में कूद गया है.. खुदकुशी कर ली है.. जो भी हुआ, बेहद दुखद हुआ.. पुलिस अगर सौरभ की मात्र एक थप्पड़ की शिकायत सुन लेती तो शायद मामला इतना न बढ़ता.. एक जान न जाती.. #Auraiya #Brahmin #Casteism #Caste #Suicide #Doctor #Chambal #River
Vivek K. Tripathi38,072 次观看 • 5 天前

"आगरा के पूर्व एआरटीओ के घर से मिला सोने-चांदी और कैश का जखीरा.. 13 किलो सोने की ईंटें और बिस्किट, 9 किलो चांदी की ईंटें और बार.. सवा करोड़ रुपए नकद.." एआरटीओ ललित कुमार साहब बड़े धन कुबेर निकले.. साहब खूब जमकर रुपया काट रहे थे.. सरकार की नजर पड़ गई.. साहब के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज हो गया.. विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी.. विजिलेंस की टीम ने कल अलीगंज की चन्द्रलोक कॉलोनी में ललित कुमार के घर पर छापा मारा तो आँखें फट गईं.. साहब के घर में जगह-जगह रुपयों के पैकेट छिपाकर रखे गए थे.. कुल एक करोड़ 62 लाख रुपए कैश मिले.. सोने-चांदी की ईंटें, सिल्लियां, बिस्कुट और जेवर का वजन 22 किलो था.. साहब के घर से सब मिलाकर 20 करोड़ से अधिक का माल मिला.. यही नहीं, साहब के पास अलीगंज में आलीशान मकान के अलावा अलीगंज में ही दो बड़े प्लॉट, मोहनलालगंज और बालकगंज में एक-एक प्लॉट और मोहनलालगंज में खेती की जमीन भी मिली है.. जमीनों की कीमत भी करोड़ों रुपए बताई जा रही है.. साहब पर लक्ष्मी बरस रही थीं.. अब कानून का डंडा चलेगा.. #ARTO #Agra #Vigilance #Police #Lucknow #Raid #Recovery #Gold #Silver #Cash
Vivek K. Tripathi86,427 次观看 • 13 天前
2:16
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

"बच्चे को अपने जबड़े में जकड़ कर लीलते हुए मगरमच्छ का ये वीडियो बेहद खौफनाक है.." वीडियो बहराइच का है जहां सरयू नदी के किनारे मगरमच्छ ने एक 12 साल के बच्चे पर हमला कर दिया.. उसे पानी में खींच ले गया.. इसके बाद का नजारा देखकर दिल दहल जाएगा.. जिस बच्चे को मगरमच्छ लीलने से पहले पानी में बार-बार पटक-झटक रहा है वो कक्षा 6 का छात्र सुनील सिंह था.. अपने माता-पिता का इकलौता बेटा.. तीन बहनों का भाई.. सरयू नदी में इस वक्त पानी बढ़ा हुआ है.. मगरमच्छ गांव तक पहुंचकर हमला कर रहे हैं.. जिला प्रशासन सिर्फ एडवाइजरी जारी करके अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेता है.. वैसे नदी के किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए.. जरा भी लापरवाही या चूक हुई तो मगरमच्छ तैयार बैठे हैं.. #Bahraich #Saryu #SaryuRiver #River #Crocodile #Reptiles #ReptilesAttack
Vivek K. Tripathi25,942 次观看 • 4 天前

"लिफ्ट के अंदर WWF.." वीडियो गाजियाबाद क्रॉसिंग रिपब्लिक की GH7 सोसाइटी की लिफ्ट का है.. सोसायटी के दो लोग लिफ्ट में चढ़े.. किसी मामले को लेकर बातचीत हुई.. माहौल गरमाया तो कॉलर टीशर्ट वाले ने राउंड नेक वाले को पीट दिया.. दे दनादन.. बिल्कुल WWF स्टाइल में.. #Ghaziabad #Apartment #Lift #WWF #Fight #Fighting
Vivek K. Tripathi29,192 次观看 • 6 天前

"राम के नाम की रकम गायब करके बनाए मकान पर चलेगा बुलडोज़र.." अयोध्या में बन रहा ये मकान लवकुश मिश्रा का है.. दान की रकम उड़ाने का आरोपी है लवकुश मिश्रा.. इस मकान की वर्तमान कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है.. अयोध्या विकास प्राधिकरण के मकान गिराने का नोटिस भेजा है.. जांच में पता चला है कि लवकुश मिश्रा ने ये जमीन राम मंदिर में 10 हज़ार रुपए की नौकरी करने के दौरान खरीदी थी. रजिस्ट्री में इस जमीन की कीमत 8.8 लाख रुपये दिखाई गई थी जबकि इसकी असली कीमत 25 लाख रुपये के आसपास है.. अब इस मकान को जमींदोज किया जाएगा.. #Ayodhya #ayodhyasit #Ram #RamMandir #LuvkushMishra #Authority #House #Corruption
Vivek K. Tripathi76,030 次观看 • 19 天前

"दिल्ली में होटल के बेसमेंट से साउथ अफ्रीकन युवक-युवती को गंभीर हालत में निकाला गया.. पता नहीं दोनों विदेशियों की जान बची कि नहीं!!" दिल्ली के हौजरानी इलाके में मैक्स अस्पताल के सामने स्थित होटल लेमन ग्रीन में लगी आग में मरने वालों में सेंट्रल एशिया और अफ्रीका देशों के नागरिक भी हैं.. जिन युवक-युवती को बेसमेंट से निकाला गया है वो सोमालिया या युगांडा के बताए जा रहे हैं.. ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें.. 🙏🏻🙏🏻 #Delhi #DelhiHotels #Fire #Hotel #HotelLemonGreen #Basement #MalviyaNagar #Rescue #Foreigner #Casualties
Vivek K. Tripathi134,414 次观看 • 1 个月前

"स्वागत अलग बात है.. अभिवादन अलग बात है.. गुलदस्ता देना अलग बात है.. फोटो खिंचाना अलग बात है.. और भोकाल अलग बात है.." भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिन के दौरे पर लखनऊ आए हैं.. एयरपोर्ट पर उनका स्वागत हो रहा है.. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों डिप्टी सीएम और तमाम मंत्री-नेता मौजूद हैं.. लेकिन ये दो वीडियो बता रहे हैं कि भोकाल किसका है.. रंगबाजी किधर है.. #BJPUttarPradesh #NitinNabin #NationalPresident #Welcome #Lucknow #UttarPradesh #Politics
Vivek K. Tripathi46,907 次观看 • 17 天前

"मंत्री की फ्लीट बीच सड़क पर रोकने वाले भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत की गाड़ी का हाल देखिए.. कार तो गई.. गनीमत रही कि जान बच गई.." महोबा में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत की कार को बीती रात किसी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी.. विधायक जी कार में मौजूद थे.. बाल-बाल बचे.. अब विधायक जी के पिता पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत ने बेटे की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है.. पूर्व सांसद का कहना है कि महोबा में जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने के बाद से उनके बेटे और भाजपा विधायक की हत्या की साजिश से रची जा रही है.. दो महीने पहले पूर्व सांसद ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को पत्र लिखकर बेटे की हत्या की साजिश का अंदेशा जताया था.. अगर पूर्व सांसद के आरोप सही हैं तो ये मामला काफी गंभीर है.. पुलिस को गहराई से जांच करनी चाहिए कि ये महज़ एक हादसा है या हत्या की कोशिश.. #Mahoba #Accident #CarAccident #BJP #MLA #JalJeevanMission #Conspiracy #Corruption #Allegations
Vivek K. Tripathi47,859 次观看 • 19 天前
1:47
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

"ये किसी थाने का थर्ड डिग्री ट्रीटमेंट नहीं है.. एक मदरसे में छात्र की नॉर्मल पिटाई है.." मदरसा है सहारनपुर के गंगोह का.. वीडियो में दिख रहे हैं तीन लोग.. दो हाफिज हैं, एक मासूम बच्चा है.. पहले बच्चे को पेट के बल लिटा कर डंडे से पीट रहे हैं.. फिर उसके दोनों पैर उठवाकर तलवों पर डंडे चला रहे हैं.. जैसा अक्सर फिल्मों में हमने थानों की हवालात में अपराधियों के साथ होते देखा है.. अजब हाल हैं मदरसों में पढ़ने वाले मासूमों के.. #Saharanpur #Gangoh #Madrasa #Hafiz #Cruelty #UttarPradesh #Crime #police
Vivek K. Tripathi229,896 次观看 • 3 个月前

प्रेमानंद जी महाराज के अस्वस्थ होने की खबरों के बीच ये वीडियो जरूर देखिए.. जब गुरु जी स्वयं प्रेमानंद जी के दर्शन को आए तो महाराज कैसे भाव विह्वल हो गए.. साष्टांग प्रणाम किया.. प्रेमानंद जी महाराज बिल्कुल बच्चों की तरह आह्लादित दिखे.. बाल हठ करके गुरु जी के पैर पखारे.. जय हो प्रेमानंद जी महाराज जी की.. #premanand #Premanand_ji #premanandmaharaj #प्रेमानंदमहाराज #प्रेमानंद_महाराज
Vivek K. Tripathi466,208 次观看 • 9 个月前

वर्दी पहनने के बाद गाली देने का अधिकार मिल जाता है क्या!! पुलिस ही जब गुंडों की तरह व्यवहार करने लगती है तो आम जनता का खाकी और कानून व्यवस्था से भरोसा उठ जाता है.. सड़क पर पुलिस के पिटने के मामले इसी वजह से सामने आ रहे हैं. वीडियो राजधानी लखनऊ के चौक स्थित हुसैनाबाद इंटर कालेज के बाहर का बताया जा रहा है.. युवक और दरोगा के बीच तनावपूर्ण बहस इसलिए हो रही है क्योंकि दरोगा ने पुलिसिया स्वभाव के मुताबिक गाली दे दी थी.. युवक ने भी आपा खो दिया.. भिड़ गया.. अरे पुलिसवालों, अपना रवैया सुधारते क्यों नहीं हो भाई.. इंसान को इंसान समझो.. कुत्ता-बिल्ली नहीं.. #Police #Lucknow #abusers #UPPolice #policebehaviour
Vivek K. Tripathi441,122 次观看 • 9 个月前

"कभी-कभी मुख्यमंत्रियों का दिल भी बच्चा हो जाता है जी.." यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पौड़ी गढ़वाल में अपने गृह क्षेत्र यमकेश्वर पहुंचे हैं.. साथ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हैं.. योगी आदित्यनाथ ने एक ओपन जिम का शुभारंभ किया.. फिर दोनों ने हंसते खिलखिलाते हुए कसरत की.. #CMYogi #PushkarSinghDhami #UttarPradesh #Uttarakhand #Park #Gym #Inauguration
Vivek K. Tripathi108,085 次观看 • 2 个月前

"मेरे देश की धरती टैलेंट से भरी पड़ी है.." लड़कों ने गजब का वीडियो बनाया है.. आइडिया, स्क्रिप्टिंग, विजुअल्स, वॉयस ओवर, इंग्लिश में दिए गए बयान को हिंदी में ट्रांसलेट करना.. रिसर्चर.. डॉक्टर.. सब कुछ गजब. नेटफ्लिक्स वाले देखकर माथा ही फोड़ लेंगे.. #Netflix #Documentary #Funny #FunnyVideo #Talent
Vivek K. Tripathi129,052 次观看 • 3 个月前

अखिलेश यादव जी पहुंच गए हैं अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के घर.. एक परिवार से मिलने जाना था इसलिए परिवार के साथ गए हैं.. उनके साथ डिंपल भाभी भी हैं.. अखिलेश यादव के बैठने का अंदाज देखिए.. काफी कुछ समझ जाएंगे.. देखिए, कैसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में बात हो रही है. अखिलेश यादव को देखकर कहीं भी ये नहीं लग रहा कि वो नेता हैं.. बिल्कुल परिवार के सदस्य बनकर शुभांशु शुक्ला के माता-पिता से बात कर रहे हैं.. #SubhanshuShukla #axiom4mission #AxiomMission4 #Space #akhileshyadav #samajwadi
Vivek K. Tripathi395,902 次观看 • 1 年前

पुष्पा नाम बोला तो मजाक समझा क्या!! फ्लावर नहीं फायर है मैं.. कुछ ऐसी अंदाज में ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई ने महिला से कहा- मैडम टिकट प्लीज.. मैडम भड़क गईं.. बोलीं, किसने बोला, क्या बोला, धक्का देते हुए कहा.. काट के टुकड़े-टुकड़े फेंक दूंगी ज्यादा बकवास किया तो.. जाके प्रधानमंत्री से पूछ मेरे बारे में.. मैडम के तेवर देखकर सबकी फट के फ्लावर हो गई.. टीटीई अमोल कुकडेकर ने तुरंत अपने कदम पीछे कर लिए. ट्रेन में महिला स्टाफ नहीं था तो आरपीएफ के जवान भी मैडम-मैडम करते रहे.. वीडियो महाराष्ट्र के अकोला का है जिसमें 7 अप्रैल 2025 को ट्रेन संख्या 12106 के कोच A1 में बुर्का पहने महिला बिना टिकट यात्रा कर रही थी. टीटीई पूरे स्टाफ के साथ चेकिंग पर आया.. टिकट को पूछा तो मैडम हंगामा करने लगीं. मैडम के तेवर देख एएसआई चंदुरकर ने अगले स्टेशन शेगांव को सूचना दी. स्टेशन पहुंचते ही लेडी कांस्टेबल निकिता तेलगोटे और टीसी कविता पवार बुर्के वाली महिला को ट्रेन से उतार लिया. इसके बाद की कहानी बताने लायक नहीं है.. वीडियो देखकर आप लोग खुद ही अंदाजा लगाओ, मैडम का क्या हाल हुआ होगा!! #Train #TRAINTRIP #ticket #railway #journey #Muslim #MUSLIMCOMMUNITY
Vivek K. Tripathi393,845 次观看 • 1 年前

दलित के आंगन में चारपाई पर बैठकर चूल्हे की बनी दाल-रोटी खा रहे लोग मामूली नहीं हैं.. बीच में बैठे हैं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह.. उनके बगल में बैठे हैं आईएएस अनुराग श्रीवास्तव.. नमामि गैंग के प्रमुख सचिव हैं. दूसरी चारपाई पर बैठे हैं आईएएस राजशेखर.. ये भी जल शक्ति मंत्रालय से जुड़े हैं.. मंत्री जी विभागीय अक्षरों के साथ बुंदेलखंड के दौरे पर हैं.. जगजीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा और निगरानी कर रहे हैं. कल पूरा अमला जालौन में था. डकोर के सैदनगर गांव में मंत्री और अफसर बुजुर्ग महिला विद्या के घर पहुंचे और पूछा पानी आता है!! विद्या बताया, हां अब घर में पानी आने लगा है. मंत्री जी ने कहा, बहुत भूख लग रही है.. कुछ खाने को है.. विद्या ने फटाफट दाल-रोटी बनाई और सबको खाना खिलाया.. #Minister #Bureaucrates #IAS #politicspoliticalnews
Vivek K. Tripathi328,473 次观看 • 1 年前

निलंबित एफएसएसओ कमलेंद्र सिंह अपने बयान से पलट गये हैं.. कमलेंद्र सिंह बोले- वायरल वीडियो भ्रमित कर बनवाया गया.. अपने बयान पर उन्होंने खेद जताया है.. बोले, 15 मौतों से व्यथित था.. भावनात्मक स्थिति में वीडियो बना है.. दूसरा वीडियो जारी कर उच्च अधिकारियों पर पूरा भरोसा जताया.. कहा, निष्पक्ष जांच में सच सामने आएगा. कमलेंद्र सिंह ने वायरल वीडियो पर मांगी माफी.. बोले, किसी की मंशा से भ्रमित होकर दिया गया बयान..
Vivek K. Tripathi31,083 次观看 • 27 天前

खाकी बदनाम हुई अंगूरी तेरे लिए.. दरोगा जी कासगंज के हैं.. युवा हैं.. शराब के शौकीन हैं.. नई-नई शादी हुई है सो पत्नी से इश्क का फितूर सिर पर सवार है. जमकर शराब पी रखी है इसलिए भरी दोपहरी सड़क किनारे बस स्टैंड पर पत्नी के साथ लिपटा-झपटी करने में कोई झिझक नहीं फील कर रहे. हां, बेचारी पत्नी जरूर असहज महसूस कर रही हैं. दरोगा जी कासगंज पुलिस लाइन में तैनात हैं. नशा इतना हावी है कि पी कैप भी नहीं सम्भाल पा रहे. फिलहाल उन्हें निलंबित करके विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. UP POLICE KASGANJ POLICE #Police #KasganjPoliceInNews #kasganj #khaki
Vivek K. Tripathi359,054 次观看 • 1 年前

"वो मेरी स्टोरी नहीं है.. वो किसी और की है तो उस पर क्लेरिफिकेशन उधर से आएगा.. मुझे बस ये पता है, ये रैंक मेरी है और ये रोल नंबर मेरा है.." यूपीएससी रिजल्ट की 301वीं रैंक की असली हकदार गाजीपुर की आकांक्षा सिंह को सुनिए.. पेशे से गाइनकोलॉजिस्ट हैं.. पटना एम्स से एमबीबीएस और एमएस कर रखा है.. आकांक्षा कह रही हैं, अगर किसी को कोई डाउट है तो एडमिट कार्ड में बारकोड है.. वो पब्लिक डोमेन में है.. सब लोग चेक कर सकते हैं.. कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं है.. देश में यूपीएससी रिजल्ट को लेकर सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी पर आकांक्षा ने बड़े धैर्य, संयम से शालीनता से जवाब दिया.. #UPSCResult #UPSCToppers #upscresults #UPSCResult2025 #UPSC2025 #AkanshaSingh #gazipur
Vivek K. Tripathi109,894 次观看 • 4 个月前