
Salt
@saltbylutyens • 6,385 subscribers
We don't chase the news. We explain why it matters. Public Affairs Journalism Politics • Policy • Society Interviews • Ground Reports • Explainers
Videos

इंदौर के शीतला माता बाज़ार में BJP विधायक के बेटे के कहने पर मुस्लिम सेल्समैन को नौकरी से हटाने का आदेश! बाज़ार शुद्धिकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों की रोज़ी–रोटी छीनी जा रही है, जिसका व्यापारी और दुकानदारों ने शांतिपूर्ण मार्च निकालकर विरोध जताया। मगर सवाल ये है- क्या मुस्लिम होना गुनाह हो गया है? कौन देगा रोज़गार का अधिकार — धर्म या संविधान? ( Indore, BJP, Muslim, Sheetla Mata Bazar, BJP MLA, Hindu Muslim)
Salt121,563 Aufrufe • vor 10 Monaten

लोग पूछते थे, अब कहाँ ज्वाइन करोगे? हमने सोचा ज्वाइन क्यों करें? जब कर सकते हैं कुछ अपना। जहाँ ख़बर हो, पर चमक-दमक से नहीं - सच्चाई से। जहाँ पत्रकारिता हो, मगर किसी खेमे की बंधक नहीं। यक़ीन की उस डोर को पकड़कर, शुरू कर रहे हैं - Salt (By Lutyens)। नाम थोड़ा नटखट है, पर मक़सद गहरा। आपके भरोसे से ही ये सफ़र चलेगा। अनिल शारदा Anil Sharda Follow कर लीजिए। लिंक नीचे है। Facebook - Instagram - Youtube -
Salt87,432 Aufrufe • vor 1 Jahr

अररिया की मिट्टी से उठे हैं भारत सूरज। जवान हैं, आँखों में चमक है, आवाज़ में कसक है। बोलते हैं तो शब्द तीर की तरह निकलते हैं और सत्ता की गद्दियों तक पहुँचकर सवालों की चुभन छोड़ जाते हैं। इनके हर्फ़ों में गाँव का दर्द है, मज़दूर की थकान है, किसान का पसीना है, बेरोज़गार नौजवान की हताशा है। जो कुछ कहते हैं, वो महज़ बयान नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों की चीख़ है जिन्हें आज तक सुना नहीं गया। बिहार की गलियों से लेकर पंचायत की चौपाल तक, ये आपको कहानियाँ सुनाएँगे वो कहानियाँ जो अख़बार की सुर्ख़ियों से गायब रहती हैं, टीवी की बहसों से कट जाती हैं। बिहार चुनाव तक, बिहार की मिट्टी की हर आह, हर चीख़, हर उम्मीद ये लेकर आयेंगे आपके सामने। Salt by Lutyens में भारत सूरज का स्वागत है। यहाँ से उठेगा सवाल और फिर जवाब की गूंज सत्ता के गलियारों तक जाएगी। Bharat Suraj भारत सूरज
Salt72,653 Aufrufe • vor 1 Jahr

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा ने बिहार की राजनीति का मिजाज कितना बदला है? इस यात्रा के साथ चलकर इसके मायने क्या समझ आते हैं? हमारे रिपोर्टर Bharat Suraj भारत सूरज ने गोपालगंज में वोटर अधिकार यात्रा को decode किया है. पूरी रिपोर्ट youtube पर👇🏻 #RahulGandhi #VoterAdhikarYatra #BiharElections2025 #bihar #saltbylutyens
Salt51,361 Aufrufe • vor 11 Monaten

बिहार में राहुल गांधी की "वोटर अधिकार यात्रा" के शुरू होने से पहले भी SIR की खामियां जग जाहिर हो ही रही थी. लेकिन राहुल की यात्रा से हुआ ये कि बिहार में SIR की प्रक्रिया पर सवालों का नमक और महीन होता चला गया. एक के बाद एक बड़े खुलासे होते चले गए. लेकिन इस यात्रा के शुरू होते ही इन खामियों को रिपोर्ट करना भी खतरनाक होता चला गया. पहले तो जिला प्रशासन ने ऐसे पत्रकारों पर दबाव बनाने की कोशिश की और अब स्थिति ऐसी है कि हर जगह एक भीड़ तैयार हो गई है जो पत्रकारों को रिपोर्ट करने से रोक रही है. कटिहार में जब Salt SIR के एक खुलासे को रिपोर्ट करने पहुंचा तो हमारी टीम के साथ भी बदसलूकी हुई. हमने फिर भी रिपोर्ट किया. ये सवाल किया कि आखिर किसके दबाव में उस घर को दिखाने से रोका जा रहा है जो अपने अंदर 197 वोटरों को समेटे पिछले 10 सालों से बंद पड़ा है. पूरी रिपोर्ट YOUTUBE पर मिलेगी👇🏻 Anil Sharda Bharat Suraj भारत सूरज #Bihar #BiharSIR2025 #BiharElections2025 #saltbylutyens
Salt46,940 Aufrufe • vor 11 Monaten

जब हमने दशरथ मांझी के बेटे, भागीरथ मांझी से पूछा की आख़िर राहुल गांधी को आपके हालात के बारे में कैसे पता चला? वो क्यों आपके घर तक आए? और ये घर किसने बनवाया? तो इस सवाल पर परिवार ने बड़ा स्पष्ट और सटीक जवाब दिया। बात करने का उनका अंदाज़ बिल्कुल सीधा था, न कोई लाग-लपेट, न कोई घुमाव। मानो सालों की उपेक्षा और संघर्ष ने उन्हें सिखा दिया हो कि सच को कहने के लिए सजावट की ज़रूरत नहीं पड़ती। इस लहजे में एक तरफ़ तज़ुर्बे का बोझ था, दूसरी तरफ़ उस उम्मीद की हल्की सी चमक, जो दशकों से नेताओं और सरकारों से ठगी जाती रही है। यही है कहानी उस परिवार की, जो देश दुनिया में “माउंटेन मैन” के नाम से मशहूर हुए दशरथ मांझी की विरासत ढो रहा है और आज सवाल उठाता है कि क्या पहाड़ काट देने वाले आदमी के घरवालों को एक घर दिलाने के लिए भी किसी राहुल गांधी के आने का इंतज़ार करना पड़ेगा? सब्सक्राइब कर लीजिए और पूरी वीडियो देख सकते हैं लिंक से Anil Sharda
Salt46,118 Aufrufe • vor 1 Jahr

काजल, 14 साल की मासूम, जिसे निर्दयता से मार दिया गया, न्याय की मांग कर रही है। अब आपकी आवाज़ ज़रूरी है। प्रशासन मौन है, रिपोर्टें विरोधाभासी। आज 23 अक्टूबर, शाम 5 बजे Salt पर देखें उसकी दिल दहला देने वाली कहानी। 👉 शेयर करें 👉 पुर्णिया प्रशासन, पुलिस, मुख्यमंत्री कार्यालय और महिला आयोग को टैग करें 👉 #JusticeForKajal लिखें और आवाज़ उठाएँ जब सत्ता खामोश हो, समाज को बोलना पड़ता है। Salt की तरफ़ से — काजल को न्याय चाहिए। Anil Sharda Bharat Suraj भारत सूरज #SaltByLutyens #Purnia #Bihar #CrimeAgainstWomen #SpeakUp Tejashwi Yadav Nitish Kumar Rahul Gandhi Congress Rashtriya Janata Dal Deepika Narayan Bhardwaj NCW
Salt38,043 Aufrufe • vor 10 Monaten

बिहार में इन दिनों एक ही फॉर्मूला चल रहा है, या तो ‘SIR’ या फिर ‘FIR’। Katihar 10 साल से बंद पड़ा एक जर्जर मकान… जिसकी दीवारें सड़क में धँस चुकी हैं। उस खंडहर पते पर दर्ज हैं 197 वोटर। सवाल उठाना हमारा काम है और इसी सच को दिखाने पर Salt की टीम पर मोबलिंचिंग करने की कोशिश की गई। लेकिन सच को भीड़ नहीं दबा सकती। सोचिए कि जहाँ कोई इंसान रह ही नहीं सकता, वहाँ 197 वोटरों का नाम कैसे दर्ज है? कौन कर रहा है ये खेल? और क्यों जब इसे उजागर किया जाता है तो भीड़ पत्रकारों पर टूट पड़ती है? Salt की ग्राउंड रिपोर्ट देखिए। Link - चैनल को सब्सक्राइब कीजिए और Salt को फॉलो कीजिए, क्योंकि आपके साथ ही ये सच आगे बढ़ेगा। Bharat Suraj भारत सूरज Anil Sharda
Salt34,358 Aufrufe • vor 11 Monaten

In this episode of People’s Affairs, Anil Sharda sits down for a candid conversation with Avadh Ojha From a small village in rural UP to Allahabad University From becoming India’s most viral classroom teacher to stepping into the corridors of politics and choosing to walk away This is not just a story It is a direct conversation between the system, dreams, and reality Watch the full video on the Salt by Lutyens YouTube channel. honest conversations, sharp questions and real stories that matter Anil Sharda
Salt14,161 Aufrufe • vor 4 Monaten

मौजूदा समय में Leh, Ladakh केवल कर्फ्यू की कड़ाई में खामोश नहीं है—आज लेह पूरी तरह निराशा के बादल से घिरा है. सवाल हवा में तैर रहे हैं, जवाब कहीं खो गए हैं. अपनों को खोने के बाद दर्द में, डर के बीच, लद्दाख पूछ रहा है: क्या दिल्ली की राजनीति ने लद्दाख की शांति को धोखा नहीं दिया है? ..और आपको ये लेह में आने के बाद मालूम चलेगा कि लेह,लद्दाख के लिए सोनम वांगचुक क्या हैं. उनकी गिरफ्तारी लेह को कैद कर रही है और ये सहज नहीं दिख रहा. (Ladakh, Leh, Ladakh Controversy, Sonam Wangchuk, Ladakh Violence, Sonam Wangchuk Arrested) Bharat Suraj भारत सूरज
Salt24,886 Aufrufe • vor 10 Monaten

लेह छह दिनों से बंद है. सड़कें शांत हैं, लेकिन हवा में घुटन है. दर्द, डर और बेबसी खुलकर तैर रही है. लेह शोक में डूबा है. चार जानें गईं, वे जो अपने अपनों के लिए आवाज़ बने थे, अब उनकी ख़ामोशी हर नारे से ज़्यादा गूंज रही है. यह सिर्फ़ मातम नहीं, बल्कि एक गहरा ज़ख़्म है, जो पूरी आबादी की रूह में दर्ज हो चुका है. Bharat Suraj भारत सूरज ( Leh, Ladakh, Sonam Wangchuk, NSA, Anti National, Ladakh Violence)
Salt22,192 Aufrufe • vor 10 Monaten
Keine weiteren Inhalte verfügbar