
Sharad Sharma
@sharadsharma • 184,168 subscribers
Independent Journalist, Ex-NDTV | सुनाता हूँ आम आदमी की कहानी, आम आदमी की ज़ुबानी
Shorts
Videos

बड़ा इंसान वह होता है जो सामने वाले को कभी छोटा महसूस नहीं करवाता मैंने NDTV में 17 साल काम किया इस दौरान निधि कुलपति जी से जब भी कभी बात हुई तो कभी भी यह एहसास नहीं हुआ कि वह मुझसे कितनी सीनियर हैं और मैं कितना जूनियर उनके सामने तो मैं कल भी बच्चा ही था, आज भी हूँ लेकिन उन्होंने हमेशा मुझे इतनी इज़्ज़त दी कि शब्द नहीं हैं हालत यह होती थी कि निधि जी ही हमेशा मुझसे इस तरह बात करती थी जैसे उनको कुछ नहीं पता और मैं ही सब कुछ जानता हूं ये उनकी ख़ासियत थी हर मुद्दे या चीज़ को समझने की जिसमें वो अपने ज्ञान का प्रदर्शन ना करके सामने वाले का ज्ञान और जानकारी अर्जित करती थी कभी मैंने उनको किसी पर गुस्सा करते हुए, चिल्लाते हुए या ऊंची आवाज में बात करते हुए नहीं देखा-सुना मैंने NDTV पिछले साल ही छोड़ दिया था लेकिन कल जब निधि जी का रिटायरमेंट का दिन था और यह एहसास हुआ कि अब वो एंकरिंग करती नहीं दिखेंगी तो ऐसा लगा जैसे मानो वो उस संस्थान से जा रही हैं जिसमें मैं भी काम करता हूँ दरअसल दोस्तों हम लोग NDTV घराने के लोग हैं वो NDTV जो हर गरीब, कमज़ोर, लाचार, पीड़ित, वंचित और शोषित की आवाज़ था वो NDTV जो चैनल नहीं विचार था इसलिए हमको यह फर्क नहीं पड़ता कि हम तकनीकी रूप से एक संस्थान में काम करते हैं या नहीं हम विचारों से जुड़े हुए हैं और विचार कभी मरता नहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में निधि जी ने जो योगदान दिया उसके लिए देश उनका आभारी रहेगा निधि जी की एंकरिंग हमें हमेशा याद दिलाएगी कि एक एंकर को कैसा होना चाहिए मैंने बहुत कम लोग देखे हैं जो इतने मशहूर और वरिष्ठ होते हुए भी सम्मानित, विनम्र, सभ्य, और सुसंस्कृत होते हैं @NidhiKNDTV जी, आपको आगे के जीवन के लिए अनंत कोटि शुभकामनाएं
Sharad Sharma341,863 Aufrufe • vor 1 Jahr

सहूलियत और संघर्ष में से एक को चुनना था...मैंने संघर्ष चुना किसी दूसरे के आदेश और अपने दिल और ज़मीर की आवाज़ में से एक को चुनना था...मैंने दिल और ज़मीर की आवाज़ को सुना और चुना इस बात की ख़ुशी है कि भगवान ने मुझे इस लायक़ बनाया कि मैं किसी की उम्मीद बन पाया, किसी के मुश्किल वक़्त में साथ खड़ा हो पाया,किसी के काम आ पाया और सही मायनों में उस हर आम आदमी की आवाज़ उठा पाया जिसको हर कोई दबाना चाहता है या जिसकी आवाज़ सरकार और सिस्टम सुनना नहीं चाहते जंतर मंतर पर मिले इस प्यार का दिल से शुक्रिया...ये प्यार अनमोल है...यही असली कमाई है ❤️🙏
Sharad Sharma23,420 Aufrufe • vor 23 Tagen

दिल्ली में G-20 के दौरान खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाए गए गमले उठने शुरू देखिए ये रिपोर्ट
Sharad Sharma372,995 Aufrufe • vor 2 Jahren

उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया इस बार दिल्ली की सबसे हॉट सीट है उत्तर पूर्वी दिल्ली उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (INDIA गठबंधन) के साझे उम्मीदवार हैं कन्हैया कुमार कन्हैया कुमार का मुकाबला दो बार के बीजेपी सांसद मनोज तिवारी से होगा नामांकन का आखिरी दिन होने के चलते कन्हैया कुमार ने रोड शो से पहले नामांकन दाखिल किया नामांकन के समय कन्हैया कुमार के साथ कांग्रेस नेताओं के अलावा आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश प्रमुख गोपाल राय भी मौजूद रहे
Sharad Sharma122,036 Aufrufe • vor 2 Jahren

Budget में मकान बेचने पर LONG TERM CAPITAL GAIN TAX 20% से घटाकर 12.5% कर दिया गया पहली नजर में देखने पर लगता है कि अब मकान बेचने पर आपको कम टैक्स देना होगा लेकिन ऐसा है नहीं! टैक्स रेट कम होने के बावजूद अब आपको पहले से ज्यादा टैक्स देना पड़ सकता है जानने के लिए आसान शब्दों में बनाई गई ये रिपोर्ट देखें👇
Sharad Sharma95,903 Aufrufe • vor 2 Jahren

दिल्ली के जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी की सभा में ' मोदी हटाओ देश बचाओ' का पोस्टर लगा
Sharad Sharma118,008 Aufrufe • vor 3 Jahren
Keine weiteren Inhalte verfügbar