शिक्षा सुधार रोजगार 24's banner
शिक्षा सुधार रोजगार 24's profile picture

शिक्षा सुधार रोजगार 24

@neerajvibe33,228 subscribers

@Neerajvibe (शिक्षा सुधार रोजगार 24) शिक्षा मे सुधार और रोजगार की नई आवाज़...!

Videos

neerajvibe's profile picture

सरकारी स्कूल के संस्कार बनाम प्राइवेट की हवा: क्या बदल गए वायरल बॉय सोनू के सुर? बिहार के सरकारी स्कूल को गालिया देने वाले गौर से वीडियो देखे संस्कार प्रिवेट vs सरकारी स्कूल और सोचे गलत कौन हैं...???? ​बबीता मिश्रा: "पढ़ाई के वक्त मां की याद आती है?" सोनू: "नहीं, मुझे अब परिवार से कोई मतलब नहीं है।" बबीता मिश्रा: "अब तो छुट्टियां पड़ गई हैं, क्या सोनू बिहार आएंगे?" सोनू: "नहीं, मेरा कोई परिवार नहीं है, सब अलग रहते हैं! मुझे किसी से कोई मतलब नहीं!" ​यह संवाद बिहार के उसी वायरल बॉय सोनू का है, जिसने अपनी बेबाकी और पढ़ने की जिद से पूरे देश का ध्यान खींचा था। वही सोनू, जिसने कभी सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने खड़े होकर पूरे हक से कहा था—"सर, हमको पढ़ना है।" ​आज वही सोनू कोटा के प्रतिष्ठित एलन (Allen) कोचिंग संस्थान में पढ़ रहा है। लेकिन वक्त के साथ सोनू के तेवर पूरी तरह बदल चुके हैं। अब वह एक आम छात्र कम और किसी विरक्त दार्शनिक की तरह ज्यादा बात करता है। ​स्कूल बदला, तो क्या संस्कार भी बदल गए? ​सोनू के इस बदले रूप को देखकर लोग अब उसकी अतीत और वर्तमान से तुलना करने लगे हैं। जब सोनू बिहार के सरकारी स्कूल में पढ़ता था, तब उसकी बातों में एक अजीब सी मासूमियत, पारिवारिक जुड़ाव और मिट्टी के संस्कार नजर आते थे। वह अपनों के लिए और अपनों के बीच रहकर पढ़ना चाहता था। ​लेकिन जैसे ही वह बड़े शहर के चकाचौंध वाले प्राइवेट कोचिंग और स्कूल के माहौल में गया, उसके सुर पूरी तरह बदल गए। ऐसा लगता है कि बड़े संस्थान की हवा लगते ही उसके भीतर के वो 'सरकारी स्कूल वाले संस्कार' कहीं पीछे छूट गए हैं।

शिक्षा सुधार

11,286 次观看 • 2 个月前

没有更多内容可加载