Sohan singh's banner
Sohan singh's profile picture

Sohan singh

@sohansingh05 • 19,456 subscribers

Journalist

Shorts

झारखंड में वृद्धा की बेबसी की तस्वीर: न पेंशन, न आवास, कटहल भाफ कर खातीं हैं. पेट पालने के लिए गांव में घूम-घूमकर इमली और करंज चुनती हैं, जिन्हें बुड़जू के साप्ताहिक हाट में बेचकर थोड़ा नमक खरीद लेती हैं। अलबीना की झोपड़ी, उनके आंसू, और उनके शब्द झारखंड की हकीकत को बयान करते हैं। सरकार की ओर से यदि तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो ऐसे तमाम अलबीना मुंडू जैसे लोग केवल फाइलों और योजनाओं में ही रह जाएंगे. सरकार की योजनाएं भले ही गरीबों के उत्थान की बात करती हों, लेकिन खूंटी जिले की अति-वृद्धा अलबीना मुंडू की जिंदगी इन दावों की पोल खोल रही है। 70 वर्षीय विधवा अलबीना बांस की ठठरी और पुरानी साड़ियों से बनी झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। उसी झोपड़ी का दरवाजा एक सरकारी कंबल से बना है, और छत पर जर्जर एस्बेस्टस की चादरें हैं। Hemant Soren

523,176 просмотров

छात्र संगठनों ने नियोजन नीति के विरोध में आज झारखंड बंद बुलाया है।झारखंड सरकार की नियोजन नीति के विरोध में छात्रों का विरोध जारी है। #Jharkhand

छात्र संगठनों ने नियोजन नीति के विरोध में आज झारखंड बंद बुलाया है।झारखंड सरकार की नियोजन नीति के विरोध में छात्रों का विरोध जारी है। #Jharkhand

11,897 просмотров

Videos

sohansingh05's profile picture

Gen Alpha’ का दमदार आंदोलन! 👊 चहेते शिक्षक मलय सिंह के तबादले के विरोध में छात्र सड़क पर उतर आए। नारा एक ही—“मलय सर वापस चाहिए।” छात्रों के लगातार विरोध के बाद शिक्षा विभाग को झुकना पड़ा। तबादला रद्द, अब मलय सिंह की फिर होगी कांडी हाईस्कूल में वापसी। गढ़वा/कांडी। जिसे आज की पीढ़ी ‘Gen Alpha’ कहा जाता है, उसने गढ़वा के कांडी में अपने शिक्षक के लिए ऐसा मोर्चा खोला कि पूरा प्रशासनिक तंत्र हिल गया। चहेते शिक्षक मलय सिंह के तबादले के विरोध में शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन आखिरकार उनकी मांग पूरी होने के बाद समाप्त हो गया। विभाग ने तबादला रद्द कर मलय सिंह को फिर से कांडी उच्च विद्यालय में पदस्थापित करने का फैसला लिया है। उमस भरी गर्मी और तबीयत खराब होने के बावजूद छात्र सुबह-सुबह विद्यालय पहुंच गए। हाथों में विरोध और जुबां पर एक ही मांग—“मलय सर वापस चाहिए।” छात्रों ने सड़क जाम कर दिया और साफ कर दिया कि शिक्षक की वापसी के अलावा उन्हें कोई समझौता मंजूर नहीं है। छात्रों का कहना था कि मलय सिंह केवल शिक्षक नहीं, बल्कि उनके मार्गदर्शक हैं। उनके तबादले से छात्र बेहद नाराज थे। देखते ही देखते विरोध ने आंदोलन का रूप ले लिया और बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए। सड़क से थाना परिसर तक पहुंचा बवाल आंदोलन के दौरान छात्रों और जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद ने पूरे मामले को और गरमा दिया। लगातार विरोध के बाद शिक्षा विभाग ने छात्रों की मांग मान ली। मलय सिंह का तबादला रद्द कर उन्हें दोबारा कांडी उच्च विद्यालय में पदस्थापित करने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही उनके विद्यालय में योगदान करने की बात कही गई है। #Jharkhand

Sohan singh

17,846 просмотров • 1 месяц назад

sohansingh05's profile picture

इलाज के लिए पत्नी ने फैलाया आंचल, सड़क पर मांगी मदद गुमला। सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे एक गरीब मरीज के उपचार के लिए उसकी पत्नी को शहर की व्यस्त सड़कों पर राहगीरों के सामने आंचल फैलाकर आर्थिक सहायता मांगने को मजबूर होना पड़ा। बताया जाता है कि मरीज कई दिनों से गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने शुरुआती चिकित्सीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए आगे इलाज कराने में असमर्थता जताई। इसके बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट और गहरा गया। घर की माली हालत पहले से ही खराब होने के कारण मरीज की पत्नी ने पति की जान बचाने के लिए लोगों से मदद मांग रही है #Ranchi #Jharkhand

Sohan singh

25,002 просмотров • 3 месяцев назад

sohansingh05's profile picture

झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में दो माह भर्ती रहने के बाद भी नहीं हुआ ऑपरेशन,बाहर ले जाने के लिए अस्पताल में ट्रॉली तक नहीं मिली,बिना ऑपरेशन कराए ही कंधे पर बीमार पत्नी को टांगकर घर ले गए।पति ने कहा की जितना मेरे बस में था किया,अब इसे भगवान ही जब तक जिंदा रखना होगा,रखेंगे रिम्स में दो महीने भर्ती रहने के बाद भी दुमका जिले के नोनीहाट की रहने वाली मरीज सुश्मी देवी का ऑपरेशन नहीं हो सका।अंतत मरीज के परिजन बिना ऑपरेशन कराए ही मरीज को टांगकर घर ले गए। रोते हुए उसके पति विष्णु ने बताया कि रिम्स में सिर्फ वैसे मरीजों का ही सही से इलाज होता है,जिनकी पैरवी होती है।आम लोगों के किस्मत में यहां सिर्फ इंतजार है। #Jharkhand

Sohan singh

70,003 просмотров • 3 лет назад