
Manohar Lal
@mlkhattar • 2,316,048 subscribers
Minister of Housing and Urban Affairs, Minister of Power (Government of India), Member of Parliament (Loksabha), Karnal
Shorts
Videos

भारत माता की जय ! उत्साह और उमंग से भरपूर युवाओं के इस अपार जनसमूह ने एकजुट होकर जो शक्ति प्रदर्शित की है वो निश्चित रूप से अमृत काल में भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और नशा मुक्त समाज बनाने में सहायक होगी। गुरुग्राम में हरियाणा के युवाओं की ऊर्जा का साक्षी बना। Elvish Yadav
Manohar Lal1,495,060 views • 3 years ago

अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा, अमृतसर, पटना साहिब आदि तीर्थ स्थानों के लिए प्रदेश सरकार रेलवे यात्रा मुफ़्त करवाएगी। इसके लिए हमने 60 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों के लिए 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' बनाई है, निश्चित रूप से आपको इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। #सीएम_की_विशेष_चर्चा
Manohar Lal1,340,476 views • 2 years ago

सुनियोजित और षडयंत्र पूर्ण तरीके से नूंह में सामाजिक यात्रा को भंग करने के लिए आक्रमण किया गया और पुलिस को भी निशाना बनाया गया, जो बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से भेजे गए सुरक्षा बल फिलहाल वहाँ तैनात हैं और स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है। मामले में कई FIR दर्ज की गई हैं, कुल 70 लोगों को अभी तक हिरासत में लिया गया है, किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी हालात सामान्य रहें, यह हम सुनिश्चित करेंगे।
Manohar Lal608,213 views • 3 years ago

पंजाब के DISCOMs की financial viability अपेक्षाकृत अच्छी नहीं है। PFC और REC autonomous संस्थाएँ हैं जो नियमों के आधार पर लोन देने का निर्णय करती हैं। केंद्र सरकार समय समय पर प्रदेशों की ऊर्जा संबंधी विषयों पर सहयोग करती है लेकिन बहुत सी चीजें ऐसी हैं जो हमारे कहने के बावजूद भी पंजाब की सरकार और DISCOMs इसपर आगे नहीं बढ़ते हैं जिससे stalemate की स्थिति पैदा होती है..
Manohar Lal20,701 views • 25 days ago

मैं, करनाल विधानसभा सीट से अपना त्यागपत्र देता हूं। मुख्यमंत्री के तौर पर मुझे भरपूर स्नेह देने के लिए मैं हरियाणा की जनता का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझपर भरोसा जताया। अब संगठन द्वारा जो भी मेरी नई ज़िम्मेदारी तय की जाएगी, मैं उसे पूरी करूँगा। BJP Haryana BJP
Manohar Lal331,432 views • 2 years ago

गन्ना उत्पादक मेरे किसान भाइयों के लिए मैं आज हरियाणा में गन्ने के प्रति क्विंटल रेट ₹372 से बढ़ाकर ₹386 करने की घोषणा करता हूँ। हमारे किसानों के लिए यह बड़ी खुशी की बात है कि यह देश में गन्ने का सर्वाधिक रेट होगा। साथ ही ये घोषणा भी आज ही करता हूँ कि अगले वर्ष ये रेट बढ़ाकर ₹400 प्रति क्विंटल कर दिया जाएगा।
Manohar Lal363,882 views • 2 years ago

"बिना पर्ची-बिना खर्ची" के हरियाणा के हजारों युवाओं की नौकरी लगी है! युवा खुद सामने आकर बोल रहे हैं कि हमारी सरकार ने जो वादा किया है वो पूरा करके दिखाया है। बिना सिफारिश के, ईमानदारी से नौकरी लगने पर पढ़ाई में मेहनत करने वाले मेरे 'हरियाणा परिवार' के युवाओं में एक नई उम्मीद जगी है। प्रदेश की हर वो माँ आज खुश है, जिनके बच्चे मेरिट के बल पर पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं।
Manohar Lal161,122 views • 2 years ago

आज करनाल से चण्डीगढ़ आते हुए एक यादगार और अद्भुत सफर का अनुभव हुआ... जनता का सेवक होने के नाते उनके जीवन के सफर को भी और यात्रा के सुख-दुःख को भी जानने की कोशिश की। म्हारे प्रदेश की शान... हरियाणा रोडवेज के साथ यह शानदार अनुभव रहा। सफर में पंजाब के एक यात्री का सुझाव और हमारी सरकार के काम की प्रशंसा तथा एक बहन द्वारा प्रसन्नता से अपने जीवनयात्री से करवाई हुई राम-राम ने मुझे आनंदित और भावविभोर कर दिया। यह सफर हमेशा मुझे प्रदेश के सफर को बेहतर और उन्नति की ओर ले जाने के लिए प्रेरित करता रहेगा। सबने राम राम सै
Manohar Lal166,636 views • 2 years ago

आज हरियाणा के मेरे परिवारजनों के लिए उनके हित की विभिन्न योजनाएं समर्पित कर रहा हूँ...
Manohar Lal136,042 views • 2 years ago