
Sohan singh
@sohansingh05 • 19,275 subscribers
Journalist
Shorts
Videos

₹500 पुलिस को नहीं देने पर वाहन में रखे लाखों रुपये के मछली बीज समय पर तालाब तक नहीं पहुंच सके,मौत हो गई। रामगढ़ के गोला थाना पुलिस पर गंभीर आरोप। ₹500 नहीं देने पर मत्स्य मित्र के बेटे की पिटाई का आरोप। पुलिस ने घंटों वाहन रोके रखा, जिससे 5 लाख रुपये के मछली बीज मर गए।पीड़ित ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। Hemant Soren #Jharkhand
Sohan singh123,850 Aufrufe • vor 1 Monat

झारखंड के कोडरमा के कारी पहाड़ी और चटनिया दह गांव के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।दूषित पानी से पहले बर्तन साफ किए जाते हैं और फिर उसी पानी का उपयोग पीने के लिए भी किया जाता है।पानी,बिजली और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। #Jharkhand
Sohan singh64,593 Aufrufe • vor 2 Monaten

गोड्डा के अमित कुमार पिछले एक महीने में तीन बार करीब 25 से 30 किलोमीटर का सफर तय कर सदर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। उम्मीद सिर्फ़ एक— बैटरी से चलने वाली ट्राई साइकिल या इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर। लेकिन हर बार जवाब वही मिला— “साहब फील्ड में हैं,कंबल बाटने गय है। Hemant Soren
Sohan singh118,897 Aufrufe • vor 6 Monaten

इलाज के लिए पत्नी ने फैलाया आंचल, सड़क पर मांगी मदद गुमला। सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे एक गरीब मरीज के उपचार के लिए उसकी पत्नी को शहर की व्यस्त सड़कों पर राहगीरों के सामने आंचल फैलाकर आर्थिक सहायता मांगने को मजबूर होना पड़ा। बताया जाता है कि मरीज कई दिनों से गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने शुरुआती चिकित्सीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए आगे इलाज कराने में असमर्थता जताई। इसके बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट और गहरा गया। घर की माली हालत पहले से ही खराब होने के कारण मरीज की पत्नी ने पति की जान बचाने के लिए लोगों से मदद मांग रही है #Ranchi #Jharkhand
Sohan singh24,706 Aufrufe • vor 1 Monat

गढ़वा। सिलेंडर की कमी से पुलिस मेस बंद।जवानों के अनुसार गैस एजेंसी से पुलिस मेस के नाम पर गैस सिलेंडर तो उठा लेकिन वह किसी अधिकारी के घर चला गया और मेस को बंद कर दिया गया।पिछले 10 दिनों से गैस सिलेंडर नहीं मिलने से पुलिस केंद्र में संचालित मेस बंद है #Jharkhand
Sohan singh54,843 Aufrufe • vor 4 Monaten

झारखंड के पलामू जिले के पांकी सीएचसी पर प्रसव के नाम पर अवैध वसूली का आरोप,प्रसव कराने आई महिलाओं और उनके परिजनों से अवैध वसूली किए जाने के आरोप लगे हैं।परिजनों का आरोप है कि बिना पैसे दिए उचित इलाज नहीं किया जाता और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है. Dr. Irfan Ansari
Sohan singh19,209 Aufrufe • vor 2 Monaten

झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर में बुजुर्ग अपनी पत्नी,पोते के साथ खेतों को घेरने,जलावन के लिए कुछ सूखी टहनियां लेकर जा रहे थे।वनकर्मी ने पकड़ लिया और सरेआम उठक-बैठक कराया वहीं वनकर्मी माफिया को नहीं पकड़ कर जलावन के लिए सूखी टहनियां लेकर जा रहे ग्रामीणों पर गुस्सा उतार रहे हैं
Sohan singh124,627 Aufrufe • vor 3 Jahren

झारखंड। गोड्डा। तीन घंटे तक एम्बुलेंस का इंतजार करते रहा पिता,आखिर में मासूम ने दम तोड़ा। ये कैसी व्यवस्था! घंटों इंतजार के बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस। गोड्डा में संतोष महतो की बेटी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी।बच्ची तड़प रही थी,108 नंबर पर बार-बार कॉल किया गया,पर हर बार मिला सिर्फ जवाब – "थोड़ी देर में पहुंच रहे है..."। लेकिन वो 'थोड़ी देर' बच्ची की जिंदगी आखिर मौत में बदल गई। #Jharkhand
Sohan singh41,503 Aufrufe • vor 1 Jahr

तमिलनाडु में बंधक बने चाईबासा के सैकड़ों मजदूर, घर लौटने की लगाई गुहार,पश्चिमी सिंहभूम जिले से गए सैकड़ों मजदूरों को तमिलनाडु की एक सूता और कपड़ा निर्माण कंपनी में बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। इनमें बड़ी संख्या में युवक और युवतियां शामिल हैं। Hemant Soren
Sohan singh13,965 Aufrufe • vor 3 Monaten

झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में दो माह भर्ती रहने के बाद भी नहीं हुआ ऑपरेशन,बाहर ले जाने के लिए अस्पताल में ट्रॉली तक नहीं मिली,बिना ऑपरेशन कराए ही कंधे पर बीमार पत्नी को टांगकर घर ले गए।पति ने कहा की जितना मेरे बस में था किया,अब इसे भगवान ही जब तक जिंदा रखना होगा,रखेंगे रिम्स में दो महीने भर्ती रहने के बाद भी दुमका जिले के नोनीहाट की रहने वाली मरीज सुश्मी देवी का ऑपरेशन नहीं हो सका।अंतत मरीज के परिजन बिना ऑपरेशन कराए ही मरीज को टांगकर घर ले गए। रोते हुए उसके पति विष्णु ने बताया कि रिम्स में सिर्फ वैसे मरीजों का ही सही से इलाज होता है,जिनकी पैरवी होती है।आम लोगों के किस्मत में यहां सिर्फ इंतजार है। #Jharkhand
Sohan singh70,003 Aufrufe • vor 3 Jahren

धान रोपनी गीत" यह एक पारंपरिक प्रथा है जो झारखंड की संस्कृति का हिस्सा है। #Jharkhand
Sohan singh31,012 Aufrufe • vor 1 Jahr

गालीबाज डॉक्टर। झारखंड के खूंटी जिले के सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों को गालियां देते डॉक्टर का वीडियो वायरल।मरीज अस्पताल पहुंचे थे जहां चिकित्सक बिपिन खालखो सो रहे थे।जगाने पर मरीज के परिजनों को भद्दी-भद्दी गालियां दीं,गालियां देते हुए चप्पल से मारने की दी धमकी। #Jharkhand
Sohan singh54,670 Aufrufe • vor 3 Jahren

गोड्डा।दिव्यांग की उम्मीद फिर टूटी।बैटरी ट्राई साइकिल/ई-व्हीलचेयर की आस में फिर लौटा अमित।CDPO ने कहा कि सुविधा हमारे यहां से नहीं मिलती है।पहले से ही कई बार कार्यालयों के चक्कर काट चुके अमित के लिए यह जवाब एक और निराशा लेकर आया। #godda #Jharkhand Hemant Soren
Sohan singh14,209 Aufrufe • vor 6 Monaten

झारखंड के धनबाद में जेपीएससी परीक्षार्थियों ने लगाए गंभीर आरोप।अभ्यर्थियों का कहना है कि पेपर की सील पहले से खुली हुई थी, कुछ क्वेश्चन पेपर पर सील ही नहीं थी,पेपर को परीक्षार्थियों के सामने खोले जाने के बजाय कार्यालय में ही खोल दिया गया था। #Jharkhand #Jpsc_परीक्षा #JPSC
Sohan singh16,020 Aufrufe • vor 2 Jahren
Keine weiteren Inhalte verfügbar
