Office of Tejashwi Yadav's banner
Office of Tejashwi Yadav's profile picture

Office of Tejashwi Yadav

@TejashwiOffice154,792 subscribers

समाजवादी मूल्यों के प्रबल समर्पित प्रहरी बिहार के माननीय पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री @yadavtejashwi जी के कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट।

Shorts

सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन जी से आज एयरपोर्ट पर मुलाक़ात हुई। #TejashwiYadav

सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन जी से आज एयरपोर्ट पर मुलाक़ात हुई। #TejashwiYadav

446,848 просмотров

आज से सावन का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। भगवान शिव हम सभी के जीवन को खुशियों की फुहारों से सिंचित करें। ॐ नमः शिवाय! #श्रावण_मास #TejashwiYadav

आज से सावन का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। भगवान शिव हम सभी के जीवन को खुशियों की फुहारों से सिंचित करें। ॐ नमः शिवाय! #श्रावण_मास #TejashwiYadav

29,447 просмотров

थके-हारे मानसिक रूप से बीमार मुख्यमंत्री ने बिहार को भी बीमार बना दिया है। #TejashwiYadav #बिहार #Bihar #Loot

थके-हारे मानसिक रूप से बीमार मुख्यमंत्री ने बिहार को भी बीमार बना दिया है। #TejashwiYadav #बिहार #Bihar #Loot

17,133 просмотров

Videos

चिराग पासवान मानते हैं कि - BPSC पेपर लीक हुआ है - 22 से अधिक सेंटर पर धांधली हुई है - ख़ुद इनके परिवार के बच्चे भी प्रभावित हुए हैं साथ ही कह रहे हैं कि - अगर विपक्ष में होते तब आवाज़ उठाते - अभी गठबंधन में हैं तो चुप रहेंगे मतलब चिराग पासवान सीधे कह रहे हैं कि इनको छात्रों के भविष्य से कोई मतलब नहीं है। सत्ता में बने रहने के लालच में छात्र तो दूर, अपने ख़ुद के परिवार के बच्चों के लिए भी आवाज़ नहीं उठायेंगे। अपने परिवार को भी न्याय नहीं दिलायेंगे। सत्ता चाहिए बस, क़ीमत चाहे छात्रों की बर्बादी ही क्यों न हो। बिहार की बर्बादी ही क्यों न हो। #BPSC #BPSCReExamForAll #ReExamForAll
1:07

Sensitive content

This media may contain sensitive content.

TejashwiOffice's profile picture

हम लोग आम जनमानस के लिए रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1200/- से घटाकर 500/- करेंगे, हर महीने 200 यूनिट बिजली फ्री देंगे, महिलाओं के खाते में 2500/- रुपए प्रति माह देंगे ताकि गरीबों को महँगाई से निजाद मिले, महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हो! आज छोटे-छोटे कृषि-ऋणों पर ग़रीब किसानों का जीना हराम किया जाता है वहीं दूसरी तरफ़ इस एनडीए सरकार में अमीरों को बड़े-बड़े हज़ारों करोड़ का कर्ज देकर या तो उनका कर्जा माफ कर देती है या उन्हें विदेश भगा दिया जाता है जिससे देश को भारी नुक़सान उठाना पड़ता है और देश का यही सारा नुक़सान महंगाई बनकर ग़रीब-गुरबों पर लादकर उनकी कमर को तोड़ा जा रहा है! #बिहार ने ठाना है, #NDA को हराना है, #महंगाई को भगाना है! #TejashwiYadav #viral #trend

Office of Tejashwi Yadav

22,700 просмотров • 1 год назад

TejashwiOffice's profile picture

NDA का राज “दलित-पिछड़ा विरोधी राज” है। NDA दलों में बैठे माँझी जी और उनके बेटे जैसे कथित नेता RSS के स्कूल के विद्यार्थी हैं। जो उन्हें BJP/RSS से लिखा हुआ मिलता है, वे बिना अपनी बुद्धि का इस्तेमाल किए बोल देते हैं। नवादा में दलित बस्ती के 80 घरों को जलाए जाने पर तेजस्वी जी ने कहा कि इस NDA सरकार में गुंडागर्दी चरम पर है। क़ानून का कोई इक़बाल नहीं। सरकार के मंत्री ख़ाली अनर्गल बतौलेबाजी करते हैं। बिहार से दिल्ली तक भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार है जिसके शासन में दिनों दिन वंचितों पर अत्याचार की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं। NDA दल के अज्ञानी नेता सिर्फ़ जातियों में ज़हर घोलने के सिवाए कुछ नहीं करते। #Bihar #क्राइम

Office of Tejashwi Yadav

26,786 просмотров • 1 год назад

TejashwiOffice's profile picture

मौक़ा था “बिहार दिवस” का! गांधी मैदान में करोड़ों सरकारी रुपयों को खर्च कर आयोजन किया जा रहा है! सत्ता में बैठे रिटायर्ड मुख्य अधिकारियों के हाथ में सारी बागडोर है! चाक-चौबंदी के बावजूद मंच तक शराब की बोतलों की डिलीवरी हो गई! शराबबंदी वाले बिहार में “बिहार दिवस” के मौके पर मंच पर शराब की ख़ाली बोतलें पाई गईं जहाँ मुख्यमंत्री सहित NDA की पूरी सरकार की मौजूदगी थी! “बिहार दिवस” जैसे आस्था के पर्व को शराब की बोतलों के साथ मनाकर NDA सरकार बिहार के गौरवशाली इतिहास में एक काला अध्याय जोड़ चुकी है! इसके दोषी भाजपा, नीतीश कुमार और NDA के सहयोगी दल हैं! मुख्यमंत्री को अब इन सब बातों से कोई मतलब नहीं रह गया है या यूँ कहें कि चंद रिटायर्ड अधिकारी अब रिमोट से मुख्यमंत्री को चला रहे है! हाल ही में CM नीतीश सार्वजनिक तौर पर कहते हुए भी पाए गए थे कि “अरे हाँ, मुख्यमंत्री तो हम ही है फ़ालतू…” खैर फिर मुख्यमंत्री मंच पर आए, 3 मिनट रुके और गुब्बारे उड़ाकर निकल लिए, क्या बिहार दिवस जैसे बड़े मौके पर नीतीश कुमार को 10 सेकंड भी बोलने की अनुमति नहीं दी गई? कौन है वो जो मुख्यमंत्री को हांक रहा है? अब ये सिस्टम सड़ चुका है, मुख्यमंत्री अचेत एवं बेसुध कठपुतली से ज़्यादा कुछ नहीं मालूम पड़ते हैं! प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री पर अतिक्रमण कर उन्हें आदेश दिए जा रहे हैं कि कहाँ, कब, कितना बोलना, चलना और दिखना है! जब मुख्यमंत्री ही अचेत है तो अपराधियों का मनोबल भला कैसे टूटे! परिणामस्वरूप दिनदहाड़े हत्याएं, लूट, बलात्कार, डकैतियाँ एवं भ्रष्टाचार चारों ओर फेल गया है! कुर्सी बचाने के चक्कर में बिहार के युवा, मजदूर, किसान, महिलाएँ, बुजुर्ग, बर्बाद हो गए हैं! NDA सरकार खटारा, सिस्टम नाकारा मुख्यमंत्री थका हारा आम आदमी फायर मारा मारा

Office of Tejashwi Yadav

18,730 просмотров • 1 год назад