
Sukhvinder Singh Sukhu
@SukhuSukhvinder • 86,994 subscribers
Chief Minister, Himachal Pradesh
Videos

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए मैंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी से बात की थी। उस समय गुलाम नबी आज़ाद जी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री थे। मेरे आग्रह पर मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति मिली थी। हैरानी की बात है कि हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर जी इस मेडिकल कॉलेज का श्रेय लेने की जबरदस्ती कोशिश कर रहे हैं, जबकि इस मेडिकल कॉलेज में उनका कोई योगदान नहीं है। इसी तरह, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा जी का यह दावा भी सही नहीं है कि मेडिकल कॉलेज के लिए धनराशि जाइका से प्राप्त हुई है, क्योंकि अभी तक जाइका के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है। केंद्रीय मंत्री जी को सही जानकारी के बिना टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। मेरे मुख्यमंत्री बनने के बाद इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी आई है। वर्तमान राज्य सरकार इसके लिए पूरा धन उपलब्ध करा रही है।
Sukhvinder Singh Sukhu39,601 views • 13 days ago

भाजपा के नेता जिस मेडिकल डिवाइस पार्क की बात कर रहे हैं, वह प्रदेश हित में नहीं है। इसमें उद्योगों को एक रुपये स्क्वायर मीटर की दर से जमीन उपलब्ध करानी थी और 10 वर्षों तक तीन रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली देनी थी, जबकि सर्दियों के दौरान राज्य को बिजली 7 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदनी पड़ती है। हिमाचल की बहुमूल्य जमीन कौड़ियों के भाव नहीं सौंपी जा सकती। 5000 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि को एक करोड़ रुपये में देना प्रदेश के हित में नहीं है। इतना ही नहीं, इसमें उनकी रजिस्ट्रेशन फीस भी माफ थी। मुख्यमंत्री के रूप में हम प्रदेश के संसाधनों और जनता के अधिकारों को नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी समझौता नहीं करेंगे। 75 लाख प्रदेशवासियों के हित सर्वोपरि हैं।
Sukhvinder Singh Sukhu26,952 views • 14 days ago

चिट्टा देवभूमि हिमाचल की युवा शक्ति और आने वाले भविष्य पर हमला है। नशे के इस जाल को फैलाने वालों के खिलाफ राज्य सरकार पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। ज्वाली में आज एनडीपीएस एक्ट के तहत एक संपत्ति को जमींदोज़ किया गया। नशे के कारोबार से खड़ी की गई संपत्तियों पर लगातार प्रहार जारी रहेगा। हिमाचल में कानून से ऊपर कोई नहीं है।
Sukhvinder Singh Sukhu18,502 views • 1 month ago

नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने सुबह से दोपहर 2 बजे तक तपती धूप में जिला अध्यक्षों से संवाद किया। उन्होंने इस संवाद कार्यक्रम को VVIP या एसी कमरे में नहीं, खुले आसमान के नीचे रखा और पूरे समय सभी के साथ रहे। राहुल गांधी जी ने बताया कि कैसे एक सामान्य कार्यकर्ता अपनी ईमानदारी और मेहनत के बल पर उच्चतम राजनीतिक पदों तक पहुँच सकता है।
Sukhvinder Singh Sukhu21,325 views • 2 months ago

पिछली भाजपा सरकार ने घोटालों की एक काली छाप प्रदेश पर छोड़ी है। 5 साल में उन्होंने सिर्फ़ 665 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया। जबकि हमारी सरकार ने महज़ 1 साल में ही 485 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया है। इस फर्क को समझिए कि कौन ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम कर रहा है।
Sukhvinder Singh Sukhu93,874 views • 1 year ago

सांसद अनुराग ठाकुर जी पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री रहे हैं और आजकल स्टाइल में बयान दे रहे हैं। उनसे यह पूछा जाना चाहिए कि RDG को बंद करने की बात कब हुई। मैं चार बार केंद्रीय वित्त मंत्री से मिला हूँ, लेकिन उन्होंने कोई संकेत नहीं दिया। RDG हमारा संवैधानिक अधिकार है, इसे बंद नहीं किया जा सकता। पूर्व वित्त राज्य मंत्री को वित्त आयोग की किताब पढ़ लेनी चाहिए।
Sukhvinder Singh Sukhu25,085 views • 4 months ago

हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को वादे के अनुसार लागू किए जाने के निर्णय को लेकर दूसरे राज्यों के कर्मचारियों में भी सकारात्मक संदेश गया है। इसी क्रम में पंजाब के सरकारी कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शिमला आने की बात कह रहा है। कर्मचारियों के आग्रह पर पीसीसी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से इस विषय पर फोन पर चर्चा हुई। OPS कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा और गरिमा से जुड़ा विषय है—इस फ़ैसले का उद्देश्य भी यही है।
Sukhvinder Singh Sukhu27,208 views • 5 months ago

हिमाचल प्रदेश में यदि हरियाणा और दिल्ली पुलिस के जवान आकर किसी भी स्थान से किसी व्यक्ति को उठाकर ले जाएँ और हम उन्हें ऐसा करने दें, तो फिर हमारी पुलिस की भूमिका क्या रह जाएगी? क्या राज्य की कानून-व्यवस्था की कोई जिम्मेदारी नहीं है? यह देश संविधान से चलता है और हम उसी के अनुसार काम कर रहे हैं। हर राज्य की अपनी संप्रभुता और प्रशासनिक व्यवस्था होती है। उसका उल्लंघन नहीं होना चाहिए। बेहतर होता कि नेता प्रतिपक्ष जयराम जी यह कहते कि दिल्ली और हरियाणा की पुलिस हिमाचल आने से पहले यहाँ की पुलिस को सूचित करती और समन्वय स्थापित करती।
Sukhvinder Singh Sukhu18,340 views • 4 months ago

कांग्रेस पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीतकर आए विधायकों ने पार्टी के साथ धोखा किया। जब वे दोबारा चुनाव लड़ने गए, तो जनता ने भी उन्हें नकार दिया। हमने पूर्व विधायकों की पेंशन से संबंधित एक और विधेयक पुनः पारित किया है, जिसमें यह प्रावधान किया गया है कि पार्टी से विश्वासघात करने वाले विधायकों की पेंशन बंद की जाएगी। पूर्व विधेयक के संबंध में आए माननीय उच्च न्यायालय के फैसले का भी गंभीरता से अध्ययन किया जाएगा।
Sukhvinder Singh Sukhu10,171 views • 2 months ago

जो OPS के बारे में 5 साल तक फैसला नहीं ले सके, वे 1.5 साल में ही नोटों के दम पर सरकार गिराने की कोशिश करने लगे। न तो इन्होंने हिमाचल की परम्परा का ख्याल किया, न ही यहाँ की ईमानदारी वाली संस्कृति का। हमें पूरा विश्वास है कि हिमाचल की जनबल की शक्ति के आगे इनका धनबल नहीं टिकेगा।
Sukhvinder Singh Sukhu47,041 views • 2 years ago

"प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते लोगो से अपील" #safetyfirst #HimachalFloods
Sukhvinder Singh Sukhu54,300 views • 2 years ago