
Randeep Singh Surjewala
@rssurjewala • 1,776,179 subscribers
Member of Parliament & Member, CWC. General Secretary, Indian National Congress https://t.co/bC4e7aH4YP | https://t.co/IVnfO2y413
Shorts
Videos

जब 7 साल तक मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और गृह व रक्षा मंत्रालय में करीब 15 साल काम कर चुके श्री आर.के. सिंह खुद कह रहे हैं कि चीन अब लद्दाख के बाद अरुणाचल में भी भारतीय सीमा में घुसकर हमारी जमीन पर कब्ज़ा कर रहा है, तो मोदी सरकार क्यों चुप्पी साधे है? देश को सच जानने का पूरा अधिकार है। हमें अपनी बहादुर भारतीय सेना के शौर्य, सामर्थ्य और संकल्प पर पूरा भरोसा है। सवाल मोदी सरकार की नीति, नीयत और जवाबदेही से हैं, जिन्होंने सेना के हाथ बाँध रखे हैं । क्या मोदी सरकार जबाब देगी -: ▪️ क्या यह सच है कि अरुणाचल प्रदेश के तकसिंग के पास PLA भारतीय क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, कैंप बना रही है और स्थानीय लोगों की पुश्तैनी जमीन, पारंपरिक चरागाह और शिकार क्षेत्रों तक उनकी पहुंच घटती जा रही है? ▪️ क्या यह सच है कि शेरा 5, जो भारत का निर्धारित Patrolling Point था, वहाँ 2023 में PLA से टकराव के बाद फिर वहाँ नियमित भारतीय पहुंच बहाल नहीं हुई? क्या PLA ने वहाँ से भारतीय निशान हटाकर हमारी गश्त रोक दी? ▪️ क्या यह सच है कि नांगा पहाड़, जहाँ नाह और मारा समुदाय पीढ़ियों से शिकार और याक पालन करते आए हैं, अब स्थानीय लोगों की पहुंच से बाहर है? इससे PLA को आगे बढ़ने का मौका क्यों मिला? ▪️ क्या यह सच है कि इस क्षेत्र में भारतीय गश्त मुख्यतः अप्रैल से अक्टूबर तक सीमित रहती है, जबकि PLA साल भर सक्रिय रहती है? सर्दियों के इस रणनीतिक खालीपन को भरने के लिए सरकार ने क्या किया? ▪️ जब सीमा के लोग जून 2026 में अपनी जमीन बचाने की गुहार लगा रहे थे, तब 28 जून को चीन में भारतीय दूतावास शिन्हुआ के साथ तस्वीरें और बातचीत क्यों कर रहा था? ▪️ जिस चीन ने 2017 से अरुणाचल प्रदेश की 112 जगहों के नाम बदलने की कोशिश की, जिसने 2022 में तवांग में यथास्थिति बदलने का प्रयास किया, उसके सामने सरकार आज तक यह साफ क्यों नहीं कर पाई कि मई 2020 से पहले वाली स्थिति पूरी तरह बहाल हुई या नहीं? ▪️ अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू अतिक्रमण के संकेत न होने की बात करते हैं, लेकिन स्थानीय लोग और अब मोदी सरकार के पूर्व वरिष्ठ मंत्री गंभीर सवाल उठा रहे हैं। आखिर सच क्या है? ▪️ 2020 में गलवान के बाद प्रधानमंत्री ने कहा था “न कोई हमारी सीमा में घुसा है, न ही कोई घुसा हुआ है।” और चीन को CLEAN CHIT दी, आज उन्हीं की सरकार के पूर्व मंत्री के आरोप उस दावे पर गंभीर सवाल नहीं खड़े करते? और सबसे बड़ा सवाल एक तरफ चीन के निवेश और PLI के लिए लाल कालीन बिछाया जा रहा है, दूसरी तरफ क्या हमारी जमीन और हमारे Patrolling Points पर चीन की बढ़ती पकड़ को नजरअंदाज किया जा रहा है? देश जानना चाहता है कि चीन के सामने मोदी सरकार की असली नीति क्या है?
Randeep Singh Surjewala22,892 görüntüleme • 3 gün önce

How many more Institutions will Modi Govt destroy ? 🚨 While Modi Govt shamelessly uses ISRO for PR, his government's is rapidly dismantling India’s space legacy and its future ! 🚨 With over 100 brilliant scientists leaving the national space program, Former Chairman G. Madhavan Nair has exposed the alarming reality behind this brain drain: ▪️ Stolen Autonomy: The BJP government's interference has stripped the Space Commission of its power. Critical technical and financial decisions are now being dictated by officers sitting in Delhi secretariats! ▪️ Bureaucratic Meddling: ISRO is being heavily bureaucratized, destroying the unique, unified command structure that built our space program from scratch. ▪️ Siphoning Talent: There is intense pressure from external agencies to siphon out ISRO's highly trained manpower and rich resources, which will severely hurt the space program. The BJP government is destroying the crown jewel of Indian science. We are losing our finest minds to their apathy, ignorance & arrogance !
Randeep Singh Surjewala63,328 görüntüleme • 20 gün önce

सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं ! ✊ 🔺देश तो पहले से ही जानता और मानता रहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी बेजोड़ और बेदाग़ हैं, अब सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस सच्चाई पर मुहर लगा दी है ! 🔺सुप्रीम कोर्ट ने कोयला खादान आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को निर्दोष मानते हुए क्लीनचीट दिया है ! 🔺इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए देश की सर्वोच्च अदालत ने डॉ. सिंह के खिलाफ विशेष अदालत द्वारा 2015 में जारी सम्मन रद्द कर दिया ! ❌ भाजपाई सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों ने राजनीतिक दुर्भावना और बदनाम कर सत्ता हथियाने की मंशा से ग्रसित होकर कांग्रेस पार्टी व एक ईमानदार राजनेता, एक विद्वान व्यक्ति और अपनी असाधारण प्रतिभा से देश को विकास और खुशहाली की नई ऊंचाईयों तक लेकर जाने वाले कांग्रेस के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को क्या कुछ नहीं कहा...पूरे देश ने देखा ! ❌ चुनावी रैलियां में की गई टिप्पणियों की गिरावट का तो क्या ही कहना, संसद के भीतर सरदार मनमोहन सिंह जी के लिए कहे पीएम मोदी के अपमानजक शब्दों को सुनिए ! 👇 ❓अगर थोड़ी सी भी शर्म बची हो...तो क्या अब पूरी BJP, PM श्रीमान नरेंद्र मोदी और राजनीतिक विद्वेष से भरे भाजपा के वो सारे नेता संसद के भीतर और बाहर, देश से, कांग्रेस पार्टी से, डॉक्टर साहेब के परिवार से माफ़ी मांगेंगे? ❓क्या भाजपा की ओछी राजनीति और नफ़रती एजेंडे के टूलकिट की तरह इस्तेमाल हुए मीडिया के तमाम साथी अफ़सोस जताएंगे? पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भले हमारे बीच नहीं है, मगर देश को आर्थिक, सामाजिक और सामरिक शक्ति बनाने में उनके नेतृत्व में बनी कांग्रेस सरकार का योगदान हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा !
Randeep Singh Surjewala35,708 görüntüleme • 17 gün önce

Another Day, Another “Surrender” ! Even the US Secretary of State is surprised that India isn't fighting to protect its own pharmaceutical industry! "I'd expect India to be concerned. But they didn't raise it today." Indian companies supply 47% of all generic prescriptions in the US and exported a massive $9.7 billion worth of pharmaceuticals to the country in 2025 alone. Yet, while U.S threatens crippling 200% tariffs on these medicines, EAM Jaishankar maintains absolute silence in Washington. The BJP’s "Laal Aankh" foreign policy is strictly reserved for domestic election rallies and viral YouTube edits. When it comes to actually defending Indian economic interests before Washington, the Modi government chooses complete “surrender”. Is the BJP’s "Vishwaguru" PR only meant for domestic voters, while our core economic interests are given up without a single fight?
Randeep Singh Surjewala49,102 görüntüleme • 24 gün önce

हरियाणा की BJP प्रदेश अध्यक्षा द्वारा जंतर मंतर पर हुए छात्रों-युवाओं के जन आंदोलन पर सनसनीखेज आरोप 👇 📍“आंदोलन में विदेशी ताकतों का साथ लिया…” 📍“उस आंदोलन में अराजकता…… उस आंदोलन में आंतकवादी…..” 📍“हर तरीक़े की, जो बात मुझको नहीं कहनी चाहिए, वो चीजें उपलब्ध थी…” BJP और मोदी-नायब सरकार से सीधे है-: 1. क्या पेपर लीक पर न्याय मांगने वाले हमारे बच्चे आंतकवादी हैं? 2. क्या पेपर लीक पर न्याय मांगने वाले हमारे बच्चे अराजकता फैला रहे हैं, क्या वे देशद्रोही हैं? 3. क्या हिंदुस्तान के लाखों युवा, जो अपनी सरकार से न्याय मांगने संसद के बाहर शांतिप्रिय आंदोलन कर रहे थे, वे विदेशी ताकतों के इशारे पर ये कर रहे थे? क्या बीजेपी सरकार में न्याय मांगना राष्ट्रद्रोह है? 4. BJP अध्यक्ष हमारे आंदोलनकारी युवाओं द्वारा किस चीज या वस्तुओं के इस्तेमाल की और इशारा कर आरोप लगा रही हैं - क्या आपका इल्ज़ाम ड्रग्स के इस्तेमाल की और है? क्या ये देश के निर्भीक और निडर हमारे बच्चों पर इशारों इशारों में कीचड़ उछालने की कोशिश नहीं? 5. BJP नेताओं ने हमारे युवाओं से इतनी नफ़रत क्यों पाल रखी है? क्या ये सही नहीं कि BJP सांसद कंगना रनौत हमारे Gen Z युवाओं को जेनरेशन गटर बुलाती हैं? BJP सांसद निशिकांत दूबे उल्टा युवाओं पर इल्ज़ाम लगाते हैं कि वो पेपर लीक को बहाना (excuse) बना रहे हैं? क्या यह सही नहीं कि BJP के प्रांतीय इंटलेक्चुअल सेल के पूर्व कन्वीनर व नेता टी.जी. मोहन दास तो जंतर मंतर पर युवाओं पर गोली तक चलाने की बात करते हैं? असल में पूरे देश में हो रहे युवाओं के विरोध के चलते बीजेपी नेता अनर्गल इल्ज़ामों को लगा देश के युवाओं को बदनाम करने पर उतारू हैं । याद रखें कि सब याद रखा जाएगा । देश के युवाओं पर इल्ज़ामात की राजनीति का गांधीवादी व प्रजातांत्रिक जबाब अवश्य मिलेगा ।
Randeep Singh Surjewala16,722 görüntüleme • 7 gün önce

2 hours of rain = 20 KMs of Gurgaon Jam! As CM Nayab Saini only flies in “State Helicopter” and doesn’t travel on “road”, this is a “helicopter shot” of Highway in Gurgaon just now. So much for the rain preparedness and crores and crores of public money spent on drainage, sewage & easing traffic congestion. This is BJP’s “triple engine model” of Millenium City Urban development - Central Govt-State Govt-Gurgaon Municipal Corporation.
Randeep Singh Surjewala495,262 görüntüleme • 11 ay önce

मोहन भागवत जी ने उस वक्त क्यों चुप्पी साध रखी थे .. जब मोदी सरकार द्वारा बच्चों को गुंडे,मवाली, बदमाश कहा जा रहा था? उस वक्त मोहन भागवत जी मौन क्यों थे जब हमारे देश के बेटे और बेटियों पर मोदी सरकार द्वारा अश्रु गैस चले,पैलेट गन चले,उन्हें बुरी तरह से बर्बरतापूर्वक पीटा गया,लड़कियों को थप्पड़ मारा जा रहा था ? वो क्यों उस वक्त चुप्पी साधे हुए थे जब देश के बच्चों को कील लगी लाठियों से पीटा जा रहा था? क्या मोहन भागवत जी ये साहस दिखाएंगे कि वो अपनी ही सरकार,प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को नसीहत देंगे जिन्होंने जुल्म किया है...
Randeep Singh Surjewala11,840 görüntüleme • 9 gün önce

महाकुंभ में हुई मौतों पर योगी सरकार के झूठ का पर्दाफाश... सरकार ने कहा 30 मौतें, लेकिन 4PM News Network ने एक स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा किया है कि महाकुंभ में हुई मृतकों के एक मृत शरीर पर नंबर 58 लिखा मिला। #prayagrajtragedy #PrayagrajMahakumbh #Prayagraj
Randeep Singh Surjewala403,347 görüntüleme • 1 yıl önce

आज के हालत पर कुछ ख़ास बातचीत News24 पर Manak Gupta के साथ👇
Randeep Singh Surjewala17,074 görüntüleme • 16 gün önce

11 Years of Modi Govt. = ₹4,30,00,00,00,00,000 Loot ! Modi Govt. Fleeced ₹ 1,000 Cr Per Day by Taxing Petrol-Diesel! BJP Govt. Readying to Hike GDP (Gas-Diesel-Petrol) Prices on 9th/23rd April! ₹3,60,000 CR Annual Duty Concession is Profiteering for Pvt. Oil Companies, Only Deception, No Respite for People! As the West Asia Crisis looms large, Nayara Energy (Formerly Essar) has hiked price of Petrol by ₹5.30 per litre and Price of Diesel by ₹3 per litre. This is a prelude to the imminent hike in prices of Petrol-Diesel-Gas as the BJP Govt. awaits the conclusion of the 5 States elections on 9th and 23rd April, 2026.
Randeep Singh Surjewala112,925 görüntüleme • 4 ay önce

📍 गांधी स्मृति बापू ने सिखाया अन्याय से लड़ना, बापू ने सिखाया अन्यायी से नहीं डरना !
Randeep Singh Surjewala21,760 görüntüleme • 23 gün önce

ये एक नई क्रांति की शुरुआत है । हमें जेल में डाल दें, लाठीचार्ज करें या हमारे साथ दुर्व्यवहार करें, लेकिन मोदी जी को उन लाखों युवाओं और उनके परिवारों को जवाब देना होगा, जिनका भविष्य पेपर लीक की वजह से बर्बाद हुआ है। धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा लो । यह आंदोलन अब एक बड़ी क्रांति का रूप लेगा और इसे रोका नहीं जा सकेगा।
Randeep Singh Surjewala20,965 görüntüleme • 25 gün önce

भगवंत मान पंजाब की बहादुर महिलाओं की आँखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष में 9 महीने बाकी है और इस स्कीम ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के लिए जरूरी ₹21,472 करोड़ की रकम के मुकाबले, भगवंत मान सरकार ने सिर्फ ₹1,500 करोड़ का प्रावधान किया है। इस ₹1,500 करोड़ में से भी,पंजाब सरकार ने ₹1,000 करोड़ कर्ज उठाया है और बाकी ₹500 करोड़ GMADA फंड और लेबर सेस से गैर-कानूनी तरीके से निकाले हैं। सवाल ये स्कीम पंजाब सरकार कैसे चला पाएगी ? क्या यह पंजाब की हमारी माताओं और बहनों को सिर्फ चुनावों तक धोखा देने, ठगने और गुमराह करने की एक “चाल और ड्रामा” है?
Randeep Singh Surjewala30,505 görüntüleme • 1 ay önce

“BJP सांसदों ने धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत किया !” युवाओं के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है मोदी सरकार और उसके सांसद । ये सम्मान और स्वागत किस बात का…. क्या ये युवाओं को पीटने का सम्मान है? क्या ये पेलेट गन और कील लगी लाठियों से मारने का सम्मान है? क्या ये पेपर लीक का सम्मान है? शर्मनाक !
Randeep Singh Surjewala14,689 görüntüleme • 20 gün önce

अमेरिका सवा सात लाख भारतीयों को अवैध बता कर इंडिया भेज रहा है । मोदी जी के 'महान मित्र ' की करतूत देखिए👇 हाथ में हथकड़ी पैरों में जंजीर लगाकर ट्रंप सरकार भारतीयों को जबरन भारत वापस भेज रही है और मोदी सरकार चुप्पी साधे बैठी है। शर्म इस सरकार को आती नहीं!
Randeep Singh Surjewala222,674 görüntüleme • 1 yıl önce

नूँह, मेवात; मानेसर व गुड़गाँव से आ रही हिंसा, आगज़नी, तोड़फोड़ और दंगे की खबरें अत्यंत चिंताजनक भी हैं और दिल दहलाने वाली भी। ये सीधे सीधे क़ानून व्यवस्था का फेल्यर है, खट्टर सरकार की नाकामी का नतीजा है। भाजपा-जजपा सरकार ने प्रदेश को पहले जातीय दंगों की आग में धकेला और अब धार्मिक दंगों की ज्वाला में हरियाणा का अमन चैन झुलसाया जा रहा है। आज़ादी के 75 साल में पहली बार हरियाणा की धार्मिक दंगों की भेंट चढ़ाने की साज़िश हो रही है। ये शान्तिप्रिय हरियाणा के इतिहास में काला दिन है। हमारी माँग है कि दंगाई चाहे किसी भी धर्म या जाती से हों उनके ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। ख़ुद मुख्यमंत्री श्रीमान खट्टर को आगे बढ़ क़ानून व्यवस्था स्थापित करने व शांति बनाने का कार्य करना चाहिए। CM खट्टर जी को जानना चाहिए कि ये वक़्त हाथ धर कर बैठने का नहीं। वक्त की माँग है कि CM आगे आयें, सभी पक्षों से वार्तालाप करें, शांति बनाएँ, दोषियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करें तथा स्तिथि को समझ राजधर्म निभायें। #Mewat #Manesar #Gurugram
Randeep Singh Surjewala345,262 görüntüleme • 3 yıl önce