
Ravindra Singh Bhati
@RavindraBhati__ • 348,048 subscribers
MLA, Sheo Constituency | Former President (2019-2022), JNVU (Jodhpur university )
Shorts
Videos

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दिव्यांग बहन लीला कंवर जी के निवास स्थान पहुंचकर उनसे राखी बंधवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बहन के स्नेह ने इस पावन पर्व की खुशियों को और भी विशेष बना दिया। बहन लीला कंवर जी ने एक हादसे में अपने दोनों हाथ गंवा दिए, लेकिन उनके हौसले आज भी अटूट हैं। शिक्षा के क्षेत्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने का संकल्प हो या अपने पैरों से सुंदर चित्रकारी कर अपनी प्रतिभा को आकार देना, उन्होंने हर चुनौती को अपनी ताकत बनाया है। बहन, आपके द्वारा बनाई गई मेरी तस्वीरें मुझे सदैव यह याद दिलाती रहेंगी कि परिस्थितियां कैसी भी हों, यदि हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल असंभव नहीं। आपका संघर्ष, आत्मविश्वास और जिंदादिली हम सभी के लिए प्रेरणा है। परमपिता परमेश्वर से आपके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की मंगलकामना करता हूं।
Ravindra Singh Bhati12,448 views • 4 days ago

अगर मैं ठहर गया …. तो क्या जवाब दूंगा भांडासर के उन 80 साल के लंगे खान जी को …. जिनसे पानी का वादा करके आया था.... क्या जवाब दूंगा डगारी गांव के उस बुजुर्ग को जिन्होनें मुझे माला पहनाते हुए कहा था कि तुमने पोस्टर पर मेरे गांव का नाम लिखा …. हमको जिंदा कर दिया फिर से .... क्या जवाब दूंगा पनिया गांव के लोगों को जिनसे में सड़क पानी बिजली का वादा करके आया हूं .... मोडरड़ी के लोगों में विश्वास है कि रवि एमएलए बनेगा और भारतमाला से एक पतली सड़क हमारे गांव तक भी आएगी.... बरसिंगा से लेकर आरंग चोचरा तक के लोगों को मैनें सोलर में स्थानीय लोगों को रोजगार का वादा किया है... अगर आज मैं रुक गया तो क्या जवाब दूंगा थुंबली, गिरल, आकली, तुड़बी के लोगों को जो 10 मिनट का सफर 1 घंटे में पूरा करते है....जिनकी जमीनों को कब्जा कर कंपनियां और सरकारें करोड़ों कमाती है लेकिन उन लोगों के हालात आज भी बदतर है... जिनके घरों पर रात में काला धुंआ छाया रहता है... जिनसे मैं वादा करके आया था...कि ये अंधेरा छंटेगा. मैनें कोटड़ा, हड़वा हड़वेचा के लोगों को सड़क का वादा किया है... भाडखा से लेकर भिंयाड़ और ऊंडू आरंग तक के किसानों की लाइट ट्रिपिंग से मोटरें जलती है....हजारों का नुकसान हो जाता है.... समय पर बिजली नहीं मिलने से फसलें बर्बाद होती है .. उनके और मेरे बीच उम्मीद और विश्वास का रिश्ता बना था... मैनें उन कोटड़ा के लोगों से कुछ वादा किया था...जिनका गौरवशाली इतिहास है...पहचान है...लेकिन वर्तमान बुनियादी सुविधाओं को भी तरस रहा है .... ये हालत ना सिर्फ़ शिव विधानसभा के रामसर, गडरा, चौहटन, भीयाड़, हरसाणी, गिराब और गागरिया सहित हर क्षेत्र के है …. बल्कि हम जितना गहरा उतरेंगे हालत और बदतर स्थिति में हमारे सामने आयेंगे …. एक लाइन में इस सच को बोला जाये तो ये है “हालत-ए-सरहद” मैं उन युवाओं को क्या जवाब दूंगा जिनको मैनें कहा था....कि एक-एक को रोजगार देने का काम करूंगा... अगर मैं ठहर गया तो उनको मुंह कैसे दिखाऊंगा …. बड़ी मुश्किलों के बाद...बड़े इंतजार के बाद...मैनें गांवों के बुजुर्गों की आखों में बेहतर कल की चमक देखी है...मैनें देखा है जब मेरे युवा भाई कंधे से कंधा मिलाकर मेरे साथ चलते है तो बुजुर्गों में भी जोश आ जाता है....वो अपने बेटों...अपने पौतों के भविष्य को लेकर बेफिक्र हो जाते है....घर की खिड़कियों से झांकती जो माएं मुझे आशीष दे रही थी....अगर मैं ठहर गया तो उनको क्या जवाब दूंगा... लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का सबको हक है....लेकिन शिव की 4 पंचायत समितियों..... 124 ग्राम पंचायतों.... 630 गावों और 2 हजार ढ़ाणियों की तरक्की कैसे होगी....इसका प्लान किसके पास है?….शिव के 200 गांव ऐसे है जहां 10वीं तक भी स्कूल नहीं है .. बहन बेटियां अनपढ़ रह जाती है... सैकड़ों गांव है जहां आज भी सड़क नहीं है...स्कूल नहीं है...पीने का पानी नहीं है... आखिर में एक विश्वास जो मैं आप सबको देता हूं... इस लड़ाई का परिणाम जो रहे.... आप मेरे काम आ सकेंगे या नहीं....लेकिन रविंद्र आपके लिए हमेशा हाजिर रहेगा.... आपकी लड़ाई अब आप नहीं...रविंद्र लड़ेगा.....और सिर्फ शिव विधानसभा क्षेत्र की बात नहीं कर रहा हूं....आपके परिवार का...आपके कुनबे का कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी कौने में कैसे भी मुसीबत में हो.... रवि को याद करना... अगर आपका भाई और आपका बेटा बनकर...आपके परिवार का बनकर काम न करूं...तो कहना, उसी दिन राजनीति छोड़ दूंगा.
Ravindra Singh Bhati1,903,760 views • 2 years ago

नमस्कार मैं आपका रविन्द्र सिंह भाटी। भाई बहन के अटूट विश्वास और स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की सभी बहनों को हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं। राखी के इस अवसर पर बहनें जिस श्रद्धा और प्यार से भाईयों को रक्षासूत्र बांधती है, उसमें हजारों शिव वरदानों से भी अधिक शक्ति होती है। बड़े सौभाग्यशाली है वो भाई जिनके बहनें है। मैं तमाम युवाओं से निवेदन करना चाहूंगा कि जहां कहीं भी रहें, हर बहन बेटी का सम्मान करें, उनको सुरक्षित महसूस करवाएं। हो सकें तो उन बहनों से राखी बंधवाएं जिनके भाई नहीं है और बहनें भी एक ऐसे भाई के जरूर राखी बांधें जिसके बहन नहीं है। जीवन में कभी, किसी बहन को यदी मेरी मदद की जरूरत महसूस तो बेझिझक कहिएगा, आपका भाई हमेशा आपके साथ खड़ा मिलेगा। एक बार फिर से संसार भर की सभी बहनों को रक्षाबंधन की खूब खूब बधाई। धन्यवाद
Ravindra Singh Bhati13,040 views • 5 days ago

बीकानेर प्रवास के दौरान बाप के समीप से गुजरते हुए राह चलते बस में घर की ओर जा रहे वरिष्ठजनों सहित अन्य सवारियों की अचानक नजर पड़ी। गाड़ी से गाड़ी के बीच हुई बातचीत के बाद बस को आगे रुकवाकर सभी से मिलने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। बस में सवार पूरी सवारी नीचे उतर आई। किसी ने स्नेह से हाथ थामा, किसी ने आशीर्वाद दिया और किसी ने अपनेपन से हालचाल पूछा। कुछ पल की यह मुलाकात इतनी आत्मीय थी कि लगा जैसे वर्षों पुराना कोई रिश्ता हो। जनता का यह सहज प्रेम, बुजुर्गों का आशीर्वाद और अपनों जैसा अपनापन ही जनसेवा की राह में सबसे बड़ी ऊर्जा है। आप सभी से मिले इस असीम प्यार, स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार। आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
Ravindra Singh Bhati25,692 views • 15 days ago

वर्तमान में NEET परीक्षा में हुए पेपर लीक जैसी अनियमितताओं को लेकर देशभर के युवाओं में गहरा रोष व्याप्त है। लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर विषय पर निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करना समय की मांग है। आज कुरुक्षेत्र में NEET एवं CBSE परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के विरोध में हजारों युवाओं के साथ शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठाने पहुंचे जनप्रतिनिधि पर वाटर गन का प्रयोग कर आंदोलन को दबाने का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। युवाओं के भविष्य से जुड़े प्रश्नों का समाधान संवाद, पारदर्शिता और न्यायपूर्ण कार्रवाई से होना चाहिए, न कि उनकी आवाज़ को दबाने के प्रयासों से। Deepender Singh Hooda
Ravindra Singh Bhati121,024 views • 2 months ago

शिव विधानसभा क्षेत्र अपने विशाल भू-भाग के साथ प्रदेश एवं देश की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे होने के कारण अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। क्षेत्र में आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण, नवीनीकरण एवं मिसिंग लिंक कार्यों को जल्द ही स्वीकृति मिलने जा रही है। इन सड़क परियोजनाओं से क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा सीमावर्ती क्षेत्र में कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी। समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका बेटा, आपका भाई रविन्द्र सिंह भाटी
Ravindra Singh Bhati25,126 views • 18 days ago

📍 वृंदावन श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर परम आदरणीय ब्रह्मऋषि गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री तुलछाराम जी महाराज के 46वें तपसाधना चातुर्मास महोत्सव–2026 के पावन अवसर पर भगवान श्री बांकेबिहारी जी एवं श्री राधारानी जी की पावन नगरी वृंदावन धाम पहुंचकर गुरुदेव का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
Ravindra Singh Bhati12,599 views • 8 days ago

जय श्री भभूतासिद्ध दादो सा - जय श्री नखतेश बन्ना सा #काली_नाडी #बीकानेर
Ravindra Singh Bhati13,871 views • 15 days ago

"जय श्री भभूतासिद्ध दादोसा - जय श्री नखतेश बन्ना सा" काली नाडी, बीकानेर की धन्य धरा पर जन-जन के आराध्य एवं आस्था के प्रतीक श्री श्री 1008 श्री भभूता सिद्ध महाराज नखत बन्ना सा के नाम निज धाम पर आयोजित विशाल भजन संध्या में सम्मिलित होकर पधारे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही पावन धाम में दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। भव्य एवं भक्तिमय आयोजन की सफलता हेतु समस्त आयोजकगण को हार्दिक साधुवाद एवं शुभकामनाएं।
Ravindra Singh Bhati11,938 views • 14 days ago

विधानसभा क्षेत्र शिव एक विशाल भू-भाग में विस्तृत है। क्षेत्र के कई विद्यालय लंबे समय से आवश्यक सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे थे, कहीं विद्यालय कक्षा-कक्षो की कमी थी, तो कहीं हॉल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव। इन समस्याओं को देखते हुए DMFT की बैठक के दौरान इन विषयों को गंभीरता से उठाते हुए क्षेत्र की आवश्यकताओं को मजबूती से प्रशासन के समक्ष रखा और जनता की आवाज को मजबूत करने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया। इसी के परिणामस्वरूप आज विधानसभा क्षेत्र शिव में विद्यालयों के विकास एवं आवश्यक सुविधाओं के लिए कुल ₹9 करोड़ 65 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। यह स्वीकृति क्षेत्र के विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और विद्यालयों में आवश्यक सुविधएं प्रदान करेगी। इन विकास कार्यों की स्वीकृति पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। क्षेत्र के विकास और जनहित के हर विषय को मजबूती से उठाने के लिए आगे भी निरंतर प्रयासरत रहूंगा। आपका बेटा, आपका भाई रविन्द्र सिंह भाटी
Ravindra Singh Bhati12,398 views • 16 days ago

जोधपुर प्रवास के दौरान राजपुरोहित हॉस्टल के युवा साथियों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर सभी साथियों से उनकी पढ़ाई एवं वर्तमान विषयों पर सार्थक चर्चा की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। विश्वविद्यालय के समय से ही राजपुरोहित हॉस्टल के साथियों से मेरा आत्मीय जुड़ाव रहा है। छात्रसंघ चुनावों के दौरान भी हॉस्टल के साथियों का जो स्नेह, विश्वास और अपनापन मिला, वह आज भी अविस्मरणीय है। जब भी इन साथियों से मिलने का अवसर मिलता है, ऐसा लगता है जैसे अपने ही परिवार के बीच लौट आया हूं। यह अपनापन और स्नेह मेरे लिए सदैव विशेष और अनमोल रहेगा।
Ravindra Singh Bhati16,188 views • 24 days ago