
पाठशाला गुरुजी ( Pathshala GuruG )
@pathshalagurug • 5,612 subscribers
Questioner l Thinker l Interested in Politics l Breaking silence with sense l
Shorts
Videos

अभिनय शर्मा सर को तो आप जानते होंगे ? वहीं अभिनय शर्मा सर जो छात्रों को मैथ्स पढ़ाने के साथ-साथ,सरकार को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराने के लिए भी हमेशा खड़े रहते हैँ l सर की लाइव क्लास के दौरान किसी छात्र ने कमेंट करके बोला, कि सर अपना बैंक बैलेंस दिखाइए l अविनय शर्मा सर भी कहां रुकने वाले थे, उन्होंने बोला, दिखा दूँ अकाउंट का बैलेंस ? जोड़ भी नहीं पाएगा l अभी रोता फिरता फिरेगा ये l पानी माँगने लगेगा ये l और ये कहते-कहते सर ने अपना बैंक अकाउंट खोलकर मोबाइल स्क्रीन को live कैमरे के सामने यह कहते हुए कर दिया कि...एक्सिस बैंक में है भाई....जोड़ लेना भाई l और फिर मोबाइल स्क्रीन पर जो आंकड़ा दिखा वह चौंकाने वाला था l आप भी जोड़ लीजिये कितना है l
पाठशाला गुरुजी ( Pathshala GuruG )261,862 次观看 • 4 天前

जो शिक्षक गाँवों के स्कूल में पदस्थ होते हैँ उन्हें शिक्षक दिवस पर ऎसी गिफ्ट भी मिलती हैँ, जिनका कोई मोल नहीं l कोई बच्चा अपने खेत से तोरई ला रहा है l कोई अपनी भैंस का शुद्ध दूध ला रहा है l कोई ककोड़ा ला रहा हैँ l आप जब शिक्षक को देखेंगे तो वह इन चीजों को सिर से छुआकर प्रणाम कर रहा है, बच्चों के इस स्नेह को अपने सिरमाथे लगा रहा है l असल में अगर गहराई से देखा जाए तो इस शिक्षक पर जिम्मेदारी भी बड़ी है, क्यूंकि इसे ग्रामीण प्रष्टभूमि के इन बच्चों को अच्छा पढ़ाकर और भी बेहतर स्थिति में पहुँचाना है l
पाठशाला गुरुजी ( Pathshala GuruG )286,159 次观看 • 20 天前

दिल का दौरा समझकर दिया CPR, महिला की दो पसलियां टूट गईं... कैलारस ( MP ) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। तिलोंजरी हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ 41 वर्षीय शिक्षिका ललिता धाकड़ गर्मी के कारण चक्कर आने से स्कूटी से गिर गईं। उसी दौरान वहां से गुजर रहे दो युवकों ने उन्हें सड़क पर अचेत अवस्था में देखा। हार्ट अटैक की आशंका में उन्होंने बिना देर किए CPR देना शुरू कर दिया। इसके बाद वे शिक्षिका को अपनी गाड़ी से कैलारस अस्पताल लेकर चले, लेकिन रास्ते भर भी लगातार उनके सीने पर दबाव डालकर CPR देते रहे। अस्पताल पहुंचने पर बीएमओ डॉ. मनीष शर्मा और उनकी टीम ने जांच के बाद बताया कि शिक्षिका को दिल का दौरा नहीं पड़ा था। कुछ देर बाद उनकी हालत तो संभल गई, लेकिन उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। एक्स-रे में पता चला कि लगातार और संभवतः गलत तरीके से CPR देने के कारण उनकी दो पसलियां टूट गई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। यह घटना बताती है कि आपातकाल में मदद करने की भावना जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही आवश्यक CPR की सही तकनीक का प्रशिक्षण भी है। सही समय पर सही तरीके से दिया गया CPR जीवन बचा सकता है, जबकि गलत तरीके से किया गया CPR गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकता है।
पाठशाला गुरुजी ( Pathshala GuruG )316,874 次观看 • 2 个月前

राकेश यादव सर ने अपने वीडियो में एक महत्वपूर्ण बात कही हैँ l उन्होंने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होने के बाद, गडकरी का भी इस्तीफा मांगा जाएगा l फिर ईवीएम मशीन को हटाने के लिए भी आंदोलन होगाब, क्योंकि जीत तो ईवीएम मशीन से ही रहे हैँ l और अगर ईवीएम मशीन गई तो आप समझ सकते हैं कौन गया.....
पाठशाला गुरुजी ( Pathshala GuruG )234,460 次观看 • 2 个月前

"मेरी मां ने मुझे फोन करके कहा है कि अलख इतनी खुशी मुझे कभी नहीं हुई l तुम चाहे कितने ही बच्चों को पढ़ाओ l तो अब तो मैं जिंदगी भर यही करने वाला हूं... " बाढ़ पीड़ितों को खुद कढ़ी-चावल परोसता हुआ यह व्यक्ति अलख पांडे है l जो 15000 करोड़ से अधिक की नेटवर्थ रखता है l और जो अब जिंदगी भर इसी तरीके से लोगों की हेल्प करने की बात कह रहा है l हालांकि उनकी इस सेवा भावना पर कई सवाल भी हो रहे हैं जो उसकी इमोशनल मार्केटिंग को लेकर हैँ l लेकिन उनका साफ कहना है कि मैं रील इसलिए बनाता हूं ताकि बाकी लोग भी मोटिवेट हो l
पाठशाला गुरुजी ( Pathshala GuruG )132,845 次观看 • 1 个月前

GEN-Z के इशारों, उनके स्लैंग, उनके मीम्स, उनके ह्यूमर और उनकी बॉडी लैंग्वेज को समझने के लिए X (Twitter) पर भी ऐसे सैकड़ों वीडियो होने चाहिए। क्योंकि हर पीढ़ी की अपनी एक भाषा होती है। अगर हम सिर्फ शब्द सुनते हैं, लेकिन उनके पीछे छिपे संदर्भ, व्यंग्य और भाव नहीं समझते, तो उस पीढ़ी को भी सही ढंग से नहीं समझ पाएँगे। आज की GEN-Z सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि AURA, POV, W, L, Cooked, Delulu जैसे संकेतों और इंटरनेट संस्कृति के माध्यम से संवाद करती है। जो इन्हें समझ लेगा, वही इस पीढ़ी से जुड़ा रहेगा। वरना कहीं ऐसा न हो कि X (Twitter) अपने अलग ही AURA होने के गर्व में इस पूरी पीढ़ी से धीरे-धीरे disconnect हो जाए।
पाठशाला गुरुजी ( Pathshala GuruG )165,178 次观看 • 2 个月前

एक अच्छा खिलाड़ी बहुत दूर की सोच रहा होता है l आईपीएल मैच के दौरान जोफ्रा आर्चर वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा को पहचान चुका था और यही कारण था कि वहा प्रैक्टिस सेशन के दौरान वैभव सूर्यवंशी को 100 से अधिक गेंद फेंकता था l और हुआ भी वही, इंग्लैंड दौरे के दौरान जोफ्रा आर्चर वैभव सूर्यवंशी को लगातार परेशान कर रहा है l
पाठशाला गुरुजी ( Pathshala GuruG )184,056 次观看 • 2 个月前
0:36
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

"साली होती है आदि घरवाली l"ऐसी वाहियात सोच रखने वाले एक जीजा की कुटाई हो गई l हुआ यूँ कि इन्होंने अपनी साली से छेड़खानी कर दी l फिर क्या था, इनके सालों नें इन्हे पकड़ा, पेड़ से बाँधा और इलाज चालू कर दिया l हालांकी कानून हाथ में लेने वाले सालों पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई हो गई है l
पाठशाला गुरुजी ( Pathshala GuruG )101,251 次观看 • 2 个月前

कोचिंग रसीद का कागज़ ऎसी ही गुणवत्ता का होना चाहिए कि 8 साल बाद भी बिल्कुल ऐसा ही कुरकुरा महसूस हो, कि अभी अभी कट्टे से कटकर अलग हुआ हो l लेकिन आजकल तो कोचिंग वाले रसीद में ऐसा निम्न कोटि का कागज़ उपयोग करते कि 6 महीने में खुद ही कागज़ घुलने लगता ऐसी स्थिति में बच्चे जब 8-10 साल बाद सफल होने पर कोचिंग संस्थान को अपनी सफलता की कहानी सुनाने जाते हैं तो उन्हें ये सिद्ध करने में दिक्क़त होती है कि वो आपका ही छात्र रहा है, विश्वास कर लीजिये...
पाठशाला गुरुजी ( Pathshala GuruG )133,181 次观看 • 3 个月前

"कितने सारे बच्चे हैं, जो मुझसे यह सीख रहे हैं कि जीवन में एक बार पैसा कमा लो तो फिर क्या करना है, ये भी तो बताना होगा " बरसात में भीगता यह बंदा अलख पांडेय उन सवालों के जवाब दे रहा है जो उनकी Emotional marketing पर उठते रहे हैँ l पूछने वाला अलख पांडेय से कहता कि लोग कहते हैँ कि यह आप सेवा कार्य आप इसलिए कर रहे हैं कि ताकि आपके कोर्स बिक सके l अलख पांडे ने इसके जवाब में कहा कि मैं यह चीज मैं बहुत समय से सुन रहा हूं और अगर ऐसा है तो फिर बिल्कुल मत खरीदो कोर्स l उसके बाद उन्होंने कहा कि क्या मैं यह काम करना बंद कर दूं l उन्होंने कहा कि मैंने physics Wallah बनाया ताकि भारत में शिक्षा को सस्ता कर सकूँ और वह मैंने किया भी l उसके बाद कई दूसरे लोगों ने भी वो मॉडल बनाया और भारत में online शिक्षा सस्ती हुई l मुझे लगता है अलख पांडे पर ऐसे सवाल कम से कम ऐसे सेवा कार्यों के लिए नहीं उठाये जाने चाहिए l Emotional marketing के और भी तरीके हैँ जो उपयोग होते रहे हैँ, तो ये सवाल सिर्फ उन विशेष संदर्भ तक ही सीमित रहने चाहिए l
पाठशाला गुरुजी ( Pathshala GuruG )68,405 次观看 • 1 个月前

"नहीं, sir plz सर, रजत के बिना मैं अधूरा हूँ। रजत आइये " इरफ़ान के ये शब्द कृतज्ञता, संवेदनशीलता और रिश्तों की गरिमा का प्रमाण था। इरफ़ान के ये शब्द रजत के माध्यम से पत्रकारिता के हर उस माध्यम का ऋणी भी महसूस कराते हैँ जो इरफ़ान जैसे संघर्षशील चेहरे को पहचानकर , उसे सुनकर और फिर देश के सामने रखते हैँ l आवाज़ चाहे कितनी भी दमदार क्यों न हो, उसे दूर तक पहुँचाने के लिए एक सच्चे माध्यम की आवश्यकता होती है। इरफान की आवाज़ और रजत की पत्रकारिता दोनों ने मिलकर एक ऐसी कहानी लिखी, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है । नोट :- यह दृश्य तब का है जब राहुल गांधी इरफान से मिलने उनके घर पहुँचे, तब एक दिल छू लेने वाला दृश्य देखने को मिला। जिस पत्रकार रजत पांडे ने अपनी रिपोर्टिंग के माध्यम से इरफान की आवाज़ को पूरे देश तक पहुँचाया, उन्हें ही प्रोटोकॉल के चलते इरफ़ान के घर के भीतर जाने से रोका जा रहा था।
पाठशाला गुरुजी ( Pathshala GuruG )74,289 次观看 • 2 个月前

"जिस देश में लोग सेल्फी के लिए गिड़गिड़ाते हैँ l भीखमंगो की पूरी फौज खड़ी हो गई है l वहाँ कोई तो होगा जिसे उन्हें जगाना होगा l" अवध ओझा सर का global teacher के राजा बनाने वाली बात का रिप्लाई आ गया है l और रिप्लाई इतना खतरनाक है कि समझने के लिए पहले 10 मिनट लगेंगे l ये रिप्लाई नहीं रिलाई है l भीखमंगों की फौज और सेल्फी 😂
पाठशाला गुरुजी ( Pathshala GuruG )80,830 次观看 • 2 个月前

अब इस पटना कोचिंग्स विवाद में अवध ओझा सर की भी एंट्री हो चुकी है l उन्होंने global teacher की PR टीम की दाद दी है, साथ ही उनकी मनगढ़न्त बर्तन धोने वाली लड़की की IAS की तैयारी करने वाली कहानी पर मजे लिए है l और भी बहुत कुछ खुलासे किये हैँ l अवध ओझा सर विवेक बिंद्रा वाली मीटिंग में भी थे l
पाठशाला गुरुजी ( Pathshala GuruG )96,552 次观看 • 3 个月前

शायद यह जवाब उस Global teacher को दिया गया है, जिसने पॉडकास्ट में बैठकर कहा कि "टीचर अपनी पत्नियों के साथ आकर उनकी शादी में नागिन डांस करते हैं l" साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी पत्नी का लेवल बहुत स्टैंडर्ड है, वह ऐसे ही नहीं कहीं चली जाती l साथ ही उन्होंने कहा की ऐसी शादियों में जहाँ "Non-Veg" हो वहां वह पानी भी नहीं पीते हैँ l
पाठशाला गुरुजी ( Pathshala GuruG )65,415 次观看 • 2 个月前

"हमने जमीन पर बेकफ़न लोग भी देखे हैँ, जिनपर कफन के पैसे भी नहीं हैँ l" इरफ़ान भारत के अंदर के दो भारत की बात करते हुए कहते hain कि आप जब अंबानी के फंक्शन में आए हुए दुनिया के ताकतवर लोगों की फुटेज जब भारत को दिखाते हो, तो उससे विपरीत भारत की भी तस्वीर हैँ जो स्लम और ग्रामीण भारत में बसती हैँ l जिसमें बहुत ज्यादा यातनाये, बेबसी और तकलीफे हैँ l उसे भी दिखाना चाहिए l इरफान अपने बचपन की बेबसी की चर्चा करते हुए यह भी कहते हैं की माता रानी के भंडारे की जो पूड़ियाँ होती थी उन्हें हम सुखाकर महीना भर रखकर खाते थे....
पाठशाला गुरुजी ( Pathshala GuruG )57,390 次观看 • 2 个月前

गुरु मां के रूप में जानी जाने वाली नीतू mam पढ़ी-लिखी महिला हैँ और अब उन्होंने लड्डू गोपाल के बढ़ते प्रचलन पर अपने विचार रखें हैँ l चुंकि वह खुद एक महिला हैँ इसलिए उनकी बात तार्किक भी लगती है l सबसे पहले तो वह कहती है कि "जब तक अंधविश्वास खत्म नहीं होगा,तब तक हम लोग तरक्की नहीं करेंगे l आज के जमाने में यह देखकर मुझे उम्मीद नहीं है कि यह कभी खत्म होने वाला है l" नीतू मैम ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मुख़्यतः उन महिलाओं पर प्रश्न चिन्ह लगाया जो लड्डू गोपाल को लेकर ब्यूटी पार्लर पहुंचती है, डॉक्टर के पास पहुंच रही है स्कूल में लड्डू गोपाल को सारे सब्जेक्ट में 100 में से 100 नंबर दिए जा रहे हैं l नीतू मैम का कहना है कि ये डॉक्टर और टीचर्स भी इन महिलाओं के मेंटल डिसऑर्डर को नहीं समझ पा रहे हैँ l इसको भक्ति का नाम दिया जा रहा है l नीतू मैम ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि बेचारी यह जो महिलाएं हैं ना इनको घर पर सुनने वाला हस्बैंड नहीं है l उनकी सास उन्हें पीड़ित करती आ रही हैँ l हस्बैंड उस महिला को इमोशनल सपोर्ट नहीं दे रहे हैं l तो वह महिला वह इमोशनल सपोर्ट उस लड्डू गोपाल में चाहती है l उन्होंने आगे कहा कि यह कोई भक्ति नहीं है एक मेंटल डिसऑर्डर है l वह अपने मन की भड़ास,अपने दिल की बात किसी को नहीं बता पा रही है, तो उसने एक बच्चा पाल लिया है लड्डू गोपाल....
पाठशाला गुरुजी ( Pathshala GuruG )30,683 次观看 • 1 个月前

इन पुजारी की पूरी बात सुनिए l यह पुजारी पूजा शुरू करवाने से पहले कितनी वैज्ञानिकता के साथ पूजा पर ध्यान को एकत्रित करने की बात समझा रहे थे l जब ऐसे पढ़े लिखें लोग कथा वाचन और पूजा का काम करेंगे तो यकीनन विज्ञान और धर्म का बेहतर संबंध लोगों को समझा पाएंगे l और तब कोई फ्रिज में जमी हुई नार्मल बर्फ को शिवलिंग मानकर अन्धविश्वास को नहीं बढ़ाएगा l
पाठशाला गुरुजी ( Pathshala GuruG )65,673 次观看 • 2 个月前