Naveen Sharma Sikandrabad's banner
Naveen Sharma Sikandrabad's profile picture

Naveen Sharma Sikandrabad

@NaveenSirRWA • 42,676 subscribers

किसान पुत्र❤️ पिता-श्री वाचस्पति शर्मा सिकंदराबाद ,बुलंदशहर,उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी🚲

Shorts

उत्तर प्रदेश सरकार कर्मचारियों का शोषण करने और अपनी झूठी वाहवाही का ढिंढोरा पीटने में बहुत माहिर है। ​एक तरफ सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन' देने के लिए पोर्टल और आयोग बनाने का दिखावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ यूपी के गांवों में 58,000 से ज्यादा पंचायत सहायकों को पिछले 5 सालों से केवल 6000 रूपए मानदेय देकर उनका शोषण कर रही है। ​आज की कमरतोड़ महंगाई में 6000 रूपए में क्या होता है? क्या पंचायत सहायकों और उनके बाल-बच्चों को सम्मानजनक ज़िंदगी जीने का कोई हक़ नहीं है? सरकार तुरंत इनकी मांगें सुने, इनका शोषण बंद करे और पंचायत सहायकों के मांग के अनुसार उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि करे। ​Yogi Adityanath पंचायतीराज उत्तर प्रदेश Government of UP Akhilesh Yadav ​#PanchayatSahayakUP #पंचायत_सहायक_यूपी

40,242 views

आशीर्वाद का दिया जलाने के लिए आह्वान करने वालो से बेरोजगार युवा पूछ रहे हैं कि हमारे घर में जो 8 सालों से बेरोजगारी का अंधेरा है उसे मिटाने के लिए हम कौन सा दिया जलाएं। कड़ी धूप में, भूख-प्यास को भूलाकर। पढ़े लिखे युवाओं को अपनी जायज मांग, हक, अधिकार के लिए धरना देना पड़ रहा है। इससे बड़ा दुर्भाग्य किसी देश और प्रदेश का क्या हो सकता है। युवाओं को उनके मांग के अनुसार सम्मानजनक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी होना चाहिए और पुरानी नियमावली पर ही TGT/PGT की भर्ती प्रक्रियाओं को पूर्ण किया जाना चाहिए। Yogi Adityanath Basic Education UP Government of UP उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) #UPTeacherVacancy #शिक्षक_भर्ती_दो #prayagraj #शिक्षक_भर्ती

21,380 views

अपनी जायज मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है SSC_GD के छात्रों को सरकार अभी कहेगी ये युवा देशद्रोही है इनके साथ खड़े होने वाले अध्यापकों के ऊपर सरकार मुकदमा दर्ज करेगी और आयोग भी बयान देगा की परीक्षा में कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है किसी भी तरह की धांधली नहीं हुई है परीक्षा एकदम निष्पक्ष और पूर्ण पारदर्शिता के साथ हुई है अगर परीक्षा को लेकर कोई भी भ्रामक वीडियो या फिर अफवाह फैलाई जाती है और इसमें कोई छात्र सम्मिलित मिलता है तो उसके ऊपर भी मुकदमा होगा यानी उसका भविष्य खराब कर दिया जाएगा, मेरा एक सवाल है अगर सरकार और आयोग किसी भी एग्जाम को सुचारू रूप से नहीं करवा सकती तो युवाओं और छात्रों से कह दे कि हम आपके भविष्य से यूं ही खिलवाड़ करते रहेंगे क्योंकि हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित है हमें देश के गरीब, मजदूर के बच्चों से क्या मतलब है, अगर बेरोजगार युवाओं से ऐसी अव्यवस्था नहीं झेली जा रही है तो वह पढ़ाई लिखाई छोड़कर पकौड़े तले... #ssc_gd

54,288 views

मंत्री जी जो आप कर सकते हैं, वही तो नहीं कर रहे हैं अगर आप अपनी जिम्मेदारी निभा रहे होते तो आपको ऐसा कहने की जरूरत ही नहीं पड़ती कि आप युवाओं की बात तत्परता से सुनते हैं। आपकी सरकार बस पढ़े लिखे डिग्रीधारी युवाओं का शोषण कर रही है और कुछ नहीं। आप बस कैमरे के सामने आकर कहते हैं कि हम युवाओं की बातों को सुन रहे हैं विभागों को आदेश दे रहे हैं। पर कुछ हो नहीं रहा है। हर रोज इको गार्डन, UPSSSC के भवन के सामने जूनियर अस्सिटेंट, फार्मासिस्ट, शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, पंचायत सहायक, आशा कार्यकर्ता, लाइब्रेरियन के अभ्यर्थी अपनी जायज मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है।

19,070 views

जब किराए में 50% की छूट देनी ही नहीं थी, तो युवा साथियों को ऐसी उम्मीद भी नहीं दिलानी चाहिए थी। ज़रा उस विद्यार्थी के बारे में सोचिए, जिसका कुल किराया 1000 रुपये पड़ने वाला था, लेकिन वह घर से सिर्फ 700 रुपये यह सोचकर लेकर निकला कि 50% छूट मिलने पर आने-जाने का काम 500 में हो जाएगा और बचे हुए पैसों से खाने-पीने तथा अन्य जरूरी खर्च पूरे कर लेगा। साहब, विद्यार्थी जीवन बहुत संघर्षों से भरा होता है। घरवालों से 1000-500 रुपये मांगने के लिए भी एक विद्यार्थी को कितनी बार सोचना पड़ता है, कितना साहस जुटाना पड़ता है, इस बात को परीक्षाओं कि तैयारी करने वाला एक युवा ही समझ सकता है। घोषणाएं करने से पहले यह भी सोचना चाहिए कि उन पर भरोसा करके लाखों विद्यार्थी अपनी योजनाएं बनाते हैं। #uppoliceexam #students

37,148 views

सरकार और SSC आखिरकार छात्रों से चाहती क्या है लाखों छात्र 45 से 50 डिग्री तापमान की भरी दुपहरी में SSC-GD की परीक्षा देने के लिए सैकड़ो किलोमीटर से 1000-1500 खर्च करके सेंट्ररो पर पहुंचते हैं और उन्हें पता चलता है कि 25 मई की दूसरे और तीसरे शिफ्ट कि परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया है छात्रों ने जब कारण पूछा तो उन्हें साफ तौर पर कोई भी कारण नहीं बताया, कुछ एक सेंटर पर यह बताकर पेपर कैंसिल कर दिया गया कि उनके पास इतनी क्षमता नहीं है कि वह दूसरे और तीसरे शिफ्ट के बच्चों की परीक्षा कर पाएं लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, मुजफ्फरपुर बिहार ऐसे तमाम सेंटरो से वीडियोस और तस्वीरें आ रहे हैं जहां पर SSC-GD के परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया है जिस वजह से छात्र हंगामा कर रहे हैं और सड़कों पर प्रदर्शन भी कर रहे हैं अभी कुछ दिन पहले ही यह भी खबर आ रही थी कि 13-13 लाख, 6-6 लाख में SSC-GD के पेपर आउट कराए जा रहे थे, नोएडा में भी अभी सात लोगों को इसी मामले में पकड़ा गया था, सरकार ढंग से एक पेपर भी नहीं करा सकती और विश्व गुरु बनने का खोखला दावा करती है, #SSC_GD_PAPER_CANCEL #SSC #SSC_GD

34,924 views

बेरोजगार युवाओं और गरीब-मजदूर माता-पिता के बच्चों की जिंदगी से खेलना इस देश में बहुत ही आसान हो गया फिर चाहे वह सरकारी नौकरी, डॉक्टर बनने, शिक्षक बनने या CBSE बोर्ड की परीक्षाएं हो, हर एक एग्जाम में आपको धांधली, पेपर लीक या खुलेआम मोबाइल से चीटिंग करते हुए कुछ न कुछ नजारा देखने को मिल जाएगा, भारत के शिक्षा व्यवस्था को सिस्टम और सरकार ने इतना अव्यवस्थित और नाकाम बना दिया है की हर दिन बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खेला जा रहा है और उन्हें मानसिक रूप से पीड़ा पहुंचाई जा रही है, आप जरा सोच कर देखिए कि जब इन वीडियोस को 10वीं 12वीं में पढ़ने वाले छात्र देखते होंगे तो वह क्या सोचते होंगे कि कल हम भी जब इन परीक्षाओं की तैयारी करेंगे तो हमारे साथ भी सिस्टम और सरकार ऐसे ही खिलवाड़ करेगी ।

33,544 views

कल जंतर-मंतर पर युवाओं के न्याय की बात क्या की, आज मुझे 'हाउस अरेस्ट' (नज़रबंद) कर दिया गया है। लेकिन सरकार यह भूल रही है कि वह एक व्यक्ति को चार दीवारों में कैद कर सकती हैं, करोड़ों युवाओं के इंकलाब को नहीं। लाला लाजपत राय जी ने कहा था कि उनके सिर पर पड़ी एक-एक लाठी अंग्रेजी शासन के ताबूत की कील बनेगी। आज मैं कहता हूँ— जंतर-मंतर पर मासूम छात्रों पर चलायी गई लाठियां और यह पुलिसिया कार्रवाई, इस अहंकारी व्यवस्था के पतन की शुरुआत है। जो सरकार करोड़ों युवाओं के भविष्य को सुरक्षित नहीं कर सकती, वह हमें डराने का यह "पुलिसिया शॉर्टकट" अपना रही है। हम गांधी के रास्ते पर शांति से अपना हक मांग रहे हैं, लेकिन सत्ता यह न भूले कि इसी देश के युवाओं के भीतर भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद भी बसते हैं। युवाओं की जान और उनका भविष्य किसी मंत्री के पद से बहुत बड़ा है। साथियों, हमारी लड़ाई जारी है। मेरी नज़रबंदी से हमारा हौसला नहीं टूटेगा, बल्कि और मजबूत होगा। आप सब डटे रहना! #JantarMantarprotests #Youth

22,222 views

बिहार में मद्य निषेध सिपाही कि 4200 से ज्यादा पदों की भर्ती परीक्षा के दौरान पाटलीपुत्र स्टेशन पर जो अव्यवस्था और हाहाकार देखने को मिला, वह बेहद शर्मनाक है। जब सरकार और प्रशासन को पहले से पता होता है कि लाखों अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा है तो लॉजिस्टिक्स और पर्याप्त ट्रेनों की व्यवस्था किए बिना, जब आप अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों को उनके गृह जनपदो से सैकड़ों किलोमीटर दूर (38 जिलों में) फेंकेंगे, तो स्टेशनों पर ऐसा जनसैलाब और अराजकता होना लाज़मी है। ट्रेनों की लेटलतीफ़ी और इस कुप्रबंधन के कारण हज़ारों विद्यार्थियों की परीक्षा लेट हो गई या पूरी तरह से छूट गई। उनके सालों की मेहनत और पैसों की बर्बादी का ज़िम्मेदार आखिर कौन है, लाखों युवाओं को उनके नसीब पर छोड़कर, ट्रेनों के इंजनों पर चढ़ने को मजबूर कर के क्या हम ऐसे 'विश्व गुरु' बनेंगे साहब? परीक्षा कराने का मतलब सिर्फ टेंडर निकालना नहीं, बच्चों को सुरक्षित सेंटर तक पहुँचाने की जवाबदेही लेना भी होता है। #BiharPoliceExam #SystemFailure #PatnaRailwayStation

11,984 views

Videos

NaveenSirRWA's profile picture

2 हफ्तों से प्रदेश के हजारों युवा यूपी होमगार्ड वेटिंग लिस्ट जारी करने को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे हैं पर गूंगी-बहरी, अंधी व्यवस्था को युवाओं का दर्द न दिखाई दे रहा है, न उनकी वेदना सुनाई दे रही है और नहीं इस बारे में सरकार कुछ कह रही है। यूपी होमगार्ड वेटिंग लिस्ट जारी होना ही चाहिए। #UP_Homeguard_WaitingList_जारी_करो अन्य भर्तियो में ज्वाइन करने वाले अभ्यर्थियों की वजह से यूपी होमगार्ड में खाली हो रहे हजारों पदों पर दशमलव के कुछ अंकों या एक दो नंबरों से मेरिट लिस्ट से बाहर होने वाले मेहनती और होनहार युवा साथियों को मौका मिलना ही चाहिए। यूपी होमगार्ड वेटिंग लिस्ट को लेकर संबंधित विभाग मंत्री और सरकार वेटिंग लिस्ट के प्रावधान को सुनिश्चित करें, नियमावली में बदलाव करें। वेटिंग लिस्ट के मुद्दे को लेकर सरकार को जवाब देना ही पड़ेगा ? वेटिंग लिस्ट जारी करना ही पड़ेगा। जब पड़ोसी राज्य भर्तियों में वेटिंग लिस्ट का प्रावधान कर सकते हैं तो उत्तर प्रदेश सरकार क्यों नहीं कर सकती ? #UP_Homeguard_WaitingList_जारी_करो Dharmveer Prajapati Home Guards Uttar Pradesh CM Office, GoUP Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board Information and Public Relations Department, UP

Naveen Sharma Sikandrabad

24,591 views • 21 days ago

NaveenSirRWA's profile picture

1.43 लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली… फिर भी भर्ती का इंतजार क्यों? उत्तर प्रदेश में लाखों शिक्षक अभ्यर्थी सालों से एक सवाल पूछ रहे हैं—भर्ती का विज्ञापन आखिर कब आएगा? प्रयागराज की सड़कों पर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी कोई भीख नहीं मांग रहे। वे अपनी योग्यता, वर्षों की मेहनत और रोजगार के अधिकार की मांग कर रहे हैं। B.Ed, BTC/D.El.Ed, TET और CTET जैसी योग्यताएं हासिल करने के बाद भी अगर भर्ती नहीं आती, तो इन युवाओं का भविष्य आखिर किसके भरोसे है? एक तरफ स्कूलों में शिक्षकों की कमी की खबरें हैं, दूसरी तरफ लाखों योग्य युवा नौकरी के इंतजार में हैं। पद खाली हैं… अभ्यर्थी तैयार हैं… फिर भर्ती क्यों नहीं? #UPTeacherBharti #TeacherBharti #TeacherVacancy #UPTeacher #PrimaryTeacher #BEd #BTCDLED #TET #CTET #SuperTET #TeacherProtest #UPNews #SarkariNaukri #GovernmentJobs #Education #UttarPradesh

Naveen Sharma Sikandrabad

39,471 views • 1 month ago

NaveenSirRWA's profile picture

क्या अब उत्तर प्रदेश में होनहार युवाओं की नियति सिर्फ सड़कों पर बैठकर अनवरत धरना देना ही रह गई है। जब प्रदेश के विद्यालयों में पद खाली पड़े हैं, तो आखिर आयोग और प्रदेश के शिक्षा मंत्री जी उन पदों पर भर्ती निकालने से क्यों कतरा रहे हैं। 8 साल के लंबे वनवास के बाद अगर कोई शिक्षक भर्ती आती भी है, तो नाम मात्र ही आती है। सड़कों पर उतरे युवाओ कि मांग साफ हैं, हमें 60,000 पदों पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती चाहिए। जब पद मौजूद हैं और योग्य अभ्यर्थी भी तो फिर यह लेटलतीफी क्यों। सरकार को युवाओं के सब्र का और इम्तिहान नहीं लेना चाहिए और अविलंब युवाओं के मांग के अनुसार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करना चाहिए! Yogi Adityanath Basic Education UP Government of UP उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) #UPTeacherVacancy #शिक्षक_भर्ती_दो

Naveen Sharma Sikandrabad

36,789 views • 2 months ago

NaveenSirRWA's profile picture

🙏 हर चौखट — एक प्रणाम | जन आशीर्वाद अभियान 🙏 30 सितंबर 2026 📍 सिकंदराबाद विधानसभा — गाँव इस्माइलपुर आज जनसेवा एवं जनसंपर्क की यात्रा के क्रम में 🚩 हर चौखट — एक प्रणाम जन आशीर्वाद अभियान के अंतर्गत पदयात्रा का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन हुआ। 🔹 गाँव की गलियों में पैदल चलकर लोगों से जनसंपर्क 🔹 हर परिवार की चौखट तक पहुँचकर सादर प्रणाम 🔹 बुजुर्गों से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया 🔹 माताओं-बहनों से आत्मीय संवाद किया 🔹 नौजवान साथियों की उम्मीदों और विचारों को जाना 🔹 किसानों, मजदूरों एवं आम नागरिकों की समस्याओं को सुना 🔹 जनता के हर सुख-दुःख में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया 💐 इस्माइलपुर के सम्मानित बुजुर्गों, माताओं-बहनों, नौजवान साथियों एवं समस्त ग्रामवासियों का हृदय से आभार, जिन्होंने इस अभियान को अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद प्रदान किया। ❤️ यह केवल एक पदयात्रा नहीं… यह सिकंदराबाद के हर परिवार से जुड़ने और हर आवाज़ को करीब से सुनने का संकल्प है। 🚶‍♂️ हर गाँव तक पहुँचना है 🏠 हर चौखट पर प्रणाम करना है 🤝 हर परिवार की बात सुननी है 🙏 हर आशीर्वाद को अपनी शक्ति बनाना है #हर_चौखट_एक_प्रणाम #जन_आशीर्वाद_अभियान #sikandrabad #mission2027 #samajwadiparty

Naveen Sharma Sikandrabad

24,694 views • 1 month ago

NaveenSirRWA's profile picture

अपनी जायज मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है SSC_GD के छात्रों को सरकार अभी कहेगी ये युवा देशद्रोही है इनके साथ खड़े होने वाले अध्यापकों के ऊपर सरकार मुकदमा दर्ज करेगी और आयोग भी बयान देगा की परीक्षा में कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है किसी भी तरह की धांधली नहीं हुई है परीक्षा एकदम निष्पक्ष और पूर्ण पारदर्शिता के साथ हुई है अगर परीक्षा को लेकर कोई भी भ्रामक वीडियो या फिर अफवाह फैलाई जाती है और इसमें कोई छात्र सम्मिलित मिलता है तो उसके ऊपर भी मुकदमा होगा यानी उसका भविष्य खराब कर दिया जाएगा, मेरा एक सवाल है अगर सरकार और आयोग किसी भी एग्जाम को सुचारू रूप से नहीं करवा सकती तो युवाओं और छात्रों से कह दे कि हम आपके भविष्य से यूं ही खिलवाड़ करते रहेंगे क्योंकि हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित है हमें देश के गरीब, मजदूर के बच्चों से क्या मतलब है, अगर बेरोजगार युवाओं से ऐसी अव्यवस्था नहीं झेली जा रही है तो वह पढ़ाई लिखाई छोड़कर पकौड़े तले... #ssc_gd

Naveen Sharma Sikandrabad

54,288 views • 5 months ago

NaveenSirRWA's profile picture

नियुक्ति की प्रक्रिया इतनी साफ सुथरी है कि पेपर लीक हो जाता है, हर एक पेपर में धांधली अनियमिताएं और गड़बड़ियों देखने को मिलती है। नियुक्ति की प्रक्रिया इतनी साफ सुथरी है कि युवाओं को पहले विज्ञापन जारी करने के लिए धरना देना पड़ता है फिर Result, DV/PST, Skill Test, Typing Test, Scorecard के लिए धरना देना पड़ता है। नियुक्ति की प्रक्रिया इतनी साफ सुथरी है कि एक एग्जाम होने के बाद तीन से लेकर 5 साल तक रिजल्ट आने में लग जाते हैं। नियुक्ति की प्रक्रिया इतनी साफ सुथरी है कि सम्मानजनक भर्ती के लिए शिक्षक अभ्यर्थियों को आमरण अनशन पर बैठना पड़ता है। नियुक्ति की प्रक्रिया इतनी साफ सुथरी है कि सम्मानजनक वेतन के लिए पंचायत सहायक साथियों को हफ्ते भर से इको गार्डन में प्रदर्शन करना पड़ रहा है, सरकार और अधिकारियों के सामने उनके दर्द आंसू बनकर छलक रहे हैं। नियुक्ति की प्रक्रिया इतनी साफ सुथरी की बहनों को महिलाओं को अपने मासूम छोटे बच्चों को लेकर धरना प्रदर्शन में आना पड़ता है। दिव्यांग युवा साथियों तक को धरने में शामिल होना पड़ता है सिर्फ अपनी जायज मांग अधिकार और सम्मानजनक वेतन और भर्ती के लिए। अगर अच्छे लोग चयन किए होते तो ऐसा क्यों होता।

Naveen Sharma Sikandrabad

21,019 views • 1 month ago