
Pushkar Singh Dhami
@pushkardhami • 591,856 subscribers
Chief Minister of Uttarakhand
Shorts
Videos

जनपद नैनीताल में स्थित श्री कैंची धाम परम पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज जी की पावन तपोस्थली और लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। पहाड़ों की शांत वादियों में बसा यह दिव्य धाम आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत अनुभव कराता है। अपने नैनीताल आगमन पर बाबा नीब करौरी महाराज जी के इस पावन धाम के दर्शन अवश्य करें।
Pushkar Singh Dhami150,897 views • 9 days ago

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर रवि टम्टा जी को ड्रोन तकनीक में नवाचार करते हुए HAPIDA SKYNEX प्रोटोटाइप के सफल उड़ान परीक्षण पर हार्दिक बधाई। आपकी यह उपलब्धि सिद्ध करती है कि हमारे युवाओं में प्रतिभा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच की कोई कमी नहीं है। आपका यह अभिनव प्रयास उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। विश्वास है कि आप भविष्य में भी अपने नवाचारों से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएँगे। आपके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
Pushkar Singh Dhami290,209 views • 1 month ago

पवित्र सावन मास में देवाधिदेव महादेव की आराधना और जलाभिषेक का विशेष महत्व है। ऊधम सिंह नगर के सीमांत क्षेत्र में स्थित पौराणिक श्री वनखंडी महादेव मंदिर भगवान शिव की असीम आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां भारत के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि सावन के पावन महीने में सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ वनखंडी महादेव की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। आप भी ऊधम सिंह नगर आगमन पर इस पावन मंदिर के दर्शन अवश्य करें।
Pushkar Singh Dhami45,089 views • 1 month ago

देवभूमि उत्तराखंड में लैंड जिहाद को पनपने नहीं देंगे।
Pushkar Singh Dhami1,020,419 views • 3 years ago

विधानसभा में ऐतिहासिक "समान नागरिक संहिता विधेयक" पेश किया। #UCCInUttarakhand
Pushkar Singh Dhami718,585 views • 2 years ago

भगवा और सनातन का अपमान कांग्रेस और उसके सहयोगियों की पहचान बन चुका है। संसद परिसर में संत परंपरा और हिंदू आस्था का उपहास करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का अपमान है। ऐसे धर्मविरोधी और कालनेमी तत्वों को भारत की राष्ट्रवादी जनता कभी माफ़ नहीं करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।
Pushkar Singh Dhami39,283 views • 1 month ago

ऐतिहासिक समान नागरिक संहिता विधेयक-2024 विधानसभा में पारित.. माँ गंगा व यमुना की उद्गम स्थली देवभूमि उत्तराखण्ड से निकली UCC के रूप में समानता और समरूपता की यह अविरल धारा संपूर्ण देश का पथ प्रदर्शित करेगी। यह विधेयक मातृशक्ति के सम्मान एवं उनकी सुरक्षा के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को भी परिलक्षित करता है। आज पुनः आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मुखारबिंद से निकली वह शिववाणी याद आती है कि '21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक है’ प्रधानमंत्री जी के विजन 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ एवं प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप हमारी सरकार ने चुनाव से पूर्व देवतुल्य जनता से किए गए अपने वादे को पूर्ण किया है। आज 24 साल के सशक्त, स्वाभिमानी एवं ऊर्जावान उत्तराखण्ड को देखकर हमारे राज्य आंदोलनकारियों का मस्तक गर्व से ऊँचा हो गया होगा। हमारे शहीदों के प्रति यह एक सच्ची श्रद्धांजलि है जब हमारा प्रदेश विश्व पटल पर एक नई पहचान बना रहा है। इतिहास रचने वाली उत्तराखण्ड की विधायिका के सभी माननीय सदस्यों, UCC का ड्राफ्ट बनाने वाली कमेटी के सभी सदस्यगणों एवं अपना बहुमूल्य समर्थन देने वाली देवभूमि की जनता का कोटिशः आभार। #UCCInUttarakhand
Pushkar Singh Dhami609,930 views • 2 years ago

देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप को किसी भी क़ीमत पर बिगड़ने नहीं देंगे..
Pushkar Singh Dhami544,301 views • 2 years ago