
Bhadohi Wallah
@Mithileshdhar • 21,425 subscribers
@PotliNews Ex- @IndiaSpendHindi @NavbharatTimes @GaonConnection @DainikBhaskar | Cricket Follower | Tweets are personal
Shorts
Videos

यमुना की गंदगी दिखाने निकला कॉकरेच यूपी के मथुरा में समाजसेवी दीपक शर्मा ने कॉकरेच बनकर यमुना में सीधे गिरते नाले पर जाकर प्रदर्शन किया। उनका मकसद यमुना की दुर्दशा दिखाने का है। कॉकरोच को देखने के लिए काफी भीड़ जुटी रही। काश ये भीड़ खत्म होती यमुना की दशा भी देख पाती।
Bhadohi Wallah455,350 görüntüleme • 1 ay önce

शादी के मंडप में मंगलसूत्र पहनाने का समय हो गया था, लेकिन तभी शादी रोक दी गई। दुल्हन के फोन की घंटी लगातार बज रही थी। दूल्हे ने पूछा तब दुल्हन पल्लवी ने कहा कि वह किसी और से प्यार करती है जो दूसरी जाति का है। इसलिए पहले परिवार को बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। माता-पिता और रिश्तेदारों ने उसे मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन पल्लवी अपने फैसले पर अड़ी रही। आखिरकार दूल्हे वेणुगोपाल ने उसके फैसले का सम्मान करते हुए शादी रद्द कर दी। दूल्हे ने कहा कि जो लड़की उससे प्यार नहीं करती, उसे जबरदस्ती शादी के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। ये घटना मई 2025, कर्नाटक के हासन जिले की है। वीडियो अब वायरल हो रहा।
Bhadohi Wallah374,827 görüntüleme • 3 ay önce

जितेंद्र राठौर ने 12 फरवरी 2024 को नक़ल माफिया की शिकायत की। जिसकी शिकायत की, उसकी बेटी ने 9 जुलाई को जितेन्द्र के ऊपर रेप का केस दर्ज करवा दिया। जितेन्द्र तब फ़ायर विभाग में थे। नेट क्वालिफाइड हैं। आज वे आगरा कचहरी में रेंगते हुए कॉकरेच बनकर पहुंचे। वे इंसाफ मांग रहे हैं।
Bhadohi Wallah131,718 görüntüleme • 1 ay önce

यूपी के हमीरपुर में एक दरोगा साहब ने ट्रक ड्राइवर से लिफ्ट ली। आरोप है कि आगे के टोप प्लाजा पर वह उतरकर वैन से जाने लगा। तभी ड्राइवर ने देखा कि उसकी केबिन से 20 हजार रुपए गायब हैं। ड्राइवर ने 13 किलोमीटर पीछा किया और दरोगा साहब को धर लिया। वर्दी के अंदर पैसा बरामद हुआ। दरोगा निलंबित। मतलब बताइये, ये लोग अब चोरी करने लगे हैं। हद है।
Bhadohi Wallah42,826 görüntüleme • 13 gün önce

करण को चार महीने पहले कुत्ते ने काटा था। दिव्यांग पिता इंजेक्शन की पूरी डोज नहीं लगवा पाये थे। दो इंजेक्शन निजी अस्पताल में लगवाया था। कल अचानक से करण की तबीयत खराब हो गई और वह कुत्ते की तरह आवाज निकालने लगा। पिता उसे मंदिर लेकर गए। मंदिर में मौजूद लोगों ने बच्चे को तत्काल सीएचसी भिजवाया जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दुख होता है यह सब देखकर।
Bhadohi Wallah208,788 görüntüleme • 4 ay önce

टाटा अग्नि चाय का 250 ग्राम वाला पैकेट ब्लिंकिट पर 65 रुपये का है जबकि मेरे मोहल्ले की दुकान पर वही पैकेट 45 रुपये का मिल रहा। अमूल बटर 250 ग्राम ब्लिंकिट पर 295 का है जबकि दुकान पर 285 का मिल रहा। रेट में इतना फर्क क्यों? ब्लिंकिट डिस्काउंट के नाम पर ग्राहकों को गुमराह कर रहा।
Bhadohi Wallah114,703 görüntüleme • 2 ay önce

'पाकिस्तान परमाणु बम बना रहा था। रॉ के एजेंट ने देश के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई को फोन किया और उनसे कहा कि अगर हम 50 लाख रुपए खर्च कर दें तो पाकिस्तान की ये योजना रुक सकती है। लेकिन मोरारजी ने पैसा नहीं दिया उल्टे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को फोन करके बता दिया। भारत के 300 रॉ एजेंट पकड़े ये। कील से उनकी चमड़ी, खाल उतारी गई। धुरंधर के पहले पार्ट में एक सीन है जिसमें एजेंट की चमड़ी कील से उतारी जाती है, उसके लिए मोरारजी देसाई जिम्मेदार थे। मोरारजी एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न और पाकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया गया है।'- खान सर खान सर का Raj Shamani के साथ ये पॉडकास्ट देखिए।
Bhadohi Wallah127,354 görüntüleme • 3 ay önce

14 edible oil companies in Uttar Pradesh have been banned. Their oil was found to contain very high levels of fat and lead, which are extremely harmful to health. You should note these names and avoid buying their products. 1- Hind Veg Oil Pvt. Ltd., Lucknow 2- Sankat Mochan Enterprises, Lucknow 3- Bhim Shri Products, Kanpur Nagar 4- NR Udyog, Kanpur Nagar 5- Kataria Edibles, Kanpur Nagar 6- Vaibhav Edibles, Kanpur Dehat 7- Mantora Oil Production, Kanpur Dehat 8- Agra Oil General Industry Ltd., Hathras 9- NM Oil Corporation, Agra 10- GS Agro Foods, Meerut 11- JP Agro Oil, Meerut 12- Rajendra Kumar Sushil Chand, Meerut 13- KL Vegetable Oil Product, Hapur 14- Jai Laxmi Solvents Pvt. Ltd., Gorakhpur Do not buy products from these companies.
Bhadohi Wallah94,280 görüntüleme • 2 ay önce

बार, मॉडल शॉप और रेस्टोरेंट्स में भनाभन चिकन, चिकन फ्राई मंगाकर खाते हैं तो सावधान हो जाइए। हैदराबाद में टास्क फोर्स ने कई दिनों से रखा एक्सपायर 800 किलो चिकन जब्त किया। ये माल वाइन शॉप्स, बार और रेस्टोरेंट्स भेजा जा रहा था। बाहर का खाना बंद करना ही विकल्प है।
Bhadohi Wallah108,985 görüntüleme • 4 ay önce

‘आगरा की सड़कों पर 38 साल से टैक्सी चला रहा हूं, पहली बार किसी ने मुझे 'जय श्री राम' बोलने के लिए मजबूर किया। नहीं बोलने पर मेरी दाढ़ी खींची, थप्पड़ मारे।’ 24 नवंबर को 2 लड़कों ने ताजमहल मेट्रो पार्किंग में रहीस से जय श्रीराम बोलने को कहा था। नहीं बोलने पर धमकी दी कि 3 दिन में बोलोगे ही। अब वे अपनी टैक्सी बेचने की बात रह रहे हैं। उनका कहना है कि परिजन डरे हुए हैं।
Bhadohi Wallah104,591 görüntüleme • 7 ay önce

बेटा तू भारत छोड़ कर कहीं और चला जा.... "मुझे एक बजकर 19 मिनट पर पुलिस का कॉल आया। पुलिस ने बताया गया कि मुझे यहां पर एक बाइक मिली है- R-15। बाइक का एक्सीडेंट हुआ है, लड़के की ऑन द स्पॉट मौत हो गई है। मैं दौड़ते-भागते वहां पहुंची। सड़क पर मेरा बच्चा पड़ा था। उसकी हालत बेहद खराब थी। बच्चे की स्पोर्ट्स बाइक के तीन टुकड़े हो गए थे। जैकेट के भी चिथड़े हो रखे थे। मैं 10 मिनट तक चिल्लाती रही। वहां एंबुलेंस खड़ी थी, लेकिन बच्चा वहीं रोड पर पड़ा था। मैं 1.30-35 तक पहुंची थी। मुझसे पहले मेरे ऑफिस की लड़की वहां पहुंच चुकी थी। मेरे एक पड़ोसी भी थे। मेरे जाने के 10 मिनट बाद मेरे बच्चे को उठाया। उसे एंबुलेंस में डालकर दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। मैं भी पीछे-पीछे पहुंची। हॉस्पिटल में मैं 4 घंटे तक चिल्लाती रही। मैं अपने बच्चे की बॉडी मांग रही थी। मैं अपने बच्चे के लिए लास्ट चांस लेना चाहती थी। मैं अपने खर्चे पर बच्चे को प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाना चाहती थी। लेकिन मेरे लाख कहने पर भी किसी ने मेरे बच्चे को नहीं दिया। बाद में उसे मोर्चरी ले गए। फिर पोस्टमार्टम के बाद मुझे मेरे बच्चे की बॉडी मिली। सिंगल मदर होने के कारण मैंने 23 साल तक बच्चे को अकेले पाला था। मैं हमेशा से चाहती थी वो इस कंट्री में नहीं रहे। मैं यहां के हालात, टॉर्चर देखकर शुरू से उसे कहती थी बेटा कहीं और चले जाना।" ये बातें इन्ना माकन ने कही। इन्ना के 23 वर्षीय बेटे साहिल धनेश्रा की बीते दिनों दिल्ली में हुए एक हादसे में मौत हो गई। इन्ना ने बताया कि जिस एसयूवी से बेटे की बाइक में टक्कर लगी, उस पर पहले से 13 चालान थे। ये सभी चालान ओवर स्पीड के हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी को अंतरिम जमानत मिल गई है। मैं पुलिस से मिली तो मुझे कहा गया कि हमारी ओर से निष्पक्ष जांच होगी। हादसे में साहिल की मौत की यह घटना और उसके बाद उनकी मां की चीखें सिस्टम पर बड़ा सवाल कर रही है। आखिर हमारी व्यवस्था कब सुधरेगी। दुर्घटनाओं में हो रही इस तरह की मौते कब थमेगी। कब एक मां को यह नहीं कहना पडे़गा कि बेटा तू भारत छोड़ कर कहीं और चला जा। Mother Pleads for Justice After Son Killed by Unlicensed Teen Driver
Bhadohi Wallah69,455 görüntüleme • 5 ay önce

हवाई सर्वेक्षण करना एक कला है। इसमें अभ्यास चाहिए कि कैसे सिर को हल्का सा झुकाकर, खिड़की से बाहर देखते हुए गंभीरता जताई जाए, कैसे हाथ से इशारा कर के नीचे कुछ महत्वपूर्ण बताया जाए, और कैसे सर्वेक्षण के बाद पत्रकारों से कहा जाए- स्थिति की निगरानी की जा रही है, किसानों की पूरी मदद होगी। सच कहें तो हेलीकॉप्टर से सर्वेक्षण करना वैसा ही है जैसे कोई रेस्टोरेंट का खाना सिर्फ इंस्टाग्राम पर देखकर उसके स्वाद की समीक्षा कर दे।
Bhadohi Wallah47,904 görüntüleme • 3 ay önce

आतंकी जो चाहते थे, वही हो रहा हाथरस में हिंदूवादी संगठनों ने मंदिर निर्माण में काम कर रहे दो मुसलमानों को काम से हटा दिया। ये संगठन मुसलमानों को काम से बहिष्कृत करने का अभियान चला रहा। आतंकवादी यही तो चाहते थे। हमें अपनों के साथ रहना है। मुसलमानों का कहाँ-कहाँ बहिष्कार कीजिएगा?
Bhadohi Wallah156,855 görüntüleme • 1 yıl önce
0:52
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

लाल क़िला बेहद सुरक्षित स्थान माना जाता है। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहती है। उसके 500 मीटर के एरिया में इतना बड़ा धमाका कैसे हो सकता है? जाहिर सी बात है बिना जयचंद ऐसा नहीं हो सकता है। मामले की जाँच कर इस कायराना हरकत में शामिल लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। #RedFort
Bhadohi Wallah76,973 görüntüleme • 8 ay önce

क्या बेहतरीन कॉनसेप्ट है। ऐसे स्कूल तो पूरे देश में होने चाहिए।
Bhadohi Wallah58,882 görüntüleme • 7 ay önce

उमेश्वर के दादा ने जमीन का बंटवारा किया। पिता का देहांत हो चुका है। पड़ोसी ने पटवारी और तहसीलदार की मदद से उनकी जमीन कब्जा की। उमेश्वर परेशान हो गए। कुछ नहीं सूझा तो घिसटते हुए मध्य प्रदेश के डिण्डौरी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जनसुनवाई में कलेक्टर साहब से न्याय की गुहार लगाई।
Bhadohi Wallah42,704 görüntüleme • 5 ay önce
