
Sohan singh
@sohansingh05 • 19,456 subscribers
Journalist
Shorts
Videos

₹500 पुलिस को नहीं देने पर वाहन में रखे लाखों रुपये के मछली बीज समय पर तालाब तक नहीं पहुंच सके,मौत हो गई। रामगढ़ के गोला थाना पुलिस पर गंभीर आरोप। ₹500 नहीं देने पर मत्स्य मित्र के बेटे की पिटाई का आरोप। पुलिस ने घंटों वाहन रोके रखा, जिससे 5 लाख रुपये के मछली बीज मर गए।पीड़ित ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। Hemant Soren #Jharkhand
Sohan singh124,031 görüntüleme • 3 ay önce

अब 56 नहीं, 50 विधायकों के नेता हैं हेमंत सोरेन। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब 56 नहीं, बल्कि 50 विधायकों के नेता हैं। छह विधायकों की कथित क्रॉस वोटिंग ने सत्ता पक्ष को भीतर तक झकझोर दिया है।सुप्रियो भट्टाचार्य ने बिना किसी का नाम लिए साफ संकेत दिया कि चुनाव ने कई चेहरों से वफादारी का मुखौटा हटा दिया है #Ranchi #JMM
Sohan singh103,588 görüntüleme • 3 ay önce

गोड्डा के अमित कुमार पिछले एक महीने में तीन बार करीब 25 से 30 किलोमीटर का सफर तय कर सदर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। उम्मीद सिर्फ़ एक— बैटरी से चलने वाली ट्राई साइकिल या इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर। लेकिन हर बार जवाब वही मिला— “साहब फील्ड में हैं,कंबल बाटने गय है। Hemant Soren
Sohan singh118,955 görüntüleme • 8 ay önce

कहीं खुशी, कहीं गम: JSSC-CGL रद्द होने पर आमने-सामने छात्र और सफल अभ्यर्थी रांची। झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले के बाद राजधानी रांची में कहीं जश्न तो कहीं आंसू का मंजर देखने को मिला। एक तरफ जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्र सरकार के फैसले के बाद झूमते-नाचते नजर आए, वहीं दूसरी ओर परीक्षा में सफल अभ्यर्थी प्रोजेक्ट भवन के पास पहुंचकर परीक्षा रद्द करने के फैसले का विरोध करते हुए रोते-बिलखते दिखे। #जेपीएससी #जेएसएससी #Ranchi #Jharkhand
Sohan singh23,758 görüntüleme • 1 ay önce

झारखंड के कोडरमा के कारी पहाड़ी और चटनिया दह गांव के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।दूषित पानी से पहले बर्तन साफ किए जाते हैं और फिर उसी पानी का उपयोग पीने के लिए भी किया जाता है।पानी,बिजली और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। #Jharkhand
Sohan singh64,858 görüntüleme • 4 ay önce

Gen Alpha’ का दमदार आंदोलन! 👊 चहेते शिक्षक मलय सिंह के तबादले के विरोध में छात्र सड़क पर उतर आए। नारा एक ही—“मलय सर वापस चाहिए।” छात्रों के लगातार विरोध के बाद शिक्षा विभाग को झुकना पड़ा। तबादला रद्द, अब मलय सिंह की फिर होगी कांडी हाईस्कूल में वापसी। गढ़वा/कांडी। जिसे आज की पीढ़ी ‘Gen Alpha’ कहा जाता है, उसने गढ़वा के कांडी में अपने शिक्षक के लिए ऐसा मोर्चा खोला कि पूरा प्रशासनिक तंत्र हिल गया। चहेते शिक्षक मलय सिंह के तबादले के विरोध में शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन आखिरकार उनकी मांग पूरी होने के बाद समाप्त हो गया। विभाग ने तबादला रद्द कर मलय सिंह को फिर से कांडी उच्च विद्यालय में पदस्थापित करने का फैसला लिया है। उमस भरी गर्मी और तबीयत खराब होने के बावजूद छात्र सुबह-सुबह विद्यालय पहुंच गए। हाथों में विरोध और जुबां पर एक ही मांग—“मलय सर वापस चाहिए।” छात्रों ने सड़क जाम कर दिया और साफ कर दिया कि शिक्षक की वापसी के अलावा उन्हें कोई समझौता मंजूर नहीं है। छात्रों का कहना था कि मलय सिंह केवल शिक्षक नहीं, बल्कि उनके मार्गदर्शक हैं। उनके तबादले से छात्र बेहद नाराज थे। देखते ही देखते विरोध ने आंदोलन का रूप ले लिया और बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए। सड़क से थाना परिसर तक पहुंचा बवाल आंदोलन के दौरान छात्रों और जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद ने पूरे मामले को और गरमा दिया। लगातार विरोध के बाद शिक्षा विभाग ने छात्रों की मांग मान ली। मलय सिंह का तबादला रद्द कर उन्हें दोबारा कांडी उच्च विद्यालय में पदस्थापित करने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही उनके विद्यालय में योगदान करने की बात कही गई है। #Jharkhand
Sohan singh17,846 görüntüleme • 1 ay önce

गढ़वा। सिलेंडर की कमी से पुलिस मेस बंद।जवानों के अनुसार गैस एजेंसी से पुलिस मेस के नाम पर गैस सिलेंडर तो उठा लेकिन वह किसी अधिकारी के घर चला गया और मेस को बंद कर दिया गया।पिछले 10 दिनों से गैस सिलेंडर नहीं मिलने से पुलिस केंद्र में संचालित मेस बंद है #Jharkhand
Sohan singh54,843 görüntüleme • 6 ay önce

इलाज के लिए पत्नी ने फैलाया आंचल, सड़क पर मांगी मदद गुमला। सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे एक गरीब मरीज के उपचार के लिए उसकी पत्नी को शहर की व्यस्त सड़कों पर राहगीरों के सामने आंचल फैलाकर आर्थिक सहायता मांगने को मजबूर होना पड़ा। बताया जाता है कि मरीज कई दिनों से गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने शुरुआती चिकित्सीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए आगे इलाज कराने में असमर्थता जताई। इसके बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट और गहरा गया। घर की माली हालत पहले से ही खराब होने के कारण मरीज की पत्नी ने पति की जान बचाने के लिए लोगों से मदद मांग रही है #Ranchi #Jharkhand
Sohan singh25,002 görüntüleme • 3 ay önce

झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर में बुजुर्ग अपनी पत्नी,पोते के साथ खेतों को घेरने,जलावन के लिए कुछ सूखी टहनियां लेकर जा रहे थे।वनकर्मी ने पकड़ लिया और सरेआम उठक-बैठक कराया वहीं वनकर्मी माफिया को नहीं पकड़ कर जलावन के लिए सूखी टहनियां लेकर जा रहे ग्रामीणों पर गुस्सा उतार रहे हैं
Sohan singh124,627 görüntüleme • 3 yıl önce

झारखंड के पलामू जिले के पांकी सीएचसी पर प्रसव के नाम पर अवैध वसूली का आरोप,प्रसव कराने आई महिलाओं और उनके परिजनों से अवैध वसूली किए जाने के आरोप लगे हैं।परिजनों का आरोप है कि बिना पैसे दिए उचित इलाज नहीं किया जाता और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है. Dr. Irfan Ansari
Sohan singh19,406 görüntüleme • 4 ay önce

झारखंड। गोड्डा। तीन घंटे तक एम्बुलेंस का इंतजार करते रहा पिता,आखिर में मासूम ने दम तोड़ा। ये कैसी व्यवस्था! घंटों इंतजार के बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस। गोड्डा में संतोष महतो की बेटी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी।बच्ची तड़प रही थी,108 नंबर पर बार-बार कॉल किया गया,पर हर बार मिला सिर्फ जवाब – "थोड़ी देर में पहुंच रहे है..."। लेकिन वो 'थोड़ी देर' बच्ची की जिंदगी आखिर मौत में बदल गई। #Jharkhand
Sohan singh41,508 görüntüleme • 1 yıl önce

झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में दो माह भर्ती रहने के बाद भी नहीं हुआ ऑपरेशन,बाहर ले जाने के लिए अस्पताल में ट्रॉली तक नहीं मिली,बिना ऑपरेशन कराए ही कंधे पर बीमार पत्नी को टांगकर घर ले गए।पति ने कहा की जितना मेरे बस में था किया,अब इसे भगवान ही जब तक जिंदा रखना होगा,रखेंगे रिम्स में दो महीने भर्ती रहने के बाद भी दुमका जिले के नोनीहाट की रहने वाली मरीज सुश्मी देवी का ऑपरेशन नहीं हो सका।अंतत मरीज के परिजन बिना ऑपरेशन कराए ही मरीज को टांगकर घर ले गए। रोते हुए उसके पति विष्णु ने बताया कि रिम्स में सिर्फ वैसे मरीजों का ही सही से इलाज होता है,जिनकी पैरवी होती है।आम लोगों के किस्मत में यहां सिर्फ इंतजार है। #Jharkhand
Sohan singh70,003 görüntüleme • 3 yıl önce

धान रोपनी गीत" यह एक पारंपरिक प्रथा है जो झारखंड की संस्कृति का हिस्सा है। #Jharkhand
Sohan singh31,030 görüntüleme • 1 yıl önce

तमिलनाडु में बंधक बने चाईबासा के सैकड़ों मजदूर, घर लौटने की लगाई गुहार,पश्चिमी सिंहभूम जिले से गए सैकड़ों मजदूरों को तमिलनाडु की एक सूता और कपड़ा निर्माण कंपनी में बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। इनमें बड़ी संख्या में युवक और युवतियां शामिल हैं। Hemant Soren
Sohan singh13,965 görüntüleme • 5 ay önce

गालीबाज डॉक्टर। झारखंड के खूंटी जिले के सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों को गालियां देते डॉक्टर का वीडियो वायरल।मरीज अस्पताल पहुंचे थे जहां चिकित्सक बिपिन खालखो सो रहे थे।जगाने पर मरीज के परिजनों को भद्दी-भद्दी गालियां दीं,गालियां देते हुए चप्पल से मारने की दी धमकी। #Jharkhand
Sohan singh54,683 görüntüleme • 3 yıl önce

गोड्डा।दिव्यांग की उम्मीद फिर टूटी।बैटरी ट्राई साइकिल/ई-व्हीलचेयर की आस में फिर लौटा अमित।CDPO ने कहा कि सुविधा हमारे यहां से नहीं मिलती है।पहले से ही कई बार कार्यालयों के चक्कर काट चुके अमित के लिए यह जवाब एक और निराशा लेकर आया। #godda #Jharkhand Hemant Soren
Sohan singh14,209 görüntüleme • 8 ay önce