
Ashutosh Rana
@ranaashutosh10 • 264,635 subscribers
Indian actor .. शुभम भवतु 🌹
Shorts
Videos

ये कुहुक अग्रवाल हैं, ये कल हैदराबाद में मिल गईं ! अपने पिताजी की गोद में चढ़कर मुझ तक पहुँची, कल इनका जन्मदिन था ये देवी जी मात्र सात वर्ष की हैं किंतु इनकी स्मरण शक्ति सत्तर वर्ष की है और मोहिनीशक्ति ? इसे आप इनका यह विडियो देखकर स्वयं ही निश्चित कर लें। इन्होंने प्रिय Aalok Shrivastav द्वारा रचित शिवतांडव स्तोत्र के हिंदी भावानुवाद को पूरा कंठस्थ किया हुआ है। ❤️👏👏👏👏👏 सत्य ही, बच्चे राष्ट्र की आत्मा होते हैं क्योंकि यही हैं जिनके मस्तिष्क में अतीत सोया हुआ है, यही हैं जिनके पहलुओं में वर्तमान करवटें ले रहा है और यही हैं जिनके क़दमों के नीचे भविष्य के अदृश्य बीज बोये जाते हैं। प्रिय कुहुक आप खूब यशस्वी हों दीर्घायु हों ❤️💐🤗
Ashutosh Rana534,421 Aufrufe • vor 1 Jahr

ट्वेल्थ फेल यह किताब मैंने पढ़ी है जो IPS श्री मनोज शर्मा की जीवनी है। मध्यप्रदेश के ग्रामीण अंचल में रहने वाले इस युवक की ज़िंदगी अभावों से ग्रस्त थी, उन्होंने अपने साहस और मनोबल से मनुष्य को तोड़ देने वाली तमाम भीषण चुनौतियों का सामना किया और आज भारतीय पुलिस के आकाश में सूर्य की भाँति जगमगा रहे हैं। आज उनके जीवन पर आधारित इस फ़िल्म का रोमांचक ट्रेलर देखकर रोमांचित हूँ। भारत के श्रेष्ठ फ़िल्म मेकर्स में से एक श्री विधु विनोद चोपड़ा एक लम्बे अंतराल के बाद निर्देशक के रूप में सशक्त फ़िल्म #ट्वेल्थफेल लेकर आ रहे हैं यह भारतीय सिनेमा के लिए एक शुभ संकेत है, उनके साथ प्रिय श्री Manoj Sharma व ट्वेल्थ फेल की पूरी टीम को हार्दिक बधाई अशेष शुभकामनाएं 🤗💐
Ashutosh Rana780,027 Aufrufe • vor 3 Jahren

बुंदेलखंड के महावीर #आल्हा_ऊदल की यशगाथा #आल्हाखंड की कुछ पंक्तियाँ। #बुंदेलखंड के अल्हैत जब इस वीर गाथा का गायन करते हैं तब कहा जाता है- “भुजा बहादुर फड़कन लागे, नाचन लगे मुच्छ के बाल।” माँ शारदा भवानी की कृपा से अतिशीघ्र आल्हा के कुछ प्रसंगों का ऑडियो प्रस्तुत करूँगा। 💐🙏
Ashutosh Rana602,030 Aufrufe • vor 3 Jahren

मुझे फ़िल्म टीवी रेडियो ओटीटी पर विभिन्न रंगों के किरदार करने के अवसर मिले किंतु अभी तक मैंने विज्ञापन फ़िल्म नहीं की थी, इस वर्ष यह भी हो गया। गुरुदेव भगवान की कृपा और आप स्नेहियों की शुभकामनाओं के कारण मेरे छोटे-छोटे क़दम एक लम्बे सफ़र पर निरंतर गतिमान हैं, कृपा बनी रहे।❤️🙏🌹
Ashutosh Rana484,846 Aufrufe • vor 3 Jahren

एक दुनिया है जिसमें दो लोग हैं। वो बताते हैं कि वो कभी एक थे.. 💐🙏
Ashutosh Rana338,945 Aufrufe • vor 3 Jahren

हम ही हमको काट रहे हैं, हम ही हमको बाँट रहे हैं। हम ही हैं जो पाटें खाई, हम ही हैं जो करें खुदाई।💐🙏
Ashutosh Rana324,893 Aufrufe • vor 3 Jahren

पता नहीं किसने लिखा है लेकिन बड़ा दमदार शेर है सुनने और याद रखने लायक़। 💐😊
Ashutosh Rana244,489 Aufrufe • vor 2 Jahren

सबके अपने सत्य हैं और सबके अपने झूठ। कोई कहता लाभ इसे तो किसी को लगती लूट। 🙏
Ashutosh Rana80,045 Aufrufe • vor 8 Monaten

कुछ व्यक्ति हिन्दी बोल कर हिन्दी को गरिमा प्रदान करते हैं, मैं उन सौभाग्यशाली व्यक्तियों में से हूँ जिसे #हिन्दी ने गरिमा प्रदान की।मेरी साहित्यिक यात्रा के लिए #महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी की ओर से "अखिल भारतीय सम्मान जीवनगौरव पुरस्कार” प्राप्त हुआ, अनुगृहीत हूँ 🙏❤️
Ashutosh Rana305,170 Aufrufe • vor 3 Jahren

जो कल थे वे आज नहीं हैं, जो आज हैं वो कल नहीं होंगे। श्री #अटलबिहारीजी #वाजपेयी 💐🙏
Ashutosh Rana253,270 Aufrufe • vor 2 Jahren

राष्ट्रकवि मैथिली शरण जी गुप्त की जन्मभूमि चिरगाँव ज़िला झाँसी #बुंदेलखंड के संगीताचार्य श्री #ब्रजेश_कुमार के सिद्ध, कर्णप्रिय स्वर में एक मधुर बुंदेलखंडी गीत। सोशल मीडिया का सबसे बड़ा लाभ यह है की वो देश की योग्य प्रतिभाओं को यश के आलोक से प्रकाशित करता है। साधुवाद 💐🙏
Ashutosh Rana315,145 Aufrufe • vor 3 Jahren

सबके अपने सत्य हैं, सबके अपने झूठ। कोई कहता लाभ इसे, तो किसी को लगती लूट। सबके अपने कष्ट हैं, सबकी अपनी जंग। कोई कभी टूट जाता है, कोई हो जाता तंग। सबकी अपनी मान्यता, सबका निज विश्वास। कोई कभी दूर हो जाता, और कोई आता पास। समय समय की मित्रता, समय समय की फूट। कोई कभी रूठ जाता है, और कोई जाता टूट। हित साधो तो मित्रता, ना साधो तो फूट। रूठा कभी मान जाता है, और अपना जाता टूट। जिसमें ‘मैं’ का फ़ायदा, ‘मैं’ का है नुक़सान। ‘मैं’ का बढ़ता मान देखकर, ‘मैं’ की जलती जान॥#~आशुतोष_राना
Ashutosh Rana190,303 Aufrufe • vor 2 Jahren