
Vivek K. Tripathi
@meevkt • 49,136 subscribers
Journalist
Shorts
Videos

"हनुमान अंश" फिल्म की ये 1 मिनट 8 सेकंड की क्लिप बहुत कुछ कह रही है.. "बीते सप्ताह ही मैं नीब करौरी बाबा के कैंची धाम आश्रम गया था.. दर्शन किए.. प्रसाद के लिए लड्डू लिए थे.. क्योंकि हनुमान जी को बेसन के लड्डू बहुत पसंद हैं.. लेकिन कैंची धाम में प्रसाद नहीं चढ़ता है.. पुजारी जी ने कहा, सिर्फ बाबा को प्रसाद का डिब्बा खोल के दिखा दो.. एक समय लखनऊ के हनुमान सेतु में भी प्रसाद नहीं चढ़ता था.. ये भी नीब करौरी बाबा का ही धाम है.. लेकिन "गंदा है सब धंधा है ये.." प्रसाद का बिजनेस हुआ.. और आज वहां पर प्रसाद की बीसियों दुकानें हैं.. रोज का लाखों का कारोबार है.." नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित एक फिल्म आई है "हनुमान अंश".. नीब करौरी बाबा वाकई में हनुमान जी के अंश थे.. इस दिव्य फिल्म के लेखक, निर्देशक और निर्माता डॉ. विशाल चतुर्वेदी हैं जिन्होंने नीब करौरी बाबा के जीवन पर एक किताब लिखी थी, "डिटूर दैट चेंज्ड माय लाइफ" इंग्लिश में, डिवाइन डिटूर.. नीब करौरी बाबा की भूमिका में शोभिनव सत्या हैं.. हनुमान अंश फिल्म मात्र 2 करोड़ रुपए की लागत से बनी है और अब तक 50 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है.. ये बाबा का ही आशीर्वाद है.. बहुत अच्छी फिल्म बनाई है.. ये फिल्म 100 करोड़ रुपए से भी आगे जाएगी.. हालांकि, अभी करीब 6 घंटे पहले "हनुमान अंश" यूट्यूब पर भी अपलोड हो गई है.. प्रिंट थोड़ा खराब है लेकिन जो हनुमान जी के भक्त हैं.. नीब करौरी बाबा के भक्त हैं.. वो घर बैठे-बैठे इसे जरूर देखेंगे.. मैं भी यूट्यूब पर स्क्रॉल कर रहा था, तभी "हनुमान अंश" फिल्म दिखाई दी.. वही देख रहा हूं.. लेकिन हनुमान जी की इस फिल्म में मैं अपना अंश जरूर दूंगा.. अभी यूट्यूब पर भले देख रहा हूं लेकिन सिनेमा हॉल में भी टिकट लेकर "हनुमान अंश" जरूर देखूंगा.. मेरी सबसे गुजारिश है, "हनुमान अंश" को सिनेमा हॉल में जरूर देखिए.. जो लोग बाबा नीब करौरी के भक्त हैं.. हनुमान जी के भक्त हैं.. उनसे ये गुजारिश है कि इस फिल्म को टिकट लेकर सिनेमा हॉल में ही देखिएगा.. हनुमान जी के अंश के विश्व में पुण्य प्रचार-प्रसार में अपना अंश जरूरदीजिएगा.. जय श्री राम.. 💐💐🚩🚩 #HanumanAnsh #KainchiDham #NeebKarori #NeebKaroriDham #HanumanJi #BajrangBali #JayHanuman #Mahaveer #Kumaon #Nainital #Uttarakhand #Movie #Biopic #JayShreeRam
Vivek K. Tripathi127,000 views • 1 day ago
1:22
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

"रोंगटे खड़े हो गए खूंखार पिटबुल का ये वीडियो देखकर.. बेचारे दंपति मकान देखने गए थे.. पिटबुल ने काट-काट के खून से लथपथ कर दिया.." वीडियो पटियाला का है जहां एक दंपति प्रॉपर्टी डीलर के साथ मकान देखने गए थे.. मकान उन्हें खरीदना था. प्रॉपर्टी डीलर जैसे ही दरवाजा खोलकर भीतर गया, मकान मालिक का पालतू पिटबुल बाहर निकाल आया.. पिटबुल ने सीधे महिला पर अटैक कर दिया.. उन्हें जमीन पर गिराकर खूब जमकर काटा.. पति ने बचाने की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया.. इसके बाद खूंखार पिटबुल ने दोनों को पूरे शरीर में जगह-जगह काट-काट के खून से लथपथ कर दिया.. दंपति की चीखें सुनकर आसपास के लोग दोनों की जान बचाने आए.. पिटबुल को लाठी, डंडे, वाइपर से पीट कर भागने की कोशिश की लेकिन कुत्ता इतना ढीठ था कि माना ही नहीं.. लोगों के डंडे टूट गए, काफी देर बाद वो डर कर भागा.. लेकिन तब तक बेचारे दंपति की हालत खराब हो चुकी थी.. फिलहाल दोनों निजी अस्पताल में भर्ती हैं.. इलाज चल रहा है.. लखनऊ में तो पिटबुल अपनी बुजुर्ग मकान मालकिन की हत्या भी कर चुका है.. कुत्ते मुझे पसंद हैं लेकिन ऐसे भी नहीं.. #Dogs #DogAlert #DogAttack #Pitbull #Patiyala #Pets #DangerousPets
Vivek K. Tripathi945,277 views • 23 days ago

"शूर्पणखा भी सोच रही होगी, त्रेता युग की राक्षसियां कितनी सभ्य और शालीन थीं.. अच्छा हुआ वो कलयुग में पैदा नहीं हुई.." वीडियो नोएडा के सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स अपार्टमेंट का है.. महिला सशक्तिकरण की प्रतीक ये महिला सिक्योरिटी गार्ड्स से नाराज हैं.. शायद फ्लैट नंबर 906 में रहती हैं.. इसीलिए बार-बार कह रही है 906 से पंगा मत लेना.. अखिलेश यादव को भी गाली दे रही हैं.. ये भी कह रही हैं कि डीजीपी से मुँह पर चप्पल मरवाऊंगी.. #Noida #noidagbnup16 #Women #Apartment #Police #DGP
Vivek K. Tripathi200,857 views • 9 days ago

"ये हैं आईपीएस किरन यादव.. कल पूरी रात फर्जी कॉल सेंटर के सीक्रेट ऑपरेशन पर रहीं.. एक फ्लैट से 8 लोग दबोचे.." आईपीएस किरन यादव लखनऊ में एडीसीपी क्राइम के पद पर तैनात हैं.. उनको खबर मिली थी कि सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के ओमेक्स रेजिडेंसी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में अवैध कॉल सेंटर चल रहा है.. उन्होंने सीक्रेट ऑपरेशन को खुद लीड किया.. अपार्टमेंट पहुँचीं.. फ्लैट में रेड मारी और आठ लोग दबोच लिए.. इस ऑपरेशन की बाकी डिटेल अभी आनी बाकी है.. #IPS #Police #KiranYadav #Crime #CallCenter #Omaxe #Lucknow #Raid #Operation
Vivek K. Tripathi563,305 views • 1 month ago

"आईपीएस अफसर की बूढी मां की हत्या.. यूपी के आईपीएस अफसर आशुतोष मिश्रा की मां को चोरों ने मार डाला!!" आईपीएस आशुतोष मिश्रा वर्तमान में लखनऊ स्थित पुलिस कल्याण भवन में एसपी के पद पर तैनात हैं. उनकी 91 साल की मां अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा गांव में अकेले रहती थीं.. आज दोपहर गांव की एक महिला घर के भीतर गई तो अंदर का नजारा देखकर चीख निकल गई.. घर के अंदर वृद्धा का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया.. इलाकाई लोगों के मुताबिक उनके मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला दबाया गया है.. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी.. घर से जेवर भी गायब हैं.. ऐसा लग रहा है चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने वारदात की है.. #IPS #Police #UPPolice #Crime #AmbedkarNagar #Mother #UttarPradesh
Vivek K. Tripathi72,277 views • 19 days ago

"मैं एक स्टूडेंट हूं.. तैयारी करती हूं.. तीन-चार साल हो गए गवर्नमेंट जॉब की तैयारी करते हुए लेकिन रिजर्वेशन के चलते.. जनरल कैटेगरी की हूं मैं.. मेरा नंबर नहीं आया.." कांवड़ ले जा रही इस बेटी की पीड़ा सुनिए.. कहीं से कोई सहारा नहीं मिला तो महादेव की शरण में जा रही है.. मेरे नंबर भी हाईएस्ट आते रहे.. जो पिछली कट ऑफ जाती थी उससे भी 50-50 फालतू नंबर आए लेकिन.. मैंने सोचा मैं हिम्मत हार दूं.. यहां तक कि मेरे मरने की हालत आ गई .. अभी यूपी पुलिस का रिजल्ट आया जिसमें मेरे 236 नंबर थे.. मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ .. मैं टूट चुकी थी कि मर जाऊं.. कुछ भी नहीं हो रहा अच्छा लाइफ में.. फिर मेरी मम्मी, इन्होंने बोला, भोले बाबा पर छोड़ दे सब.. मैंने कहा मैं कावड़ लेने जाऊंगी फिर जितनी क्षमता हो सकती थी उतनी बढ़ाने की कोशिश करी.. इस बच्ची का नाम मानसी राजपूत है.. कंधे पर 65 लीटर गंगाजल लेकर महादेव को चढ़ाने जा रही है.. जनरल कैटेगरी के ऐसे हजारों छात्र-छात्राओं के लिए महादेव ही सहारा हैं .. #Sawan #Kanwar #Mahadev #Jobs #Youth #GovernmentJobs #UttarPradesh #Reservation #ReservationReforms #ReservationFreeIndia
Vivek K. Tripathi81,277 views • 24 days ago

स्पेन जीत गई.. फीफा वर्ल्ड कप स्पेन का हुआ.. मेसी के करियर का आखिरी मैच बेहद निराशाजनक रहा.. स्पेन की टीम शुरू से ही अर्जेंटीना पर हावी रही.. अर्जेंटीना को कोई भी मौका नहीं दिया.. ऐसा लग ही नहीं रहा था कि अर्जेंटीना मैच में कहीं है भी.. स्पेन ने शुरू से ही मैच एकतरफा रखा.. इस शानदार जीत की स्पेन हकदार थी.. #Fifa #FootballCommunity #Spain #Argentina #FifaWorldCup #ArgentinaVsEspaña #argentinaspagna #LionelMessi #Newyork #NewJersey #Fıfaworldcup2026
Vivek K. Tripathi114,673 views • 1 month ago

"ये मौलाना जर्जिस अंसारी दंगे कराकर ही मानेगा.." डीजीपी साहब, मौलाना जर्जिस अंसारी हमारे हिंदू देवताओं को क्या ऐसे ही अपशब्द बोलता रहेगा!! कभी श्री कृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताता है तो कभी भगवान शंकर के खतने की बात करता है.. हे ईश्वर.. यूपी के कानून के रखवाले इतना जहर बर्दाश्त कैसे कर सकते हैं!! हमारे आराध्यों के लिए जिन बातों को एक सामान्य व्यक्ति नहीं सुन पा रहा है, उसे पुलिस अधिकारी सुनकर कैसे शांत बैठे रह सकते हैं.. मौलाना के खिलाफ इतनी एफआईआर दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?? #Sawan #savan #HateSpeech #Police #DGP #LawandOrder #UttarPradesh #CMYogi
Vivek K. Tripathi82,060 views • 1 month ago

"बेरोजगारों का प्रदर्शन.. वो भी मायावती जी के आवास के बाहर!! आखिर इशारा क्या है??" मायावती जी तो आखिरी बार 2007 में मुख्यमंत्री बनी थीं.. 2012 में उनकी सरकार गई तब से वो अच्छी तरह से विपक्ष में भी नहीं हैं.. वर्तमान विधानसभा में उनका सिर्फ एक विधायक है, वो भी अपने बदबूते पर.. बावजूद इसके 69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने आज मायावती जी के आवास पर धरना-प्रदर्शन किया.. "मायावती बाहर आओ" के नारे लगाए.. ये बात अलग है कि प्रदर्शन मायावती जी के आवास के बाहर था लेकिन न्याय योगी जी से मांगा जा रहा था.. #BSP #Mayawati #protesters #Lucknow #Unemployment #UnemployedYouth #CMYogi
Vivek K. Tripathi91,697 views • 1 month ago

"कॉकरोचों की जय हो.. वो कर दिखाया जो आज तक नहीं हुआ.." "पूरे देश में सत्ता पक्ष और विपक्ष एक साथ धरना प्रदर्शन कर रहा है.." सदन के भीतर सरकार और विपक्ष आमने-सामने होते थे लेकिन आज देश का माहौल ही बिल्कुल अलग है.. कॉकरोच सड़क पर क्या निकले, सत्ता हिल गई.. पहले जहां विपक्ष धरना-प्रदर्शन करते दिखता था, आज सत्ता पक्ष भी सड़क पर है.. संसद का नजारा तो और भी अजीब है.. संसद परिसर में सरकार और विपक्ष दोनों आमने-सामने खड़े होकर नारेबाजी कर रहे हैं.. नारे लगा रहे हैं.. तख्तियाँ लहरा रहे हैं.. कैसे चलेगा ये देश!! #Parliament #MonsoonSession #Delhi #Government #BJP #NDA #INDIA #Protest #Cockroach
Vivek K. Tripathi75,973 views • 1 month ago
1:47
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

"ये किसी थाने का थर्ड डिग्री ट्रीटमेंट नहीं है.. एक मदरसे में छात्र की नॉर्मल पिटाई है.." मदरसा है सहारनपुर के गंगोह का.. वीडियो में दिख रहे हैं तीन लोग.. दो हाफिज हैं, एक मासूम बच्चा है.. पहले बच्चे को पेट के बल लिटा कर डंडे से पीट रहे हैं.. फिर उसके दोनों पैर उठवाकर तलवों पर डंडे चला रहे हैं.. जैसा अक्सर फिल्मों में हमने थानों की हवालात में अपराधियों के साथ होते देखा है.. अजब हाल हैं मदरसों में पढ़ने वाले मासूमों के.. #Saharanpur #Gangoh #Madrasa #Hafiz #Cruelty #UttarPradesh #Crime #police
Vivek K. Tripathi230,506 views • 5 months ago

प्रेमानंद जी महाराज के अस्वस्थ होने की खबरों के बीच ये वीडियो जरूर देखिए.. जब गुरु जी स्वयं प्रेमानंद जी के दर्शन को आए तो महाराज कैसे भाव विह्वल हो गए.. साष्टांग प्रणाम किया.. प्रेमानंद जी महाराज बिल्कुल बच्चों की तरह आह्लादित दिखे.. बाल हठ करके गुरु जी के पैर पखारे.. जय हो प्रेमानंद जी महाराज जी की.. #premanand #Premanand_ji #premanandmaharaj #प्रेमानंदमहाराज #प्रेमानंद_महाराज
Vivek K. Tripathi466,290 views • 11 months ago

वर्दी पहनने के बाद गाली देने का अधिकार मिल जाता है क्या!! पुलिस ही जब गुंडों की तरह व्यवहार करने लगती है तो आम जनता का खाकी और कानून व्यवस्था से भरोसा उठ जाता है.. सड़क पर पुलिस के पिटने के मामले इसी वजह से सामने आ रहे हैं. वीडियो राजधानी लखनऊ के चौक स्थित हुसैनाबाद इंटर कालेज के बाहर का बताया जा रहा है.. युवक और दरोगा के बीच तनावपूर्ण बहस इसलिए हो रही है क्योंकि दरोगा ने पुलिसिया स्वभाव के मुताबिक गाली दे दी थी.. युवक ने भी आपा खो दिया.. भिड़ गया.. अरे पुलिसवालों, अपना रवैया सुधारते क्यों नहीं हो भाई.. इंसान को इंसान समझो.. कुत्ता-बिल्ली नहीं.. #Police #Lucknow #abusers #UPPolice #policebehaviour
Vivek K. Tripathi441,199 views • 10 months ago

"दिल्ली में होटल के बेसमेंट से साउथ अफ्रीकन युवक-युवती को गंभीर हालत में निकाला गया.. पता नहीं दोनों विदेशियों की जान बची कि नहीं!!" दिल्ली के हौजरानी इलाके में मैक्स अस्पताल के सामने स्थित होटल लेमन ग्रीन में लगी आग में मरने वालों में सेंट्रल एशिया और अफ्रीका देशों के नागरिक भी हैं.. जिन युवक-युवती को बेसमेंट से निकाला गया है वो सोमालिया या युगांडा के बताए जा रहे हैं.. ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें.. 🙏🏻🙏🏻 #Delhi #DelhiHotels #Fire #Hotel #HotelLemonGreen #Basement #MalviyaNagar #Rescue #Foreigner #Casualties
Vivek K. Tripathi134,441 views • 3 months ago

"आगरा के पूर्व एआरटीओ के घर से मिला सोने-चांदी और कैश का जखीरा.. 13 किलो सोने की ईंटें और बिस्किट, 9 किलो चांदी की ईंटें और बार.. सवा करोड़ रुपए नकद.." एआरटीओ ललित कुमार साहब बड़े धन कुबेर निकले.. साहब खूब जमकर रुपया काट रहे थे.. सरकार की नजर पड़ गई.. साहब के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज हो गया.. विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी.. विजिलेंस की टीम ने कल अलीगंज की चन्द्रलोक कॉलोनी में ललित कुमार के घर पर छापा मारा तो आँखें फट गईं.. साहब के घर में जगह-जगह रुपयों के पैकेट छिपाकर रखे गए थे.. कुल एक करोड़ 62 लाख रुपए कैश मिले.. सोने-चांदी की ईंटें, सिल्लियां, बिस्कुट और जेवर का वजन 22 किलो था.. साहब के घर से सब मिलाकर 20 करोड़ से अधिक का माल मिला.. यही नहीं, साहब के पास अलीगंज में आलीशान मकान के अलावा अलीगंज में ही दो बड़े प्लॉट, मोहनलालगंज और बालकगंज में एक-एक प्लॉट और मोहनलालगंज में खेती की जमीन भी मिली है.. जमीनों की कीमत भी करोड़ों रुपए बताई जा रही है.. साहब पर लक्ष्मी बरस रही थीं.. अब कानून का डंडा चलेगा.. #ARTO #Agra #Vigilance #Police #Lucknow #Raid #Recovery #Gold #Silver #Cash
Vivek K. Tripathi86,627 views • 1 month ago

"राम के नाम की रकम गायब करके बनाए मकान पर चलेगा बुलडोज़र.." अयोध्या में बन रहा ये मकान लवकुश मिश्रा का है.. दान की रकम उड़ाने का आरोपी है लवकुश मिश्रा.. इस मकान की वर्तमान कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है.. अयोध्या विकास प्राधिकरण के मकान गिराने का नोटिस भेजा है.. जांच में पता चला है कि लवकुश मिश्रा ने ये जमीन राम मंदिर में 10 हज़ार रुपए की नौकरी करने के दौरान खरीदी थी. रजिस्ट्री में इस जमीन की कीमत 8.8 लाख रुपये दिखाई गई थी जबकि इसकी असली कीमत 25 लाख रुपये के आसपास है.. अब इस मकान को जमींदोज किया जाएगा.. #Ayodhya #ayodhyasit #Ram #RamMandir #LuvkushMishra #Authority #House #Corruption
Vivek K. Tripathi76,078 views • 2 months ago

अखिलेश यादव जी पहुंच गए हैं अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के घर.. एक परिवार से मिलने जाना था इसलिए परिवार के साथ गए हैं.. उनके साथ डिंपल भाभी भी हैं.. अखिलेश यादव के बैठने का अंदाज देखिए.. काफी कुछ समझ जाएंगे.. देखिए, कैसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में बात हो रही है. अखिलेश यादव को देखकर कहीं भी ये नहीं लग रहा कि वो नेता हैं.. बिल्कुल परिवार के सदस्य बनकर शुभांशु शुक्ला के माता-पिता से बात कर रहे हैं.. #SubhanshuShukla #axiom4mission #AxiomMission4 #Space #akhileshyadav #samajwadi
Vivek K. Tripathi395,967 views • 1 year ago

"डिंपल यादव की संवेदनाएं पोस्टरों में उतर आई हैं.. दिल्ली में युवाओं का साथ और संघर्ष यूपी के लिए संजीवनी बनेगा!!" समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने देशभर के युवाओं का दिल जीत लिया है.. डिंपल यादव का मानवीय और संवेदनशील चेहरा युवाओं के एक बड़े वर्ग में पार्टी के लिए नया नैरेटिव गढ़ रहा है.. समाजवादी पार्टी इस माहौल को वोटों में बदलने का कोई मौका चूकना नहीं चाहती.. चूकना चाहिए भी नहीं.. इसीलिए डिंपल यादव के संघर्ष करते हुए पोस्टर सपा मुख्यालय के मुख्य द्वार के दोनों तरफ लगे हैं.. अखिलेश यादव के भी सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की के पोस्टर लगाए गए हैं.. दिल्ली के आंदोलन में यूपी की राजनीति तप रही है.. माहौल गरम है.. #SamajwadiParty #DimpleYadav #AkhileshYadav #Protest #Politics #UttarPradesh
Vivek K. Tripathi49,376 views • 1 month ago

पुष्पा नाम बोला तो मजाक समझा क्या!! फ्लावर नहीं फायर है मैं.. कुछ ऐसी अंदाज में ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई ने महिला से कहा- मैडम टिकट प्लीज.. मैडम भड़क गईं.. बोलीं, किसने बोला, क्या बोला, धक्का देते हुए कहा.. काट के टुकड़े-टुकड़े फेंक दूंगी ज्यादा बकवास किया तो.. जाके प्रधानमंत्री से पूछ मेरे बारे में.. मैडम के तेवर देखकर सबकी फट के फ्लावर हो गई.. टीटीई अमोल कुकडेकर ने तुरंत अपने कदम पीछे कर लिए. ट्रेन में महिला स्टाफ नहीं था तो आरपीएफ के जवान भी मैडम-मैडम करते रहे.. वीडियो महाराष्ट्र के अकोला का है जिसमें 7 अप्रैल 2025 को ट्रेन संख्या 12106 के कोच A1 में बुर्का पहने महिला बिना टिकट यात्रा कर रही थी. टीटीई पूरे स्टाफ के साथ चेकिंग पर आया.. टिकट को पूछा तो मैडम हंगामा करने लगीं. मैडम के तेवर देख एएसआई चंदुरकर ने अगले स्टेशन शेगांव को सूचना दी. स्टेशन पहुंचते ही लेडी कांस्टेबल निकिता तेलगोटे और टीसी कविता पवार बुर्के वाली महिला को ट्रेन से उतार लिया. इसके बाद की कहानी बताने लायक नहीं है.. वीडियो देखकर आप लोग खुद ही अंदाजा लगाओ, मैडम का क्या हाल हुआ होगा!! #Train #TRAINTRIP #ticket #railway #journey #Muslim #MUSLIMCOMMUNITY
Vivek K. Tripathi393,856 views • 1 year ago

"कभी-कभी मुख्यमंत्रियों का दिल भी बच्चा हो जाता है जी.." यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पौड़ी गढ़वाल में अपने गृह क्षेत्र यमकेश्वर पहुंचे हैं.. साथ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हैं.. योगी आदित्यनाथ ने एक ओपन जिम का शुभारंभ किया.. फिर दोनों ने हंसते खिलखिलाते हुए कसरत की.. #CMYogi #PushkarSinghDhami #UttarPradesh #Uttarakhand #Park #Gym #Inauguration
Vivek K. Tripathi108,085 views • 4 months ago