
Naveen Sharma Sikandrabad
@NaveenSirRWA • 42,654 subscribers
किसान पुत्र❤️ पिता-श्री वाचस्पति शर्मा सिकंदराबाद ,बुलंदशहर,उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी🚲
Shorts
Videos

जनता का वोट ही लोकतंत्र की असली ताकत है। आज दिल्ली की धरती से उठी यह एकजुट आवाज़ स्पष्ट संदेश है कि जनादेश की चोरी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हमारी यह लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगी! #SaveDemocracy #DelhiProtest #PDA #samajwadiparty #VoteChori
Naveen Sharma Sikandrabad25,803 Aufrufe • vor 6 Tagen

यूपी होमगार्ड भर्ती में वेटिंग लिस्ट जारी होनी ही चाहिए…क्योंकि जब 41 हजार 424 पदों में से 15 से 16 हज़ार सीटें अन्य भर्तियों की वजह से खाली रह जाना लगभग तय है, तो दशमलव के ज़ीरो पॉईंट फाइव, ज़ीरो पॉईंट टू-वन या एक-दो अंकों से पीछे छूटे हजारों युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ क्यूँ कीया जा रहा हैं। #UP_Homeguard_WaitingList_जारीकरो #UpHomeguard #waitinglist #upgovernment #studentrights
Naveen Sharma Sikandrabad56,961 Aufrufe • vor 1 Monat

2 हफ्तों से प्रदेश के हजारों युवा यूपी होमगार्ड वेटिंग लिस्ट जारी करने को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे हैं पर गूंगी-बहरी, अंधी व्यवस्था को युवाओं का दर्द न दिखाई दे रहा है, न उनकी वेदना सुनाई दे रही है और नहीं इस बारे में सरकार कुछ कह रही है। यूपी होमगार्ड वेटिंग लिस्ट जारी होना ही चाहिए। #UP_Homeguard_WaitingList_जारी_करो अन्य भर्तियो में ज्वाइन करने वाले अभ्यर्थियों की वजह से यूपी होमगार्ड में खाली हो रहे हजारों पदों पर दशमलव के कुछ अंकों या एक दो नंबरों से मेरिट लिस्ट से बाहर होने वाले मेहनती और होनहार युवा साथियों को मौका मिलना ही चाहिए। यूपी होमगार्ड वेटिंग लिस्ट को लेकर संबंधित विभाग मंत्री और सरकार वेटिंग लिस्ट के प्रावधान को सुनिश्चित करें, नियमावली में बदलाव करें। वेटिंग लिस्ट के मुद्दे को लेकर सरकार को जवाब देना ही पड़ेगा ? वेटिंग लिस्ट जारी करना ही पड़ेगा। जब पड़ोसी राज्य भर्तियों में वेटिंग लिस्ट का प्रावधान कर सकते हैं तो उत्तर प्रदेश सरकार क्यों नहीं कर सकती ? #UP_Homeguard_WaitingList_जारी_करो Dharmveer Prajapati Home Guards Uttar Pradesh CM Office, GoUP Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board Information and Public Relations Department, UP
Naveen Sharma Sikandrabad24,591 Aufrufe • vor 21 Tagen

1.43 लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली… फिर भी भर्ती का इंतजार क्यों? उत्तर प्रदेश में लाखों शिक्षक अभ्यर्थी सालों से एक सवाल पूछ रहे हैं—भर्ती का विज्ञापन आखिर कब आएगा? प्रयागराज की सड़कों पर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी कोई भीख नहीं मांग रहे। वे अपनी योग्यता, वर्षों की मेहनत और रोजगार के अधिकार की मांग कर रहे हैं। B.Ed, BTC/D.El.Ed, TET और CTET जैसी योग्यताएं हासिल करने के बाद भी अगर भर्ती नहीं आती, तो इन युवाओं का भविष्य आखिर किसके भरोसे है? एक तरफ स्कूलों में शिक्षकों की कमी की खबरें हैं, दूसरी तरफ लाखों योग्य युवा नौकरी के इंतजार में हैं। पद खाली हैं… अभ्यर्थी तैयार हैं… फिर भर्ती क्यों नहीं? #UPTeacherBharti #TeacherBharti #TeacherVacancy #UPTeacher #PrimaryTeacher #BEd #BTCDLED #TET #CTET #SuperTET #TeacherProtest #UPNews #SarkariNaukri #GovernmentJobs #Education #UttarPradesh
Naveen Sharma Sikandrabad39,471 Aufrufe • vor 1 Monat

क्या अब उत्तर प्रदेश में होनहार युवाओं की नियति सिर्फ सड़कों पर बैठकर अनवरत धरना देना ही रह गई है। जब प्रदेश के विद्यालयों में पद खाली पड़े हैं, तो आखिर आयोग और प्रदेश के शिक्षा मंत्री जी उन पदों पर भर्ती निकालने से क्यों कतरा रहे हैं। 8 साल के लंबे वनवास के बाद अगर कोई शिक्षक भर्ती आती भी है, तो नाम मात्र ही आती है। सड़कों पर उतरे युवाओ कि मांग साफ हैं, हमें 60,000 पदों पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती चाहिए। जब पद मौजूद हैं और योग्य अभ्यर्थी भी तो फिर यह लेटलतीफी क्यों। सरकार को युवाओं के सब्र का और इम्तिहान नहीं लेना चाहिए और अविलंब युवाओं के मांग के अनुसार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करना चाहिए! Yogi Adityanath Basic Education UP Government of UP उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) #UPTeacherVacancy #शिक्षक_भर्ती_दो
Naveen Sharma Sikandrabad36,789 Aufrufe • vor 2 Monaten

🙏 हर चौखट — एक प्रणाम | जन आशीर्वाद अभियान 🙏 30 सितंबर 2026 📍 सिकंदराबाद विधानसभा — गाँव इस्माइलपुर आज जनसेवा एवं जनसंपर्क की यात्रा के क्रम में 🚩 हर चौखट — एक प्रणाम जन आशीर्वाद अभियान के अंतर्गत पदयात्रा का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन हुआ। 🔹 गाँव की गलियों में पैदल चलकर लोगों से जनसंपर्क 🔹 हर परिवार की चौखट तक पहुँचकर सादर प्रणाम 🔹 बुजुर्गों से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया 🔹 माताओं-बहनों से आत्मीय संवाद किया 🔹 नौजवान साथियों की उम्मीदों और विचारों को जाना 🔹 किसानों, मजदूरों एवं आम नागरिकों की समस्याओं को सुना 🔹 जनता के हर सुख-दुःख में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया 💐 इस्माइलपुर के सम्मानित बुजुर्गों, माताओं-बहनों, नौजवान साथियों एवं समस्त ग्रामवासियों का हृदय से आभार, जिन्होंने इस अभियान को अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद प्रदान किया। ❤️ यह केवल एक पदयात्रा नहीं… यह सिकंदराबाद के हर परिवार से जुड़ने और हर आवाज़ को करीब से सुनने का संकल्प है। 🚶♂️ हर गाँव तक पहुँचना है 🏠 हर चौखट पर प्रणाम करना है 🤝 हर परिवार की बात सुननी है 🙏 हर आशीर्वाद को अपनी शक्ति बनाना है #हर_चौखट_एक_प्रणाम #जन_आशीर्वाद_अभियान #sikandrabad #mission2027 #samajwadiparty
Naveen Sharma Sikandrabad24,694 Aufrufe • vor 1 Monat

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह जी अगर आप एक वीडियो इसी तरह से 60000 शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे और TGT/PGT पुरानी नियमावली के लिए भूख हड़ताल और धरने पर बैठे युवाओं के पक्ष में बनाकर कहते कि हम विकसित भारत और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संकल्पित है इसलिए शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों को पूरी करेंगे। पर नहीं, आपको और आपकी सरकार को तो ताली बजावाना है, दिए जलवाना है, शिक्षक अभ्यर्थियों के दर्द से सरकार और मंत्री जी के विभाग को क्या लेना देना।
Naveen Sharma Sikandrabad30,820 Aufrufe • vor 1 Monat

अब ये मोहतरमा शिक्षकों को समझाएंगी कि उन्हें क्या आता है क्या नहीं, हमें कितने कौड़ी का ज्ञान है यह हमसे जुड़े हमारे लाखों छात्र, युवा और उनके माता-पिता बखूबी जानते हैं पर आपको लगता पत्रकारिता का कौड़ी भर ज्ञान नहीं है इसीलिए आप पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, खस्ताहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की बात नहीं करती आप बात करती हैं झालमुड़ी के इतिहास की, मेलोडी टॉफी के मिठास की, आपको शर्म आनी चाहिए देश के शिक्षकों के बारे में कुछ भी बोलने से पहले। #youtubeteachers #students #news #indianmedia #exams
Naveen Sharma Sikandrabad79,719 Aufrufe • vor 5 Monaten

उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायक साथियों को इस कदर मजबूर कर दिया गया है। उनके आंखों से आंसू निकल रहे हैं उनको अपना दर्द बयां करने के लिए अधिकारियों और मंत्रियों तक से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इतना अहम किसी के अंदर पद और कुर्सी को लेकर नहीं होना चाहिए कि वे अपने लोगों के दर्द को भी नजर अंदाज कर दे।
Naveen Sharma Sikandrabad29,001 Aufrufe • vor 1 Monat

धीरे-धीरे ही सही अब सत्ता धारी दल में मौजूद नेता-मंत्रियों को भी समझ आने लगा है की सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करती है। कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान जी का कहना है कि मुझे इस बात का दुख होता है कि मैं एक ऐसी पार्टी का समर्थन दे रहा हूं जो कुछ नहीं कर रही।
Naveen Sharma Sikandrabad18,844 Aufrufe • vor 1 Monat

अपनी जायज मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है SSC_GD के छात्रों को सरकार अभी कहेगी ये युवा देशद्रोही है इनके साथ खड़े होने वाले अध्यापकों के ऊपर सरकार मुकदमा दर्ज करेगी और आयोग भी बयान देगा की परीक्षा में कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है किसी भी तरह की धांधली नहीं हुई है परीक्षा एकदम निष्पक्ष और पूर्ण पारदर्शिता के साथ हुई है अगर परीक्षा को लेकर कोई भी भ्रामक वीडियो या फिर अफवाह फैलाई जाती है और इसमें कोई छात्र सम्मिलित मिलता है तो उसके ऊपर भी मुकदमा होगा यानी उसका भविष्य खराब कर दिया जाएगा, मेरा एक सवाल है अगर सरकार और आयोग किसी भी एग्जाम को सुचारू रूप से नहीं करवा सकती तो युवाओं और छात्रों से कह दे कि हम आपके भविष्य से यूं ही खिलवाड़ करते रहेंगे क्योंकि हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित है हमें देश के गरीब, मजदूर के बच्चों से क्या मतलब है, अगर बेरोजगार युवाओं से ऐसी अव्यवस्था नहीं झेली जा रही है तो वह पढ़ाई लिखाई छोड़कर पकौड़े तले... #ssc_gd
Naveen Sharma Sikandrabad54,288 Aufrufe • vor 5 Monaten

उत्तर प्रदेश की सरकार को क्या हफ्ते भर से धरने पर बैठे पंचायत सहायक साथियों का दर्द दिखाई नहीं दे रहा है। कहां है पंचायती राज मंत्री, कहां है उत्तर प्रदेश के जिम्मेदार अधिकारी और मंत्री। इस तरह से छोटे अधिकारियों को भेज कर उत्तर प्रदेश सरकार क्या यह साबित करना चाहती है कि उन्हें पंचायत सहायक साथियों और उनकी मांगों से कोई मतलब नहीं है। Yogi Adityanath पंचायतीराज उत्तर प्रदेश Government of UP Akhilesh Yadav #PanchayatSahayakUP #पंचायत_सहायक_यूपी
Naveen Sharma Sikandrabad21,466 Aufrufe • vor 1 Monat

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री जी कहना है कि केवल अच्छे स्कूलों के वीडियो बनाने चाहिए जर्जर खंडहर और जहां शिक्षक, सड़क, बिजली, पानी, शौचालय, अच्छे मिडे मील नहीं मिलते वैसे विद्यालय एक भवन है वह बच्चों का स्कूल नहीं है इसलिए ऐसे भवनो का वीडियो नहीं बनना चाहिए इससे सरकार की छवि धूमिल होती है भले बच्चों का भविष्य खराब हो पर सरकार की छवि धूमिल नहीं होनी चाहिए।
Naveen Sharma Sikandrabad27,278 Aufrufe • vor 2 Monaten

नियुक्ति की प्रक्रिया इतनी साफ सुथरी है कि पेपर लीक हो जाता है, हर एक पेपर में धांधली अनियमिताएं और गड़बड़ियों देखने को मिलती है। नियुक्ति की प्रक्रिया इतनी साफ सुथरी है कि युवाओं को पहले विज्ञापन जारी करने के लिए धरना देना पड़ता है फिर Result, DV/PST, Skill Test, Typing Test, Scorecard के लिए धरना देना पड़ता है। नियुक्ति की प्रक्रिया इतनी साफ सुथरी है कि एक एग्जाम होने के बाद तीन से लेकर 5 साल तक रिजल्ट आने में लग जाते हैं। नियुक्ति की प्रक्रिया इतनी साफ सुथरी है कि सम्मानजनक भर्ती के लिए शिक्षक अभ्यर्थियों को आमरण अनशन पर बैठना पड़ता है। नियुक्ति की प्रक्रिया इतनी साफ सुथरी है कि सम्मानजनक वेतन के लिए पंचायत सहायक साथियों को हफ्ते भर से इको गार्डन में प्रदर्शन करना पड़ रहा है, सरकार और अधिकारियों के सामने उनके दर्द आंसू बनकर छलक रहे हैं। नियुक्ति की प्रक्रिया इतनी साफ सुथरी की बहनों को महिलाओं को अपने मासूम छोटे बच्चों को लेकर धरना प्रदर्शन में आना पड़ता है। दिव्यांग युवा साथियों तक को धरने में शामिल होना पड़ता है सिर्फ अपनी जायज मांग अधिकार और सम्मानजनक वेतन और भर्ती के लिए। अगर अच्छे लोग चयन किए होते तो ऐसा क्यों होता।
Naveen Sharma Sikandrabad21,019 Aufrufe • vor 1 Monat