
Millat Times
@Millat_Times • 243,740 subscribers
Multilingual Digital Media House English: @Millat_English Urdu: @MillatUrdu 📊 5M+ Community | 📢 250M+ Monthly Reach 📩 [email protected]
Shorts
Videos

दिल्ली की ऐतिहासिक रेस कोर्स मस्जिद में जुम्मे के दिन ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान एक व्यक्ति ने कहा: मुसलमान सबके लिए सड़कों पर आएगा, सबके झंडे उठाएगा, सबके नारे लगाएगा। काँग्रेस के साथ मुसलमान, CJP के साथ मुसलमान, बीजेपी के साथ मुसलमान, समाजवादी पार्टी के साथ मुसलमान, तमाम राजनीतिक दलों के साथ मुसलमान। लेकिन आज हमें ज़रूरत है तो कोई नहीं है। आज हम अनाथ हैं।
Millat Times94,752 views • 5 days ago

बिहार के दरभंगा के मेकना गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, गांव के मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसका जनाजा ले जाया जा रहा था। अधिक बारिश के कारण लोगों ने दूसरे रास्ते से जाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि स्थानीय हिंदू पासवान समाज के लोगों ने उस रास्ते से जनाजा नहीं जाने दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, उस जमीन पर पासवान समाज के लोगों का कब्जा है। उन्होंने कहा कि वे यहां मंदिर बनाएंगे, इसलिए इस रास्ते से जनाजा नहीं ले जाने देंगे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़क पर जनाजा रखकर हिंदू समुदाय के लोगों से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। आरोप हैं की मौके पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन कोई सहायता नहीं की गई। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को कंधे पर जनाजा उठाकर खेत के रास्ते गांव की ही नदी पार कर जनाजा ले जाना पड़ा।
Millat Times141,700 views • 28 days ago

पैगम्बर मोहम्मद (स.) की पत्नी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाजिया इलाही खान से बीजेपी ने खुद को अलग कर लिया है। इस मामले पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने स्पष्ट किया कि उनके मोर्चे में नाजिया इलाही खान नाम की कोई महिला पदाधिकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला बीजेपी का नाम लेकर इस तरह के बयान देती है, तो वह गलत दावा कर रही है। जमाल सिद्दीकी ने चेतावनी देते हुए कहा कि निजी तौर पर किसी को भी अपनी राय रखने की आजादी है, लेकिन बीजेपी का नाम इस्तेमाल कर सुर्खियां बटोरने या समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश की गई, तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
Millat Times645,505 views • 4 months ago

जेल से रिहाई के बाद हुदा जरीवाला का पहला बयान, क्या कहा सुनिए:
Millat Times174,599 views • 1 month ago

बिहार: जमुई से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां 10वीं की छात्रा के साथ ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया। जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार शाम की है। दोनों नाबालिग 10वीं कक्षा के छात्र-छात्रा हैं और जमुई शहर के रहने वाले हैं। शनिवार को कोचिंग के बाद दोनों स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गए थे। लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया। इस दौरान छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया और उसके निजी अंग को छूने का आरोप है। आरोप है कि कई लोगों ने उनके साथ मारपीट की और सड़क पर घसीटा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Millat Times103,926 views • 1 month ago

तेलंगाना: हैदराबाद के खैरताबाद गणेश शोभायात्रा के दौरान ऑन-ड्यूटी वर्दी में IPS अधिकारी समेत पुलिसकर्मी जुलूस के साथ नाचते और "भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा" जैसे नारे के बीच नजर आए। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो के बाद IPS अधिकारी बुशरा बानो के तबादले पर सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि बुशरा बानो ने एक वीडियो में "अस्सलामुअलैकुम, इंशाअल्लाह, जज़ाकल्लाह" कहा था, जिसके बाद उनका तबादला कर दिया गया था ।
Millat Times68,245 views • 1 month ago

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने हुए रो पड़े मुस्लिम नौजवान
Millat Times49,539 views • 1 month ago

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा 17 सितंबर को प्रस्तावित आंदोलन की परमिशन पुलिस द्वारा रद्द किए जाने के बाद मौलाना ओबैदुल्लाह खान आजमी ने कहा, आगे से हम जब भी प्रोटेस्ट का कॉल देंगे, अब मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इस धोखे में नहीं आएगा, जो धोखा आज हमारे साथ हुआ। हम सीधे मार्च करेंगे और बगैर परमिशन के करेंगे। उन्होंने आगे कहा, इस देश की आज़ादी के लिए हमने जितनी कुर्बानियां दी थीं, अब वक्त आ गया है कि उससे भी बड़ी कुर्बानी इस आज़ादी को बचाने और महफूज़ रखने के लिए देनी होगी।
Millat Times63,048 views • 1 month ago
6:20
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें कृष्णा ठाकुर अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर लव जिहाद के आरोप में एक मुस्लिम लड़के को बंद कमरे में बेरहमी से पीट रहे हैं। कृष्णा ठाकुर नाम का ये गुंडा युवक के साथ मारपीट करते हुए मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक गालियां दे रहे हैं। वीडियो में ‘मुल्लियां’ और ‘72 हूर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर पूरे मुस्लिम समुदाय का अपमान किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इससे पहले भी कई बार कृष्णा ठाकुर का इस तरह से गुंडागर्दी का वीडियो सामने आ चुका हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से ऐसे लोगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, जो सामाजिक सौहार्द के लिए बेहद खतरनाक हैं।
Millat Times74,457 views • 1 month ago

सुप्रीम कोर्ट इसमें शामिल है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल का चुनाव होने दिया, सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर होने दिया। डेढ़ साल से फॉर्म 6 के बारे में बताया जा रहा है, लेकिन सुनने से इंकार कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट जिम्मेवार है। आज प्रोटेस्ट के दौरान प्रोफ़ेसर Apoorvanand अपूर्वानंद ने क्या कहा, सुनिए।
Millat Times27,766 views • 22 days ago
1:24
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

बिहार के औरंगाबाद में मोबलिंचिंग का मामला, भीड़ ने चार मुसलमान नौजवानों को पीट पीट कर मार दिया। झारखंड में जपला के रहने वाले पांच युवा केसरिया मोड़ पर अपनी गाड़ी लगाकर खड़े थे तभी वहां फायरिंग हुई और फिर भीड़ ने इन पांचों पर हमला कर दिया, इनमे से एक ने अपना नाम मोहित शर्मा बताया तो भीड़ ने उसको छोड़ दिया और अन्य चारों युवा को मुसलमान समझ कर जान से मार दिया। मारे गए युवाओं के नाम हैं। अरमान अहमद। मोहम्मद जाहिद राईन। वकील अंसारी। चमन मंसूरी। Shams Tabrez Qasmi
Millat Times715,169 views • 2 years ago