Nidhi Shree's banner
Nidhi Shree's profile picture

Nidhi Shree

@NidhiShreeJha27,323 subscribers

बिहारी | Nomad | Cricket | Cinema

Shorts

प्रशांत किशोर कौन है? पैसा लेकर दूसरे का प्रचार करते थे. ये भाड़े वाले लोग हैं. - मनोज तिवारी

प्रशांत किशोर कौन है? पैसा लेकर दूसरे का प्रचार करते थे. ये भाड़े वाले लोग हैं. - मनोज तिवारी

48,476 görüntüleme

Videos

NidhiShreeJha's profile picture

दरअसल चुनाव नतीजे के बाद पूरे लालू परिवार में उदासी थी. पटना में लालू प्रसाद के घर 10 सर्कुलर रोड पर पूरा परिवार इकट्ठा था. खुद लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी रेचल, रोहिणी आचार्य, रागिनी यादव और राजलक्ष्मी उसी घर में मौजूद थे. रागिनी ने चुनाव में मिली करारी हार पर बात शुरू की और संजय यादव पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जो लोग पार्टी को अपने हिसाब से चला रहे थे, सारे फ़ैसले ले रहे थे उन्हें हार की भी ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए. इसपर तेजस्वी यादव भड़क गए. रोहिणी भी रागिनी से सहमत थीं. रोहिणी ने तेजस्वी से कहा, ‘जब कोई संजय यादव पर सवाल उठाता है तो तुम इसे पर्सनली क्यों लेते हो?’ ये सुनकर तेजस्वी यादव आग बबूला हो गए और रोहिणी आचार्य को बुरा भला कहने लगे. बात किडनी ट्रांसफ़र तक गई. रोहिणी आचार्य से कहा गया कि आपने अपने फायदे के लिए सबकुछ किया. काफी देर तक दोनों भाई-बहन के बीच बहस होती रही. बात इतनी बढ़ गई कि बाकी बहनों को बीच बचाव करना पड़ा, तेजस्वी को रोकना पड़ा. सब कुछ लालू यादव और राबड़ी देवी के सामने हुआ. राबड़ी भी तेजस्वी को रोक रही थीं. लालू यादव और राबड़ी देवी दोनों भावुक थे. पूरी बहस के बाद रोहिणी घर छोड़कर निकल गईं. ज़रूरी नोट: ये सारी जानकारी लालू प्रसाद यादव के पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है. ये पूरी बात कहानी का सिर्फ एक हिस्सा भर है. संभव है कल पटना के 10 सर्कुलर रोड पर और भी बहुत कुछ हुआ हो जिसका असर भविष्य में लालू परिवार पर ज़रूर दिखेगा.

Nidhi Shree

110,788 görüntüleme • 9 ay önce