Vivek K. Tripathi's banner
Vivek K. Tripathi's profile picture

Vivek K. Tripathi

@meevkt49,136 subscribers

Journalist

Shorts

"आप हैं दरोगा हरिओम पटेल.. समिट चौकी के प्रभारी हैं.. समिट बिल्डिंग वाली चौकी, जहां रोज रात को शराब पीकर रईसजादों का उत्पात होता है.. जहां से शराब पीकर निकले लोग शहर भर में लड़कियों का पीछा कर उन्हें छेड़ते हैं.." दरोगा जी यूपी की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाने की समिट चौकी में तैनात हैं.. लोग बताते हैं कि दरोगा जी रील बनाने के शौकीन हैं.. लेकिन इस रील के कहने ही क्या.. समिट बिल्डिंग में बवाल होते रहते हैं.. लोग मारपीट करके आते-जाते रहते हैं.. छेड़छाड़ करके निकल लेते हैं.. और दरोगा जी इसी गजल की तरह देखते रह जाते हैं.. "वो मेरे सामने ही गया और मैं रास्ते की तरह देखता रह गया.." #Reel #ReelPolice #ReelPolicing #Lucknow #Police #UPPolice #SummitBuilding #Club #Pub #Bar #Gazal #JagjitSingh

472,801 просмотров

ये हैं हमीरपुर के डीएम घनश्याम मीणा.. गेहूं की फसल काटने खेत पहुंचे हैं. भीषण गर्मी में.. सदर कोतवाली के कुछेछा गांव के इस खेत में 33 कुन्टल प्रति हेक्टेयर पैदावार आंकी गई है. खेत मालिक की मौजूदगी में डीएम साहब ने हंसिया लेकर गेहूं की फसल काटी.. अच्छा है.. सूट-बूट पहनकर एसी रूम में बैठने वाले अफसर चिलचिलाती गर्मी में बाहर निकलेंगे.. ऊबड़-खाबड़ खेत जाएंगे तो किसानों की समस्याओं का कुछ तो एहसास होगा... #IAS #Bureaucracy #Farmer #Crop #DM #OfficerOnDuty #officer #Hamirpur

439,723 просмотров

"ये तो बड़ी खतरनाक पोजीशन है.. बंदूकें तनी हैं.. निशाना सधा है.. क्या प्रदर्शनकारियों को जान से मारने की तैयारी है!!" प्रदर्शनकारी सिर्फ अपने भविष्य के लिए ही तो इस स्थिति में पहुंचे हैं.. सरकार से तमाम बार इंसाफ की गुहार लगाई.. नहीं सुन रहे तो ऐसे ही हालात लाजिमी हैं.. अब वो यहां तक चले गए तो गोली ही मार दोगे क्या!! अगर ऐसा है तो क्या सत्ता पलट नहीं हो जाएगा!! आज का माहौल देखकर मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि देश में कुछ बड़ा होने वाला है?? #MonsoonSession #Parliament #Delhi #Protest #Cockroach #CockroachJantaParty #Neet #LathiCharge #TearGas #Government #IndiaDisappointed

50,758 просмотров

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का क्षत विक्षत शरीर जब एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा तो तमाम नेता और समर्थक भी वहां पहुंच गए.. उनके निधन की पुष्टि होते ही रोना-पीटना मच गया.. कुछ लोगों ने हादसे की सीबीआई जांच की मांग भी की है.. भावुक करने वाला वीडियो.. #Maharashtra #MaharashtraNews #PlaneCrash #NCP #AjitPawar #ajithpawar #AjitPawarPlaneCrash #ajitpawarnews

177,354 просмотров

बस यही देखना बाकी रह गया था.. लखनऊ में जगह-जगह ऐसे पोस्टर लगे हैं..

49,351 просмотров

"इंडियन एयर फोर्स के विमान क्रैश होने का वीडियो सामने आ गया है.. इस क्रैश में वायु सेवा के पांच जवान शहीद हो गए थे.." दर्दनाक हादसा कल असम के जोरहाट में हुआ था.. जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना का (IAF) का एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ था.. क्रैश होते ही विमान में आग लग गई.. विमान दो हिस्सों में टूट गया.. भारतीय वायु सेना के विमान में लैंडिंग के दौरान आग लगी थी.. हालांकि, क्रैश होने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है.. विमान में दो अग्निवायु वीरों समेत पांच जवान सवार थे जिनकी दर्दनाक मौत हो गई.. AN-32 मालवाहक विमान है.. इस तरह के 100 विमान भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हैं.. इसे सेना में बेहतर ट्रांसपोर्ट के हिसाब से डिजाइन किया गया है.. ये विमान गर्म मौसम और ऊंचे इलाकों में ऑपरेशन के दौरान सेना को मजबूती देता है जिसके चलते इस विमान को अहम माना जाता है.. ये विमान एक बार में 6 से 7 टन क्षमता का सामान और एक बार में 40 से 50 जवानों को ले जा सकता है.. An-32 विमान मुश्किल हालातों में भी बेहतरीन काम करने के हिसाब से डिजाइन किया है.. लेकिन हादसों को कौन रोक सकताहै!! #IAF #AirForce #IndianAirForce #AirCraft #Crash #PlaneCrash #Asam #Jorhat

51,595 просмотров

सुरक्षा जरूरी हैं लेकिन जुगाड़ वाली नहीं.. आज जब हम तकनीकी और संसाधनों में बहुत आगे हैं.. सुरक्षा के तौर-तरीकों पर पानी की तरह रुपया बहाया जा रहा है.. देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी राजधानी लखनऊ के ये वीडियो देखिए.. रेत के बोरों के बंकर या मोर्चे दशकों पहले के वक्त की याद दिलाते हैं.. सुरक्षा के ये इंतजाम जो राजधानी लखनऊ में किए गए हैं, पिछड़े जिलों में देखने को मिलते थे. पाकिस्तान अभी भी इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है.. लेकिन क्या धन और संसाधन से भरपूर लखनऊ पुलिस के पास इतना भी पैसा नहीं कि महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर बुलेटप्रूफ शील्ड लगाई जा सके.. जैसे गोरखपुर में गोरक्षनाथ मंदिर पर आतंकी हमले के बाद लगाईं गईं थीं.. माफ कीजियेगा LUCKNOW POLICE DGP UP साहब, हमारे जवानों की सुरक्षा इन रेत की बोरियों वाले बंकर या मोर्चों से नहीं होगी.. मजाक मत कीजिए, पुख्ता इंतजाम कीजिए..

201,228 просмотров

यूपी में कांग्रेस की लंका ऐसे ही नहीं लगी.. आज शाम जब राहुल गांधी अपने रायबरेली के तीन दिवसीय प्रवास पर लखनऊ पहुंचे तो इसकी झलक दिखी.. जो नेता सैकड़ों लोगों की भीड़ लेकर पहुंचे थे, उन बेचारों को राहुल गांधी की झलक तक देखने को नहीं मिली.. सूत्रों के मुताबिक कुछ नेता तो 10-10 हजार रुपए का फ्लाइट का टिकट लेकर पहुंचे थे.. (चूंकि एयरपोर्ट अडानी का है तो मुझे बताया गया कि भीतर वही लोग जा सकते हैं जो यात्री हैं.. पता नहीं कितना सच है क्योंकि हवाई जहाज से यात्रा मेरे बजट में नहीं है और मैं अडानी के एयरपोर्ट के तौर तरीके जानता भी नहीं.. फिलहाल तमाम नेता राहुल गांधी से मिलने जहाज के यात्री बन कर पहुंचे थे..) ये पैसा उन्होंने सिर्फ इसलिए खर्च किया ताकि राहुल गांधी को चेहरा दिखा सकें.. लेकिन राहुल गांधी तक पहुंचा कौन!! प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधायक आराधना मिश्रा मोना, सांसद प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, किशोरी लाल शर्मा, अखिलेश प्रताप सिंह, शिव पांडे के अलावा कुछ और बहुत खास लोग.. बाकी में कुछ धकिया दिए गए तो कुछ गेट पर इंतजार में ही खड़े रह गए.. पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पूर्व मंत्री मोइन खान की तो गजब बेज्जती हुई.. दोनों ने बहुत कोशिश की लेकिन राहुल गांधी को फूलों का गुलदस्ता देना उनके लिए सपना साबित हुआ.. लखनऊ के जिलाध्यक्ष रुद्रदमन सिंह सैकड़ों लोगों को लेकर आए थे.. बेचारे एयरपोर्ट के गेट पर ही ढोल-नगाड़े बजाते रह गए.. बसपा से आए हुए एक और नेता नकुल दुबे तो एयरपोर्ट आए ही नहीं.. सूत्रों का कहना है कि नकुल दुबे को अंदाजा था कि राहुल गांधी से मिलने नहीं दिया जाएगा.. ऐसे में शोशेगिरी का कोई मतलब नहीं, इसलिए उन्हें लगा कि वहां जाना ठीक नहीं है.. नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मोइन खान, रुद्रदमन सिंह जैसे सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता नाराज होकर एयरपोर्ट से लौटे.. राहुल गांधी अपने पीछे लखनऊ में जबरदस्त आक्रोश लेकर रायबरेली गए हैं.. #RahulGandhi #congressnews #congress #UttarPradesh #politics #Lucknow

79,933 просмотров

झाड़ियों में बंधी पड़ी महिला का ये वीडियो राजधानी लखनऊ का है.. इस महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था. पीड़िता ने अंशू मौर्य नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया.. पुलिस ने अंशू को गिरफ्तार किया जेल भेजा.. अंशू जमानत पर छूट कर आया तो उसने पीड़िता को किडनैप कर लिया. उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया. इसके बाद हाथ-पैर बांधकर उसे सुनसान इलाके में फेंक दिया.. लोगों से जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है. अंशू मौर्य के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है. सवाल ये है कि ऐसे शैतानों को जमानत मिल कैसे जाती है.. इस तरह के मामलों में पुलिस को आरोपी पर नजर रखनी चाहिए थी.. पुलिस को समझना चाहिए कि जेल से बाहर आकर आरोपी बदला लेने की कोशिश करेगा.. पुलिस की लापरवाही से इस महिला की जान भी जा सकती थी.. #Lucknow #lucknowcrime #womenfightforjustice

120,469 просмотров

साल बदलने में चंद मिनट बाकी हैं. राजधानी के युवा ऐसे बौराए हैं जैसे 364 दिन से इसी एक दिन का इंतजार कर रहे हों. सड़कों पर हुल्लड़ मचा रहे हैं.. चीखते हुए अंधाधुंध बाइक और कार दौड़ा रहे हैं.. शराब के नशे में धुत होकर स्टंट कर रहे हैं. अपने साथ-साथ आम लोगों की जिंदगी भी खतरे में डाल रहे हैं. मस्ती में चूर ऐसे ही युवाओं की एक टोली शहीद पथ पर हवा से बात करती कार दौड़ा रही थी. जरा सा बैलेंस बिगड़ा और देखिए लोहे की ग्रिल तोड़ते हुए कार कहां जा घुसी.. #NewYear2025 #NewYear #HappyNewYear #driversHigh #driving #Accident

142,312 просмотров

"सपा के बागी विधायकों को माया मिली न राम" "विधायकों का सपना टूटा तो ढूंढ रहे वापसी का जुगाड़.." सुना है अंतरात्मा की आवाज के नाम पर समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाले विधायकों को सत्ता का मलाई-मक्खन तो दूर पार्टी में तवज्जो भी नहीं मिल रही. इंतजार इतना लंबा हो चुका है कि मन कसमसाने लगा है.. जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, बगावती तेवर वाले विधायकों की छटपटाहट बढ़ती जा रही है.. मन में शायद यही बात गूंज रही है.. "माया मिली न राम" चलो भाई, राम तो मिले नहीं बाकी की कोशिश कर ली जाए!! इसी तर्ज पर सपा में वापसी का रास्ता तलाशा जा रहा है.. इसे विधायकों की व्यथा कहें, मजबूरी मानें, गुहार बताएं.. लेकिन सपा मुखिया तक बागी साथियों का संदेश पहुंच ही गया.. अखिलेश यादव बड़े दिल के नेता हैं.. उन्होंने भी साफ कह दिया.. "जैसे गए थे, वैसे ही लौट आएं.." सपा मुखिया के कहने का मतलब समझिए.. फरवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव हुए थे जिसमें सपा के विधायक मनोज पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, राकेश पांडे, पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी और आशुतोष मौर्या ने क्रॉस वोटिंग करके भाजपा के प्रत्याशी को जिता दिया था. सपा ने बाद में मनोज पांडेय, अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया. उस वक्त अखिलेश यादव ने कहा भी था कि मंत्री बनने गए हैं.. मैंने उनका रास्ता साफ कर दिया.. बागी विधायकों को भी यही उम्मीद थी.. भाजपा में सत्ता की मलाई मिलेगी.. मंत्री बनेंगे.. भोकाल काटेंगे.. लेकिन दिन, महीने, साल गुजर गए.. कुछ हाथ न आया.. सुनने में आ रहा है कि अब निष्कासित विधायकों में से कुछ ने अपने करीबियों के माध्यम से अखिलेश यादव से संपर्क किया है.. संदेश पहुंचाया है कि पार्टी में लौटना चाहते हैं.. सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव के जवाबी संदेश में विधायकों को अपनी लॉयल्टी साबित करने के लिए कहा गया है.. और ये लॉयल्टी साबित होगी राज्यसभा चुनाव में.. राज्यसभा की यूपी कोटे की 10 सीटें इसी साल 25 नवंबर को खाली हो रही हैं.. बागी और निष्कासित विधायकों से कहा गया है कि सपा के कैंडिडेट के पक्ष में वोट करें तो वापसी संभव है.. बागियों के खेमे में इस पर गंभीरता से विचार हो रहा है.. #SamajwadiParty #AkhileshYadav #loyality #Politics #UttarPradesh

42,957 просмотров

ये गोरखपुर के सिकरीगंज थाना की दुधरा चौकी प्रभारी राकेश कुमार हैं. राकेश और सिपाही विनीत को घर में बंधक बना पीटा गया है.. हालत गंभीर है.. इससे पहले वाराणसी में इंस्पेक्टर को भीड़ ने बीच सड़क पीटा था.. पुलिस के खिलाफ इतना आक्रोश!! पब्लिक का गुस्सा दिन ब दिन बढ़ रहा है!! क्यों??

106,910 просмотров

"अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना, मेरे जिक्र का जुबां पे स्वाद रखना.. दिल के संदूकों में मेरे अच्छे काम रखना, चिट्ठी तारों में भी मेरा तू सलाम रखना.." कुछ ऐसा ही माहौल दिखा जब नीतीश कुमार अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक से निकले.. सारे मंत्री उन्हें कार तक छोड़ने आए.. नीतीश कुमार की विदाई के पल काफी भारी थे.. कई मंत्रियों की आँखें नम थीं.. नीतीश कुमार की सुरक्षा, उनके स्टाफ के सदस्यों की आंखों में आंसू आ गए.. #Bihar #NitishKumar #Politics #Goodbye #CMNitish

29,712 просмотров

2016 के इस थप्पड़ की गूंज अब यूपी पुलिस को सुनाई दी.. जब पुलिस को अपने इशारों पर नचाने वाला अतीक मर गया.. वीडियो 7 साल पुराना प्रयागराज के शुआट्स का है.. फैज भूरे ने अतीक के साथ जाकर प्रोफेसर को थप्पड़ मारा था. भूरे को आज करेली थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करने का महान काम किया है.

72,276 просмотров

ठंड में नहीं ठिठुरेंगे नेत्रहीन बुजुर्ग लवकुश मौर्या.. उन्हें कंबल मिल गए हैं.. एक्स के मेरे साथियों को बुजुर्ग की मदद की बहुत-बहुत बधाई 💐 💐 बहुत खुशी हो रही है.. ट्विटर (अब एक्स) प्लेटफार्म पर लोगों की समस्याएं पोस्ट करके उन्हें मदद दिलाता रहा हूं.. सैकड़ों लोगों की मदद की लेकिन आज ठंड में ठिठुर रहे कौशांबी के नेत्रहीन बुजुर्ग लवकुश मौर्या को कंबल मिलने पर जो सुकून मिला है, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता.. आगे कुछ लिखने से पहले सोशल मीडिया के इस प्लेटफार्म "एक्स" का बहुत-बहुत धन्यवाद.. वाकई में सोशल मीडिया की ताकत अपार है.. हर बार की तरह आज भी ये बात सिद्ध साबित हो रही है.. आभार उन साथियों को भी जिन्होंने मेरे साथ मिलकर नेत्रहीन बुजुर्ग लवकुश मौर्या के लिए अपनी संवेदनाएं जताईं.. शाम करीब 6 बजे मैंने नेत्रहीन बुजुर्ग के साथ हुई घटना एक्स पर पोस्ट की.. चंद पलों में ही पोस्ट को जबरदस्त इंप्रेशंस मिलने लगे. एक्स के मेरे सभी साथियों ने नेत्रहीन बुजुर्ग के साथ हुए व्यवहार पर घोर आपत्ति जताई. उनकी अपेक्षा पर सरकार और सिस्टम को आड़े हाथों लिया.. अफसरों की अमानवीयता पर सवाल उठाए.. पचासों साथी ऐसे रहे जिन्होंने नेत्रहीन बुजुर्ग का नाम-पता मांगा ताकि वो उन्हें कंबल भेज सकें.. ऐसा नहीं है कि नेत्रहीन बुजुर्ग लवकुश मौर्या की करुण गाथा सिर्फ मैंने ही पोस्ट की हो.. कई और साथियों ने भी इस वीडियो को अपने अपने तरीके से पोस्ट किया.. नतीजा ये हुआ कि चंद घंटे में ही कुछ समाजसेवी नेत्रहीन बुजुर्ग लवकुश मौर्या को ढूंढते हुए कौशांबी की सिराथू तहसील के में उनके घर पहुंच गए.. ऐसे समाजसेवियों को मेरा प्रणाम.. आप जैसे लोग सोशल मीडिया पर नज़रें बनाए रखते हैं, जरूरत पड़ने पर आगे आते हैं.. मदद करते हैं.. इसके लिए साधुवाद.. उन्होंने न सिर्फ नेत्रहीन बुजुर्ग को कंबल दिए बल्कि कई दिनों का राशन भी दिया.. देखिए कितने खुश हैं बुजुर्ग लवकुश मौर्या 🙏🏻🙏🏻

40,350 просмотров

बेटियों को स्कूल से घर ला रहा था गरीब रोजगार सेवक. उल्टी दिशा से आ रही तेज रफ्तार पुलिस जीप ने टक्कर मार दी. प्रतापगढ़ में एक हंसता खेलता परिवार बिखर गया.. बेटियों का भविष्य अंधेरे में.. उचित मुआवजा दिलाएं UP POLICE DGP UP PRATAPGARH POLICE Home Department, UP Yogi Adityanath Yogi Adityanath Office

49,370 просмотров

क्यों न हो कथा वाचक की जाति पर चर्चा.. कथा वाचक सिर्फ और सिर्फ ब्राह्मण ही हो सकता है.. ब्राह्मण ही है जो कथा का सार, तत्व, मर्म और संदेश जानता है.. कथा बाँचते वक्त ईश्वर की लीलाओं के वर्णन में जो भाव चाहिए.. भाषा की जो सुंदरता चाहिए.. शब्दों पर जो अधिकार और नियंत्रण चाहिए.. चेहरे पर जो सौम्यता चाहिए होती है.. आकाश, पाताल और पृथ्वी के बीच जो संतुलन बनाना होता है.. वो एक ब्राह्मण के अलावा कोई और कर ही नहीं सकता.. अब इन कथा वाचक को ही देखिए.. इटावा के बाद दूसरे हैं.. हमारे देवता हनुमान जी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करके सुर्खियां बटोरना चाहते हैं.. कथा वाचन में और भी न जाने कैसे अनाप-शनाप शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. मैं भी इनको सुनकर स्तब्ध रह गया.. हमारे देवताओं के लिए ऐसे शब्द किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होंगे. हजरतगंज कोतवाली की पुलिस से इनकी शिकायत की गई है. इन कथा वाचक महोदय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आला अधिकारियों से बात की जा रही है. आश्चर्य है कि ऐसे कथा वाचकों को बुलाता कौन है और इन्हें सुनता कौन है.. #katha #kathawachak #kathavachakcontroversy #Brahmin #Brahmins #brahminism

23,330 просмотров

"ये हादसा था या खुदकुशी.. अगर खुदकुशी थी तो युवक वीडियो बनाकर किसको दिखाना चाह रहा था??" दिल्ली के इस वीडियो को देखकर क्या कहेंगे!! दल्लूपुरा में पवन ने अपने दोस्त से वीडियो बनाने को कहा.. अपनी कमर में खोंसकर रखी दोस्त की लाइसेंसी पिस्टल निकाली, मैगज़ीन लगाई, पिस्टल लोड की और मुस्कुराते हुए सीधे सीने पर पिस्टल तानकर ट्रिगर दबा दिया.. पिस्टल से निकली गोली सीधे पवन के दिल में लगी.. वो वहीं गिर पड़ा.. पवन को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.. ये रील तो नहीं थी.. लेकिन इस तरह से खुदकुशी के पीछे क्या वजह हो सकती है!! क्या पवन किसी को अपनी मौत का तमाशा दिखाना चाहता था!! वैसे ये वीडियो लाइसेंसी असलहाधारकों के लिए चेतावनी भी है.. लाइसेंसी शस्त्र का नियम ये है कि शस्त्र उसके पास ही रहेगा जिसके नाम पर लाइसेंस है.. लाइसेंसधारक के अलावा शस्त्र किसी भी सूरत में किसी और को नहीं दिया जा सकता.. फिर चाहे वो पिता हो, भाई हो, दोस्त हो, पत्नी हो, मां हो, बहन हो.. पवन के मामले में शस्त्र लाइसेंसधारक के खिलाफ कार्रवाई तय है.. #suicideboys #suicide #delhi #reel #viralvídeo #Licence

11,592 просмотров

Videos

meevkt's profile picture

"हनुमान अंश" फिल्म की ये 1 मिनट 8 सेकंड की क्लिप बहुत कुछ कह रही है.. "बीते सप्ताह ही मैं नीब करौरी बाबा के कैंची धाम आश्रम गया था.. दर्शन किए.. प्रसाद के लिए लड्डू लिए थे.. क्योंकि हनुमान जी को बेसन के लड्डू बहुत पसंद हैं.. लेकिन कैंची धाम में प्रसाद नहीं चढ़ता है.. पुजारी जी ने कहा, सिर्फ बाबा को प्रसाद का डिब्बा खोल के दिखा दो.. एक समय लखनऊ के हनुमान सेतु में भी प्रसाद नहीं चढ़ता था.. ये भी नीब करौरी बाबा का ही धाम है.. लेकिन "गंदा है सब धंधा है ये.." प्रसाद का बिजनेस हुआ.. और आज वहां पर प्रसाद की बीसियों दुकानें हैं.. रोज का लाखों का कारोबार है.." नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित एक फिल्म आई है "हनुमान अंश".. नीब करौरी बाबा वाकई में हनुमान जी के अंश थे.. इस दिव्य फिल्म के लेखक, निर्देशक और निर्माता डॉ. विशाल चतुर्वेदी हैं जिन्होंने नीब करौरी बाबा के जीवन पर एक किताब लिखी थी, "डिटूर दैट चेंज्ड माय लाइफ" इंग्लिश में, डिवाइन डिटूर.. नीब करौरी बाबा की भूमिका में शोभिनव सत्या हैं.. हनुमान अंश फिल्म मात्र 2 करोड़ रुपए की लागत से बनी है और अब तक 50 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है.. ये बाबा का ही आशीर्वाद है.. बहुत अच्छी फिल्म बनाई है.. ये फिल्म 100 करोड़ रुपए से भी आगे जाएगी.. हालांकि, अभी करीब 6 घंटे पहले "हनुमान अंश" यूट्यूब पर भी अपलोड हो गई है.. प्रिंट थोड़ा खराब है लेकिन जो हनुमान जी के भक्त हैं.. नीब करौरी बाबा के भक्त हैं.. वो घर बैठे-बैठे इसे जरूर देखेंगे.. मैं भी यूट्यूब पर स्क्रॉल कर रहा था, तभी "हनुमान अंश" फिल्म दिखाई दी.. वही देख रहा हूं.. लेकिन हनुमान जी की इस फिल्म में मैं अपना अंश जरूर दूंगा.. अभी यूट्यूब पर भले देख रहा हूं लेकिन सिनेमा हॉल में भी टिकट लेकर "हनुमान अंश" जरूर देखूंगा.. मेरी सबसे गुजारिश है, "हनुमान अंश" को सिनेमा हॉल में जरूर देखिए.. जो लोग बाबा नीब करौरी के भक्त हैं.. हनुमान जी के भक्त हैं.. उनसे ये गुजारिश है कि इस फिल्म को टिकट लेकर सिनेमा हॉल में ही देखिएगा.. हनुमान जी के अंश के विश्व में पुण्य प्रचार-प्रसार में अपना अंश जरूरदीजिएगा.. जय श्री राम.. 💐💐🚩🚩 #HanumanAnsh #KainchiDham #NeebKarori #NeebKaroriDham #HanumanJi #BajrangBali #JayHanuman #Mahaveer #Kumaon #Nainital #Uttarakhand #Movie #Biopic #JayShreeRam

Vivek K. Tripathi

127,000 просмотров • 1 день назад

"रोंगटे खड़े हो गए खूंखार पिटबुल का ये वीडियो देखकर.. बेचारे दंपति मकान देखने गए थे.. पिटबुल ने काट-काट के खून से लथपथ कर दिया.." वीडियो पटियाला का है जहां एक दंपति प्रॉपर्टी डीलर के साथ मकान देखने गए थे.. मकान उन्हें खरीदना था. प्रॉपर्टी डीलर जैसे ही दरवाजा खोलकर भीतर गया, मकान मालिक का पालतू पिटबुल बाहर निकाल आया.. पिटबुल ने सीधे महिला पर अटैक कर दिया.. उन्हें जमीन पर गिराकर खूब जमकर काटा.. पति ने बचाने की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया.. इसके बाद खूंखार पिटबुल ने दोनों को पूरे शरीर में जगह-जगह काट-काट के खून से लथपथ कर दिया.. दंपति की चीखें सुनकर आसपास के लोग दोनों की जान बचाने आए.. पिटबुल को लाठी, डंडे, वाइपर से पीट कर भागने की कोशिश की लेकिन कुत्ता इतना ढीठ था कि माना ही नहीं.. लोगों के डंडे टूट गए, काफी देर बाद वो डर कर भागा.. लेकिन तब तक बेचारे दंपति की हालत खराब हो चुकी थी.. फिलहाल दोनों निजी अस्पताल में भर्ती हैं.. इलाज चल रहा है.. लखनऊ में तो पिटबुल अपनी बुजुर्ग मकान मालकिन की हत्या भी कर चुका है.. कुत्ते मुझे पसंद हैं लेकिन ऐसे भी नहीं.. #Dogs #DogAlert #DogAttack #Pitbull #Patiyala #Pets #DangerousPets
1:22

Sensitive content

This media may contain sensitive content.

945,277 просмотров • 23 дней назад

meevkt's profile picture

"आईपीएस अफसर की बूढी मां की हत्या.. यूपी के आईपीएस अफसर आशुतोष मिश्रा की मां को चोरों ने मार डाला!!" आईपीएस आशुतोष मिश्रा वर्तमान में लखनऊ स्थित पुलिस कल्याण भवन में एसपी के पद पर तैनात हैं. उनकी 91 साल की मां अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा गांव में अकेले रहती थीं.. आज दोपहर गांव की एक महिला घर के भीतर गई तो अंदर का नजारा देखकर चीख निकल गई.. घर के अंदर वृद्धा का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया.. इलाकाई लोगों के मुताबिक उनके मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला दबाया गया है.. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी.. घर से जेवर भी गायब हैं.. ऐसा लग रहा है चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने वारदात की है.. #IPS #Police #UPPolice #Crime #AmbedkarNagar #Mother #UttarPradesh

Vivek K. Tripathi

72,277 просмотров • 19 дней назад

meevkt's profile picture

"मैं एक स्टूडेंट हूं.. तैयारी करती हूं.. तीन-चार साल हो गए गवर्नमेंट जॉब की तैयारी करते हुए लेकिन रिजर्वेशन के चलते.. जनरल कैटेगरी की हूं मैं.. मेरा नंबर नहीं आया.." कांवड़ ले जा रही इस बेटी की पीड़ा सुनिए.. कहीं से कोई सहारा नहीं मिला तो महादेव की शरण में जा रही है.. मेरे नंबर भी हाईएस्ट आते रहे.. जो पिछली कट ऑफ जाती थी उससे भी 50-50 फालतू नंबर आए लेकिन.. मैंने सोचा मैं हिम्मत हार दूं.. यहां तक कि मेरे मरने की हालत आ गई .. अभी यूपी पुलिस का रिजल्ट आया जिसमें मेरे 236 नंबर थे.. मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ .. मैं टूट चुकी थी कि मर जाऊं.. कुछ भी नहीं हो रहा अच्छा लाइफ में.. फिर मेरी मम्मी, इन्होंने बोला, भोले बाबा पर छोड़ दे सब.. मैंने कहा मैं कावड़ लेने जाऊंगी फिर जितनी क्षमता हो सकती थी उतनी बढ़ाने की कोशिश करी.. इस बच्ची का नाम मानसी राजपूत है.. कंधे पर 65 लीटर गंगाजल लेकर महादेव को चढ़ाने जा रही है.. जनरल कैटेगरी के ऐसे हजारों छात्र-छात्राओं के लिए महादेव ही सहारा हैं .. #Sawan #Kanwar #Mahadev #Jobs #Youth #GovernmentJobs #UttarPradesh #Reservation #ReservationReforms #ReservationFreeIndia

Vivek K. Tripathi

81,277 просмотров • 24 дней назад

meevkt's profile picture

वर्दी पहनने के बाद गाली देने का अधिकार मिल जाता है क्या!! पुलिस ही जब गुंडों की तरह व्यवहार करने लगती है तो आम जनता का खाकी और कानून व्यवस्था से भरोसा उठ जाता है.. सड़क पर पुलिस के पिटने के मामले इसी वजह से सामने आ रहे हैं. वीडियो राजधानी लखनऊ के चौक स्थित हुसैनाबाद इंटर कालेज के बाहर का बताया जा रहा है.. युवक और दरोगा के बीच तनावपूर्ण बहस इसलिए हो रही है क्योंकि दरोगा ने पुलिसिया स्वभाव के मुताबिक गाली दे दी थी.. युवक ने भी आपा खो दिया.. भिड़ गया.. अरे पुलिसवालों, अपना रवैया सुधारते क्यों नहीं हो भाई.. इंसान को इंसान समझो.. कुत्ता-बिल्ली नहीं.. #Police #Lucknow #abusers #UPPolice #policebehaviour

Vivek K. Tripathi

441,199 просмотров • 10 месяцев назад

meevkt's profile picture

"आगरा के पूर्व एआरटीओ के घर से मिला सोने-चांदी और कैश का जखीरा.. 13 किलो सोने की ईंटें और बिस्किट, 9 किलो चांदी की ईंटें और बार.. सवा करोड़ रुपए नकद.." एआरटीओ ललित कुमार साहब बड़े धन कुबेर निकले.. साहब खूब जमकर रुपया काट रहे थे.. सरकार की नजर पड़ गई.. साहब के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज हो गया.. विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी.. विजिलेंस की टीम ने कल अलीगंज की चन्द्रलोक कॉलोनी में ललित कुमार के घर पर छापा मारा तो आँखें फट गईं.. साहब के घर में जगह-जगह रुपयों के पैकेट छिपाकर रखे गए थे.. कुल एक करोड़ 62 लाख रुपए कैश मिले.. सोने-चांदी की ईंटें, सिल्लियां, बिस्कुट और जेवर का वजन 22 किलो था.. साहब के घर से सब मिलाकर 20 करोड़ से अधिक का माल मिला.. यही नहीं, साहब के पास अलीगंज में आलीशान मकान के अलावा अलीगंज में ही दो बड़े प्लॉट, मोहनलालगंज और बालकगंज में एक-एक प्लॉट और मोहनलालगंज में खेती की जमीन भी मिली है.. जमीनों की कीमत भी करोड़ों रुपए बताई जा रही है.. साहब पर लक्ष्मी बरस रही थीं.. अब कानून का डंडा चलेगा.. #ARTO #Agra #Vigilance #Police #Lucknow #Raid #Recovery #Gold #Silver #Cash

Vivek K. Tripathi

86,627 просмотров • 1 месяц назад

meevkt's profile picture

"डिंपल यादव की संवेदनाएं पोस्टरों में उतर आई हैं.. दिल्ली में युवाओं का साथ और संघर्ष यूपी के लिए संजीवनी बनेगा!!" समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने देशभर के युवाओं का दिल जीत लिया है.. डिंपल यादव का मानवीय और संवेदनशील चेहरा युवाओं के एक बड़े वर्ग में पार्टी के लिए नया नैरेटिव गढ़ रहा है.. समाजवादी पार्टी इस माहौल को वोटों में बदलने का कोई मौका चूकना नहीं चाहती.. चूकना चाहिए भी नहीं.. इसीलिए डिंपल यादव के संघर्ष करते हुए पोस्टर सपा मुख्यालय के मुख्य द्वार के दोनों तरफ लगे हैं.. अखिलेश यादव के भी सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की के पोस्टर लगाए गए हैं.. दिल्ली के आंदोलन में यूपी की राजनीति तप रही है.. माहौल गरम है.. #SamajwadiParty #DimpleYadav #AkhileshYadav #Protest #Politics #UttarPradesh

Vivek K. Tripathi

49,376 просмотров • 1 месяц назад

meevkt's profile picture

पुष्पा नाम बोला तो मजाक समझा क्या!! फ्लावर नहीं फायर है मैं.. कुछ ऐसी अंदाज में ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई ने महिला से कहा- मैडम टिकट प्लीज.. मैडम भड़क गईं.. बोलीं, किसने बोला, क्या बोला, धक्का देते हुए कहा.. काट के टुकड़े-टुकड़े फेंक दूंगी ज्यादा बकवास किया तो.. जाके प्रधानमंत्री से पूछ मेरे बारे में.. मैडम के तेवर देखकर सबकी फट के फ्लावर हो गई.. टीटीई अमोल कुकडेकर ने तुरंत अपने कदम पीछे कर लिए. ट्रेन में महिला स्टाफ नहीं था तो आरपीएफ के जवान भी मैडम-मैडम करते रहे.. वीडियो महाराष्ट्र के अकोला का है जिसमें 7 अप्रैल 2025 को ट्रेन संख्या 12106 के कोच A1 में बुर्का पहने महिला बिना टिकट यात्रा कर रही थी. टीटीई पूरे स्टाफ के साथ चेकिंग पर आया.. टिकट को पूछा तो मैडम हंगामा करने लगीं. मैडम के तेवर देख एएसआई चंदुरकर ने अगले स्टेशन शेगांव को सूचना दी. स्टेशन पहुंचते ही लेडी कांस्टेबल निकिता तेलगोटे और टीसी कविता पवार बुर्के वाली महिला को ट्रेन से उतार लिया. इसके बाद की कहानी बताने लायक नहीं है.. वीडियो देखकर आप लोग खुद ही अंदाजा लगाओ, मैडम का क्या हाल हुआ होगा!! #Train #TRAINTRIP #ticket #railway #journey #Muslim #MUSLIMCOMMUNITY

Vivek K. Tripathi

393,856 просмотров • 1 год назад