
Shahnawaz(News24)
@Shahnawazreport • 7,317 subscribers
Ex.Amar Ujala, Now News 24. Tweet personal.
Shorts
Videos
0:33
Sensitive content
This media may contain sensitive content.
1:43
Sensitive content
This media may contain sensitive content.
0:41
Sensitive content
This media may contain sensitive content.
0:23
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

इटावा: ये सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार हैं। इनकी करतूत देखिए... मास्टर साहब क्लासरूम में एक छात्र की गंजी खोपड़ी का इस्तेमाल तबले की तरह कर रहे हैं। मास्टर साहब की एक्टिंग पर नासमझ छात्र छात्राएं ठहाका लगा रही हैं। मगर जिस बच्चे की खोपड़ी को तबले की तर्ज पर पीटा जा रहा है, उस छात्र पर क्या गुजर रही होगी। फिलहाल मास्टर साहब को सस्पेंड कर दिया गया है। इटावा के सैफई विकास खंड से जुड़ा बताया जा रहा है मामला।
Shahnawaz(News24)54,021 次观看 • 26 天前
0:45
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

यूपी: लाइव एक्सीडेंट... हाथरस में पेट्रोल पंप से 3 युवक बाइक में पेट्रोल भरवाकर निकले। वे स्टेट हाईवे पर चढ़े ही थे कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों लोग कम से 10 फ़ीट हवा में उछले और कई फ़ीट दूर जा गिरे। थाना कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के स्टेट हाइवे 122 स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने की घटना
Shahnawaz(News24)76,012 次观看 • 1 个月前

यूपी: प्रॉपर्टी बेचकर गुजरात के राकेश प्रजापति अपने बेटे मानव प्रजापति के साथ धर्मनगरी वृंदावन रहने आये थे। पिता पुत्र 4 माह से एक फ्लैट में रह रहे थे। प्रजापति साहब का मेल-जोल गेस्ट हाउस संचालक राजन और आलोक से बढ़ा। प्रजापति ने बातों बातों में इन दोनों से इन्वेस्टमेंट को लेकर चर्चा की। हाथों हाथ राजन और आलोक ने प्रजापति को वृंदावन में आश्रम बनाने की सलाह दी। और एक दिन वे राकेश और मानव प्रजापति को आश्रम की जमीन दिखाने के बहाने फ्लैट से बाहर ले गए। राजन और आलोक ने पीछे से कुछ चोरों को फ्लैट पर भेज दिया। चोर फ्लैट से 2 करोड़ 90 लाख रुपये चोरी कर ले गए। SSP श्लोक कुमार ने आज चोरी की इस वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने राजन, आलोक, प्रेम सागर और हीरेन को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2 करोड़ की नक़दी और 60 लाख रुपये गहने और मोबाइल बरामद किए हैं।
Shahnawaz(News24)174,287 次观看 • 3 个月前

#यूपी #बिजनौर का फैजल #मुंबई में चिकन बेचता था, उसकी वहां हॉस्पिटल की #नर्स सना से मुलाकात हुई। दोनों में नजदीकियां बढ़ी और बातचीत शादी तक पहुंच गई। फैजल बकरीद मनाने के लिए मुंबई से बिजनौर अपने गांव आ गया। 29 मई को सना भी फैजल के परिवार शादी की बात करने बिजनौर पहुंच गई। फैजल और सना कहीं दूरदराज मिले, शादी की बात पर दोनों में झगड़ा हुआ और फैजल ने सना की गला दबाकर हत्या कर दी। फैजल ने सना का शव गन्ने के खेत में दफन कर दिया और वह फिर मुंबई पहुंच गया। सना के लापता होने पर परिवार एक्टिव हुआ। मुंबई पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने कॉल डिटेल, लोकेशन निकाली तो सना के फोन की अंतिम लोकेशन यूपी के बिजनौर की आई। आज मुंबई पुलिस और सना की बहनें बिजनौर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने फैजल को अरेस्ट कर लिया है। तलाकशुदा सना के एक 9 साल का बेटा है, जिसके सिर पर मां का साया नहीं रहा है।
Shahnawaz(News24)189,755 次观看 • 4 个月前

यूपी: ये हैं ओम प्रकाश। ओम प्रकाश आर्मी से सूबेदार मेजर के पद से रिटायर्ड हैं। ख़ुर्जा में इनका पेट्रोल पम्प है। एक दिन इनके पेट्रोल पंप से किसी साइबर ठग ने 1533 रुपये का पेट्रोल डलवाया और खाते में ऑनलाइन पेमेंट कर दिया। कुछ देर बार तेलंगाना पुलिस की रिक्वेस्ट पर ओम प्रकाश का बैंक एकाउंट फ्रीज कर दिया गया। बैंक एकाउंट में तकरीबन 70 लाख रुपये थे। अब तेलंगाना पुलिस फोन पर कोई रिस्पॉन्स नहीं दे रही है। लिहाजा,ओम प्रकाश ने बुलंदशहर पुलिस ने न्याय और मदद की गुहार लगाई है। ये मामला तेलंगाना के मलकान गिरी जनपद से जुड़ा है। Telangana Police
Shahnawaz(News24)66,730 次观看 • 1 个月前

यूपी: कानपुर में सुधींद्र मिश्रा ने मेडिकल स्टोर से 24 रुपये में बाम की दो डिब्बियां खरीदी। घर जाकर बाम की डिब्बियां खोली गई तो वह खाली निकली। मिश्रा जी दौड़े दौड़े मेडिकल स्टोर पहुंचे और खाली बाम की डिब्बियों को वापस करने की गुहार लगाई। मेडिकल स्टोर संचालक ने ये कहते हुए की मामला कम्पनी का है, कोई रिलीफ नहीं दिया। मिश्रा जी ने उपभोक्ता फोरम में केस फ़ाइल कर दिया। 5 साल तक केस चला।अब उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को आदेश दिया है कि वह वादी को 24 रुपये 7 परसेंट ब्याज के साथ मूलधन लौटाए। फोरम ने केस की पैरवी का खर्च 40 हज़ार रुपये भी पीड़ित को देने का आदेश दिया है।
Shahnawaz(News24)127,606 次观看 • 4 个月前

यूपी: बुलंदशहर के खुर्जा में लाल रंग की TUV कालोनी में रोड साइड खड़ी थी। शीशे ब्लैक थे। लोगों को कार के अंदर लड़की और लड़का होने का शक हुआ। लोग आए और शीशा खुलवाया। युवक को बाहर आने के लिए बोला मगर युवक ने फिल्मी अंदाज में कार दौड़ा दी। पहले कार को फिल्मी अंदाज में बैक किया और फिर फरार हो गया। लोगों ने कार पर पथराव भी किया।
Shahnawaz(News24)171,410 次观看 • 5 个月前
0:25
Sensitive content
This media may contain sensitive content.