
Swati Maliwal
@SwatiJaiHind • 548,741 subscribers
Social Activist | Member of Parliament, BJP | Former Chairperson, Delhi Commission for Women 🇮🇳
Shorts
Videos

दिल्ली की शिक्षा क्रांति EXPOSED‼️ दिल्ली के सरकारी स्कूल जो बनने के कुछ साल में ही खंडहर हो गये, बिना लैंटर डाले सिल्लियों से छत बना दी, भ्रष्टाचार चीख-चीखकर गवाही दे रहा है। इस स्कूल का उद्घाटन 2020 में केजरीवाल जी ने ख़ुद किया था, उसके बाद 2-3 साल के अंदर इस स्कूल की बिल्डिंग Dangerous घोषित करनी पड़ी, बच्चों और टीचरों की जान पर हर दिन ख़तरा बना रहता था। कितनी बार स्लैब टूटकर बच्चों के पास गिरे। बहुत स्कूलों का ऐसा ही हाल हुआ, शिक्षा क्रांति महँगी फ्रंट पेज ads देने से नहीं आती।
Swati Maliwal476,410 Aufrufe • vor 15 Tagen

अरविंद केजरीवाल जी की एक फिल्म है- ‘भ्रष्टाचार की किताब: दिल्ली टू पंजाब’। आज जो लोग गिरफ्तार हुए हैं, वे सिर्फ एक्टर हैं। इस मूवी के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर-writer हैं शीश महल वाले पूर्व MLA अरविंद केजरीवाल जी। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी ने अपने 10 साल के शासन में भ्रष्टाचार की दुकानें चलाई हैं। स्कूल क्लासरूम हो, शराब के ठेके हों या दिल्ली जल बोर्ड- हर जगह यही खेल चला। दिल्ली जल बोर्ड का यह भ्रष्टाचार का मामला STP से जुड़ा है। ये सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट इसलिए जरूरी थे क्योंकि इनके बनने से माँ यमुना साफ होती। लेकिन AAP को लगा कि यमुना से वोट नहीं आते, इसलिए नोट बना लिए। दिल्ली में करप्शन की दुकान बंद हुई तो केजरीवाल जी ने पंजाब में करप्शन का मॉल खुलवा दिया। सत्येंद्र जैन जब दिल्ली के भ्रष्टाचार मामले में जमानत पर बाहर आए, तो केजरीवाल जी ने उन्हें पंजाब में कलेक्शन एजेंट बनाकर बिठा दिया। आज सत्येंद्र जैन को चंडीगढ़ में मंत्रियों से बड़ी लग्जरी सरकारी कोठी-बंगला नंबर 926, सेक्टर 39 दी गई है। उनका काम है पंजाब के बिल्डर्स और रियल एस्टेट कंपनियों से पार्टी के लिए पैसे की उगाही करना। धीरे धीरे कट्टर भ्रष्टाचार की परतें खुल रही हैं…
Swati Maliwal122,601 Aufrufe • vor 16 Tagen

दिल्ली शिक्षा क्रांति EXPOSED (Part 2) ‼️ केजरीवाल जी की सरकार में बना एक और स्कूल जो कुछ ही सालों में खंडहर में बदल रहा है। इस स्कूल में भी पक्के लैंटर की छत की जगह सस्ती कमज़ोर सिल्लियों की छत है। पूरी बिल्डिंग में सीलन, cracks, gap हैं। ये बिल्डिंग भी बच्चों-टीचरों के लिए ख़तरनाक। स्कूल की हालत देखिए…
Swati Maliwal84,615 Aufrufe • vor 13 Tagen

मैं पिछले बहुत समय से पंजाब में चल रहे Mega Transfer-Posting Scam, Real Estate Scam और Sand Mining Scam पर लगातार आवाज़ उठा रही हूँ। आज ED की जाँच में जो तथ्य सामने आए हैं उससे ये साफ़ नज़र आ रहा है कि पंजाब CM का दफ़्तर भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। I have no hesitation in saying that Punjab CM’s house and his office have become the epicentre of corruption in Punjab. CM के सबसे करीबी, परिवार तक के लोग सरेआम संगीन केस ख़त्म करवाने, ट्रांसफ़र-पोस्टिंग करवाने जैसे कामों के लिए करोड़ों रुपये ले रहे हैं। ED जब रेड करने पहुँची तो रेड से डरकर पैसों के बैग बिल्डिंग से नीचे फेंके जा रहे थे। दिल्ली के कुछ हारे हुए MLAs पंजाब में अपनी अलग दुकान चला रहे हैं। पंजाब में जिस हिसाब का भ्रष्टाचार इस समय चल रहा है, वो सामने आते ही So-Called कट्टर ईमानदार किसी को चेहरा नहीं दिखा पाएँगे।
Swati Maliwal16,672 Aufrufe • vor 2 Tagen

कुछ साल पहले वेस्ट बंगाल की एक बेटी जिसे किडनैप करके GB Road में बेच दिया गया था, लड़की के भाई की मदद से हमने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर बेटी को रेस्क्यू किया… दिल्ली महिला आयोग में मेरे कार्यकाल का वो केस जो मैं कभी भूल नहीं सकती… Tribunals Reforms Bill पर मेरी स्पीच -
Swati Maliwal116,847 Aufrufe • vor 23 Tagen

21 साल की उम्र। गोद में 3 साल का बच्चा। साथ में अंग्रेज़ों द्वारा Most Wanted- क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी। सामने British Police. दुर्गा भाभी भगत सिंह जी को अंग्रेज़ों की आँखों के सामने से निकाल ले गईं। एक ऐसी वीरांगना जिन्होंने भगत सिंह जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की आज़ादी की लड़ाई साहस से लड़ी। वीरांगना दुर्गा देवी वोहरा अमर रहें।🇮🇳 #HarGharTiranga #IndependenceDay
Swati Maliwal84,798 Aufrufe • vor 21 Tagen

आज फिर से पंजाब CM भगवंत मान लोकतंत्र के मंदिर पंजाब विधानसभा में शराब के नशे में चूर होकर पहुँचे हैं। ये आदमी गुरुद्वारा साहिब शराब पीकर जाता है, मंदिर शराब पीकर जाता है, लोकसभा शराब पीकर आता था, सरकार की मीटिंग में शराब पीकर जाता है, विदेश में इतनी शराब पीली की प्लेन से उतार दिया गया। चुनाव से पहले इन्होंने अपनी माँ के सर पर हाथ रखकर बोला था कि मैं अब कभी शराब नहीं पियूँगा पंजाब जैसे सेंसिटिव बॉर्डर स्टेट का CM हर वक़्त नशे में रहता है… नशे में फाइल साइन करता है। क्या बेशर्मी है। जो आदमी शराब से सिर्फ़ नींद के वक़्त दूर होता हो वो कैसे पंजाब चला सकता है? CM मान का alcohol test होना चाहिए और दोषी पाए जाने पर इन्हें CM पद से बर्खास्त करना चाहिए।
Swati Maliwal467,927 Aufrufe • vor 4 Monaten
1:05
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।
Swati Maliwal3,306,778 Aufrufe • vor 3 Jahren

पिछले 2 हफ़्ते से संसद चल नहीं पा रही। हर दिन के सत्र के लिए टैक्सपेयर्स के करोड़ों रुपये खर्च होते हैं और वे चाहते हैं कि उनके मुद्दे हम संसद में उठाएँ, उनपर बहस हो, समस्याओं का हल हो। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसद देश के दूर-दूर के कोनों से अपने लोगों की बात रखने आते हैं। करोड़ों लोगों की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करते हैं। दिन का सत्र शुरू होते ही विपक्ष के कुछ लोग ज़ोर ज़ोर से नारेबाज़ी, टेबल पीटना, तालियाँ बजाना और चिल्लाना शुरू कर देते हैं। अगर संसद चलने दें, तो अपने मुद्दे विपक्ष Zero Hour, Question Hour, bill discussion, special mention में भी रख सकते हैं। इस तरह हर दिन हाउस को ना चलने देना भारत की संसद की गरिमा के ख़िलाफ़ है। प्रोटेस्ट आपका अधिकार है और मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछना आपका कर्तव्य, लेकिन इस तरह संसद में ये सब करके आप किसका भला कर रहे हैं? सारा देश हमें देख रहा है, हम उस सदन में बैठे हैं जहां देश के कई सबसे महान नेता कभी बैठते थे उन्होंने देश के विकास की नींव रखी। It’s my request, please allow the Parliament to function!
Swati Maliwal87,016 Aufrufe • vor 1 Monat
0:21
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

एक तरफ केंद्र सरकार सोनम वांगचुक जी से लगातार वार्ता कर रही है। वरिष्ठ मंत्री उनकी सेहत की चिंता करते हुए,उनसे मिल चुके हैं और उनकी माँगों पर भी सरकार विचार कर रही है। वांगचुक जी भी अनशन समाप्त करने को तैयार हैं। दूसरी तरफ़ अरविंद केजरीवाल और अभिजीत दीपके प्रदर्शनकारियों को लगातार भड़का रहे हैं और हिंसा करवा रहे हैं। CJP की मालिक AAP का मकसद साफ है, दिल्ली को जलाना‼️ चुनाव नहीं जीत सके तो नेपाल जैसी अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर हमला करना चाहते हैं। सोनम वांगचुक जी अनशन ख़त्म करना चाहते हैं, ये बात केजरीवाल-दीपके को हज़म नहीं हो रही, उन्हें वांगचुक जी की कोई चिंता नहीं है, उन्हें सिर्फ़ राजनीतिक रोटियाँ सेकनी है। छात्र तो शांति से अपने मुद्दे रखना चाहते हैं, लेकिन इन पार्टियों की भीड़ बार-बार आंदोलन को उग्र बनाने की कोशिश कर रही है। पुलिस वालों और जवानों को घेरकर Lynching की कोशिश हो रही है। केंद्र सरकार छात्रों के मुद्दे पर संवेदनशीलता से संसद में सकारात्मक बहस चाहती है, लेकिन विपक्ष का मक़सद सिर्फ़ छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करना है।
Swati Maliwal116,453 Aufrufe • vor 1 Monat

Private Hospital में इलाज करवाने की ज़रूरत पड़ जाए तो एक आम परिवार का घर-गहने गिरवी रखने तक की नौबत आ जाती है। अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही ₹50,000-1,00,000 तक Advance रखवाया जाता है। अस्पतालों के कमरों का रेंट 5 स्टार के होटल से महँगे। बेड मिलते ही बिल में thermometer-sanitizer-masks-gloves सब बिल में जुड़ना शुरू हो जाते हैं। जो दवाएँ बाहर डिस्काउंट पर मिलती हैं वो अस्पताल में पूरे रेट पर मिलती है। लैब टेस्ट मान्य होती है तो सिर्फ़ अस्पताल की। आज संसद में ये ज़रूरी मुद्दा रखा।
Swati Maliwal495,222 Aufrufe • vor 7 Monaten

From Kanjivaram to Banarasi, from Paithani to Ikat, Indian handlooms have a richness that fast fashion can never match. Because Indian sarees are not mid. They are timeless. Let’s proudly promote our culture, our heritage and support the artisans who keep this legacy alive. Let’s use this platform to celebrate the beautiful craft our handloom weavers create. On Hon’ble PM Shri Narendra Modi ji’s appeal, I join in requesting all influencers to promote Indian handlooms. Happy National Handloom Day 🇮🇳 #NationalHandloomDay
Swati Maliwal66,197 Aufrufe • vor 28 Tagen

एक Pizza में 2000+ calories होती हैं, यानी लगभग 15-20 रोटी के बराबर, पर लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिलती। क़ानून के अनुसार सभी बड़े Food Chains को अपने food items में कितनी Calories हैं, उसे अपने Menu कार्ड पर बताना आवश्यक है। लेकिन आज बड़े ब्रांड्स जैसे Dominos, KFC, Haldiram इत्यादि इस क़ानून का उल्लंघन कर रहे हैं। बहुत से ब्रांड्स food items में मौजूद calories का ग़लत आँकड़ा देते हैं। ये लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। आज संसद के प्रश्नकाल में जनता की सेहत से जुड़ा अहम प्रश्न रखा।
Swati Maliwal286,541 Aufrufe • vor 5 Monaten

दिल्ली शिक्षा क्रांति EXPOSED‼️ Part 3 दिल्ली के जिस स्कूल का उद्घाटन केजरीवाल जी ने 2020 में किया था, उस स्कूल में कुछ ही महीनों में Leakages, Major Cracks आने लगे और Tiles गिरने लगी… इस बात की शिकायत प्रिंसिपल और टीचरों ने लगातार उस समय दिल्ली सरकार को भेजी। पहली चिट्ठी स्कूल बनने के 6 महीने के अंदर लिखी गई! टीचर्स ने बताया कि बच्चों की जान किस प्रकार जोखिम में थी। इस भ्रष्टाचार की इमारत की हालत की वजह से इन सब बच्चों को पास के दूसरे स्कूल में शिफ्ट करना पड़ा। कुछ महीने पहले मैंने इन बच्चों और टीचरों से मिलकर उनकी परेशानी देखी। कट्टर भ्रष्टाचार, महँगा प्रचार, काम की जगह PR, अरविंद केजरीवाल जी की सरकार…
Swati Maliwal20,092 Aufrufe • vor 9 Tagen

आज ED ने पंजाब CM भगवंत मान के OSD राजबीर के सबसे करीबियों के यहाँ छापे मारे हैं। ED आते देख इन लोगों में नौवीं मंज़िल से नोटों के बैग फेंकने शुरू कर दिये। यही लोग CMO में बैठकर दलाली करते हैं। करोड़ों रुपये लेकर बिल्डरों के CLU करवाए जाते हैं, नाजायज़ प्रोजेक्ट पास हो जाते हैं। करोड़ों रुपये हवाला के ज़रिये Australia पहुँच चुके है!! चुनाव हारते ही इन सबका ऑस्ट्रेलिया फ़रार होने का प्लान है। पंजाब को लूटने वाले सभी कट्टर भ्रष्टाचारी चोर जेल जाएँगे।
Swati Maliwal192,783 Aufrufe • vor 4 Monaten

₹3.7 लाख करोड़ के क़र्ज़े में दबे पंजाब की जनता के Tax के पैसे पर उड़ने वाले हेलीकॉप्टर में Arvind Kejriwal अपने गुंडे बिभव कुमार (पीछे सफ़ेद शर्ट) के साथ जम्मू की वादियों में घूमने आये हैं। चरण ज़मीन पर लगे तो आलीशान Land Cruiser में बैठ गये। कल श्री राम के आदर्शों की बात कर रहे थे, आज अपने गुंडे को हेलीकॉप्टर में घूमा रहे हैं। बिलकुल साफ़ है कि इनके मन में सुप्रीम कोर्ट का भी कोई सम्मान नहीं है। अब तक पंजाब के Chartered Plane में कितनी बार बैठे हैं और टैक्सपेयर का कितना पैसा फूंका है, ये अब RTI में भी छिपा लेते हैं। आम आदमी कब ख़ास बन गये, पता भी नहीं चला!
Swati Maliwal915,416 Aufrufe • vor 1 Jahr