
Vivek K. Tripathi
@meevkt • 49,533 subscribers
Journalist
Shorts
Videos

"श्रद्धा का ये लेटेस्ट ऑडियो नवाबों के शहर में शिकार की तलाश में घूमती हुस्न परियों.. रईसजादों और ब्यूरोक्रेट्स के बड़े कॉकश की मिसाल है.. सुनिए.. इसमें "सर" के अलावा भी कुछ मिलेगा.." ऑडियो सुनकर ऐसा लग रहा है कि कार में घूमते समय हुई बातचीत किसी ने रिकॉर्ड की है.. श्रद्धा -- तुमने गोल-गोल घुमाकर मेरी बदनामी कराई है.. लोग आते भी मेरे हिसाब से, जाते भी मेरे हिसाब से हैं.. एटलीस्ट जब तक मेरा मन है, तब तक तो मैं रहूंगी.. उसके बाद मैं देखूंगी कि क्या करना है!! दूसरा युवक -- इसके बारे में सर ये भी बता रहे थे.. श्रद्धा -- क्या?? युवक -- कि उसका नुकसान-वुकसान हो गया है.. श्रद्धा (चौंकते हुए) -- सर को कैसे पता ये सारी बातें?? एक हैं, इसके जानने वाले ऑफिसर.. वो मेरे भी जानने वाले हैं खैर, मतलब, सर नहीं हैं.. मेन सर नहीं हैं.. एक ऑफिसर हैं जानने वाले, उनको पता चला कि आजकल तो दुबे जी यहां इसके साथ घूम रही हैं.. ठीक है, तो उसने बोला, दोस्त हैं.. तो फिर उन्होंने बताया, कहा कि नहीं पहले तो पैसे मैं ठीक-ठाक लड़का था.. अभी कुछ नुकसान-वुकसान भी हुआ था इसका.. पता नहीं तुम्हारे बारे में क्या-क्या डीटेल्स उन्होंने निकाल लीं.. शिवा -- सही डिटेल्स निकाली हैं.. श्रद्धा -- हां तो जब वो डिटेल्स निकाल सकते हैं न तो बंबू भी कर सकते हैं.. ठीक है.. तो एक आंसू अगर मेरा बह गया न.. क्योंकि गलत मेरे साथ हुआ है यहां पे.. वादे करते समय नहीं समझ में नहीं आ रहा था तुम्हें.. कभी छोड़कर नहीं जाऊंगा.. साथ रहूंगा, ये करूंगा, वो करूंगा, अब तुम मुझे छोड़ के जा रहे हो.. दूसरा युवक -- क्या हुआ क्या है!! श्रद्धा -- कुछ हुआ ही तो नहीं है.. बस पता ही नहीं है, क्या हो रहा है!! समझ में ही नहीं आ रहा है.. ये मुझे दो दिन से इग्नोर कर रहा है.. इसकी लाइफ में कोई लड़की आ गई.. शिवा -- कोई लड़की नहीं है, कोई लड़की नहीं है.. आपको डिटेल्स निकलवाना है, डिटेल्स निकलवा लो.. आपके लिए तो चुटकियों का काम है.. कॉल डिटेल्स, साइबर से सब चुटकियों में निकलवा लोगी.. इस ऑडियो को सुनकर लग रहा है कि श्रद्धा के हुस्न और माया के जाल में फंसकर शिवा उसके करीब तो आ गया लेकिन उसके आसपास की गंदी दुनिया देखकर शायद वो दूर जाना चाहता था.. उसने श्रद्धा को छोड़ने की कोशिश की.. लेकिन श्रद्धा को ये मंजूर नहीं था.. शायद श्रद्धा का इगो हर्ट हो रहा था.. उसने सोचा होगा कि मैं बला की खूबसूरत.. बड़े-बड़े लोग मेरे आगे-पीछे घूमते हैं.. मेरे इशारों पर चलते हैं.. और ये साधारण सा लड़का मुझे छोड़ने की सोच रहा है.. ऐसा कैसे सोच सकता है कोई!! ये ऑडियो श्रद्धा के उसी फ्रस्ट्रेशन का प्रमाण है.. इस ऑडियो में भी "सर" का जिक्र आया है.. #ShraddhaDubeyCase #Shiva #ShivaSharma #ShivaSharmaCase #Arrest #Arrested #Death #Mystery #Conspiracy #IAS #IPS #Police #SIR #Bureaucrats #Bureaucracy #Politics #Lucknow #UttarPradesh
Vivek K. Tripathi91,940 Aufrufe • vor 3 Tagen

"पत्नी और उसके प्रेमी पर सरेआम ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने का ये वीडियो फिरोजाबाद से आया है.." ऋषभ तैलंग ने अपनी पत्नी शिप्रा और उसके प्रेमी जितेंद्र और सनी ठाकुर को एक साथ पकड़ लिया.. जितेंद्र से बोला, तू तो मुझे अपना भाई मानता था.. ये क्या कर रहा है!! दोनों की आपस में कहासुनी हुई.. झगड़ा हुआ.. ऋषभ ने गुस्से में रिवाल्वर निकालकर जितेंद्र ठाकुर को दो गोलियां मार दीं .. जितेंद्र गिर पड़ा.. ऋषभ की पत्नी शिप्रा चीखती हुई भागी तो गोलियां चलाता हुआ उसके पीछे दौड़ा .. पत्नी को भी दो गोलियां मारी.. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.. #Firozabad #HusbandWife #Affair #LoveAffair #Shoot #Firing #Crime #Police
Vivek K. Tripathi339,542 Aufrufe • vor 16 Tagen

पुलिसवाला -- मीडिया तो कुछ भी निकालती है.. श्रद्धा -- मीडिया की वजह से तो सारा!! पुलिसवाला -- मीडिया ने ही तो भद पीट दी तुम्हारी.. ठीक है तुम्हारा अपना, तुमने जो किया वो ठीक है.. आओ बैठो ..चलो, पीछे बैठो.. श्रद्धा -- (अपनी बहन से..) आगे बैठ जाओ.. सांस लेने में प्रॉब्लम होती है.. पुलिसवाला -- अरे कोई नहीं, हम दवाई दिला देंगे.. विषकन्या श्रद्धा और पुलिसवालों का ये संवाद नागपुर में उसे कोर्ट ले जाने के दौरान का है.. हुस्न की परी सर की बंदी श्रद्धा मीडिया वालों पर भड़की हुई है.. कह रही है मीडिया वालों की ही वजह से इतना बवाल मच गया.. अभी कहां मचा है.. लखनऊ तो आओ.. अभी तो इम्तिहान बाकी है.. #ShraddhaDubeyCase #Shiva #ShivaSharma #ShivaSharmaCase #Arrest #Arrested #Death #Mystery #Conspiracy #IAS #IPS #Police #SIR #Bureaucrats #Bureaucracy #Politics #Lucknow #UttarPradesh
Vivek K. Tripathi65,663 Aufrufe • vor 3 Tagen
1:22
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

"रोंगटे खड़े हो गए खूंखार पिटबुल का ये वीडियो देखकर.. बेचारे दंपति मकान देखने गए थे.. पिटबुल ने काट-काट के खून से लथपथ कर दिया.." वीडियो पटियाला का है जहां एक दंपति प्रॉपर्टी डीलर के साथ मकान देखने गए थे.. मकान उन्हें खरीदना था. प्रॉपर्टी डीलर जैसे ही दरवाजा खोलकर भीतर गया, मकान मालिक का पालतू पिटबुल बाहर निकाल आया.. पिटबुल ने सीधे महिला पर अटैक कर दिया.. उन्हें जमीन पर गिराकर खूब जमकर काटा.. पति ने बचाने की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया.. इसके बाद खूंखार पिटबुल ने दोनों को पूरे शरीर में जगह-जगह काट-काट के खून से लथपथ कर दिया.. दंपति की चीखें सुनकर आसपास के लोग दोनों की जान बचाने आए.. पिटबुल को लाठी, डंडे, वाइपर से पीट कर भागने की कोशिश की लेकिन कुत्ता इतना ढीठ था कि माना ही नहीं.. लोगों के डंडे टूट गए, काफी देर बाद वो डर कर भागा.. लेकिन तब तक बेचारे दंपति की हालत खराब हो चुकी थी.. फिलहाल दोनों निजी अस्पताल में भर्ती हैं.. इलाज चल रहा है.. लखनऊ में तो पिटबुल अपनी बुजुर्ग मकान मालकिन की हत्या भी कर चुका है.. कुत्ते मुझे पसंद हैं लेकिन ऐसे भी नहीं.. #Dogs #DogAlert #DogAttack #Pitbull #Patiyala #Pets #DangerousPets
Vivek K. Tripathi949,120 Aufrufe • vor 2 Monaten

"ये हैं आईपीएस किरन यादव.. कल पूरी रात फर्जी कॉल सेंटर के सीक्रेट ऑपरेशन पर रहीं.. एक फ्लैट से 8 लोग दबोचे.." आईपीएस किरन यादव लखनऊ में एडीसीपी क्राइम के पद पर तैनात हैं.. उनको खबर मिली थी कि सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के ओमेक्स रेजिडेंसी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में अवैध कॉल सेंटर चल रहा है.. उन्होंने सीक्रेट ऑपरेशन को खुद लीड किया.. अपार्टमेंट पहुँचीं.. फ्लैट में रेड मारी और आठ लोग दबोच लिए.. इस ऑपरेशन की बाकी डिटेल अभी आनी बाकी है.. #IPS #Police #KiranYadav #Crime #CallCenter #Omaxe #Lucknow #Raid #Operation
Vivek K. Tripathi563,337 Aufrufe • vor 3 Monaten

"विषकन्या श्रद्धा के पहले वीडियो पर मेरा निशाना सही जगह लगा.. मेरी लिखी बातें बहुतों को चुभ गईं.. तमाम नेता, ब्यूरोक्रेट्स और कुछ पत्रकारों को भी!! बिलबिला गए.." मैंने कल रात लिखा था, श्रद्धा को अपने लिविंग पार्टनर शिवा की मौत से ज्यादा यूपी के उन बड़े अफसरों और नेताओं की फिक्र है जिनके नाम उससे जोड़े जा रहे हैं.. सोशल मीडिया पर तो जैसे जंग छिड़ी है.. अब अंदर की बात बता दूं.... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अफसरों के कुछ फोटो और वीडियो दिखाए जा चुके हैं.. शिवा की मौत के 48 घंटे के भीतर ही उनके पास सबूत के साथ सारी चीजें पहुंच गई थीं.. जो ऑडियो और वीडियो अब वायरल हो रहे हैं, वो मुख्यमंत्री की जानकारी में पहले से ही हैं.. मेरी लिखी बात श्रद्धा को भी सही लगी.. इसीलिए उसने दूसरा वीडियो बनाया.. करीब 6 मिनट का.. इस वीडियो में श्रद्धा ने पहले की तरह अफसरों को डिफेंड नहीं किया है.. इसमें श्रद्धा ने शिवा की मौत पर अपनी सफाई पेश की है.. यानि जो उसे पहले करना चाहिए था, वो अब कर रही है.. वायरल वीडियो में श्रद्धा इमोशनल कार्ड भी खेल रही है.. कह रही है, शिवा ने सुसाइड किया है.. मैंने उसकी हत्या नहीं की.. मीडिया वाले परेशान करेंगे तो मैं सुसाइड कर लूंगी.. #ShivaSharmaDeath #Shiva #Shraddha #Murder #Suicide #Mystery #Police #Bureaucrats #Bureaucracy #Politics #Lucknow #UttarPradesh
Vivek K. Tripathi49,208 Aufrufe • vor 8 Tagen
0:23
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

"पैरों में हल्दी मलवा रहे 75 साल के रामसुगर अपने से 45 साल छोटी इंस्टा ब्लॉगर रानी से ब्याह रचाने जा रहे हैं.." रामसुगर औरैया के हैं.. रानी राजपूत भी औरैया की ही है.. रामसुगर की बेटी राधा इंस्टा पर रील बनाती है.. रानी अक्सर राधा के घर आकर रील बनाती थी.. रील बनाते-बनाते उसको सहेली के पापा यानि रामसुगर से प्यार हो गया.. अब दोनों शादी करने जा रहे हैं.. रानी की उम्र मात्र 30 साल है. रामसुगर के मन में लड्डू फूट रहे हैं.. शादी के.. अभी तो रिंग सेरेमनी हुई है.. हल्दी की रस्म हुई है.. शादी नवरात्रि के बाद होगी.. बधाई हो रामसुगर जी.. लेकिन जरा संभलकर रहियेगा.. इस उम्र में दिल बच्चा होता है.. साथ में कच्चा भी.. ऐसा कोई काम न करना जिससे दिल पर ज्यादा जोर पड़े.. #Auraiya #Marriage #InstaReel #Love #InstaLove #Relationship
Vivek K. Tripathi39,899 Aufrufe • vor 8 Tagen

सपा मुखिया अखिलेश यादव आज अयोध्या पहुंचे हैं.. भागवत कथा में शामिल हुए हैं.. संतो-महंतों से मिल रहे हैं.. उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया गया.. दोनों हाथों में गदा लेकर उन्होंने हुंकार भरी.. त्रिशूल और डमरू लहराया.. जय श्री राम के नारे लगाए.. यूपी की राजनीति में नई इबारत लिखी जा रही है.. #SamajwadiParty #AkhileshYadav #Ayodhya #Politics #UttarPradesh
Vivek K. Tripathi60,038 Aufrufe • vor 15 Tagen

"शूर्पणखा भी सोच रही होगी, त्रेता युग की राक्षसियां कितनी सभ्य और शालीन थीं.. अच्छा हुआ वो कलयुग में पैदा नहीं हुई.." वीडियो नोएडा के सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स अपार्टमेंट का है.. महिला सशक्तिकरण की प्रतीक ये महिला सिक्योरिटी गार्ड्स से नाराज हैं.. शायद फ्लैट नंबर 906 में रहती हैं.. इसीलिए बार-बार कह रही है 906 से पंगा मत लेना.. अखिलेश यादव को भी गाली दे रही हैं.. ये भी कह रही हैं कि डीजीपी से मुँह पर चप्पल मरवाऊंगी.. #Noida #noidagbnup16 #Women #Apartment #Police #DGP
Vivek K. Tripathi201,557 Aufrufe • vor 1 Monat

"हलफनामा नहीं सीधा सबूत लीजिए.." सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास यादव नाम के एक ऐसे युवा को पेश किया जो आने वाले चुनाव में पहली बार वोट डालेगा और उसका नाम 10 से ज्यादा जगह पर है.. एसआईआर में गड़बड़ी के आरोपों पर चुनौती देने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा जी इस पर क्या कहेंगे!! #SIR #Voters #VoterList #CEC #Election #SamajwadiParty #AkhileshYadav #PressConference #Politics #Lucknow #UttarPradesh
Vivek K. Tripathi25,936 Aufrufe • vor 7 Tagen

शराबी :- बच्चे को दारू दोगे?? ठेकेदार :- हां देंगे.. चो* न फैलाओ.. चलो निकलो यहां से!! गिलास उठाओ अपना!! शराबी :- हम चले जाएंगे लेकिन बच्चे को दारू नहीं दोगे तुम?? ठेकेदार :- काहे नहीं देंगे.. बिल्कुल देंगे.. जो करना हो कर लो.. लखनऊ के विकासनगर की मॉडल शॉप का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.. दरअसल, विकासनगर के कुर्सी रोड पर महावीर स्कूल के सामने मॉडल शॉप पर कोई शराब पी रहा था तभी एक बच्चा वहां आया और बियर मांगी.. नाबालिग को बियर मांगते देख शराब पी रहे आदमी ने टोका.. मॉडल शॉप के कर्मचारियों को मना किया.. फिर दोनों के बीच तगड़ी बहस शुरू हो गई.. कर्मचारी ने कहा.. बच्चे को नौकरी दोगे तो शराबी बोला हां देंगे.. बोला, पढ़ाओगे.. शराबी ने कहा, हां.. पढ़ाई का खर्चा उठाऊंगा.. लेकिन बच्चा भी बड़ा जबर था.. बोला, तुम अपनी दारू पिओ न.. काहे लड़ रहे हो.. शराब पी रहा आदमी बार-बार कह रहा, वीडियो योगी जी तक पहुंचेगा लेकिन मॉडल शॉप वालों को घंटा फर्क नहीं पड़ रहा.. पड़ेगा भी काहे, यूपी की इकॉनोमी का सबसे बड़ा हिस्सा आबकारी महकमे से ही आता है.. फिलहाल, बच्चों को शराब बेचना अपराध है.. सामाजिक और नैतिक रूप से गलत है.. आबकारी मंत्री और अफसरों को इस मॉडल शॉप के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.. वीडियो बनाने वाले ने अच्छा काम किया.. 👍🏻👍🏻 #Liquor #Whiskey #Wine #Excise #Alcohol #alcoholawareness #Children #Minor #Underage #ModelShop #Police #Lucknow
Vivek K. Tripathi113,837 Aufrufe • vor 1 Monat

"हनुमान अंश" फिल्म की ये 1 मिनट 8 सेकंड की क्लिप बहुत कुछ कह रही है.. "बीते सप्ताह ही मैं नीब करौरी बाबा के कैंची धाम आश्रम गया था.. दर्शन किए.. प्रसाद के लिए लड्डू लिए थे.. क्योंकि हनुमान जी को बेसन के लड्डू बहुत पसंद हैं.. लेकिन कैंची धाम में प्रसाद नहीं चढ़ता है.. पुजारी जी ने कहा, सिर्फ बाबा को प्रसाद का डिब्बा खोल के दिखा दो.. एक समय लखनऊ के हनुमान सेतु में भी प्रसाद नहीं चढ़ता था.. ये भी नीब करौरी बाबा का ही धाम है.. लेकिन "गंदा है सब धंधा है ये.." प्रसाद का बिजनेस हुआ.. और आज वहां पर प्रसाद की बीसियों दुकानें हैं.. रोज का लाखों का कारोबार है.." नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित एक फिल्म आई है "हनुमान अंश".. नीब करौरी बाबा वाकई में हनुमान जी के अंश थे.. इस दिव्य फिल्म के लेखक, निर्देशक और निर्माता डॉ. विशाल चतुर्वेदी हैं जिन्होंने नीब करौरी बाबा के जीवन पर एक किताब लिखी थी, "डिटूर दैट चेंज्ड माय लाइफ" इंग्लिश में, डिवाइन डिटूर.. नीब करौरी बाबा की भूमिका में शोभिनव सत्या हैं.. हनुमान अंश फिल्म मात्र 2 करोड़ रुपए की लागत से बनी है और अब तक 50 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है.. ये बाबा का ही आशीर्वाद है.. बहुत अच्छी फिल्म बनाई है.. ये फिल्म 100 करोड़ रुपए से भी आगे जाएगी.. हालांकि, अभी करीब 6 घंटे पहले "हनुमान अंश" यूट्यूब पर भी अपलोड हो गई है.. प्रिंट थोड़ा खराब है लेकिन जो हनुमान जी के भक्त हैं.. नीब करौरी बाबा के भक्त हैं.. वो घर बैठे-बैठे इसे जरूर देखेंगे.. मैं भी यूट्यूब पर स्क्रॉल कर रहा था, तभी "हनुमान अंश" फिल्म दिखाई दी.. वही देख रहा हूं.. लेकिन हनुमान जी की इस फिल्म में मैं अपना अंश जरूर दूंगा.. अभी यूट्यूब पर भले देख रहा हूं लेकिन सिनेमा हॉल में भी टिकट लेकर "हनुमान अंश" जरूर देखूंगा.. मेरी सबसे गुजारिश है, "हनुमान अंश" को सिनेमा हॉल में जरूर देखिए.. जो लोग बाबा नीब करौरी के भक्त हैं.. हनुमान जी के भक्त हैं.. उनसे ये गुजारिश है कि इस फिल्म को टिकट लेकर सिनेमा हॉल में ही देखिएगा.. हनुमान जी के अंश के विश्व में पुण्य प्रचार-प्रसार में अपना अंश जरूरदीजिएगा.. जय श्री राम.. 💐💐🚩🚩 #HanumanAnsh #KainchiDham #NeebKarori #NeebKaroriDham #HanumanJi #BajrangBali #JayHanuman #Mahaveer #Kumaon #Nainital #Uttarakhand #Movie #Biopic #JayShreeRam
Vivek K. Tripathi129,620 Aufrufe • vor 1 Monat

"दूरदर्शन अब दर्शन के लायक नहीं रहा.. वहां स्टूडियो में बैठे हुए लोग भांग, चरस, गांजे के चक्कर में बौराए हैं.." आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सोचा था दूरदर्शन वृंदावन से श्री कृष्ण के जन्मदिन समारोह को लाइव दिखाएगा.. लेकिन उन्होंने मथुरा से इस्कॉन मंदिर से लाइव दिखाया.. सरकारी तंत्र में रहकर भी सरकार की प्राथमिकताएं दूरदर्शन की जरूरी नहीं हैं.. जहां वृंदावन बांके बिहारी जी के मंदिर से लाइव दिखाना चाहिए था, वहां मथुरा से इस्कॉन टेंपल का लाइव दिखा रहे थे.. और 12.30 बजे लाइव छोड़कर सुधीर चौधरी के रिकॉर्डेड पर आ गए.. सुधीर चौधरी भक्ति के माहौल से लोगों को निकालकर कुछ और ही कहानी बता रहे हैं.. क्या तमाशा बना रखा है दूरदर्शन का इन लोगों ने.. सबको निकाल कर बाहर कर देना चाहिए.. #Janmashtami #JayShreeKrishna #HappyJanmashtami #Mathura #ShreeKrishna #Doordarshan #SudhirChaudhary
Vivek K. Tripathi116,241 Aufrufe • vor 1 Monat

भाईसाहब, लात-घूंसे खाने वाली ये हीरोइन की नहीं मेरी स्थिति है.. जब से नेटफ्लिक्स पर "गांधारी" मूवी लगाई है तबसे सोच रहा हूं, "हमसे का भूल हुई जो ये सजा हमका मिली!! वीकेंड नाइट तबह हो गईं.. नेटफ्लिक्स इसलिए देखता हूं कि कुछ अच्छा कंटेंट मिलेगा.. इंटरनेशनल लेवल का!! लेकिन यहां तो घनघोर चूतियापा छा गया है.. नेटफ्लिक्स भी इतनी घटिया पिक्चरें लेगा.. कभी सोचा नहीं था.. तापसी पन्नू!! तुमसे ये उम्मीद नहीं थी.. कितनी अच्छी फिल्में करीं तुमने.. और बच्चियों की ट्रैफिकिंग को लेकर एक बेहद घटिया प्रदर्शन में तुम भी शामिल हो गईं.. मुझे लगता है तापसी तुमने खुद भी ये फिल्म नहीं देखी होगी.. क्योंकि इतनी बकवास मूवी कौन देखेगा!! मेरे साथ भी धोखा हो गया.. सिर्फ इसलिए क्योंकि तुम अच्छी अदाकारा हो, सोच समझकर फिल्में करती हो तो देख लेता हूं.. आगे से ध्यान रखूंगा.. फिलहाल, नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर्स के लिए सलाह है, गांधारी बिल्कुल न देखें.. समय की बर्बादी है.. #Netflix #Gandhari #Movie #RottenTomatos #TaapseePannu #ChildTrafficking #Bollywood
Vivek K. Tripathi98,536 Aufrufe • vor 1 Monat

प्रेमानंद जी महाराज के अस्वस्थ होने की खबरों के बीच ये वीडियो जरूर देखिए.. जब गुरु जी स्वयं प्रेमानंद जी के दर्शन को आए तो महाराज कैसे भाव विह्वल हो गए.. साष्टांग प्रणाम किया.. प्रेमानंद जी महाराज बिल्कुल बच्चों की तरह आह्लादित दिखे.. बाल हठ करके गुरु जी के पैर पखारे.. जय हो प्रेमानंद जी महाराज जी की.. #premanand #Premanand_ji #premanandmaharaj #प्रेमानंदमहाराज #प्रेमानंद_महाराज
Vivek K. Tripathi466,594 Aufrufe • vor 1 Jahr

वर्दी पहनने के बाद गाली देने का अधिकार मिल जाता है क्या!! पुलिस ही जब गुंडों की तरह व्यवहार करने लगती है तो आम जनता का खाकी और कानून व्यवस्था से भरोसा उठ जाता है.. सड़क पर पुलिस के पिटने के मामले इसी वजह से सामने आ रहे हैं. वीडियो राजधानी लखनऊ के चौक स्थित हुसैनाबाद इंटर कालेज के बाहर का बताया जा रहा है.. युवक और दरोगा के बीच तनावपूर्ण बहस इसलिए हो रही है क्योंकि दरोगा ने पुलिसिया स्वभाव के मुताबिक गाली दे दी थी.. युवक ने भी आपा खो दिया.. भिड़ गया.. अरे पुलिसवालों, अपना रवैया सुधारते क्यों नहीं हो भाई.. इंसान को इंसान समझो.. कुत्ता-बिल्ली नहीं.. #Police #Lucknow #abusers #UPPolice #policebehaviour
Vivek K. Tripathi441,267 Aufrufe • vor 1 Jahr
1:47
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

"ये किसी थाने का थर्ड डिग्री ट्रीटमेंट नहीं है.. एक मदरसे में छात्र की नॉर्मल पिटाई है.." मदरसा है सहारनपुर के गंगोह का.. वीडियो में दिख रहे हैं तीन लोग.. दो हाफिज हैं, एक मासूम बच्चा है.. पहले बच्चे को पेट के बल लिटा कर डंडे से पीट रहे हैं.. फिर उसके दोनों पैर उठवाकर तलवों पर डंडे चला रहे हैं.. जैसा अक्सर फिल्मों में हमने थानों की हवालात में अपराधियों के साथ होते देखा है.. अजब हाल हैं मदरसों में पढ़ने वाले मासूमों के.. #Saharanpur #Gangoh #Madrasa #Hafiz #Cruelty #UttarPradesh #Crime #police
Vivek K. Tripathi231,087 Aufrufe • vor 6 Monaten

स्पेन जीत गई.. फीफा वर्ल्ड कप स्पेन का हुआ.. मेसी के करियर का आखिरी मैच बेहद निराशाजनक रहा.. स्पेन की टीम शुरू से ही अर्जेंटीना पर हावी रही.. अर्जेंटीना को कोई भी मौका नहीं दिया.. ऐसा लग ही नहीं रहा था कि अर्जेंटीना मैच में कहीं है भी.. स्पेन ने शुरू से ही मैच एकतरफा रखा.. इस शानदार जीत की स्पेन हकदार थी.. #Fifa #FootballCommunity #Spain #Argentina #FifaWorldCup #ArgentinaVsEspaña #argentinaspagna #LionelMessi #Newyork #NewJersey #Fıfaworldcup2026
Vivek K. Tripathi114,701 Aufrufe • vor 3 Monaten

"मैं एक स्टूडेंट हूं.. तैयारी करती हूं.. तीन-चार साल हो गए गवर्नमेंट जॉब की तैयारी करते हुए लेकिन रिजर्वेशन के चलते.. जनरल कैटेगरी की हूं मैं.. मेरा नंबर नहीं आया.." कांवड़ ले जा रही इस बेटी की पीड़ा सुनिए.. कहीं से कोई सहारा नहीं मिला तो महादेव की शरण में जा रही है.. मेरे नंबर भी हाईएस्ट आते रहे.. जो पिछली कट ऑफ जाती थी उससे भी 50-50 फालतू नंबर आए लेकिन.. मैंने सोचा मैं हिम्मत हार दूं.. यहां तक कि मेरे मरने की हालत आ गई .. अभी यूपी पुलिस का रिजल्ट आया जिसमें मेरे 236 नंबर थे.. मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ .. मैं टूट चुकी थी कि मर जाऊं.. कुछ भी नहीं हो रहा अच्छा लाइफ में.. फिर मेरी मम्मी, इन्होंने बोला, भोले बाबा पर छोड़ दे सब.. मैंने कहा मैं कावड़ लेने जाऊंगी फिर जितनी क्षमता हो सकती थी उतनी बढ़ाने की कोशिश करी.. इस बच्ची का नाम मानसी राजपूत है.. कंधे पर 65 लीटर गंगाजल लेकर महादेव को चढ़ाने जा रही है.. जनरल कैटेगरी के ऐसे हजारों छात्र-छात्राओं के लिए महादेव ही सहारा हैं .. #Sawan #Kanwar #Mahadev #Jobs #Youth #GovernmentJobs #UttarPradesh #Reservation #ReservationReforms #ReservationFreeIndia
Vivek K. Tripathi81,475 Aufrufe • vor 2 Monaten

"आईपीएस अफसर की बूढी मां की हत्या.. यूपी के आईपीएस अफसर आशुतोष मिश्रा की मां को चोरों ने मार डाला!!" आईपीएस आशुतोष मिश्रा वर्तमान में लखनऊ स्थित पुलिस कल्याण भवन में एसपी के पद पर तैनात हैं. उनकी 91 साल की मां अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा गांव में अकेले रहती थीं.. आज दोपहर गांव की एक महिला घर के भीतर गई तो अंदर का नजारा देखकर चीख निकल गई.. घर के अंदर वृद्धा का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया.. इलाकाई लोगों के मुताबिक उनके मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला दबाया गया है.. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी.. घर से जेवर भी गायब हैं.. ऐसा लग रहा है चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने वारदात की है.. #IPS #Police #UPPolice #Crime #AmbedkarNagar #Mother #UttarPradesh
Vivek K. Tripathi72,277 Aufrufe • vor 2 Monaten